Morena Road Protest: मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक युवक का अनोखा विरोध प्रदर्शन पूरे चंबल अंचल में चर्चा का विषय बन गया है। वर्षों से जर्जर पड़े जोहां-श्यामपुर मार्ग के निर्माण की मांग करते हुए युवक ने अन्न-जल त्याग दिया और दंडवत यात्रा करते हुए सांसद कार्यालय की ओर कूच कर दिया। युवक का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उसका आंदोलन जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार, अंबाह विधानसभा क्षेत्र के जोहां-श्यामपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान नवनीत सिंह तोमर ने सुबह करीब छह बजे अपने गांव से दंडवत यात्रा शुरू की। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर पंचायत, जनसुनवाई, सरपंच, जनप्रतिनिधियों और सांसद तक कई बार आवेदन और शिकायतें दी गईं, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। लगातार अनदेखी से परेशान होकर उन्होंने यह अनोखा आंदोलन शुरू किया।
लंबे समय से जर्जर और कच्चा पड़ा है रोड
ग्रामीणों के मुताबिक जोहां-श्यामपुर मार्ग लंबे समय से जर्जर और कच्चा पड़ा हुआ है। बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्कूल वाहनों ने भी गांव में आना लगभग बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
परिजनों ने की समझाने की कोशिश
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या केवल आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी गंभीर असर डाल रही है। दंडवत यात्रा के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने नवनीत सिंह तोमर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला दोहराया।
चुनावी वादे के बाद नहीं दिया ध्यान
नवनीत का कहना है कि चुनाव के दौरान सड़क निर्माण के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर ध्यान देने नहीं आया। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण शुरू होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें : MP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव
नवनीत को मिला ग्रामीणों का समर्थन
युवक के इस आंदोलन को क्षेत्र के ग्रामीणों का भी समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर उसके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पूरे इलाके में इस विरोध प्रदर्शन की चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। देखना होगा कि इस अनोखे विरोध के बाद वर्षों से उपेक्षित जोहां-श्यामपुर मार्ग का निर्माण शुरू होता है या ग्रामीणों का इंतजार अभी और लंबा खिंचता है।
मुरैना में बड़ा हादसा टला: हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, तार से निकलती चिंगारियों के बीच जारी रही आवाजाही
Morena High Tension Line Accident : मुरैना शहर के व्यस्त वेयरहाउस रोड पर मंगलवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसके बाद काफी देर तक उसमें से चिंगारियां निकलती रहीं। गनीमत रही कि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार घटना आनंदी वाटिका के सामने की है। रात के समय करीब 50 मीटर लंबी हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण लगातार चिंगारियां निकलती रहीं। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी और लोग जान जोखिम में डालकर वहां से गुजरते रहे।
सड़क गीली होने के कारण बढ़ा खतरा
बारिश के कारण सड़क गीली होने से खतरा और बढ़ गया था। जिस जगह बिजली का तार गिरा, वहीं एक कार भी खड़ी थी। हालांकि, समय रहते किसी वाहन चालक या राहगीर के इसकी चपेट में आने से बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर घूमने वाले मवेशियों के लिए भी यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई थी।
सूचना के बाद बंद की गई बिजली सप्लाई
स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली कंपनी को घटना की सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली बंद नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें : अब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह को लेकर उठे सवाल, कलेक्टर ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम
बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
घटना के बाद बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शहर में पुरानी और जर्जर बिजली लाइनों की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते लाइनों की मरम्मत की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
मुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Morena Highway Robbery Thief Arrested: मुरैना पुलिस ने हाईवे पर राहगीरों, खासकर दंपत्तियों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के लूटे गए सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने मुरैना समेत भिंड और अन्य क्षेत्रों में कई लूट की वारदातें कबूल की हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बताया कि 17 अप्रैल को नूराबाद थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर नारायण सिंह यादव अपनी बेटी के साथ ग्वालियर से लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बेटी के गले से सोने का हार झपट लिया और फरार हो गए। इस वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अलग-अलग थानों की संयुक्त टीम गठित की गई।
जांच के दौरान मिली थी अहम सूचना
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सीतापुर रोड पर संदिग्ध हालत में तीन युवक उसी तरह की बाइक के साथ खड़े हैं, जिसका इस्तेमाल लूट में किया गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने पांच लूट की वारदातें कबूल कीं। उनकी निशानदेही पर चौथे आरोपी को नूराबाद के खैरवाया गांव से गिरफ्तार किया गया।
चारों आरोपियों के कब्जे से बरामद किए पांच लाख रुपये के जेवर
चारों आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने नूराबाद, रिठौरा, जौरा और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों के अलावा भिंड जिले और अन्य स्थानों पर भी लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब इनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है गिरफ्तार चारों आरोपी शातिर अपराधी हैं।
यह भी पढ़ें: जबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
आरोपियों पर पहले से ही दर्ज हैं केस
जानकारी के अनुसार आरोपी बंटी उर्फ धर्मवीर गुर्जर पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि सुनील गुर्जर, रिंकू गुर्जर और भोलू उर्फ मंगल गुर्जर पर भी लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इस गैंग की गिरफ्तारी से हाईवे पर लगातार हो रही लूट की वारदातों पर बड़ी रोक लगेगी। साथ ही आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
मुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Morena Civic Issue: मुरैना शहर में विकास के दावों की हकीकत उस गली में देखने को मिली, जहां पूर्व सांसद और महापौर का पुराना घर है। वार्ड क्रमांक-10 की इस गली के रहवासी पिछले चार साल से सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं। मंगलवार को गुस्साए महिला-पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।
जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक-10 स्थित पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी और महापौर शारदा राजेंद्र सोलंकी के पुराने घर की गली में आज भी पक्की सड़क नहीं बनी है और जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन से लेकर नगर निगम और जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
गली में सालभर पानी भरा रहता है- रहवासी
कलेक्ट्रेट पहुंचे रहवासियों ने बताया कि गली में सालभर पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। घायल महिला रामकली कमर में बेल्ट बांधकर अपनी पीड़ा बताने कलेक्ट्रेट पहुंचीं।
हर बार केवल आश्वासन मिलता है- रहवासी
स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि महापौर से भी कई बार शिकायत की गई लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। उनका कहना है कि महापौर का कार्यकाल चार साल से अधिक हो चुका है, फिर भी गली की हालत नहीं सुधरी। लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के घर के आसपास भी विकास नहीं हो पा रहा है, तो शहर के अन्य इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस वजह से गली में भर जाता है पानी
रहवासियों के अनुसार, गली में बने दो नालों में से एक बड़े नाले से जुड़ा जरूर है, लेकिन वह पूरी तरह जाम है, जबकि दूसरा नाला किसी निकासी व्यवस्था से जुड़ा ही नहीं है। यही वजह है कि बारिश हो या सामान्य दिन, गली में हमेशा जलभराव बना रहता है।
यह भी पढ़ें: सीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार
मजबूरी में लोगों ने अपने खर्च पर घरों के सामने मुरम डालकर रास्ता ऊंचा किया है रहवासियों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और नालों की सफाई कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। अब देखना होगा कि वर्षों से लंबित इस समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।
मुरैना में रिश्वत मांगते एएसआई का वीडियो वायरल, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने तत्काल किया निलंबित
Morena ASI Bribe Video Viral: मुरैना जिले के सबलगढ़ थाने में पदस्थ एक एएसआई का कथित रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एएसआई आरोपियों को थाने से जमानत दिलाने के नाम पर 10 हजार से 50 हजार रुपये तक की रिश्वत मांगता सुनाई दे रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो सबलगढ़ थाने में पदस्थ एएसआई रामबाबू निबोरिया का बताया जा रहा है। वीडियो में वह एक परिवार से बातचीत करते हुए कथित तौर पर कहता सुनाई देता है कि यदि जेल जाने से बचना है और थाने से ही जमानत करानी है, तो इसके लिए पैसे देने होंगे। बातचीत के दौरान वह 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की राशि की मांग करता हुआ दिखाई देता है।
जमानत के लिए मांगी रिश्वत
बताया जा रहा है कि यह मामला सबलगढ़ थाना क्षेत्र के बकासुर गांव में 1 जुलाई को हुए विवाद से जुड़ा है। विवाद के बाद आरोपी पक्ष जमानत की प्रक्रिया के लिए थाने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान एएसआई ने उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी के नाम का भी कथित तौर पर जिक्र सुनाई देता है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर में लव जिहाद का मामला: पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का केस दर्ज
SP ने किया सस्पेंड
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने तत्काल संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच में एएसआई के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही मामले की विस्तृत जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में रिश्वत मांगने के आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
मुरैना में नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन: महुआ पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त
Morena Illegal Sand Mining: चंबल क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ महुआ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबल नदी की अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चोरी एवं खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, महुआ थाना पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रुधावनी मोड़ की ग्रामीण सड़क से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पोरसा की ओर ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। जांच के दौरान दोनों वाहनों में चंबल नदी की अवैध रेत भरी मिली, जिसके संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
2 आरोपी गिरफ्तार
मुरैना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव सिंह तोमर निवासी भीमसेन का पुरा, रूपाहटी तथा रामअवतार सिंह तोमर निवासी मोहनपुर-गोपी, सिहोनिया को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेत चंबल के बीहड़ों में पहले से अवैध रूप से स्टॉक की गई थी। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से रेत को पोरसा ले जाकर बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाने पहुंचा दिए हैं।
चोरी और खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज
महुआ थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चोरी और खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध रेत के इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस बीहड़ों में अवैध रूप से किए गए रेत के भंडारण और उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर: निदान फॉल में अचानक बढ़ा जलस्तर, 30 फीट गहरे कुंड में फंसे दो युवकों का 3 घंटे बाद सफल रेस्क्यू
लगातार हो रहा अवैध रेत खनन
गौरतलब है कि चंबल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद अवैध रेत खनन और परिवहन का सिलसिला पूरी तरह नहीं थम रहा है। रेत माफिया नए-नए तरीके अपनाकर चोरी-छिपे रेत का परिवहन कर रहे हैं। ऐसे में महुआ पुलिस की यह कार्रवाई अवैध रेत कारोबार पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मुरैना: फूफा ससुर के बेटे की शादी में आए दामाद की गोली लगने से मौत; परिजन ने मृतक के साडू पर लगाए गंभीर आरोप
Morena Wedding Murder Case: मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब कार्यक्रम में शामिल होने आए 30 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहाबाद के मल्लाह टोला निवासी और पेशे से टैक्सी चालक रामरतन निषाद के रूप में हुई है।
वह अपने फूफा ससुर के बेटे की शादी में शामिल होने बरेह गांव पहुंचे थे। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतक के परिजन इसे हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बता रहे हैं।
गंभीर हालत में मिले रामरतन, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान रामरतन निषाद अपने कुछ परिचितों के साथ मौजूद थे। परिजनों का कहना है कि उन्हें समारोह में शराब भी पिलाई गई थी। देर शाम करीब आठ बजे रामरतन रामदास का पुरा बंबा के पास गंभीर हालत में पड़े मिले। उनकी दाहिनी जांघ में गोली लगी थी और अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। ससुराल पक्ष के लोग उन्हें तत्काल अंबाह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट अंबाह सिविल अस्पताल में कराया गया।
परिजनों ने छोटे साढ़ू पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक के बड़े भाई धर्मवीर निषाद ने आरोप लगाया है कि करीब दो महीने पहले रामरतन का उसके छोटे साढ़ू प्रकाश से विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते प्रकाश ने साजिश रचकर उसकी हत्या कराई है। परिजनों का यह भी दावा है कि आरोपी पहले भी सोशल मीडिया पर अवैध कट्टा लहराते हुए फोटो और वीडियो पोस्ट करता था तथा धमकियां देता था। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
अंबाह पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: भिंड सहकारी बैंक में महा-भ्रष्टाचार, 6 साल की जांच के बाद बैंक मैनेजर; कैशियर सहित 4 पर धोखाधड़ी की FIR
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि हत्या के आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।
मुरैना: 74.77 करोड़ के सरसों तेल घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, केएस ऑयल्स के चेयरमैन समेत 12 पर केस दर्ज
CBI Action Against Mustard Oil Scam Morena: 15 साल पुराने 74 करोड़ 77 लाख रुपये के कथित सरसों तेल घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। मुरैना की केएस ऑयल्स लिमिटेड के तत्कालीन चेयरमैन रमेशचंद्र गर्ग समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर राज्य व्यापार निगम यानी एसटीसी को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 से 2014 के बीच केएस ऑयल्स लिमिटेड को एसटीसी की ओर से सरसों तेल खरीद के लिए 75 करोड़ रुपये की ट्रेड फाइनेंस सुविधा दी गई थी। आरोप है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति और साख का पर्याप्त सत्यापन किए बिना ही यह सुविधा मंजूर कर दी गई।
83 करोड़ 30 लाख रुपये का लेटर ऑफ क्रेडिट किया जारी
जानकारी के अनुसार, स्वीकृत सीमा से अधिक करीब 83 करोड़ 30 लाख रुपये के लेटर ऑफ क्रेडिट भी जारी कर दिए गए। जांच में यह भी सामने आया कि जिन दो कंपनियों को सरसों तेल की आपूर्ति करने वाली फर्म बताया गया था, वे कथित तौर पर शेल कंपनियां थीं और उनका संचालन भी केएस ऑयल्स प्रबंधन के प्रभाव में किया जा रहा था।
निरीक्षण के दौरान टैंकों में पाया गया 90 प्रतिशत पानी
आरोप है कि इन कंपनियों के माध्यम से जारी की गई रकम का बड़ा हिस्सा वापस केएस ऑयल्स से जुड़े खातों में पहुंचा दिया गया। सीबीआई के अनुसार, मुरैना जिले और गुना जिले स्थित टैंकों में सरसों तेल के भंडारण की निगरानी करने वाली एजेंसी ने स्टॉक को प्रमाणित किया था। लेकिन सितंबर 2012 में निरीक्षण के दौरान टैंकों में सरसों तेल की जगह 90 प्रतिशत से अधिक पानी मिला।
संबंधित अधिकारियों पर नहीं हुई आवश्यक कार्रवाई
आरोप तो यह भी हैं कि इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की, जिससे एसटीसी को 74 करोड़ 77 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में सीबीआई ने केएस ऑयल्स के तत्कालीन चेयरमैन रमेशचंद्र गर्ग, कंपनी के निदेशकों, तत्कालीन एसटीसी अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों समेत कुल 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद; छानबीन समिति के सामने आमने-सामने हुए पक्ष और विपक्ष
फिलहाल सीबीआई इस चर्चित मामले में दस्तावेजों, बैंकिंग रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित घोटाले में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Morena News: बारिश में डूबा जोरा बाजार, जलभराव के बीच विधायक पंकज उपाध्याय ने CMO को फोन पर लगाई फटकार
Joura Waterlogging News : मुरैना जिले के जोरा नगर में रविवार को हुई बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। पहली ही तेज बारिश के बाद मुख्य बाजार, कई सड़कें और वार्डों की गलियां पानी में डूब गईं। जलभराव के कारण लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय विधायक पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंचे और सड़क पर भरे पानी के बीच खड़े होकर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) वीरेंद्र रावत को फोन पर खरी-खोटी सुनाई।
बताया जा रहा है कि मई वाले कुएं से लेकर पुराने बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर तक सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण दुकानदारों का काम प्रभावित हुआ, जबकि राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यह स्थिति बनती है, लेकिन नगर पालिका स्थायी समाधान नहीं कर पा रही है।
मौके पर पहुंचे विधायक, CMO पर जताई नाराजगी
जलभराव की सूचना मिलने पर विधायक पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर भरे पानी के बीच खड़े होकर एसडीएम शुभम शर्मा और नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र रावत को फोन लगाया। सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गए और समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया। हालांकि सीएमओ मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे विधायक नाराज हो गए। उन्होंने फोन पर ही कहा कि जब एसडीएम मौके पर आ सकते हैं तो सीएमओ का मौके पर नहीं पहुंचना गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।
नगर पालिका को दी आंदोलन की चेतावनी
विधायक पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि नगर पालिका शहर की मूल समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर साल लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जोरा नगर और अन्य वार्डों में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर पालिका के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सफाई व्यवस्था पर भी उठे सवाल
कुछ देर बाद नगर पालिका के सफाई दरोगा महेश त्यागी और कर्मचारी नीरज गौड़ मौके पर पहुंचे। विधायक ने उनसे भी नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर की अधिकांश नालियां गाद और कचरे से भरी हुई हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। उन्होंने तत्काल सफाई अभियान चलाकर जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
एसडीएम शुभम शर्मा ने कहा कि नगर में जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ वीरेंद्र रावत का कहना है कि घटना के समय वे सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त थे। फिलहाल नगर पालिका जल निकासी की व्यवस्था सुधारने का दावा कर रही है, लेकिन स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
कैलारस में भाजपा नेता अशोक राणावत ने गोली मारकर की खुदकुशी, खौफनाक कदम उठाने से पहले मांगी थी माफी
Morena BJP Leader Suicide: मुरैना जिले के कैलारस में नगर परिषद की उपाध्यक्ष सीमा राणावत के पति और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक राणावत की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। घटना से पहले अशोक राणावत ने नगर परिषद के व्हाट्सएप ग्रुप और अपने कुछ परिचितों को भावुक संदेश भेजकर सबसे क्षमा मांगी और परिवार का ख्याल रखने की अपील की थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कैलारस नगर परिषद की उपाध्यक्ष सीमा राणावत के पति अशोक राणावत शनिवार रात अपने फार्म हाउस पर पहुंचे थे। देर रात उन्होंने कथित तौर पर अपने सिर में गोली मार ली। कुछ समय बाद खेत पर मौजूद बटाईदार जब वापस लौटा तो उसने अशोक राणावत को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती दौर में हत्या की आशंका भी जताई गई थी, लेकिन फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में घटना के समय किसी अन्य व्यक्ति के आने-जाने के साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला माना है। मौके से एक अवैध बंदूक भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। हथियार कहां से आया और उसका उपयोग कैसे हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
मैसेज भेज मांगी थी माफी
जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से कुछ घंटे पहले अशोक राणावत ने नगर परिषद के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में एक भावुक संदेश साझा किया था। संदेश में उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों से किसी भी प्रकार की भूल के लिए क्षमा मांगी थी। वहीं एक परिचित को भेजे गए संदेश में उन्होंने अपने बेटों का ख्याल रखने की बात लिखी थी। इन संदेशों के सामने आने के बाद पुलिस इन्हें भी जांच का हिस्सा बनाकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें :  ‘अंतरात्मा की आवाज’ साइकिल यात्रा लेकर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे जीतू पटवारी, भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा
खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी।
Kailaras Sugar Factory Protest : मुरैना जिले के कैलारस सहकारी शक्कर कारखाने को बंद करने और उसकी संपत्तियों के हस्तांतरण के विरोध में किसानों और संघर्ष समिति ने कारखाना परिसर में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि शक्कर कारखाना बचाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार कैलारस स्थित शक्कर कारखाना परिसर में ‘शक्कर कारखाना बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले किसानों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि शक्कर कारखाने को बंद करने और उसकी संपत्तियों के हस्तांतरण का निर्णय वापस लिया जाए।
विधायक का सरकार पर हमला
धरना सभा को संबोधित करते हुए जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शक्कर कारखाना चलाने की घोषणा की थी, लेकिन सहकारिता विभाग ने उसे सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम विभाग को सौंप दिया। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना एक वर्ष में छह बार यह कह चुके हैं कि कारखाना चालू होगा और किसानों से गन्ना उत्पादन शुरू करने को कहा गया, जिसके बाद किसानों ने गन्ना उगाना शुरू कर दिया। इसके बावजूद 29 जून को कारखाने को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया।
काले झंडे दिखाने की चेतावनी
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा और कारखाना बिकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कैलारस ही नहीं, जिला स्तर पर धरना दिया जाएगा और सरकार के किसी भी मंत्री, सांसद या मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा परिसर में भी धरना दिया जाएगा और यदि गोली खानी पड़े तो गोली खाएंगे, जेल जाना पड़े तो जेल भी जाएंगे, लेकिन शक्कर कारखाना बिकने नहीं देंगे।
अन्य नेताओं ने भी किया विरोध
धरना सभा में पूर्व विधायक महेशदत्त मिश्रा और किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित कई नेताओं ने भी सरकार के फैसले का विरोध किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कारखाने के पंजीयन को रद्द कर उसकी जमीन दूसरे विभाग को सौंपने की कार्रवाई किसानों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें : बालाघाट में भालू का शिकार: शव के कई टुकड़े कर कुएं में फेंका, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
सौंपा गया ज्ञापन
धरना समाप्त होने के बाद संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम तहसीलदार को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें शक्कर कारखाने को एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई निरस्त करने, कारखाने की फार्म हाउस की जमीन वापस प्रबंधन को सौंपने और गन्ना किसानों व कर्मचारियों के बकाया भुगतान के साथ गन्ना उत्पादन पर घोषित अनुदान को लागू करने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मुरैना के पहाड़गढ़ जंगल में अवैध कटाई का आरोप, खैर के हजारों पेड़ काटने का दावा, जमीन कब्जा रहा भू-माफिया
Morena Pahadgarh Forest Illegal Tree Cutting: मुरैना जिले के पहाड़गढ़ वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध पेड़ कटाई के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि भू-माफिया जंगल की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बड़ी संख्या में बेशकीमती खैर के पेड़ काट रहे हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक पहाड़गढ़ के अलावा धौधा और कन्हार वन क्षेत्र में भी खैर के पेड़ों की लगातार कटाई की जा रही है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अवैध कटाई पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
सबूत मिटाने के लिए ठूंठ उखाड़ने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि पहले पेड़ों को कुल्हाड़ियों से काटा जाता था, लेकिन अब जेसीबी मशीनों की मदद से पेड़ों के ठूंठ भी जड़ समेत उखाड़े जा रहे हैं। आरोप है कि बाद में इन ठूंठों और लकड़ियों में आग लगाकर कटाई के निशान मिटाने की कोशिश की जा रही है। जंगल में कई स्थानों पर राख और जले हुए पेड़ दिखाई देने का भी दावा किया गया है।
मिलीभगत के भी लगाए आरोप
कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही वन विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन स्थानों पर पहले घना जंगल था, वहां अब खेती और बाउंड्रीवाल दिखाई देने लगी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब जंगल की जमीन पर अवैध कब्जे का परिणाम है।
ये भी पढ़ें : उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाने, जंगल की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Morena Highway Extortion Case: मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-552 पर वाहन चालकों से लाठी के दम पर जबरन वसूली करने वाले तीन सगे भाइयों को माता बसैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे से गुजरने वाले लोगों की गाड़ियां रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगते थे और विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें धमकाते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर वारदात का रिक्रिएशन कराया और उनका जुलूस निकालकर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।
पुलिस के अनुसार, मामला 29 जून का है। फरियादी प्रताप सिंह तोमर, निवासी उपाध्याय गली, पोरसा रोड अंबाह, अपनी कार से मुरैना से अंबाह जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-552 पर जीगनी गांव के पास चार युवकों ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों के हाथों में लाठियां थीं। उन्होंने शराब पीने के नाम पर जबरन रुपए मांगे। जब फरियादी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी और धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत पर माता बसैया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सफीक उर्फ काला खान, सुल्तान उर्फ काली और फरीद पुत्र सलीम खान, निवासी जीगनी, को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई तीन लाठियां भी बरामद की हैं।
वाहन चालकों से करते थे वसूली
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से हाईवे पर वाहन चालकों को रोककर शराब के लिए जबरन पैसे वसूल रहे थे। जो व्यक्ति पैसे देने से मना करता, उसके साथ मारपीट और धमकी दी जाती थी। आरोपियों की इस हरकत से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था और कई वाहन चालक इनके डर से चुपचाप पैसे देकर निकल जाते थे।
पुलिस ने निकाला जुलूस
माता बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का रिक्रिएशन कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों का जुलूस भी निकाला, ताकि आम लोगों में कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बना रहे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
मुरैना : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजों ने चाचाओं पर लाठियों से हमला कर की फायरिंग, गांव में फैली दहशत
Morena Land Dispute Firing Case: मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर सालों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि भतीजों और नातियों ने अपने ही चाचाओं पर पहले लाठियों से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी। घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना नूराबाद थाना क्षेत्र के दोहरावली-बद्री सिंह का पुरा गांव की है। पीड़ित दीवान सिंह गुर्जर ने बताया कि परिवार में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले करीब दस साल से विवाद चल रहा था। कई बार समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। गुरुवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की
पीड़ित के मुताबिक, बड़े भाई निहाल सिंह के बेटे रामवीर, बंटी, महेश और अंतराम के साथ नाती संजू लाठी और बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पहले सभी ने दीवान सिंह और उनके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के दौरान चली गोलियां मौके पर खड़े ट्रैक्टर के टायरों और घर की दीवारों में जा लगीं, जिससे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ फायरिंग और मारपीट के संबंध में जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर रामवीर, बंटी, महेश, अंतराम और संजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें : उज्जैन: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का 17 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन चला रही SDRF
आरोपियों के ठिकानों पर दबिश
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Minor Student Assault Morena: मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोचिंग से घर लौट रहे एक नाबालिग छात्र को बीच सड़क पर रोककर पहले उसके दोनों पैर बांध दिए गए और फिर डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
रहम की गुहार लगाता रहा छात्र
घटना सुमावली थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्र मुरैना शहर से कोचिंग पढ़कर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि एक बुजुर्ग ने छात्र के दोनों पैर बांध दिए, जबकि दूसरे आरोपी ने डंडे से लगातार उस पर हमला किया। वायरल वीडियो में छात्र दर्द से तड़पते हुए खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। सड़क पर मौजूद लोगों ने भी इस दौरान हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे घटना और भी गंभीर बन गई।
