7 सीटर लग्ज़री SUV का इंतज़ार खत्म, ₹46.99 लाख में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron R-Line, जानिए क्या है खास

Premium German SUV Price: जर्मन कंपनी Volkswagen ने अपनी प्रीमियम 7-सीटर SUV Volkswagen Tayron R-Line को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹46.99 लाख रखी गई है।
7-seater luxury SUV is over, the Volkswagen Tayron R-Line launched at ₹46.99 lakh
Volkswagen Tayron R-Line (Source. Volkswagen)
Published on
Updated on

Volkswagen SUV 2026: भारतीय ऑटो बाजार में लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार जर्मन कंपनी Volkswagen ने अपनी प्रीमियम 7-सीटर SUV Volkswagen Tayron R-Line को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹46.99 लाख रखी गई है। इस मॉडल के जरिए कंपनी ने भारत के तीन-रो SUV सेगमेंट में एंट्री की है, जहां पहले से कड़ी टक्कर मौजूद है। अगर आप इस शानदार SUV को खरीदना चाहते हैं, तो नजदीकी डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मात्र ₹51,000 की टोकन राशि देकर बुकिंग कर सकते हैं।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

Volkswagen Tayron R-Line को भारत में ही असेंबल किया जाएगा और यह MQB EVO प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। SUV में 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम शामिल है, जो इसे हर तरह की सड़क पर मजबूत पकड़ देता है। कंपनी का दावा है कि यह SUV महज 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा है।

प्रीमियम जर्मन डिज़ाइन वाला एक्सटीरियर

Tayron R-Line को पूरी तरह नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें IQ लाइट HD मैट्रिक्स हेडलाइट्स, R-Line डिजाइन एलिमेंट्स और 19 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। आगे और पीछे दोनों तरफ ब्रांड लोगो इसकी पहचान को और मजबूत बनाते हैं। कंपनी का कहना है कि यह SUV प्रीमियम जर्मन डिजाइन का शानदार उदाहरण है।

लग्ज़री इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स

इस SUV के इंटीरियर में आधुनिकता और आराम दोनों का खास ध्यान रखा गया है। बड़ा केबिन लेआउट, पैनोरमिक सनरूफ और एर्गोनॉमिक फ्रंट सीटिंग इसे फैमिली कार के रूप में आकर्षक बनाते हैं। डैशबोर्ड पर 15 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल कॉकपिट और AR हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। फ्रंट सीटों में मेमोरी फंक्शन, वेंटिलेशन, मसाज और लम्बर सपोर्ट के साथ 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट मिलता है। 30 कलर विकल्पों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और रोशन R इंसर्ट इसे प्रीमियम फील देते हैं।

सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं

सेफ्टी के लिहाज से Tayron R-Line में 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल एसेंट और डिसेंट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 14 असिस्टेंस फीचर्स के साथ लेवल 2 ADAS भी शामिल है।

इसके अलावा 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, जेस्चर-कंट्रोल्ड टेलगेट, 700-वॉट हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, डुअल हाई-पावर USB-C पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं इसे और खास बनाती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com