- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Dhanaj Missing Youth Body Found Umarkhed
18 दिनों से लापता युवक का रहस्यमय अंत, धनज में पेड़ से लटका मिला शव, जांच की दिशा मोबाइल फोन की ओर
Dhanaj Missing Youth Found: उमरखेड़ के धनज गांव में 18 दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस मोबाइल फोन सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

body hanging from tree (सोर्सः सोशल मीडिया)
Umarkhed Missing Boy Case: कई दिनों से लापता धनज (तहसील उमरखेड़) के 18 वर्षीय युवक का पता आखिरकार एक दिल दहला देने वाली स्थिति में चला। 17 फरवरी को धनज के खेत परिसर में अपने ही खेत के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक रूप से शव की पहचान लापता युवक संविधान नत्थू ढोबले के रूप में उसके कपड़ों के आधार पर की गई है।
शव की हालत अत्यंत खराब और क्षत-विक्षत बताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना को कई दिन बीत चुके थे। विशेष बात यह है कि शव के पास उसका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे मामले ने रहस्यमय मोड़ ले लिया है।
चोट के निशान नहीं मिले
घटना की जानकारी मिलते ही पोफाली पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में थानेदार नीलेश शेंबले ने बताया कि मामले में आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पंचनामा के दौरान शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: स्थायी समिति व 8 स्वीकृत सदस्यों का चयन, मनपा की पहली सर्वसाधारण सभा संपन्न
मीरा-भाईंदर में बिजली बिलों पर बवाल, व्हीलिंग चार्ज में डबल वसूली का आरोप, 8 मार्च को होगा सिग्नेचर कैंपेन
मीरा-भाईंदर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी तेज, सखोल स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन
महाराष्ट्र में फुटबॉल क्लबों की आड़ में चल रहा कट्टरपंथ का खतरनाक खेल, युवाओं का कर रहे ब्रेनवॉश
सभी पहलुओं से जांच जारी
शव को पोस्टमार्टम के लिए उमरखेड़ शासकीय अस्पताल भेजा गया था, लेकिन वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण आगे की जांच के लिए यवतमाल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।
ये भी पढ़े: दिग्रस तहसील स्तरीय पशु प्रदर्शनी 28 से, पशुओं के लिए 2 लाख 18 हजार रुपये के पुरस्कार किए जाएंगे प्रदान
आत्महत्या या हत्या?
शव के पास मोबाइल फोन मिलने के कारण कॉल रिकॉर्ड, संदेश और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आखिर युवक की मौत कैसे हुई क्या यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।
Dhanaj missing youth body found umarkhed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय अर्थव्यवस्था की ऐतिहासिक छलांग, विदेशी मुद्रा भंडार 725 अरब डॉलर के पार; दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा
Feb 20, 2026 | 06:24 PMमंत्रालय में ‘कोडवर्ड’ वाली रिश्वत: मंत्री नरहरी झिरवाल ने निजी सचिव को किया बर्खास्त, जानें क्या है पेन लाइन
Feb 20, 2026 | 06:23 PMयश की ‘Toxic’ रिलीज से पहले ही हुई ट्रोल! ‘Dhurandhar 2’ से तुलना पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Feb 20, 2026 | 06:18 PMFact Check : हाईवे साइनबोर्ड में फंसी ‘महिंद्रा थार’ का वीडियो फेक, पड़ताल में निकला AI जनरेटेड
Feb 20, 2026 | 06:15 PMअपनों से ही गद्दारी! बलूच विद्रोहियों की कैद में तड़प रहे पाकिस्तानी सैनिक, मुनीर ने पहचानने से किया इंकार
Feb 20, 2026 | 06:14 PMआदित्य ठाकरे और मिलिंद देवड़ा के बीच जुबानी जंग तेज, मुंबई का ‘महालक्ष्मी रेसकोर्स’ बना सियासी अखाड़ा
Feb 20, 2026 | 06:12 PMAmravati News: स्थायी समिति व 8 स्वीकृत सदस्यों का चयन, मनपा की पहली सर्वसाधारण सभा संपन्न
Feb 20, 2026 | 06:09 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM