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया छात्र
बेरहमी से हुई मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल जौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल छात्र का इलाज जारी है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। घटना के कारण छात्र और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सुमावली थाना प्रभारी रविप्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है।
यह भी पढ़ें: महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
उसकी गिरफ्तारी के लिए मुरैना पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ समाज में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Morena Minor Murder Case: मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी का दबाव बना रही नाबालिग प्रेमिका को युवक राजस्थान के दौसा ले गया और कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को सुनसान इलाके में दफना दिया गया।
करीब तीन महीने तक आरोपी बेखौफ घूमता रहा और इसी दौरान उसने दूसरी युवती से शादी भी कर ली। लेकिन शादी के अगले ही दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर किशोरी का कंकाल बरामद किया गया।
रहस्यमय तरीके से 28 मार्च को गायब हुई थी नाबालिग
जानकारी के अनुसार मामला नगरा थाना क्षेत्र के औरैठी गांव का है। 28 मार्च 2026 को गांव की एक नाबालिग किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों ने नगरा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए गांव के ही बृजेश राठौर पर संदेह जताया था। पुलिस ने शुरुआती जांच की लेकिन आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाए। हालांकि मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही जांच में पुलिस का शक उसी पर बना रहा।
पूछताछ के दौरान खुले चौंकाने वाले राज
जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसकी पहले से सगाई हो चुकी थी, जबकि नाबालिग प्रेमिका लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी वजह से वह उसे बहाने से राजस्थान के दौसा ले गया। रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों के बीच गड्ढा खोदकर दफना दिया।
26 जून को हुई थी आरोपी की शादी
वारदात के करीब तीन महीने बाद 26 जून को आरोपी की शादी हो गई। शादी के अगले ही दिन पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और हत्या की पूरी कहानी बता दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की टीम राजस्थान के दौसा पहुंची, जहां जमीन में दफन किशोरी का कंकाल बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: मंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तीन महीने तक छिपा यह सनसनीखेज हत्याकांड आखिरकार आरोपी की शादी के बाद बेनकाब हो गया। अब पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़कर चार्जशीट तैयार करने में जुटी है।
मुरैना की सबलगढ़ मंडी में भीषण आग: 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका
Morena Sabalgarh Mandi Fire : मुरैना जिले के सबलगढ़ कृषि उपज मंडी में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मंडी परिसर में बने सब्जी व्यापारियों के करीब 12 से 14 गोदाम आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि लाखों रुपये की सब्जियां और बारदाना जलकर राख हो गया। करीब दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद चार दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार घटना सबलगढ़ कृषि उपज मंडी की है, जहां थोक सब्जी व्यापारियों के गोदाम एक बड़े टिनशेड के नीचे बने हुए हैं। बुधवार सुबह अचानक एक गोदाम में आग लगी, जिसने कुछ ही देर में आसपास के अन्य गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया।
चार दमकलों ने संभाला मोर्चा
आग की लपटें तेज होने के कारण मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सबलगढ़ नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए कैलारस, झुंडपुरा और गेल इंडिया की फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। चारों दमकल वाहनों ने लगातार पानी डालकर करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
आलू, प्याज, लहसुन समेत लाखों का माल जला
आग में आलू, प्याज, लहसुन, अदरक, मिर्च सहित बड़ी मात्रा में सब्जियां जलकर नष्ट हो गईं। व्यापारियों के मुताबिक, रामदेव कुशवाह के गोदाम में रखा करीब सात लाख रुपये का माल और एक लाख रुपये का बारदाना जल गया। वहीं सुरेश कुशवाह के गोदाम में रखा करीब दो लाख रुपये का लहसुन भी आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा कई अन्य व्यापारियों को भी भारी नुकसान हुआ है।
ये भी पढे़ें : कैलाश विजयवर्गीय के पत्र पर कांग्रेस का हमला, उमंग सिंघार बोले- सरकार की खुली पोल; कुणाल ने भी साधा निशाना
महीने की शुरुआत होने से गोदाम थे भरे हुए
व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार को ही बड़ी मात्रा में सब्जियां मंडी में पहुंची थीं। बुधवार को महीने की पहली तारीख होने के कारण मंडी बंद थी, जिसके चलते गोदामों में बड़ी मात्रा में माल रखा हुआ था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सबलगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मुरैना में 2 संदिग्ध मौतों से सनसनी: पेड़ पर लटका मिला एक युवक का शव, पुलिया के नीचे मिली दूसरी डेड बॉडी
Morena Dead Body News : मुरैना जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अज्ञात युवकों के संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। एक मामले में अंबाह क्षेत्र में खेत के पास पेड़ से युवक का चार दिन पुराना शव फंदे पर लटका मिला, जबकि दूसरे मामले में महुआ थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला, जिसके दोनों हाथ साफी से बंधे थे। दोनों मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है।
पहला मामला अंबाह कस्बे की आवास कॉलोनी से आगे मिटेला रोड का है। यहां खेत के पास एक पेड़ पर करीब 25 वर्षीय युवक का शव पीले रंग के साफे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की नहीं हो सकी पहचान
पुलिस के मुताबिक शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। केवल एक फोटो बरामद हुई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
महुआ में पुलिया के नीचे मिला शव
दूसरा मामला महुआ थाना क्षेत्र की पुरानी उसैद पुलिया का है। यहां पुलिया के नीचे 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के दोनों हाथ साफी से बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हत्या की आशंका
थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला पानी में डूबने से मौत का लग रहा था, लेकिन घटनास्थल की स्थिति इस संभावना से मेल नहीं खाती। पुलिया के आसपास इतना पानी नहीं था कि शव बहकर वहां पहुंच सके। मौके पर वाहन के पहियों के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि हत्या के बाद शव को वाहन से लाकर यहां फेंका गया।
ये भी पढ़ें : नीमच मानवता शर्मसार: रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई, गले में पहनाई जूतों की माला, वायरल हो रहा वीडियो
पहचान में जुटी पुलिस, कई जिलों में भेजी सूचना
दोनों मामलों में मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मुरैना पुलिस ने जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा और पिनाहट थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि शवों की शिनाख्त हो सके। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। मृतकों की पहचान और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मुरैना में इंसानियत की मिसाल: स्कूटी से गिरकर बेहोश हुई शिक्षिका, 2 युवकों ने समय रहते CPR देकर बचाई जान
Morena Teacher CPR Rescue: मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में इंसानियत की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां सड़क पर बेहोश पड़ी एक शिक्षिका की जान दो युवकों की सूझबूझ और तत्परता से बच गई। स्कूटी से गिरकर घायल हुई शिक्षिका को युवकों ने तुरंत CPR दिया और समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना भुरावली चौराहा-एमएस रोड की है। तिलोंजरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ 41 वर्षीय शिक्षिका ललिता धाकड़ रोज की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे स्कूटी से गिरकर सड़क पर बेहोश हो गईं।
युवकों ने समय रहते दिया CPR
सड़क से गुजर रहे सूरज धाकड़ और पवन गुर्जर ने महिला को बेहोश हालत में देखा। स्थिति गंभीर लगने पर दोनों युवकों ने बिना देर किए उन्हें CPR देना शुरू किया। कुछ ही समय में शिक्षिका को होश आने लगा, जिसके बाद युवकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया।
समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
दोनों युवकों ने अपने वाहन से शिक्षिका को तत्काल कैलारस अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर मनीष शर्मा और उनकी टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती जांच में हार्ट अटैक के कोई संकेत नहीं मिले।
गर्मी और चक्कर आने से हुई थी घटना
चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादा गर्मी के कारण महिला को चक्कर आया, जिससे वह स्कूटी से गिर गईं और सिर में चोट लगने के कारण बेहोश हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में 9 साल बाद प्रमोशन की राह तेज, विभागों को 2029 तक की सीनियरिटी लिस्ट तैयार करने के निर्देश
इलाके में हो रही युवकों की सराहना
स्थानीय लोगों ने सूरज धाकड़ और पवन गुर्जर की तत्परता की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर CPR और अस्पताल पहुंचाने की मदद नहीं मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। दोनों युवकों की संवेदनशीलता ने एक जीवन बचा लिया।
CM मोहन यादव ने मुरैना की 440 मेगावॉट सोलर परियोजना को बताया युगांतरकारी,कहा- ऊर्जा क्षेत्र में नया इतिहास
Morena Solar Battery Energy Storage Project : मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश को स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में मुरैना की 440 मेगावॉट सोलर प्लस बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजना के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुरैना की सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजना प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और यह परियोजना ऊर्जा उत्पादन के भविष्य को नई दिशा देगी।
देश की सबसे कम दर पर मिलेगी बिजली
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के तहत मात्र 2.70 रुपये प्रति यूनिट की प्रतिस्पर्धी दर तय हुई है, जो इस श्रेणी की परियोजनाओं में देश की अब तक की सबसे कम दर मानी जा रही है। परियोजना की खासियत यह भी है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली बैटरी को एक दिन में दो बार उपयोग किया जा सकेगा, जिससे ऊर्जा भंडारण क्षमता और अधिक प्रभावी होगी।
नीमच और शाजापुर की परियोजनाओं का भी लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान नीमच और शाजापुर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सोलर, बैटरी स्टोरेज, पंप स्टोरेज, हाइड्रो और कोयला आधारित ऊर्जा स्रोतों के संतुलित उपयोग पर लगातार काम किया जा रहा है, जिससे भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके।
पीएम मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश ऊर्जा और आधारभूत विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पार्वती-कालीसिंध-चंबल अंतरराज्यीय नदी जोड़ो परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के 13 जिलों के साथ राजस्थान को भी लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें : MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 50 जिलों में आंधी-वर्षा की चेतावनी
केंद्रीय मंत्री बोले- मध्य प्रदेश बना मिसाल
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनकर उभरा है। उनके अनुसार गुजरात और उत्तर प्रदेश भी इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की प्रगति सबसे तेज और प्रभावशाली रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा की संभावनाओं को नई दिशा दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि अगले एक वर्ष के भीतर प्रदेश के सभी सरकारी भवनों को सोलर ऊर्जा से जोड़ा जाए। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली खर्च में भी कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
मुरैना में साले की शादी में गए युवक का बस स्टॉप पर मिला शव; साढ़ू पर लगा हत्या का संगीन आरोप
Morena Murder Case: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में फंदे पर मिले युवक की मौत अब विवाद का विषय बन गई है। पुलिस जहां मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है, वहीं मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है।
सोमवार को करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों और परिजनों के साथ मृतक का परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। मामले ने जिले में नई चर्चा छेड़ दी है।
शादी समारोह में गया था युवक, अगले दिन मिला शव
जानकारी के अनुसार खनेता गांव निवासी सतीश रजक 22 जून को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कैलारस थाना क्षेत्र के नेपरी गांव में अपने साले की शादी में शामिल होने गया था। परिजनों के मुताबिक शादी समारोह में वह सामान्य रूप से शामिल हुआ था लेकिन अगले दिन उसका शव गांव के बस स्टॉप के पास फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
परिजनों ने साढ़ू पर लगाए हत्या के आरोप
मृतक के भाई रामदास रजक का आरोप है कि सतीश का उसके साढ़ू नीरज रजक से पहले से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि नीरज अपनी पत्नी और सतीश के संबंधों को लेकर शक करता था और इसी रंजिश के चलते उसने शादी के दौरान पहले सतीश से मेलजोल बढ़ाया, फिर उसे शराब पिलाई और दो अन्य लोगों के साथ अपने साथ ले गया। इसके बाद सतीश घर वापस नहीं लौटा और अगले दिन उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का दावा है कि घटनास्थल की परिस्थितियां आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की ओर इशारा करती हैं।
पुलिस जांच पर उठे सवाल, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
मृतक के परिजनों ने कैलारस पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन लोगों पर संदेह है, उनके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए।
यह भी पढ़ें: दमोह में बड़े बाबा के दर्शन कर लौट रहे जबलपुर के जैन दंपति पर गिरा सूखा पेड़; मौके पर ही दोनों की मौत
फिलहाल पुलिस मर्ग जांच कर रही है और सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं परिजनों के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस पर निष्पक्ष जांच कर घटना की वास्तविकता सामने लाने का दबाव बढ़ गया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई है।
मुरैना में बुलेट की तलाश में खुला चोरी का राज; पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर सात बाइक की बरामद
Morena Bike Theft Racket Exposed: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। शहर से चोरी हुई रॉयल एनफील्ड बुलेट की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल सात चोरी की बाइक बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अलग-अलग क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखता था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक करीब 20 दिन पहले मुरैना शहर से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी हुई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एएसआई किशन सिंह ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरी की गई बुलेट वीआईपी रोड की ओर जाती दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने सैंपऊ थाना क्षेत्र के पंछीपुरा निवासी हरेंद्र उर्फ हरिओम गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बुलेट चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
जर्जर आवासों में छिपाकर रखी थीं चोरी की बाइक
