उज्जैन: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का 17 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन चला रही SDRF

Ujjain SDRF Search Operation : उज्जैन के बड़नगर में उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का 17 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। SDRF और पुलिस स्टॉप डैम खाली कराकर भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
Ujjain Missing Assistant Secretary
सर्च ऑपरेशन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Ujjain Missing Assistant Secretary: उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम गावड़ी लोधा में उफनते नाले में बह गए सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह (35 साल) का करीब 17 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गुरुवार रात हुए हादसे के बाद से पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीण लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। शुक्रवार सुबह 5 बजे से एक बार फिर बड़े स्तर पर तलाश शुरू की गई, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगातार हो रही बारिश के कारण गांव के पास स्थित पुरानी पुलिया पर पानी का तेज बहाव था। इसी दौरान सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह बाइक सहित बह गए। घटना की सूचना मिलते ही इंगोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रातभर सर्च अभियान चलाया गया।

रात में मिली बाइक, लेकिन व्यक्ति लापता

तलाशी के दौरान रात करीब 1 बजे घटना स्थल से लगभग 50 मीटर दूर उनकी मोटरसाइकिल बरामद हुई, लेकिन सूर्य प्रताप सिंह का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बड़नगर रेस्क्यू टीम और उज्जैन से एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया।

सुबह फिर शुरू हुआ बड़ा सर्च ऑपरेशन

शुक्रवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाश को आसान बनाने के लिए स्टॉप डैम का पानी जेसीबी की मदद से निकासी कराकर खाली कराया गया, ताकि पानी का स्तर कम होने पर नीचे तक खोजबीन की जा सके। इसके बावजूद टीमों को कोई सफलता नहीं मिली।

लगातार कठिनाइयों के बीच रेस्क्यू जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तेज बहाव और लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद SDRF, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com