मालुटोला गोहत्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, विधायक नाना पटोले को नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

Nana Patole memorandum: साकोली तहसील के मालुटोला गांव में कथित गोहत्या प्रकरण को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
malutola gohatya case fair investigation demand sakoli
Nana Patole सोर्सः फाइल फोटो-सोशल (मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Malutola Cow Slaughter Case: साकोली तहसील के मालुटोला गांव में कथित गोहत्या प्रकरण को लेकर शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं ने विधायक नाना पटोले, उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापूरे तथा पुलिस निरीक्षक एम।पी। आचरेकर को ज्ञापन सौंपकर मामले की गहन जांच कराने की मांग की। जानकारी के अनुसार, 3 जून की रात मालुटोला क्षेत्र के एक खेत में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली।

घटनास्थल पर गोमांस, खाल, सींग तथा अन्य अवशेष पाए जाने का दावा किया गया, जिसके बाद मामले की शिकायत साकोली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता निखिलेश रहांगडाले ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे वाले खेत में यह घटना हुई है।

ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

शिकायत के अनुसार, सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां एक गाय के अवशेष अलग-अलग अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक एम।पी। आचरेकर के मार्गदर्शन में पुलिस नायक अजित वाहने एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

साकोली के मालुटोला में कथित गोहत्या से तनाव

शिकायतकर्ताओं ने विधायक नाना पटोले, उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापूरे और पुलिस निरीक्षक एम।पी। आचरेकर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इधर, इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी तथा गोभक्त संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी साकोली पुलिस थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com