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस वीआईपी रोड स्थित सुनसान और जर्जर आवासों तक पहुंची। तलाशी के दौरान वहां से कुल सात चोरी की बाइक बरामद की गईं। बरामद वाहनों में एक रॉयल एनफील्ड बुलेट, हीरो एचएफ डीलक्स, होंडा सीडी, दो हीरो स्प्लेंडर, एक अन्य डीलक्स और एक टीवीएस प्लेटिना शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी के वाहनों को कुछ समय तक इन सुनसान मकानों में छिपाकर रखता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
अन्य मामलों की भी जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार हरेंद्र उर्फ हरिओम गुर्जर एक शातिर वाहन चोर है और लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बरामद सभी बाइकों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किन-किन थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थीं।
यह भी पढ़ें: सागर में शादी के बाद ससुराल भी नहीं पहुंच सकी दुल्हन; बारात से लौट रही कार का हादसा बना जिंदगी का आखिरी सफर
पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों और वाहन चोरी के संभावित नेटवर्क का भी खुलासा किया जा सके। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में वाहन चोरी की कई और वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं।
मुरैना में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, 15 मिनट में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात
Morena Firing News : मुरैना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार शाम दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने महज 15 मिनट के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने पहले आबकारी ठेकेदार के घर, फिर वार्ड-10 की पार्षद के घर और इसके बाद धौलपुर रोड स्थित शराब ठेके को निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जौरी इलाके की है। रविवार शाम दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे। एक के हाथ में कट्टा और दूसरे के पास रायफल थी। आरोपियों ने सबसे पहले आबकारी ठेकेदार सुरेश उपाध्याय के घर पर चार से पांच राउंड फायरिंग की। इसके बाद पास ही स्थित वार्ड-10 की पार्षद प्रेमवती उपाध्याय के घर पर भी दो से तीन राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।
6-7 राउंड फायरिंग की
घरों पर फायरिंग करने के कुछ ही देर बाद बदमाश धौलपुर रोड स्थित आरटीओ चेकपोस्ट के सामने शराब ठेके पर पहुंचे, जहां उन्होंने छह से सात राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही ठेके पर मौजूद ग्राहक और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ठेकेदार ने की थी अवैध शराब बिक्री की शिकायत
शराब ठेकेदार सुरेश उपाध्याय ने मुरैना पुलिस को बताया कि उन्होंने निवी गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की थी। इसके बाद उनके एक कर्मचारी के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि उसी रंजिश के चलते घर और शराब ठेके पर फायरिंग कराई गई है।
ये भी पढ़ें : सागर: बंडा सिविल अस्पताल पर गंभीर आरोप, इलाज के बाद 19 महीने के बच्चे की आंखों की रोशनी गई, जांच कमेटी गठित
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
Morena Triple Murder Case: मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने आक्रोश में आकर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब पड़ोसियों को इस खौफनाक मंजर का पता चला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, किशनपुर गांव निवासी बलराम का अपनी 30 वर्षीय पत्नी रविता से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी अनबन के कारण रविता पिछले कुछ दिनों से अपने मायके कुतवार गांव में रह रही थी। दो दिन पहले ही दोनों पक्षों में सामाजिक पंचायत हुई थी, जिसके बाद बलराम और परिवार के अन्य लोग रविता को समझा-बुझाकर वापस किशनपुर गांव लाए थे।
आधी रात को फिर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात बलराम और रविता के बीच किसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बलराम अपना आपा खो बैठा। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी रविता, अपने 8 साल के बेटे आरव और 6 साल के बेटे देव पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। कुल्हाड़ी के गहरे घाव लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर के बाद आरोपी बलराम रात में ही घर से भाग निकला।
सुबह पड़ोसियों ने देखा खौफनाक मंजर
शनिवार की सुबह जब काफी देर तक बलराम के घर के दरवाजे नहीं खुले, तो पड़ोसियों को शक हुआ। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो आंगन में रविता और दोनों मासूम बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना माता बसैया थाना पुलिस को दी।
शिकारपुर फाटक के पास मिला पति का शव
एक तरफ पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन कर ही रही थी, तभी खबर आई कि किशनपुर से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर फाटक के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान आरोपी पति बलराम कुशवाह के रूप में हुई।
पत्नी के डांस वीडियो से नाराज था पति
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बलराम अपनी पत्नी के सोशल मीडिया इस्तेमाल और इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो को लेकर लंबे समय से नाराज था। कुछ दिन पहले गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान रविता का एक डांस वीडियो सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया था। इसी विवाद के चलते रविता मायके चली गई थी। परिजनों की समझाइश के बाद वह बच्चों के साथ वापस लौटी, लेकिन शुक्रवार रात फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद यह दर्दनाक वारदात हो गई।
ये भी पढ़ें : बुरहानपुर में उफनते नाले पर मौत का सफर: पुल पर जान जोखिम में डाल गुजर रहे ग्रामीण, हर साल बनते हैं ऐसे हालात
पुलिस का बयान
घरेलू विवाद के चलते इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है। मुरैना पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ बारीकी से जांच की जा रही है और परिजनों व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
मुरैना में महिला से पुलिस की मारपीट का आरोप, पाइप से पिटाई का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड
Morena Police Viral Video : मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला के साथ हेड कांस्टेबल द्वारा पाइप और डंडे से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद एसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, नूराबाद क्षेत्र की रहने वाली महिला की नाबालिग बेटी कुछ दिनों से लापता है। महिला का आरोप है कि पड़ोस के गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर वह लगातार नूराबाद थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।
हेड कांस्टेबल पर डंडे से पीटने का आरोप
महिला के मुताबिक, 24 जून को नूराबाद थाने के चार पुलिसकर्मी सरकारी वाहन से उसके घर पहुंचे और उसे थाने चलने के लिए कहा। महिला ने तत्काल थाने जाने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान हेड कांस्टेबल विक्रम राठौर ने पाइप और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। महिला ने यह भी दावा किया कि घटना के समय एएसआई राजेश जाटव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे मामला और गरमा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला मुरैना एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। वह एसपी धर्मराज मीणा से उनके वाहन के पास मिली और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें : मुरैना में सड़क किनारे मलबा हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, पूर्व पार्षद समेत चार घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
आरोपी हेड कांस्टेबल सस्पेंड
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और हेड कांस्टेबल विक्रम राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं महिला अपनी लापता बेटी की बरामदगी और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ी हुई है। मामला सामने आने के बाद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
मुरैना में सड़क किनारे मलबा हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, पूर्व पार्षद समेत चार घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
Morena Road Clash Case : मुरैना जिले में टंच रोड पर सड़क किनारे पड़े मकान के मलबे को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झड़प में पूर्व पार्षद समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों को लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड पर बृजेश यादव के मकान के सामने लंबे समय से पुराने मकान का मलबा पड़ा हुआ था। गुरुवार सुबह बृजेश यादव और उनके भाई राहुल यादव JCB से मलबा हटवा रहे थे। इसी दौरान पूर्व पार्षद अजय उर्फ अल्लो यादव अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का विरोध करने लगे।
देखते ही देखते मारपीट में बदला विवाद
शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बृजेश यादव, राहुल यादव, पूर्व पार्षद अजय यादव और राधाचरण यादव घायल हो गए।
पूर्व पार्षद समेत कई पर मामला दर्ज
घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बृजेश यादव की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व पार्षद अजय उर्फ अल्लो यादव, राधाचरण यादव, राजेंद्र यादव और बृजेंद्र सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, पूर्व पार्षद अजय यादव की शिकायत पर बृजेश यादव, राहुल यादव, अंकित यादव और दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें : नारियल सप्लाई के नाम पर 7.50 लाख की साइबर ठगी, पन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Firing Case Morena Accused Video: मुरैना में प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग मामले के फरार आरोपी राहुल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में राहुल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि दूसरे पक्ष का साथ दिया गया। राहुल ने वीडियो में आत्महत्या करने या प्रॉपर्टी डीलर सोनू यादव की हत्या करने जैसी धमकी भी दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर राधेश्याम यादव के घर 22 जून की रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में फरार चल रहे बड़ोखर निवासी राहुल मिश्रा ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया।
वीडियो में राहुल ने किया बड़ा खुलासा
वीडियो में राहुल ने सोनू यादव को सूदखोर बताते हुए कहा कि उसने उससे लिए गए रुपये ब्याज सहित लौटा दिए थे लेकिन इसके बावजूद उससे अत्यधिक ब्याज की मांग की जा रही थी। राहुल का आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जबरन उसकी कार का एग्रीमेंट कराया गया। उसने स्टेशन रोड थाना पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राहुल ने कहा कि 22 जून की रात सोनू यादव अपने साथ कई लोगों को लेकर आया और उसकी मारपीट कर कार ले गया।
समय पर सूचना देने पर भी नहीं पहुंची डायल-112
डायल-112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची। वायरल वीडियो में राहुल ने दावा किया कि पुलिस से न्याय की उम्मीद खत्म होने के बाद उसने उसी रात सोनू यादव के घर पर फायरिंग की। उसने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता ने उसे अपराधी बनने पर मजबूर कर दिया। राहुल ने खुद को क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि या तो वह आत्महत्या करेगा या फिर सोनू यादव का अंत करेगा।
पुलिस मेरे माता-पिता को परेशान कर रही है- राहुल
राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उसके माता-पिता को परेशान कर रही है, जबकि कार्रवाई उसी पर होनी चाहिए जिसने अपराध किया है। उसने कहा कि यदि उसे कुछ होता है या सोनू यादव के साथ कोई घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी मुरैना पुलिस प्रशासन की होगी। साथ ही उसने मांग की कि उसकी कार वापस दिलाई जाए, मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज हो और दोनों पक्षों पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: मंडला में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बारात की भीड़ में रची गई मौत की साजिश; सुपारी देकर युवक की कराई हत्या
फिलहाल वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं आरोपी द्वारा दी गई आत्महत्या और हत्या की धमकी को देखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुरैना में रामकथा और ताजिया मार्ग को लेकर विवाद, देर रात दोनों समुदायों का प्रदर्शन, प्रशासन ने निकाला समाधान
Sabalgarh Ramkatha Tazia Dispute: मुरैना जिले के सबलगढ़ में मोहर्रम के ताजिया जुलूस और रामकथा आयोजन को लेकर बुधवार को विवाद की स्थिति बन गई। प्रशासन द्वारा ताजियों के पारंपरिक मार्ग में लगे रामकथा पंडाल को देखते हुए कथा दो दिन पहले समाप्त करने का सुझाव दिए जाने पर लोगों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 और 10 के बीच स्थित दाऊजी मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन चल रहा है, जिसका समापन 27 जून को होना निर्धारित है। वहीं मोहर्रम के तहत 25 जून की रात ताजिए बैठने हैं और 26 जून को ताजिया जुलूस निकाला जाना है।
SDM ऑफिस का घेराव
जिला प्रशासन का कहना था कि किले क्षेत्र से निकलने वाला एक ताजिया दाऊजी मंदिर के सामने से होकर गुजरता है, जहां वर्तमान में रामकथा का विशाल पंडाल लगा हुआ है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आयोजकों को 25 जून की शाम तक कथा संपन्न करने का सुझाव दिया था। इस प्रस्ताव के सामने आते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने विरोध शुरू कर दिया। बुधवार शाम बड़ी संख्या में लोग पहले एसडीएम बंगले पहुंचे और बाद में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन पर आरोप
सकल हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि रामकथा का समापन पूर्व निर्धारित तिथि 27 जून को ही कराया जाए। उनका कहना था कि व्यास पीठ को समय से पहले हटाना धार्मिक भावनाओं के विपरीत होगा। प्रदर्शनकारियों ने ताजिया जुलूस के लिए वैकल्पिक मार्ग का सुझाव भी दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दाऊजी मंदिर से चांदनी चौक तक एक वैकल्पिक और पर्याप्त चौड़ा मार्ग उपलब्ध है, जिसका उपयोग पहले भी विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में किया जाता रहा है। लोगों का आरोप था कि प्रशासन ने इस विकल्प पर विचार नहीं किया।
ये भी पढ़ें : इंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: घायल इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने जारी किया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रशासन के हस्तक्षेप से बनी सहमति
विवाद के कारण रामकथा का आयोजन भी अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से शुरू हुआ। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों, दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच लंबी चर्चा के बाद सहमति बनी। आखिर में फैसला लिया गया कि रामकथा का पंडाल यथावत रहेगा और ताजिया जुलूस को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आस्था और कानून व्यवस्था के बीच संतुलन बनाते हुए आपसी सहमति से समाधान निकाला गया है।
मुरैना में प्रॉपर्टी डीलर के घर से 25 लाख के जेवर चोरी, पुलिस जांच तेज; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Jewellery Theft At Property Dealer House Morena: मुरैना की न्यू हाउसिंग कॉलोनी में दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। प्रॉपर्टी डीलर हरेश परमार के सूने मकान में घुसे बदमाश ने करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
हालांकि वारदात के दौरान परिवार का एक सदस्य घर पहुंच गया, जिससे घबराकर चोर 6 लाख रुपये की नकदी छोड़कर भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
100 ग्राम से ज्यादा सोना चोरी
जानकारी के अनुसार न्यू हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर हरेश परमार मंगलवार दोपहर परिवार सहित किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक बदमाश घर की बाउंड्री कूदकर अंदर दाखिल हुआ और करीब 20 मिनट तक घर के भीतर रहकर चोरी की वारदात को अंजाम देता रहा चोर ने घर में रखे करीब 199 ग्राम वजनी सोने के जेवरात चोरी कर लिए। इनमें दो सोने की जंजीरें, एक अंगूठी, दो जोड़ी झुमके और एक सोने का हार शामिल है।
25 लाख बताई जा रही जेवरों की कीमत
चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी घर में रखी 6 लाख रुपये की नकदी भी समेट चुका था। इसी दौरान परिवार का एक सदस्य अचानक घर वापस लौट आया। उसे देखकर चोर घबरा गया और भागने के लिए बाउंड्री फांदने लगा। हड़बड़ी में उसके पास मौजूद 6 लाख रुपये की नकदी की पोटली नीचे गिर गई, जिसे परिजनों ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि चोर जेवरात लेकर फरार होने में सफल रहा।
आरोपी की तलाश जारी, पुलिस की विशेष टीम गठित
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में आरोपी घर में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवरात बरामद कर लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट: महिला से ठगे 1 करोड़ 57 लाख रुपए; ठगों ने खुद को बताया केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी
दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी ने न्यू हाउसिंग कॉलोनी के रहवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, ऐसे में पुलिस को जल्द खुलासे की उम्मीद है।
मुरैना में डेढ़ साल पुरानी रंजिश फिर भड़की, दो पक्षों ने छतों से बरसाए पत्थर; पुलिस ने किया मामला दर्ज
Stone Pelting In Morena Between Two Parties: मुरैना के काजीबसई गांव में डेढ़ साल पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। सोमवार शाम को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर छतों से चढ़कर जमकर पथराव किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ और महिलाओं के साथ मारपीट की गई।
पहले पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया, लेकिन पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दूसरी एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। दोनों मामलों में कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है।
डेढ़ साल पहले शादी समारोह में हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार काजीबसई गांव में राशिद खान और लईक खान के परिवारों के बीच डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में विवाद हुआ था। उस समय फायरिंग की घटना भी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लईक पक्ष की दो बंदूकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि पुराने मामले की शिकायत करने वाला पड़ोसी गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करने चला गया था। हाल ही में उसके गांव लौटने के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया।
राशिद खान के घर पर जमकर बरसाए पत्थर
सोमवार शाम को लईक पक्ष के लोग छतों पर चढ़ गए और राशिद खान के घर पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से राशिद, मुस्तफा और जेबून घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पथराव की घटना के बाद मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान लईक पक्ष के लोगों ने राशिद के परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद अफसार पुत्र मोहम्मद युनुस की शिकायत पर पुलिस ने लईक खान, काजिम और खालिद मोहम्मद के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग छतों और सड़क से एक घर पर पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच की और राशिद पुत्र सईद खान की शिकायत पर दूसरी एफआईआर दर्ज की।
यह भी पढ़ें: MP में रोजगार के लिए नवाचारों पर जोर; पर्यटन और कुटीर उद्योगों से युवाओं को जोड़कर बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही जांच
दूसरे मामले में जीशान, हबीब, शमशाद, काजिम, लईक और तारिक को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लेकिन डेढ़ साल पुरानी रंजिश ने एक बार फिर काजीबसई गांव का माहौल बिगाड़ दिया। पहले पथराव और फिर मारपीट की घटनाओं ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
10 हजार रुपये की उधारी मांगना पड़ा भारी; प्रॉपर्टी डीलर के घर बदमाशों ने किए 8 राउंड फायर
Firing Putside Property Dealer House Morena: मुरैना शहर के आजाद नगर में रविवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब 10 हजार रुपये की उधारी मांगने पर नाराज युवक अपने साथियों के साथ प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंच गया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने मकान के बाहर आठ राउंड गोलियां चलाईं।
जवाबी कार्रवाई के लिए जब मकान मालिक लाइसेंसी रायफल लेकर बाहर निकला तो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वापस पैसे मांगने पर नाराज हुआ आरोपी
जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राधेश्याम यादव ने दो महीने पहले बड़ोखर निवासी राहुल मिश्रा को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। तय समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली तो राधेश्याम यादव ने राहुल से पैसे लौटाने का तकादा किया। बताया जा रहा है कि उधारी मांगने की बात से राहुल मिश्रा नाराज हो गया।
आरोपियों ने एक के बाद एक 8 राउंड फायर किए
रविवार रात करीब 11 बजे वह अपने तीन साथियों के साथ आजाद नगर पहुंचा और राधेश्याम यादव के घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अवैध हथियार निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने करीब आठ राउंड फायर किए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गए। घटना के समय राधेश्याम यादव और उनका परिवार घर के अंदर मौजूद था।
पूरे इलाके में डर का माहौल
फायरिंग की सूचना मिलते ही राधेश्याम यादव अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर घर से बाहर निकले। जैसे ही आरोपियों ने उन्हें रायफल के साथ देखा, वे मौके से भाग निकले। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में 1-2 हजार का मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा; फिर 10.90 लाख रुपये लेकर गायब हुआ साइबर ठग
पुलिस ने राहुल मिश्रा समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तार होते ही उसके साथियों की पहचान कर उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
मुरैना में ससुराल पक्ष से हुआ विवाद, फिर तालाब में कूदा दामाद; सुबह SDRF ने बरामद किया शव
Morena Youth Jumped In Pond: मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के पंचमपुरा गांव में शादी समारोह के दौरान हुए पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली। ससुर और साले से कहासुनी के बाद गुस्साए दामाद ने गांव के तालाब में छलांग लगा दी।
पत्नी और साले ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। रातभर तलाश के बाद रविवार सुबह उसका शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार रात का है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के तुस्सन का पुरा निवासी देवेंद्र जाटव अपनी ससुराल पंचमपुरा गांव में साले की शादी में शामिल होने आया था। शनिवार रात गीत-संगीत कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपने ससुर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसका साला भी बीच में आ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी।
विवाद के चलते शादी छोड़ तालाब की तरफ दौड़ा देवेंद्र
विवाद के बाद गुस्से में देवेंद्र शादी समारोह छोड़कर घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब की ओर दौड़ पड़ा। उसके पीछे पत्नी और साला भी पहुंचे। दोनों उसे समझाने और रोकने का प्रयास करते रहे लेकिन देवेंद्र लगातार तालाब में कूदकर जान देने की बात कहता रहा।
पत्नी को धक्का मारकर तालाब में कूदा देवेंद्र
जब पत्नी और साले ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने उनके हाथ में दांतों से काट लिया और पत्नी को धक्का देकर खुद तालाब में छलांग लगा दी घटना के बाद परिजनों ने पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी, एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में डूबे युवक का रेस्क्यू शुरू किया लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चल सका।
रविवार को किया गया शव को बरामद
रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से रेस्क्यू किया और तालाब से उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: छतरपुर में दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ने पर विवाद, विरोध के बाद पुलिस सुरक्षा में निकली राछ; जानें पूरा मामला
पुलिस हेडक्वार्टर डीएसपी विजय भदौरिया बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
मुरैना में वीआईपी कल्चर पर सवाल: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के टॉयलेट जाने के लिए रात में खुला बैंक, मचा बवाल
Morena Bank Opened for BJP Leader: मुरैना में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने वीआईपी संस्कृति और सरकारी संस्थानों के उपयोग को लेकर बहस छेड़ दी है। आरोप है कि जिस बैंक के दरवाजे आम ग्राहकों के लिए निर्धारित समय के बाद बंद हो जाते हैं, उसी बैंक को रात करीब साढ़े आठ बजे नेताओं की सुविधा के लिए खोला गया।
बैंक परिसर में 8 से 10 मिनट रुके नेता
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले श्याम टेलर समेत अन्य नेताओं का काफिला व्यवसायिक एवं औद्योगिक सहकारी बैंक के सामने रुका। इसके बाद बैंक के मुख्य गेट और अंदर के दरवाजों के ताले खोले गए। बताया जा रहा है कि श्याम टेलर, रामू भैया और उनके साथ मौजूद कुछ लोग बैंक परिसर के भीतर गए और करीब 8 से 10 मिनट बाद बाहर निकले।
नेताओं के टॉयलेट जाने के लिए खुला बैंक
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि नेताओं को शौचालय उपयोग करने की आवश्यकता थी, जिसके चलते रात में बैंक खोला गया। हालांकि इस मामले में सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि कार्यक्रम स्थल गर्ग सेवा सदन बैंक से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं।
बैंक प्रबंधन की सफाई
मामले के तूल पकड़ने के बाद बैंक प्रबंधन ने सफाई दी है। बैंक प्रबंधक अर्जुन सिंह परिहार ने कहा कि नेताओं के लिए केवल बैंक की गैलरी खोली गई थी और किसी को बैंक के मुख्य परिसर या संवेदनशील हिस्से में प्रवेश नहीं दिया गया। उनका कहना है कि शौचालय उपयोग के लिए अस्थायी रूप से व्यवस्था की गई थी।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में और लेट होगी मानसून की एंट्री, 25 जून तक पहुंचने की उम्मीद, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
नेताओं के बैंक के अंदर जाने का दावा
हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कई लोग बैंक के अंदर तक गए थे। घटना के बाद राजनीतिक रसूख के इस्तेमाल और बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं।
मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: नर्स ने अटेंडर को फेंक कर मारी ग्लूकोज की बोतल, वायरल हो रहा वीडियो
Morena District Hospital News: मुरैना जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की ग्लूकोज की बोतल बदलने को लेकर नर्स और मरीज के अटेंडर के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्टाफ के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की ग्लूकोज की बोतल खत्म हो गई थी। मरीज के परिजन नई बोतल लगाने के लिए कई बार नर्सिंग स्टाफ के पास पहुंचे, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक कोई भी नर्स बोतल बदलने नहीं पहुंची। इससे नाराज होकर मरीज के अटेंडर ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।
वीडियो बनाते देख भड़की नर्स
वायरल वीडियो में एक स्टाफ नर्स वीडियो बना रहे युवक की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। वीडियो में वह मोबाइल छीनने  की कोशिश करती नजर आती है। अटेंडर का आरोप है कि इसी दौरान नर्स ने गुस्से में ग्लूकोज की बोतल उठाकर उसकी ओर फेंक दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
वीडियो में सुनाई दी विवादित टिप्पणी
ये भी पढ़ें : सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस में घमासान, अनुशासन बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने थमाया नोटिस
अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर नजर
वायरल वीडियो ने जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर अस्पताल प्रशासन पर है कि मामले की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि अभी दोनों में से किसी भी पक्ष द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
मुरैना के राबिया किन्नर डकैती कांड में छठवां बदमाश गिरफ्तार; 5 महीने बाद भी सिर्फ आधा तोला बरामद
Accused Arrested In Morena Robbery Case: मुरैना जिले के अंबाह कस्बे में हुए चर्चित राबिया किन्नर डकैती कांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। करीब पांच महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी बाबी निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवर, एक देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बाबी निषाद पुत्र बनारसी दास निषाद, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के बरकतपुर गांव का निवासी है। वह पिछले पांच महीनों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने फरार साथी सुरेश निषाद से मिलने अंबाह क्षेत्र के सामलदास का पुरा गांव आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
आरोपी के पास से हथियार और जेवर बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 400 ग्राम चांदी के जेवर, 315 बोर का एक देशी कट्टा और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान डकैती कांड से जुड़ा हुआ है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार बदमाशों और लूटे गए सामान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जनवरी में हुई थी करोड़ों की डकैती
गौरतलब है कि 17 और 18 जनवरी की दरम्यानी रात अंबाह कस्बे में राबिया किन्नर के घर 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाश घर से 18 तोला सोना, करीब चार किलो चांदी और साढ़े तीन लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इससे पहले 12 फरवरी को पुलिस पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: MP News: सागर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! शिक्षा विभाग की बाबू 2500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अब भी पांच आरोपी फरार, तलाश जारी
एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया ने बताया कि अब तक इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। हैरानी की बात यह है कि करोड़ों रुपए मूल्य के लूटे गए जेवरात और नकदी में से अब तक केवल आधा तोला सोना और कुछ चांदी ही बरामद हो सकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुरैना में टला बड़ा हादसा, रेत से भरा डंपर ट्रांसफॉर्मर के खंभे से टकराया; धंसा फुटपाथ और पलट गया वाहन
Morena NH 552 Dumper Accident: मुरैना के नेशनल हाईवे-552 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जौरा रोड स्थित मथुरा मार्केट के पास रेत से भरा एक डंपर फुटपाथ धंसने के कारण पलट गया। और ड्राइवर ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई , हादसे के दौरान डंपर के पास ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
डंपर पलटने से उसमें भरी रेत सड़क किनारे फैल गई और ट्रांसफार्मर का खंभा भी तिरछा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
जौरा की तरफ जा रहा था रेत से भरा डंपर
जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर का रेत से भरा डंपर बैरियर चौराहा की ओर से जौरा की तरफ जा रहा था। जब डंपर मथुरा मार्केट के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के लिए चालक ने डंपर को हाईवे से नीचे उतार दिया। जैसे ही भारी-भरकम डंपर के पहिए फुटपाथ पर चढ़े, जमीन उसका भार नहीं संभाल सकी और धंस गई। देखते ही देखते डंपर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया लेकिन डंपर पलटने से पहले ही ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली जिस स्थान पर डंपर पलटा, वहां बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था।
ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराया डंपर
