MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी

MPPSC Vacancy : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन मिलेगा।
MPPSC has announced recruitment for 949 Assistant Professor posts with a starting salary of Rs 57,700 per month.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Assistant Professor Jobs : सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 949 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

लंबे समय से उच्च शिक्षा विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चयन किया जाएगा, जिससे राज्य के कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

MPPSC ने 949 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली

MPPSC की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग साक्षात्कार भी आयोजित कर सकता है। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन

चयनित उम्मीदवारों को अकादमिक लेवल-10 के तहत 57,700 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क तथा 40 रुपये पोर्टल शुल्क निर्धारित किया गया है।

वहीं मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क और 40 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com