- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Secret Trick To Make Crispy Pani Puri At Home Street Style
ठेले जैसी पानी-पूरी का असली स्वाद अब मिलेगा घर पर, इस 1 ट्रिक से बिना मेहनत के पूरी बनेगी क्रिस्पी
Street Style Pani Puri: अगर आपको ठेले वाली पानी-पूरी का खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद पसंद है, तो अब इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। बस एक आसान ट्रिक से हर पूरी को क्रिस्पी और फूली बनेगी।
- Written By: प्रीति शर्मा

पानीपुरी की तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Pani Puri Recipe: सड़क किनारे मिलने वाली चटपटी पानी-पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन घर पर वैसा कुरकुरापन लाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके गोलगप्पे पूरी की तरह नरम हो जाते हैं। मगर अब एक खास ट्रिक से आपकी हर पानी-पूरी हलवाई जैसी परफेक्ट बनेगी।
गोलगप्पा हो या पुचका इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका क्रंच यानी कुरकुरापन होता है। घर पर अक्सर हम आटा या सूजी तो सही लेते हैं लेकिन बनाने के तरीके में वह एक छोटी सी चूक कर देते हैं जो ठेले वाले कभी नहीं करते। अगर आप भी घर पर बाजार जैसा स्वाद चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है।
क्या है मैजिकल ट्रिक
ज्यादातर लोग आटे को सादे पानी से गूंथते हैं लेकिन ठेले वाले कुरकुरापन लाने के लिए खौलता हुआ गरम तेल (मोयन) और आटे को सेट करने के लिए गीले सूती कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी सीक्रेट ट्रिक है आटे में एक चुटकी बेकिंग सोडा और सोडा वाटर का इस्तेमाल करना। यह पूरियों को अंदर से खोखला और बाहर से कड़क बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Tamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
Hair Fall Tips: क्या आप भी हेयर फॉल से हैं परेशान? शैम्पू नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये हेयर सुपरफूड्स
यह भी पढ़ें:- चाय या कॉफी नहीं बल्कि सुबह उठते ही करें यह 1 काम, चमक उठेगा चेहरा और थकान होगी छूमंतर
बाजार जैसे गोलगप्पे बनाने की विधि
- 1 कप बारीक सूजी, 2 चम्मच मैदा, 2 चम्मच कड़कड़ाता गर्म तेल और गूंथने के लिए ठंडा सोडा वाटर।
- सबसे पहले सूजी और मैदे में गर्म तेल डालें। इसे तब तक मसलें जब तक तेल पूरी तरह मिल न जाए। अब सोडा वाटर से बेहद सख्त (Hard) आटा गूंथ लें।
- आटे को गीले सूती कपड़े से लपेटकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। यही वह स्टेप है जिससे सूजी पानी सोखती है और टेक्सचर सही आता है।
- बेलने के बाद ध्यान रखें कि तेल से धुआं निकलना चाहिए। पूरी डालते ही उसे हल्के हाथ से दबाएं वह तुरंत फूल जाएगी। फूलने के बाद आंच धीमी कर दें ताकि वे पापड़ की तरह सख्त हो जाएं।
चटपटे पानी का तड़का
सिर्फ पूरी ही नहीं पानी भी खास होना चाहिए। पानी में ताजी पुदीना-धनिया की चटनी के साथ हींग, काला नमक और थोड़ा सा अदरक का पाउडर (सोंठ) जरूर मिलाएं। खटास के लिए इमली के साथ थोड़ा नींबू का रस डालें।
इस आसान विधि से अब आपको घर के बाहर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस ये छोटी सी ट्रिक आजमाएं और अपनी अगली होम-पार्टी में पानी-पूरी किंग बन जाएं।
Secret trick to make crispy pani puri at home street style
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