डंपर की बॉडी का एक हिस्सा ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा तिरछा हो गया। हालांकि ट्रांसफार्मर को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा और बिजली आपूर्ति भी बाधित नहीं हुई। हादसे के समय सड़क किनारे कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया डंपर में भरी रेत को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।
वन विभाग की टीम ने रेत के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
प्रारंभिक आशंका चंबल नदी की रेत होने की जताई गई थी लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह सिंध नदी की रेत प्रतीत हो रही है। रेत की वास्तविक उत्पत्ति का पता लगाने के लिए वन विभाग की टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा नामांकन विवाद पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, भोपाल में निर्वाचन आयोग का पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी
डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना पुलिस ने हादसे के बाद डंपर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और दुर्घटना कारित करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं प्रशासनिक अमला पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। फुटपाथ की कमजोर स्थिति और भारी वाहनों के दबाव के चलते हुए इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे किनारे बने ढांचों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन थोड़ी सी चूक बड़ा हादसा साबित हो सकती थी।
मुरैना में कांग्रेस पर बरसे BJYM प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर, कहा- मुद्दाविहीन राजनीति कर रहा है विपक्ष
Morena BJYM Shyam Taylor: मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर मुरैना पहुंचे। उनके साथ भाजपा युवा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर भी मौजूद रहे। भिंड से सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करते हुए दोनों नेता रात्रि करीब 8 बजे मुरैना पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमएस रोड पर पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद श्याम टेलर जीवाजी गंज स्थित गर्ग सेवा सदन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के पास स्थित मेला ग्राउंड पहुंचे, जहां चल रहे क्रिकेट महापौर कप में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। बाद में वे सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।
कांग्रेस के पास नहीं बचा कोई मुद्दा
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्याम टेलर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह हार की झुंझलाहट में मुद्दाविहीन राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार बेबुनियाद मुद्दों को उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब सिर्फ नौकरी पर निर्भर नहीं है, बल्कि स्टार्टअप और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
युवाओं को मिल रहे व्यापक अवसर
उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत युवाओं को व्यापक अवसर मिल रहे हैं और मुद्रा योजना के जरिए करोड़ों रुपए के ऋण लेकर युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उनके अनुसार भारत का युवा अब स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार देने वाला बन रहा है। महंगाई को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि तुलना करने पर स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा सरकार में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कांग्रेस पर “हार की झुंझलाहट” में बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश दौरे पर इंदौर पहुंचीं, राज्यपाल और सीएम ने किया एअरपोर्ट पर स्वागत
सामूहिक नेतृत्व के आधार पर काम करती है भाजपा
संगठनात्मक प्रक्रिया पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व के आधार पर काम करती है और जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित कैलेंडर के अनुसार पूरी की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
MP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
Morena Dalli Garden Beatdown: मुरैना शहर में माधौपुरा की पुलिया स्थित दल्ली गार्डन में न्यौता खाने गए दो भाईयों की पांच युवकों ने मिलकर पुलिस के सामने जमकर मारपीट की। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में कुछ लोग पुलिस के सामने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे है और वह पुलिस कर्मी युवक को बचाने का प्रयास भी नहीं कर रहा है।
डायल 112 में मौजूद सिपाही के शरीर में प्लेट डली होने के कारण वह मारपीट कर रहे युवकों को हड़का भी नहीं सका। पिटाई के कारण वृंदा परमार नामक युवक के सिर व शरीर के विभिन्न अंगों में चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात 9 बजे की घटना को लेकर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कायम किया है।
चार से पांच युवकों ने वृंदा परमार के साथ शुरू की मारपीट
जानकारी के मुताबिक, सिद्ध नगर में रहने वाला वृंदा परमार व गज्जू परमार उर्फ गजराज परमार पुत्रगण केशव परमार बुधवार रात 9 बजे दल्ली गार्डन में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। तभी चार से पांच युवकों की नजर वृंदा परमार पर पड़ी तो आरोपी युवकों ने उसको घेरकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण वृंदा के सिर व हाथ-पैर में चोट आई है। वृंदा को बचाने उसका बड़ा भाई गज्जू भीड़ के बीच पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया।
डायल 112 में सवार आरक्षक मारपीट रोकने में असफल
मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद डायल 112 में सवार आरक्षक ने भीड़ को मारपीट करने से नहीं रोका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इससे हमलावरों के हौसले बुलंद देखे गए। गज्जू परमार का कहना है कि उसके भाई वृंदा को शंका के आधार पर पीटा गया है। मारपीट के आरोपी, किसी लड़की को भगा ले जाने को लेकर किसी को तलाश रहे थे लेकिन मारपीट भाई की कर दी।
यह भी पढ़ें: काली पट्टी और PM का पुतला दहन; मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
पुलिस ने चारों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
शहर कोतवाल मुरैना अमित भदौरिया ने बताया कि दल्ली गार्डन के सामने सिद्ध नगर के युवक की मारपीट के मामले में चार अज्ञात आरोपियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। डायल 112 में तैनात सिपाही के शरीर में प्लेट डली होने के कारण उसे दूसरी डायल 112 के सिपाही को मौके पर बुलाया उसने भीड़ को भगाया। पुलिस हमले के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
मुरैना में नशे में धुत पति बना हैवान; खाना नहीं परोसने पर पत्नी को सरिए से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Morena Dimni Nisha Jatav Murder: मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की सरिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिमनी थाना क्षेत्र के सहरियन का पुरा गांव की है। मृतका की पहचान निशा जाटव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति धर्मेंद्र जाटव बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम धर्मेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से खाना परोसने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया।
मामूली विवाद के बाद किया जानलेवा हमला
परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पत्नी द्वारा पति के नशे का विरोध किए जाने पर धर्मेंद्र भड़क गया। पहले उसने निशा के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने घर में रखा लोहे का सरिया उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सरिए से किए गए वार इतने गंभीर थे कि निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के दौरान घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों में दहशत, आरोपी मौके से फरार
पत्नी को मृत अवस्था में देखकर आरोपी धर्मेंद्र जाटव मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल बन गया। मृतका की चचेरी बहन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही आक्रामक था और वह अक्सर शराब के नशे में परिवार के लोगों से विवाद करता था।
यह भी पढ़ें: सागर के मकरोनिया में हड़कंप, चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की का सनसनीखेज अपहरण; जानें पूरा मामला
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के भाई कोमल जाटव की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार धर्मेंद्र जाटव की तलाश में जुटी हुई है।
MP News: मुरैना SP दफ्तर में एजेंटों का भारी आक्रोश, लोगों के डूबे लाखों रुपये; लगाई न्याय की गुहार
Morena Chitfund Scam: मुरैना में करोड़ों रुपये की कथित चिटफंड ठगी का मामला सामने आया है। बेटियों की शादी और पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों से रकम जुटाने वाली एक समिति के अध्यक्ष और सचिव पर करोड़ों रुपये लेकर फरार होने के आरोप लगे हैं। पीड़ित एजेंट अब न्याय की मांग लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रेमनगर, पीपरखेड़ा, मवासीपुरा, उत्तमपुरा, तुस्सीपुरा और अंबाह सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई एजेंट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीराधे सर्व समाज समिति के अध्यक्ष अनीता सिंह और सचिव राजवीर सिंह ने लोगों से निवेश करवाकर करोड़ों रुपये जमा किए और बाद में दोनों फरार हो गए।
पीड़ितों को दिया जाता था दोगुना रिटर्न का लालच
पीड़ितों का कहना है कि समिति लोगों को बेटियों की शादी के लिए सहायता और जमा राशि पर दोगुना रिटर्न देने का लालच देती थी। एजेंट गांव-गांव जाकर लोगों से पैसे जमा करवाते थे। लेकिन जब भुगतान का समय आया तो समिति संचालक अपना मकान बेचकर मुरैना से फरार हो गए।
सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई शिकायत
पीड़ित एजेंट लाली खान ने बताया कि वह वर्ष 2015 से समिति से जुड़ी थीं। उनके खुद के करीब 10 लाख रुपये फंसे हुए हैं। वहीं जिन लोगों से उन्होंने रकम जमा करवाई थी, वह अब पैसे वापसी के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि पहले सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक अन्य पीड़ित एजेंट राधेश्याम ने बताया कि उनके करीब 20 लाख रुपये फंसे हुए हैं।
आरोपियों ने जमा करवाए करोड़ों रुपये
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि समिति के सचिव राजवीर सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह ने एजेंटों के माध्यम से करोड़ों रुपये जमा करवाए और बाद में घर-मकान बेचकर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जाकर रहने लगे।पीड़ितों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निवेशकों की रकम वापस दिलाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: लाखों की संपत्ति के मालिक नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के ठिकानों पर छापा; EOW ने जब्त किए दस्तावेज
एसपी कार्यालय की ओर से मामले में जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है फिलहाल पीड़ित एजेंट और निवेशक अपने करोड़ों रुपये वापस मिलने की उम्मीद में प्रशासन के दरवाजे खटखटा रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस कथित करोड़ों की ठगी के मामले में कब तक आरोपियों तक पहुंच पाती है।
आग की अफवाह बनी 4 मौतों का कारण: रेलवे ने कहा- कोई आग नहीं लगी, चेन पुलिंग के बाद ट्रैक पर उतरने से गई जान
Morena Train Accident Update: मुरैना जिले में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से जुड़ा दर्दनाक रेल हादसा अब नए तथ्यों के साथ सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की चर्चा के बीच रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, आग की अफवाह और चेन पुलिंग के बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर दूसरे ट्रैक पर चले गए, जहां तेज रफ्तार पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन महिलाओं और एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
रविवार शाम करीब चार बजे उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुरैना से धौलपुर की ओर रवाना हुई थी। ट्रेन जब हेतमपुर स्टेशन के पास पहुंची, तभी किसी यात्री के मोबाइल में आग लगने या स्पार्किंग की खबर फैल गई। अफवाह के बीच किसी ने चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन बीच ट्रैक पर रुक गई। इसके बाद कई यात्री घबराकर नीचे उतर गए और कुछ लोग दूसरी लाइन पर पहुंच गए।
पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए यात्री
इसी दौरान धौलपुर की ओर से तेज गति से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। दूसरे ट्रैक पर मौजूद तीन महिलाएं और चार वर्षीय बच्चा ट्रेन को समय रहते नहीं देख सके और उसकी चपेट में आ गए। हादसे में आगरा निवासी 35 वर्षीय आफरीन, उनका चार वर्षीय पुत्र असद खान, 60 वर्षीय शकुंतला परमार तथा राजस्थान के बीकानेर निवासी 60 वर्षीय विरमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
रेलवे और GRP कर रही जांच
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन से चार किलोमीटर तक ट्रैक की सघन तलाशी ली गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति हादसे का शिकार न हुआ हो। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजन भी उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। मामले की जांच रेलवे और जीआरपी के साथ समन्वय में की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई मोबाइल फटने की बात कर रहा है तो कोई स्पार्किंग की, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि रेलवे जांच के बाद ही हो सकेगी।
ट्रेन में आग लगने की बात अफवाह
वहीं झांसी रेल मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने स्पष्ट किया कि ट्रेन में आग लगने की बात केवल अफवाह है। उन्होंने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग हुई थी, जिसके बाद कुछ यात्री नीचे उतर गए। घटनास्थल पर 1.8 डिग्री का कर्व होने के कारण पातालकोट एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की गति अधिक होने से हादसा टाला नहीं जा सका।
आग या तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं मिली
डीआरएम ने यह भी बताया कि रेलवे को अब तक आग या तकनीकी खराबी से संबंधित कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा चेन पुलिंग किए जाने की सूचना मिली है और उसी के साथ कुछ लोग ट्रेन से नीचे उतर गए थे। उन्होंने कहा कि जनरल कोच में सामान्य रूप से 120 से 140 यात्री सफर कर रहे थे और किसी प्रकार की आग या तकनीकी खराबी के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन: स्मार्ट मीटर और NEET घोटाले के विरोध में निकाला मशाल जुलूस, इस्तीफे की मांग
ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित
हादसे के बाद पुलिस, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ समय के लिए मुरैना-धौलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, जिसे बाद में ट्रैक सुरक्षित घोषित होने के बाद बहाल कर दिया गया। अब रेलवे इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि आखिर अफवाह कैसे फैली और चेन पुलिंग की परिस्थितियां क्या थीं।
Morena Train Accident: सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार की दोपहर को उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैली। बताया जाता है कि किसी के मोबाइल में आग लगी थी, इस अफवाह के चलते चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इस बीच कई यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान आगरा की तरफ से आ रही पातालकोट ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई है।
चार मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनका नाम आफरीन पत्नी नदीम खान उम्र 35 साल निवासी सुल्तान गंज की पुलिया आगरा, उसका चार साल का बेटा असद खान तथा शकुंतला पत्नी भूरी सिंह परमार उम्र 60 साल निवासी कचहरा थोक रूनकुता आगरा, विरमा देवी पत्नी गिरधारी गिरी उम्र 60 साल निवासी गेसोरा थाना महाजन जिला बीकानेर राजस्थान है। सूचना मिलने पर सरायछोला थाना पुलिस, आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।
रेलवे ने क्या कहा?
