- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Monorail Returns With New Made In India Coaches And Safety Certification
मोनो रेल को मिला ISA सर्टिफिकेट, ‘मेड इन इंडिया’ कोच और हाई-टेक सिग्नल के साथ मुंबईकरों सफर होगा आसान
Mumbai Monorail Update: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! देश की पहली मोनोरेल नए अवतार में लौटने को तैयार है। 'मेड इन इंडिया' कोच, एडवांस सिग्नलिंग सिस्टम और सेफ्टी सर्टिफिकेट के साथ यात्रा होगी अब और भी तेज।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

मोनोरेल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Monorail Safety Certificate: मुंबईकरों के लिए मोनो यात्रा का इंतजार खत्म होने वाला है। देश की पहली मोनो रेल यात्रियों की सेवा में एक बार फिर दौड़ने के लिए तैयार हो गई है। एमएमआरडीए के अनुसार मोनोरेल को अपने नए रोलिंग स्टॉक और CBTC-बेस्ड सिग्नलिंग सिस्टम के लिए जरूरी सेफ्टी सर्टिफिकेशन मिल गया है। उल्लेखनीय है कि इंडिपेंडेंट सेफ्टी असेसर (एएसए) प्रमाणपत्र, सर्टिफिकेशन ब्यूरो वेरिटास ने दिया है,जो एक जानी-मानी ग्लोबल टेस्टिंग और इंस्पेक्शन सर्टिफिकेशन बॉडी है।
अब आएगी अपग्रेडेड मोनारेल
ज्यादा सुरक्षित, स्मार्ट एवं तेज मोनो तैयार हो गई है। टेस्टिंग एवं सर्टिफिकेशन का पहला फेज सफलतापूर्वक पार हो चुका है। अगले फेज में, एक रिटायर्ड मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर को पूरे 19.54 किमी के मोनोरेल कॉरिडोर का इंस्पेक्शन करने और पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करने फ़ाइनल मंजूरी लेने के लिए अपॉइंट किया जाएगा। यह प्रोसेस भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद नई और अपग्रेडेड मोनोरेल मुंबईकरों के लिए सर्विस में वापस आ जाएगी।
इन शर्तों पर हुआ ISA सर्टिफिकेशन
ISA सर्टिफिकेशन के लिए कई शर्तों को पार करना पड़ा। इनमें मैन्युफैक्चरिंग फ़ैसिलिटी में नए रोलिंग स्टॉक का डिटेल्ड इंस्पेक्शन, ऑपरेशनल रेडीनेस का अंदाजा लगाने के लिए मोनोरेल कॉरिडोर के अलग-अलग सेक्शन पर दो महीने तक कड़ी टेस्टिंग की गई। डिजाइन स्पेसिफिकेशन्स सबसे ऊंचे सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पूरा पालन, ऑसिलेशन टेस्ट पूरे करना,एडवांस्ड CBTC-बेस्ड सिग्नलिंग सिस्टम का इंस्टॉलेशन और इंटरफेस-लेवल टेस्टिंग की टेस्टिंग हुई।
सम्बंधित ख़बरें
NH-53 पर भारी वाहनों के डायवर्जन से भंडारा में यातायात को बड़ी राहत, हादसों पर भी लगा अंकुश
अकोला में बढ़ती बिजली मांग से महावितरण पर बढ़ा दबाव, 814 लाइनमैन पदों के बावजूद चुनौती बरकरार
संतोष देशमुख हत्याकांड का फरार आरोपी कृष्णा आंधले 3 बार आया गांव! धनंजय देशमुख के सनसनीखेज दावे से मचा हड़कंप
Gondia News: रबी फसलों की सिंचाई से गोरेगांव में भूजल स्तर गिरा, जल संकट की आशंका
नए ‘मेड इन इंडिया’ मोनोरेल रेक्स
इन रेक्स में 21 मॉडर्न सुधार किए गए हैं। हर ट्रेन में CCTV कैमरे, दिव्यांगों के लिए आरामदायक सीटिंग, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, डायनामिक रूट मैप, आसान यात्रा के लिए बेहतर सस्पेंशन, ऐसा डिजाइन जो फायर सेफ़्टी के स्टैंडर्ड्स, मॉडर्न मेट्रो-स्टाइल इंटीरियर, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और सर्विलांस सिस्टम आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- BMC मेयर रितु तावड़े ने विनोद तावड़े से की खास मुलाकात, क्या है दोनों का रिश्ता? जानें मीटिंग का पूरा एजेंडा
20 सितंबर 2025 से बंद है मोनोरेल
मोनोरेल में बार-बार खराबी आने से इसके रूट पर नए सिस्टम की जरूरतों को देखते हुए 20 सितंबर 2025 से मोनोरेल को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान पुराने सिस्टम को हटाकर नया सिस्टम फिट किया गया। नई सुविधाओं के साथ मोनोरेल फ्लीट में 10 नई ट्रेनें जोड़ी गई हैंल और उनकी टेस्टिंग फाइनल स्टेज में है। इसे मेट्रो स्टेशन के साथ भी जोड़ने की योजना है।
Mumbai monorail returns with new made in india coaches and safety certification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NH-53 पर भारी वाहनों के डायवर्जन से भंडारा में यातायात को बड़ी राहत, हादसों पर भी लगा अंकुश
Feb 21, 2026 | 05:15 PMहोली से पहले रंगीन हुए पवन सिंह, ‘सतरंगी सलवारवा’ में महिमा सिंह संग रोमांस से मचाई धूम, 3 मिलियन पार व्यूज
Feb 21, 2026 | 05:13 PMबाबर आजम की पहले दुनियाभर में हुई बेइज्जती, अब PAK कोच ने भी लिए मजे, स्ट्राइक रेट पर कह डाली ये बडी बात
Feb 21, 2026 | 05:13 PMक्या है राष्ट्रपति का ‘ब्रह्मास्त्र’ धारा 122? बिना संसद की अनुमति के वापस लौटे टैरिफ, हिल गया वैश्विक बाजार
Feb 21, 2026 | 05:12 PM400 रुपये से कम में 84 दिन की टेंशन खत्म, Jio का सस्ता प्लान, मिडिल क्लास के लिए बड़ा सहारा
Feb 21, 2026 | 05:10 PMअकोला में बढ़ती बिजली मांग से महावितरण पर बढ़ा दबाव, 814 लाइनमैन पदों के बावजूद चुनौती बरकरार
Feb 21, 2026 | 05:08 PM‘सुप्रीम’ हथौड़े ने तोड़ी ट्रंप की कमर, अमेरिकी सरकार लौटाएगी अरबों डॉलर; नए फैसले से भारत को क्या फायदा होगा?
Feb 21, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM












