उदयपुर वेडिंग की चर्चा के बीच एयरपोर्ट पर दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, क्या बजने वाली है शहनाई

Vijay Rashmika Marriage: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों के बीच दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जिससे उदयपुर वेडिंग की अटकलें तेज हो गईं। वायरल इन्विटेशन कार्ड में 26 फरवरी शादी है।
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding marriage news Udaipur airport spotted
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनके कथित इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। हालांकि अब तक इस पूरे मामले पर कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसी बीच शनिवार सुबह 21 फरवरी को दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद अटकलों का बाजार और गर्म हो गया। हालांकि विजय और रश्मिका अलग-अलग नजर आए, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों शादी के लिए उदयपुर रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर विजय देवरकोंडा कैजुअल लुक में दिखे। उन्होंने ओपन ब्लैक शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई थी।

रश्मिका मंदाना का लुक

रश्मिका मंदाना ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोअर में नजर आईं। रश्मिका के माथे पर छोटी सी बिंदी भी दिखाई दी, जिसने फैंस का ध्यान खींचा। दोनों ही सेलेब्स ने मास्क पहन रखा था। गाड़ी से उतरते समय रश्मिका फोन में व्यस्त दिखीं, लेकिन पैपराजी को देखकर उन्होंने मुस्कुराते हुए ‘हाय’ भी किया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें विजय का घर झालरों और लाइट्स से सजा नजर आ रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद शादी की चर्चाओं को और हवा मिल गई।

हैदराबाद में 4 मार्च को होगा रिसेप्शन

वहीं वायरल हो रहे कार्ड में 26 फरवरी को शादी और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का जिक्र किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की जाएगी। यानी कोई भी मेहमान मोबाइल फोन लेकर समारोह में शामिल नहीं हो सकेगा। इतना ही नहीं, शादी की कवरेज करने वाली टीम से भी एनडीए साइन करवाए जाने की खबरें हैं। सुरक्षा के लिए विदेशी कंपनी से डील करने की भी चर्चा है। हालांकि इन सभी दावों के बीच अब तक विजय या रश्मिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com