इस पूरी घटना को लेकर उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि 14 जून को करीब 16:15 बजे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड में गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी यात्री की तरफ से अलार्म चेन पुलिंग किए जाने की वजह से गाड़ी सेक्शन में रुक गई।
रेलवे ने बताया कि प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, गाड़ी के रुकने के दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर समीपवर्ती रेल लाइन पर चले गए। इसी दौरान दूसरी तरफ से रही ट्रेन फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें-  महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत
जांच में जुटा रेलवे प्रशासन
हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल , सरकारी रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद प्रभावित यात्रियों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है।
Morena Porsa Kidnapping Case: मुरैना जिले के पोरसा में एक लाख रुपये की रंगदारी के लिए युवकों के अपहरण और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद आठ आरोपियों में से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी गुंडागर्दी का भूत उतारने के लिए कस्बे में पैदल परेड भी कराई।
वहीं फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है पोरसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी आकाश तोमर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रमोद सिंह तोमर, खौफ उर्फ विष्णु सिंह तोमर और वीरू सिंह तोमर को भी दबोच लिया। शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर थाने से बस स्टैंड तक पैदल मार्च कराया और बाद में उन्हें अंबाह न्यायालय में पेश किया।
31 मई को आरोपियों ने युवक को जमकर पीटा था
पुलिस के अनुसार 31 मई को आरोपियों ने पोरसा के रहने वाले मनीष और हर्ष भदौरिया का अपहरण कर उन्हें ज्ञानंद का पुरा के बीहड़ों में ले जाकर मुर्गा बनाकर डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद एक अन्य युवक लकी को बुलाकर उसकी भी मारपीट की गई और दबाव बनाकर उससे एक युवक पर बाइक चोरी का आरोप लगवाया गया।बदमाशों ने इसके बाद सौरभ तोमर का भी अपहरण कर उसे बीहड़ में ले जाकर मारपीट की।
सिर पर कट्टा रखकर बनाया गया वीडियो
जानकारी के अनुसार आरोप है कि सौरभ के सिर पर कट्टा (अवैध हथियार) रखकर वीडियो बनाया गया और उससे जबरन बाइक चोरी कबूल करवाने के साथ एक लाख रुपये देने की बात भी कहलवाई गई। जब रंगदारी की रकम नहीं मिली तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ें: MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगा गया है। वहीं मामले में नामजद फरार आरोपी मनीष तोमर, खिलाड़ी सिंह तोमर, छोटू तोमर और हिमांशु सिकरवार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
मुरैना में प्लाईवुड से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
Morena Truck Fire: मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगरा से हैदराबाद जा रहे प्लाईवुड से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा और लाखों रुपये का माल खाक हो गया। हालांकि चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, प्लाईवुड से लदा ट्रक आगरा से हैदराबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के शिवपुरी हाईवे पर कन्हार-सहसराम के जंगलों के पास पोहरी मार्ग पर पहुंचा, तभी अचानक ट्रक के केबिन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर बचाई जान
आग लगते ही चालक ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और परिचालक के साथ ट्रक से कूदकर सुरक्षित दूरी बना ली। दोनों की सूझबूझ के कारण उनकी जान बच गई, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने धुआं और लपटें देखकर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही पहाड़गढ़ पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। ट्रक में लदा प्लाईवुड भी पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें :रतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल
हादसे के कारण यातायात प्रभावित
घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। फिलहाल मुरैना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक-परिचालक सुरक्षित बच गए, अन्यथा यह घटना एक बड़े सड़क हादसे में बदल सकती थी।
Morena News: एक लाख की रंगदारी के लिए 5 युवकों का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल कर बनाया दबाव
Morena Porsa Kidnapping Case: मुरैना जिले के पोरसा कस्बे से रंगदारी और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लाख रुपये की कथित रंगदारी वसूलने के लिए आठ युवकों ने पांच युवकों का अपहरण कर उन्हें बीहड़ में ले जाकर अमानवीय यातनाएं दीं। आरोप है कि युवकों को मुर्गा बनाकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया और दबाव बनाकर उनसे बाइक चोरी का झूठा आरोप कबूल करवाया गया।
पीड़ितों के अनुसार, 31 मई की सुबह पोरसा निवासी मनीष और हर्ष भदौरिया का कथित तौर पर अपहरण कर उन्हें ज्ञानंद का पुरा क्षेत्र के बीहड़ में ले जाया गया। वहां दोनों की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद लकी नामक युवक को भी बुलाकर मारपीट की गई और उससे कहलवाया गया कि वीरू तोमर की बाइक सौरभ तोमर ने चुराई है।
बदमाशों ने मारपीट का वीडियो भी किया रिकॉर्ड
आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद सौरभ तोमर का भी अपहरण कर लिया और उसे बीहड़ में ले जाकर डंडों से पीटा। सौरभ को मुर्गा बनाकर उस पर लाठियां बरसाई गईं और दबाव में वीडियो के जरिए बाइक चोरी की बात कबूल करवाने की कोशिश की गई। साथ ही उससे एक लाख रुपये देने की मांग की गई।
मोबाइल से निकाली सिम, रुपये लाने के लिए छोड़ा
बताया गया है कि आरोपियों ने सौरभ के मोबाइल फोन से सिम निकाल ली और उसे रुपये लाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। जब कथित रंगदारी की रकम नहीं मिली तो मारपीट और कबूलनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामले में सौरभ तोमर और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आकाश, मनीष सिंह, वीरू, विष्णु सिंह उर्फ खौफ, हिमांशु सिंह, छोटू और प्रमोद तोमर सहित आठ आरोपियों के खिलाफ धमकाकर रुपये वसूलने, अपहरण और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फरियादी सौरभ तोमर का कहना है कि उसने किसी की बाइक चोरी नहीं की है। आरोपियों ने केवल एक लाख रुपये वसूलने के लिए उस पर झूठा आरोप लगाया। उसका यह भी कहना है कि यदि वास्तव में बाइक चोरी हुई थी तो आरोपियों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज क्यों नहीं कराई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इस मामले में चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई
मामले को लेकर क्या बोले मुरैना पुलिस अधीक्षक
मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि थाना पोरसा क्षेत्र में 30 तारीख को एक घटना हुई और उसका में कुछ युवक शामिल थे जिनका ये कहना था कि उनकी मोटर साइकिल किसी स्थान से कुछ अन्य युवकों ने ले ली और इस संबंध में थाना पोरसा से पता किया तो उन्होंने बताया कि बताया कि इस संबंध में फरियादी ने किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट नहीं की है उसके करीब 10 -11 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ और संबंध में थाना प्रभारी के माध्यम से जब पता चला कि कुछ युवक है जो मोटरसाइकिल लेने की विवाद से आपस में लड़ाई झगड़ा की है।
इसमें एक मारपीट का वीडियो जो पुलिस को मिला है उसके आधार पर फरियादी से एक प्रकरण 10 जून को थाना पोरसा पर पंजीकृत किया और उस आधार पर चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि किस कारण से उन्होंने मारपीट की है जल्दी ही इन युवकों को न्यायालय पेश किया जाएगा इनका पूर्व का अपराधी की रिकॉर्ड भी है इसलिए इनके ऊपर कड़ी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है अभी फरियादी पक्ष का कहना है यह 30 या 31 तारीख का यह वीडियो हो सकता है अपने पुलिस जांच कर रही है और इस वीडियो को भी विधिवत्त पुलिस के द्वारा जप्त किया जाएगा और न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
मुरैना में सड़क पर आग का गोला बनकर दौड़ती रही लोडिंग गाड़ी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Morena Loading Vehicle Fire: मुरैना शहर के अंबाह रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कतरन से भरी एक लोडिंग गाड़ी में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया और कई लोगों की जान सुरक्षित रही।
जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबाह रोड से बड़ोखर की ओर जा रही लोडिंग गाड़ी ट्रांसफार्मर के पास पहुंची ही थी कि उसमें अचानक आग भड़क उठी। वाहन में दोना-पत्तल बनाने में इस्तेमाल होने वाली कतरन भरी हुई थी, जो अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर धुएं का गुबार छा गया।
गाड़ी को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले गया ड्राइवर
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने घबराने के बजाय साहस और समझदारी का परिचय दिया। उसने जलती हुई गाड़ी को भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र से बाहर निकालकर पास स्थित एक धुलाई सर्विस सेंटर तक पहुंचाया। इससे आग के आसपास की दुकानों, मकानों और लोगों तक फैलने का खतरा काफी हद तक टल गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और सर्विस सेंटर के कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
वायरल हो रहा वीडियो
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि चालक समय रहते गाड़ी को बाजार से बाहर नहीं ले जाता तो आग आसपास के वाहनों और दुकानों तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान और जनहानि हो सकती थी। घटना के दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से जलती हुई लोडिंग गाड़ी का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें : भोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
चालक की हो रही तारीफ
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ और हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
मुरैना में चेकिंग के दौरान आरटीओ टीम पर जानलेवा हमला; SI की सरकारी गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर
Morena RTO Team Attack NH-44 Incident: मुरैना में बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान एक बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने परिवहन विभाग की उप निरीक्षक की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला उप निरीक्षक सहित दो कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, लेकिन करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसका ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गया। चालक मौके से भाग निकला, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
ट्रैक्टर ड्राइवर ने कार में मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत मुरैना जिले में पुलिस, वन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें बिना नंबर और अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही हैं। रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-44 (धौलपुर रोड) स्थित आरटीओ चेकपोस्ट के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पत्थर से भरी एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की उप निरीक्षक मीनाक्षी गोखले जांच कार्य का नेतृत्व कर रही थीं। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर मार दी। उस समय उप निरीक्षक सहित दो परिवहन आरक्षक भी पास में खड़े थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार
टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर नेशनल हाईवे से होते हुए जौरी और विक्रम नगर की ओर भागा। पीछा करने के दौरान खेतों के रास्ते तेज रफ्तार में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: रीवा के शिल्पी प्लाजा में सरेराह गुंडागर्दी; मामूली कार टक्कर के बाद बेल्टों से दो युवकों को बेरहमी से पीटा
परिवहन उप निरीक्षक ने क्या बताया?
परिवहन उप निरीक्षक मीनाक्षी गोखले के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थरों का परिवहन किया जा रहा था लेकिन वाहन पर कोई पंजीयन नंबर दर्ज नहीं था। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए संबंधित थाने में आवेदन प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुरैना में कथित हनीट्रैप मामले में भाजपा नेत्री गिरफ्तार, व्यवसायी से रुपये और गहने ऐंठने का आरोप
Morena Honey Trap Case: मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में फर्नीचर व्यवसायी को कथित रूप से हनीट्रैप में फंसाकर रुपये और गहने ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से व्यवसायी की सोने की अंगूठी और 5 हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जौरा निवासी फर्नीचर व्यवसायी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 10 मई को एसी और फर्नीचर लगवाने के बहाने उन्हें एक घर बुलाया गया। वहां कुछ लोगों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की, आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर बड़ी रकम की मांग की।
फरार महिला को किया गिरफ्तार
व्यवसायी का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी सोने की अंगूठी और नकदी भी छीन ली थी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बीजेपी नेता और मुख्य आरोपी महिला सोनम कुशवाह फरार चल रही थी। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर उसे कैलारस की ओर जा रही बस से गिरफ्तार किया गया।
एक अन्य मामले में भी दर्ज है प्रकरण
पुलिस के अनुसार, सोनम कुशवाह के खिलाफ माता बसैया थाना क्षेत्र में भी एक अन्य मामला दर्ज है। उस प्रकरण में एक व्यक्ति को कथित रूप से हनीट्रैप में फंसाकर उसकी जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया गया है। उस मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
ये भी पढे़ं : Satna News: सेंट्रल जेल में गांजा-शराब सप्लाई की कथित डील का ऑडियो वायरल, ASI राजेंद्र चौधरी सस्पेंड
न्यायिक हिरासत में भेजी गई सोनम
जांच अधिकारी नितिन बघेल ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: मुरैना के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया
Morena Deputy Collector Rape Case: मुरैना जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गणेशपुरा निवासी महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि साल 2025 की शुरुआत में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से अरविंद माहौर से हुई थी। उस समय माहौर सबलगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्थ थे। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नियमित संपर्क होने लगा।
शादी का वादा कर संबंध बनाए
महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में कहा गया है कि 30 मार्च 2025 को आरोपी उसे कार में घुमाने के बहाने मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद सबलगढ़ स्थित सरकारी आवास और ग्वालियर के एक फ्लैट में भी कई बार शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है।
शादी से इनकार किया और दी धमकी
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने 30 मार्च 2025 से 3 जून 2026 तक शादी का आश्वासन देकर उसका शोषण किया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने आरोपी पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के पास पहुंची थी। महिला ने अपने आवेदन के साथ कुछ वीडियो और अन्य साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं। मुरैना पुलिस इन साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पहले भी विवादों में रहे हैं अधिकारी
अरविंद माहौर पूर्व में भी विवादों में रह चुके हैं। भांडेर में पदस्थापना के दौरान एक महिला द्वारा उनके खिलाफ शिकायत की गई थी। वहीं सबलगढ़ में एसडीएम रहते हुए भी एक युवती ने उन पर अभद्रता और परेशान करने के आरोप लगाए थे। उस मामले का वीडियो सामने आने के बाद 19 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
ये भी पढ़ें : NEET पेपर लीक के सदमे में मध्य प्रदेश की बेटी ने नागपुर में की खुदकुशी, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर जांच जारी है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Morena SP Jansunwai Tomar Case: मुरैना में हत्या के एक पुराने मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। एसपी जनसुनवाई में पहुंची एक पीड़ित मां ने आरोपियों पर धमकाने और हथियार लेकर घर में घुसने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद एसपी ने अंबाह पुलिस को बड़ा निर्देश दिया है।
मामला मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र का है, जहां आज एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अंबाह के अझेड़ा निवासी महिला प्रवीणा तोमर ने अपने बेटे अजय तोमर हत्याकांड को लेकर न्याय की गुहार लगाई।
2025 में हुई थी महिला के बेटे की हत्या
पीड़िता ने बताया कि 9 अप्रैल 2025 को अंबाह के चुंगी नाका रोड स्थित घर के सामने उनके बड़े बेटे अजय तोमर की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने हत्या के मामले में दर्ज सभी आरोपियों को नाबालिग बताया, जिसके चलते उन्हें जमानत मिल गई।
जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपियों ने परिवार को धमकाया
पीड़ित मां का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी हथियार लेकर घर पहुंचते हैं और परिवार को धमकाते हैं। आरोपियों द्वारा कहा जाता है कि पहले बड़े बेटे को मारा, अब छोटे का नंबर है। प्रवीणा तोमर ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपियों द्वारा अवैध फायरिंग और धमकी देने से जुड़े फोटो और अन्य सबूत भी पुलिस अधीक्षक को सौंपे।
यह भी पढ़ें: उज्जैन: उन्हेल में जीतू पटवारी का वीडियो वायरल, धार्मिक दुपट्टा फेंकने का आरोप, भाजपा ने साधा निशाना
