Bhopal News: पीपल्स हॉस्पिटल के सामने बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Fire Near Peoples Hospital: भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने एक बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Bhopal Nishatpura Multi Storey Building Fire Incident News Update
पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने एक बिल्डिंग में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Multi Storey Building Fire Bhopal: भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बिल्डिंग से उठती ऊंची लपटें व काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए, जबकि मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने से बिल्डिंग में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की और आसपास के क्षेत्र को भी सुरक्षित किया। घटना स्थल पर धुएं का गुबार छाया रहा और काफी देर तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटा रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

घटना के बाद यातायात प्रभावित

बता दें कि घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com