
Breaking News Today Live: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की आग मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है। इंदौर में भाजपा जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर के बार विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और BJYM कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पत्थर भी बरसाए। इस पथराव में कुछ पत्रकार भी जख्मी हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क के एक तरफ थे, जबकि भाजपा कार्यकर्ता दूसरी तरफ थे। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड किया और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों से राब्ता करने के इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए...
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि मैं यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर उन देशों पर 10% वर्ल्डवाइड टैरिफ बढ़ाऊंगा जिनमें से कई देश दशकों से बिना किसी बदले के U.S. को "लूट" रहे हैं, इसे पूरी तरह से मंज़ूर और कानूनी तौर पर टेस्ट किए गए 15% लेवल तक बढ़ा दूंगा। अगले कुछ महीनों में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन नए और कानूनी तौर पर मंज़ूर टैरिफ तय करेगा और जारी करेगा जो अमेरिका को फिर से महान बनाने के हमारे बहुत सफल प्रोसेस को जारी रखेगा।
US President Donald Trump posts - "...I, as President of the United States of America, will be, effective immediately, raising the 10% Worldwide Tariff on Countries, many of which have been “ripping” the U.S. off for decades, without retribution (until I came along!), to the… pic.twitter.com/kFZQJiJNnq
— ANI (@ANI) February 21, 2026
UGC रिपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मुझे लगता है कि UGC को इस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर कोई फ्रॉड यूनिवर्सिटी चल रही है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि सबसे ऊंचे लेवल की शिक्षा यूनिवर्सिटी में ही होती है। अगर यूनिवर्सिटी फ्रॉड है तो यह सरकार की नाकामी है और UGC को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।
Lucknow, Uttar Pradesh: On the UGC Report, Congress State President Ajay Rai says, "I think that UGC should focus on this because if a fraud university is running, then it is very unfortunate because the highest level of education is in universities. If the university is fraud,… pic.twitter.com/YTBhVMuAUm
— IANS (@ians_india) February 21, 2026
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने अमृतसर में कहा कि जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां काम तेज़ी से हो रहा है और दूसरी राज्य सरकारें इस तरह से काम करती हैं जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता। अगर कोई गैंगस्टर कल्चर से राहत दिला सकता है तो वह BJP है।
Amritsar, Punjab | Haryana CM Nayab Singh Saini says, "... Where there is a double-engine government, work is being done at a fast pace, and other state governments work in such a way that it promotes corruption... If anyone can provide relief from gangster culture, it is the… pic.twitter.com/Mr11APwH8w
— ANI (@ANI) February 21, 2026
पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया चिप लिमिटेड की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को वर्चुअली संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में HCL-Foxconn सेमीकंडक्टर फैसिलिटी की स्थापना टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है। इससे ग्लोबल चिप इकोसिस्टम में भारत की मौजूदगी बढ़ेगी। पीएम का पूरा संबोधन लाइव सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें
The establishment of the HCL-Foxconn semiconductor facility in Uttar Pradesh is a step towards technological self-reliance. It will boost India’s presence in the global chip ecosystem.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2026
https://t.co/DNY4D9MDUz
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय MoS जितिन प्रसाद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में इंडिया चिप लिमिटेड के ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल हुए।
#WATCH | Union Minister Ashwini Vaishnaw, Union MoS Jitin Prasada, UP CM Yogi Adityanath and other dignitaries attend India Chip Limited groundbreaking ceremony in Greater Noida. pic.twitter.com/Rz3CkTGoLI
— ANI (@ANI) February 21, 2026
AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की आग मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है। इंदौर में भाजपा जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर के बार विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पत्थर भी बरसाए। इस पथराव में कुछ पत्रकार भी जख्मी हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क के एक तरफ थे, जबकि भाजपा कार्यकर्ता दूसरी तरफ थे। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड किया और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
इंदौर में कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की भिडंत
— Himanshu Neema (@HimanshuNeema2) February 21, 2026
जमकर पत्थर बाजी, कुछ पत्रकार भी घायल #indore #bjp #Congress pic.twitter.com/kKpsooOiBi
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को अदालत में पेशी के बाद 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यूथ कांग्रेस ने बीते कल यानी शुक्रवार को समिट में टीशर्टलेस होकर प्रदर्शन किया था।
भारत के चुनाव आयोग ने आज स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, गोवा और छत्तीसगढ़ के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी।
The Election Commission of India today released the final voter lists for the Andaman and Nicobar Islands, Goa, and Chhattisgarh following the Special Intensive Revision (SIR) pic.twitter.com/dn4Jlfxjgp
— ANI (@ANI) February 21, 2026
महाराष्ट्र में शिवसेना संजय राउत की ओर से माफी मांगने के बाद मंत्री दादा भूसे ने केस वापस ले लिया है। राउत ने चीनी मिल घोटाले का आरोप मंत्री दादा भूसे पर लगाया था। लेकिन अब दोनों के बीच समझौता हो गया है। राउत ने माना कि उन्होंने गलत आरोप लगाए थे।
राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक फोरकोर्ट में शनिवार सुबह राष्ट्रपति लूला का भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की जहां उन्हें पारंपरिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई।
दिल्ली में चल रहे AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए।
श्रीनगर के डगपोरा इलाके में शनिवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा अहमद नगर के उमर हेयर, डगपोरा रोड पर उस समय हुआ जब BP बंकर गाड़ी का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। इसके कारण गाड़ी सड़क से फिसलकर पास की पानी की नहर में गिर गई।
दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से एक-दूसरे को मिलवाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi with Brazilian President Luiz Inácio Lula da Silva at the forecourt of Rashtrapati Bhavan
— ANI (@ANI) February 21, 2026
President Lula was accorded a ceremonial welcome here.
(Source: DD) pic.twitter.com/v5SwWmGgXy
रक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के लाल किले के सामने बम धमाके की साजिश की जानकारी दी है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टारगेट पर चांदनी चौक स्थित मंदिर भी है।
मध्य प्रदेश के भिंड–ग्वालियर NH-719 पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरी ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
BBC ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया कि भारत पर टैरिफ दर 18 से घटकर 10 फीसदी हो गई है। यह ट्रंप के नए 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ की व्याख्या करता है।
जधानी दिल्ली में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक डिलिवरी बॉय की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बेहद तेज गति से चलाई जा रही थी और चालक नशे की हालत में था।
शुक्रवार की शाम पाकिस्तान के कई बड़े शहर भूकंप के जोरदार झटकों से दहल उठे जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पाकिस्तान में भूकंप के तेज़ झटके के इस प्रभाव से पेशावर और इस्लामाबाद में इमारतें हिलने लगीं और लोग तुरंत घरों से बाहर निकले। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा का केंद्र पड़ोसी देश अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापारिक नीतियों को लेकर न्यायपालिका के साथ आर-पार की जंग छेड़ दी है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके पुराने टैरिफ को अवैध घोषित किए जाने के महज कुछ ही घंटों के भीतर, ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस नए आदेश के तहत अब दुनिया के सभी देशों से अमेरिका आने वाले आयात पर 10% का वैश्विक टैरिफ लगाया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों असम दौरे पर हैं। वह आज अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में आयोजित Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) की वार्षिक परेड में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में परेड निरीक्षण और जवानों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े मानहानि मामले में अदालत के समक्ष उपस्थित होंगे। यह मामला वर्ष 2014 का है, जब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सोनाले में उन्होंने संघ को लेकर बयान दिया था। इस टिप्पणी के बाद संघ के पदाधिकारी राजेश कुंटे ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।