एसपी धर्मराज मीणा ने दिए यह निर्देश
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने अंबाह पुलिस को दो दिन के भीतर आरोपियों के परिवार के सभी शस्त्र लाइसेंस की जानकारी जुटाकर उन्हें निरस्त करने संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक सुरक्षा और न्याय मिल पाता है। फिलहाल, एसपी के सख्त निर्देशों के बाद अंबाह पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दो दिन के भीतर पुलिस क्या रिपोर्ट पेश करती है।
मुरैना कलेक्टर ने की अपील- नकली खाद, कालाबाजारी और अवैध भंडारण की सूचना दें और 1000 रुपए ले जाएं
Morena Collector Fertilizer Alert: किसानों को नकली खाद, कालाबाजारी और उर्वरकों के अवैध भंडारण से बचाने के लिए मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष अपील जारी की है। कलेक्टर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट साझा करते हुए नागरिकों और किसानों से खाद से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया है।
सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कलेक्टर कार्यालय की जांच में शिकायत सही पाए जाने और विभागीय जांच में कार्रवाई होने पर प्रोत्साहन राशि सीधे शिकायतकर्ता के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी योजना
योजना 20 मई से 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत बिना लाइसेंस खाद की बिक्री, तय सीमा से अधिक भंडारण, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री, नकली खाद का निर्माण और वितरण तथा उर्वरकों के अनधिकृत परिवहन जैसी गतिविधियों की शिकायत की जा सकती है।
सीएम किसान हेल्पलाइन पर करना होगा कॉल
शिकायत दर्ज कराने के लिए नागरिकों को कार्यालयीन दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सीएम किसान हेल्पलाइन 155253 पर कॉल करना होगा। शिकायत संबंधित जिले के कलेक्टर कार्यालय को भेजी जाएगी, जहां विशेष टीम जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें : सागर के रहली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, सिर दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची, रास्ते में थम गई सांसें
प्रशासन को दें अनियमितता की जानकारी
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने किसानों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में खाद से संबंधित किसी भी अनियमितता की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
मुरैना में लड़की देखने आए युवक की कार को रास्ते में रोक नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला; चेन-अंगूठी लूटकर फरार
Morena Nurabad Road Robbery: मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में शादी के लिए लड़की देखने आए एक युवक पर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसके गले से सोने की चेन और उंगली से अंगूठी लूट ली। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार जौरा स्थित मनीष पेट्रोल पंप के पास रहने वाले अनुज राठौर पुत्र कमल किशोर राठौर की शादी की बात बनमोर निवासी दुर्गेश राठौर की बेटी प्रीति राठौर से चल रही थी। दोनों परिवारों ने पहले लड़का-लड़की को एक-दूसरे से मिलवाने और पसंद-नापसंद जानने का फैसला किया था।
परिवारों की मुलाकात के बाद पक्की हुई सगाई
इसी सिलसिले में दोनों परिवार करह धाम आश्रम पहुंचे। यहां मुलाकात के दौरान लड़का और लड़की ने एक-दूसरे को पसंद किया, जिसके बाद दोनों परिवारों ने रिश्ता तय कर दिया। सगाई की सहमति बनने के बाद परिवारों में खुशी का माहौल था। रिश्ता पक्का होने के बाद अनुज राठौर मिठाई लेने के लिए टेकरी की ओर रवाना हुआ। वह कार क्रमांक एमपी 06 जेडए 0417 से जा रहा था। कार को मुरैना जिला के निवासी अरुण गौर चला रहा था, जिसे किराए पर लिया गया था।
सुनसान रास्ते में घेरकर किया हमला
अनुज के मुताबिक रास्ते में सुनसान स्थान पर स्कूटी और बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार के सामने वाहन खड़े कर रास्ता रोक लिया। जैसे ही ड्राइवर ने कार रोकी, बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और अनुज को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। उसे बचाने पहुंचे ड्राइवर अरुण गौर के साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में अनुज के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश उसकी सोने की चेन और अंगूठी भी लूटकर ले गए।
यह भी पढ़ें: MP News: 5200 पेसा मोबिलाइजरों की सेवा समाप्ति पर बवाल; हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
पुलिस जांच में जुटी, अस्पताल में चल रहा उपचार
घटना के बाद अनुज राठौर ने नूराबाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे थे। घायल अनुज का कहना है कि हमलावरों की गाड़ियां करह आश्रम पर भी दिखाई दी थीं। आश्रम से निकलने के बाद वे लगातार उसका पीछा कर रहे थे, जिससे हमला पूर्व नियोजित होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल एमपी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जबकि जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है।
MP News: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी इको सेंटर में हुई हैचिंग, 200 अंडों में से 70 घड़ियाल बच्चे बाहर निकले
National Chambal Sanctuary Gharial Conservation: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले देवरी इको सेंटर में इन दिनों घड़ियाल संरक्षण को लेकर उत्साह का माहौल है। चंबल नदी के विभिन्न घाटों से सुरक्षित लाए गए घड़ियालों के लगभग 200 अंडों में से अब तक 70 नन्हे घड़ियाल बच्चे बाहर आ चुके हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों की निगरानी में अंडों से बच्चों के निकलने की प्रक्रिया लगातार जारी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, घड़ियालों के जीवन चक्र में घोंसले के भीतर का तापमान सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही तापमान यह तय करता है कि अंडों से निकलने वाले शावक नर होंगे या मादा। जब मादा घड़ियाल अंडे देती है, तब शुरुआती अवस्था में अंडों के भीतर पल रहे भ्रूण का कोई निश्चित लिंग नहीं होता। बाद में घोंसले के तापमान के आधार पर उनका लिंग निर्धारित होता है।
वन्यजीव वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
वन्यजीव वैज्ञानिकों का कहना है कि जन्म के समय सभी नन्हे घड़ियाल बच्चे एक जैसे दिखाई देते हैं। केवल बाहरी बनावट देखकर यह पहचानना संभव नहीं होता कि कौन नर है और कौन मादा। समय के साथ जब उनका आकार और उम्र बढ़ती है, तब उनके लिंग की पहचान स्पष्ट हो पाती है।
सटीक तापमान का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिक
मध्य प्रदेश में वन्यजीव वैज्ञानिक लंबे समय से उस सटीक तापमान का अध्ययन कर रहे हैं, जिस पर अंडों के भीतर नर या मादा का विकास होता है। हालांकि अभी तक वह निश्चित तापमान पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शोध में यह तथ्य सामने आया है कि घोंसले की ऊपरी परत में मौजूद अंडों को अधिक गर्मी मिलती है और उनसे सामान्यतः नर घड़ियाल जन्म लेते हैं। वहीं, निचली परत में मौजूद अपेक्षाकृत ठंडे अंडों से अधिकतर मादा घड़ियाल विकसित होती हैं।
यह भी पढ़ें: शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
घड़ियाल संरक्षण के लिए तापमान संतुलन बेहद जरूरी
विशेषज्ञों के अनुसार घड़ियालों के संरक्षण के लिए अनुकूल तापमान और प्राकृतिक आवास का संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। चंबल क्षेत्र में चल रहे संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है, जिससे घड़ियालों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। वन विभाग और संरक्षण टीमों की निगरानी से इनके प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है। इसे वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक कदम माना जा रहा है।
मुरैना NH-44 पर खौफनाक हादसा, कार वाले ने अचानक खोला गेट; कंटेनर के नीचे आए बाइक सवार युवक; मौके पर दो की मौत
Morena National Highway 44 Road Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। शुरुआती जांच में हादसे की वजह कार चालक की लापरवाही बताई जा रही है। घटना नूराबाद थाना क्षेत्र की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार 23 मई को सामने आया।
जानकारी के मुताबिक हाईवे पर चल रही कार में बैठे व्यक्ति ने अचानक दरवाजा खोल दिया। उसी समय पास से गुजर रही बाइक दरवाजे से टकरा गई, जिससे उस पर सवार युवक सड़क पर जा गिरे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर को संभलने का मौका नहीं मिला और वह युवकों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
एन-एच 44 पर टेकरी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा नेशनल हाईवे-44 पर टेकरी मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर (NL07AA1668) ने पीछे चल रही बाइक (MP07ZY9466) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रहे थे तीनों युवक
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान भिंड जिले के गोरमी निवासी राधाकृष्ण लोधी (35) और हिम्मत सिंह लोधी (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीनों युवक ग्वालियर जिले से मुरैना की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़ें: देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 पेटी शराब और कार जब्त; इंदौर की ओर से लाई जा रही थी नशे की खेप
कार की भी तलाश जारी
नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर चालक और मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही नूराबाद पुलिस हाईवे पर खड़ी बिना नंबर की कार की भी तलाश कर रही है, जिसके गेट खुले होने से यह हादसा हुआ बताया जा रहा है।
Chambal Sanctuary Case: चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP के प्रमुख सचिव तलब,राजस्थान को भी फटकार
Supreme Court On Chambal Sanctuary: राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य में जारी अवैध रेत खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील इस क्षेत्र में हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
।कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को 20 मई को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित रहना होगा। सरकार को ऐसे वाहनों की पहचान, जब्ती और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करना होगा।
मध्य प्रदेश परिवहन नेटवर्क पर कोर्ट का वार
अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछा है कि रेत के अवैध परिवहन में इस्तेमाल हो रहे बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब फोकस केवल खनन पर नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवहन नेटवर्क पर है
राजस्थान सरकार पर नाराजगी
यह भी पढ़ें : कूनो में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे सवाल
भविष्य की व्यवस्था पर सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों से यह भी जानना चाहा है कि भविष्य में चंबल नदी में रेत का उत्खनन पूरी तरह रोकने के लिए क्या ठोस व्यवस्था की जा रही है। कोर्ट ने उन अधिकारियों की सूची भी मांगी है जिनके कार्यक्षेत्र में अवैध खनन जारी रहा और उनके खिलाफ अब तक क्या विभागीय कार्रवाई की गई है।
जब टॉफियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचा 6वीं का छात्र, मासूमियत देख भावुक हुए अधिकारी; जानें पूरा मामला
Morena Child Toffee Protest: जब व्यवस्था की परेशानियां बच्चों तक को परेशान करने लगें, तो उनकी शिकायत का तरीका भी अलग नजर आता है। ऐसा ही मामला सामने आया, जब नौ साल का एक बच्चा जेब में टॉफियां भरकर जनसुनवाई में पहुंच गया और अधिकारी की टेबल पर रख दीं।
मुरैना के संजय कॉलोनी में रहने वाले छठवीं कक्षा के छात्र मानवेंद्र सिंह ने जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव को टॉफियां देते हुए इलाके में सीवर की बदबू और गंदे पानी की समस्या दूर कराने की मांग की।
आवेदन के साथ चार टॉफियां लेकर पहुंचा बच्चा
मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जन सुनवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। संजय कॉलोनी का नौ वर्षीय मानवेंद्र सिंह हाथ में आवेदन और चार टॉफियां लेकर वहां पहुंचा। वह सीधे जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव की टेबल तक गया और टॉफियां रखते हुए बोला कि सर, अगर काम ले-देकर होता है तो यह रख लीजिए। बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।
बदबू और गंदगी से परेशान है मानवेंद्र
मानवेंद्र ने अधिकारियों को बताया कि उसकी गली में पंडित चक्की के पास लंबे समय से गंदा पानी जमा है। करीब दो महीने पहले पड़ोस में कराए गए बोरिंग कार्य के दौरान सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद से गंदा पानी लगातार सड़क पर फैल रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। मानवेंद्र ने कहा कि उसे रोज स्कूल जाने के लिए इसी बदबू और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें क्या है प्लान
बच्चे की फरियाद सुन जिला पंचायत सीईओ भी हुए भावुक
नौ वर्षीय बच्चे के इस अनोखे विरोध ने जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव को भी भावुक कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत नगर निगम अधिकारियों से फोन पर बात की और समस्या का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। यह घटना इस बात का बड़ा उदाहरण बन गई कि जब आम नागरिक, चाहे वह एक बच्चा ही क्यों न हो, अपनी बात मजबूती से रखता है तो प्रशासन को भी कार्रवाई के लिए आगे आना पड़ता है।
Morena Love Story Suicide Case: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव में सामाजिक और पारिवारिक दबावों के चलते एक युवक और युवती ने अपनी जान दे दी। दोनों ने गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर एक ही साड़ी के अलग-अलग सिरों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में गहरा शोक और सन्नाटा छा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तरपुरा गांव के रहने वाले 21 वर्षीय योगेश शर्मा उर्फ धोनी और 19 वर्षीय अंजलि प्रजापति के बीच प्रेम संबंध था। दोनों अलग-अलग जातीय पृष्ठभूमि से थे, जिसके कारण उनके परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे।
दोनों की शादी के लिए नहीं मान रहे थे घरवाले
जानकारी के अनुसार युवक ब्राह्मण समाज से था, जबकि युवती कुम्हार समाज से जुड़ी थी। इस सामाजिक भिन्नता के चलते दोनों के रिश्ते को मंजूरी नहीं मिल पाई, और इसी तनाव के बीच उन्होंने यह चरम कदम उठा लिया। बता दें कि आत्महत्या करने से पहले योगेश ने सोशल मीडिया पर स्टेटस भी लगाया था।
योगेश ने मरने से पहले लगाया स्टेटस
घटना से पहले योगेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वॉयस मैसेज साझा किया था, जिसमें उसने कहा कि वह और उसकी प्रेमिका अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।इसके अलावा उसने एक अन्य स्टेटस में “गुडबाय दोस्तों” लिखकर परिचितों से मानो आखिरी विदाई ली थी। सोमवार सुबह जब गांव के लोग रोजमर्रा के काम के लिए खेतों की ओर निकले, तब उनकी नजर पेड़ पर लटके दोनों के शवों पर पड़ी। यह मंजर देखकर गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत पुलिस और दोनों के परिजनों को सूचना दी गई।
पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव
सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी एसआई जयपाल गुर्जर के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्ते में थे।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मोहन यादव का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत, तीन सीटों पर किया प्रचार तीनों पर ही BJP आगे
फांसी के लिए इस्तेमाल की एक ही साड़ी
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि फांसी के लिए एक ही साड़ी का इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
मुरैना में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने वन विभाग के कांस्टेबल को रौंदा, मौके पर ही मौत; आरोपी हुए फरार
Morena Sand Mafia Kill Constable: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक बार फिर रेत माफिया का खौफनाक चेहरा सामने आया है। दिमनी इलाके के रानपुर तिराहे पर बुधवार सुबह वन विभाग के एक कांस्टेबल को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मार दिया गया। इस घटना ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी है बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद आरोपी माफिया फरार हो गए हैं, मृतक कांस्टेबल का नाम हरिकेश गुर्जर बताया गया है।
गश्त के दौरान हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे वन विभाग की टीम रूटीन बीट गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दिए। जब टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो एक ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर कांस्टेबल हरिकेश गुर्जर को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हरिकेश गुर्जर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच तेज
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर अवैध खनन और रेत माफिया के बढ़ते प्रभाव को उजागर कर दिया है, जो कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें:  भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
आईपीएस नरेंद्र कुमार हत्याकांड की ताजा हुई यादें
यह घटना 2012 में हुए चर्चित नरेंद्र कुमार हत्याकांड की याद दिलाती है। 8 मार्च 2012 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रेत माफिया ने युवा आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मार डाला था। उस समय यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली थी। नरेंद्र कुमार एक तेजतर्रार अधिकारी थे और आईएएस मधु रानी तेवतिया के पति थे। मुरैना में एक बार फिर वैसी ही घटना सामने आने से यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कब तक रेत माफिया का यह आतंक जारी रहेगा और प्रशासन इस पर लगाम लगाने में कब सफल होगा।