महज चार साल भी नहीं टिका रिश्ता, भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी जौहर से लिया तलाक

Rahul Chahar breaks silence on divorce from Ishani Johar: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी जौहर से तलाक ले लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते।
Cricketer Rahul Chahar gets divorce from Ishani Johar
राहुल चाहर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Cricketer Rahul Chahar gets divorce from Ishani Johar: भारतीय टीम के बाहर चल रहे लेग स्पिनर राहुल चाहर ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है। राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी जौहर का तलाक हो गया है। यह रिश्ता महज 4 साल भी नहीं टिक सका। राहुल चाहर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

राहुल चाहर और ईशानी जौहर की शादी नौ मार्च साल 2022 में हुई थी। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इनका रिश्ता करीब साढ़े तीन साल तक चला। राहुल चाहर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए तलाक की पुष्टि की है। उन्होंने पोस्ट में अपना दर्द बयां किया।

कम उम्र में ही कर ली थी शादी

राहुल ने लिखा है, "मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी। इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस जिंदगी को पूरी तरह समझ पाता जिसे मैं सच में बनाना चाहता था। इसके बाद सालों तक ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। पिछले पंद्रह महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए। सब्र, हिम्मत, और वह ताकत सीखी जो कुछ लोगों को सच में चाहिए होती है।" उन्होंने लिखा, "सही कानूनी प्रक्रिया के बाद आज, मेरी जिंदगी का वह अध्याय आधिकारिक रूप से समाप्त हो रहा है। मेरे उस फैसले से मामला सुलझ गया है जिसकी बहुत कीमत चुकानी पड़ी, जिससे मेरी जिंदगी का यह अध्याय खत्म हो गया। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि साफ-साफ खत्म कर रहा हूं।"

कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते

राहुल ने लिखा, "कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं आगे ज्यादा समझदार, खुद के प्रति ज्यादा सजग और उस जिंदगी की तरफ आगे बढ़ रहा हूं जिसे मैं बनाने की हकदार हूं। कुछ समाप्त नहीं हो रहा। मैं खुद से वादा करता हूं कि यहां से मैं जो कुछ भी बनाऊंगा वह आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर चुनाव पर आधारित होगा। मैं आगे कोई कड़वाहट नहीं, सिर्फ सबक, सम्मान और फिर से शुरू करने की हिम्मत लेकर चलता हूं।"

चेन्नई के लिए आईपीएल खेलते दिखेंगे राहुल चाहर

26 साल के राहुल चाहर ने भारत के लिए 2019 में टी20 और 2021 में वनडे में डेब्यू किया था। 1 वनडे में 3 और 6 टी20 में उनके नाम 7 विकेट दर्ज हैं। राहुल ने भारत के लिए आखिरी मैच 2021 में खेला था। आईपीएल में वह लगातार खेलते हैं। आईपीएल में राहुल सीएसके का हिस्सा हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com