मुरैना

जौरा में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, भागते समय दुकानदार की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप
Jaura Police Action : मुरैना के जौरा में जुआ के फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक सिलाई दुकानदार की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय सूरज उर्फ कल्ला गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान युवक भाग रहा था और दौड़ते समय जमीन पर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, जौरा पुलिस की टीम नकबजनी के एक मामले की विवेचना के दौरान एक संदेही की तलाश में पगारा रोड पहुंची थी। पुलिस को संदेही के जेल रोड पर होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम वहां पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मौके पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और वे भागने लगे।

दौड़ते समय जमीन पर गिरा सूरज

पुलिस के अनुसार, सूरज उर्फ कल्ला भी मौके से भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया और दौड़ते समय वह जमीन पर गिर गया। पुलिस टीम उसे तत्काल जौरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर अनिल राजपूत ने जांच के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया।

परिजन बोले- पैरों में डंडे मारे गए

सूरज की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सूरज के पैरों में डंडे मारे थे। परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध

घटना की जानकारी मिलने के बाद जौरा के व्यापारी भी विरोध में उतर आए। शाम करीब 6:30 बजे बड़ी संख्या में दुकानदार तहसील चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। व्यापारियों ने भी पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।

रात में थाने पहुंचे व्यापारी

विरोध के बाद रात करीब 8 बजे व्यापारी जौरा थाने पहुंचे। उन्होंने मुरैना पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जताई और घटना में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि युवक की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

इंदौर: अवैध बैनर-पोस्टर को लेकर धरने पर बैठे प्रहलाद पांडे को अस्पताल भेजा गया, मारपीट के मामले में केस दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

फिलहाल सूरज की मौत को लेकर पुलिस और परिजनों के बयान अलग-अलग हैं। पुलिस युवक के भागते समय गिरने की बात कह रही है, जबकि परिजन पुलिस की पिटाई को मौत की वजह बता रहे हैं। ऐसे में मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुरैना जेल के जेलर को कुख्यात बदमाश की धमकी, फोन पर कहा- भाइयों को परेशान किया तो जान से मार दूंगा, FIR दर्ज
Morena Jailor Threat :  मुरैना जिला जेल के जेलर सुनित कुमार शर्मा को हत्या समेत कई मामलों में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश कल्ली गुर्जर ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद जेलर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

जेलर सुनित कुमार शर्मा के मुताबिक, उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बरवासिन गांव निवासी कल्ली पुत्र नत्थी गुर्जर बताया। बातचीत के दौरान उसने जेल में बंद अपने भाइयों को लेकर जेलर से बात की।

जेल में बंद भाइयों का दिया हवाला

मुरैना जेल के जेलर के अनुसार, कॉल करने वाले ने बताया कि उसका भाई जोगेंद्र गुर्जर पहले से मुरैना जिला जेल में बंद है, जबकि दूसरा भाई सचिन गुर्जर धौलपुर जेल से मुरैना जेल भेजा गया है। आरोप है कि कल्ली गुर्जर ने बातचीत के दौरान जेल प्रशासन की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।

बैरक बदलने पर जताई नाराजगी

शिकायत के मुताबिक, कल्ली गुर्जर ने जेलर से कहा कि उसके भाई जोगेंद्र की बैरक क्यों बदली गई। उसने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर जेल में उसके भाइयों को परेशान किया गया तो वह जेलर की हत्या कर देगा। फोन पर मिली इस धमकी के बाद जेलर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी।

कोतवाली थाने में FIR दर्ज

जेलर की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने कल्ली गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने से जुड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में बताए गए फोन नंबर और कॉल से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

भोपाल में वकीलों का चक्काजाम, कोर्ट चौराहे पर की नारेबाजी, पुलिस पर मारपीट के आरोप के बाद FIR की मांग

हत्या समेत कई मामलों में फरार है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, कल्ली गुर्जर हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा है। धमकी की घटना सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, जेलर सुनित कुमार शर्मा ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मुरैना पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

मुरैना जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा हादसा, प्रसूति वार्ड की सीलिंग गिरी, महिला का सिर फटा
Morena District Hospital News : मुरैना जिला अस्पताल के नए भवन में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। उज्ज्वला बच्चा वार्ड के कमरा नंबर 34 में अचानक छत की सीलिंग भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे के वक्त वार्ड में प्रसूताएं और उनके परिजन सो रहे थे। सीलिंग और लोहे की एंगल की चपेट में आने से 31 वर्षीय रवीना के सिर में गंभीर चोट लगी। उसके सिर से काफी खून बहने लगा।

बताया जा रहा है कि पहले सीलिंग का कुछ हिस्सा नीचे गिरा। इसके बाद देखते ही देखते करीब आधी सीलिंग भरभराकर जमीन पर आ गिरी। सीलिंग के टुकड़े और लोहे की एंगल सीधे रवीना के सिर पर जा गिरे। अचानक हुए हादसे से वार्ड में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। प्रसूताओं के परिजन उन्हें तत्काल वार्ड से बाहर निकालकर दूसरे कमरों में ले गए।

भाभी के प्रसव के लिए आई थी रवीना

रवीना अपनी भाभी के प्रसव के लिए मुरैना जिला अस्पताल आई थी। उसकी भाभी इसी वार्ड में भर्ती थी। हादसे के समय वह खुद भी वार्ड में मौजूद थी। सीलिंग गिरने से घायल होने के बाद उसके सिर से लगातार खून बहता रहा। वहीं उसकी भाभी प्रसूता होने के कारण उस वक्त उसकी मदद करने की स्थिति में नहीं थी।

पलंग तक खींचकर ले गए परिजन

हादसे के बाद दूसरे कमरों में सभी प्रसूताओं के लिए तत्काल पलंग उपलब्ध नहीं हो सके। ऐसे में कुछ परिजन कमरा नंबर 34 से ही पलंग खींचकर दूसरी जगह ले गए। वार्ड में बिखरी सीलिंग और लोहे की एंगल के बीच मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की गई।

सिर से बहता रहा खून, खुद दूसरे भवन तक गई महिला

घायल रवीना के मुताबिक डॉक्टर ने उसके सिर में चार से पांच टांके लगाने की बात कही थी। हालांकि उसने ब्लड प्रेशर की समस्या का हवाला देते हुए टांके लगवाने से मना कर दिया। इसके बाद उसकी मरहम-पट्टी की गई। रवीना को इलाज के लिए पुराने भवन की ओर जाना पड़ा। इस दौरान उसके सिर से बहा खून अस्पताल के फर्श और बाहर सड़क तक दिखाई दिया।

चार साल पुराने भवन में पहले भी गिरी सीलिंग

हादसे के बाद जिला अस्पताल के नए भवन की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से चार साल पहले बने पांच मंजिला भवन में पहले भी सीलिंग गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अस्पताल के कुछ वार्डों में सीलिंग के हिस्से अभी भी कमजोर या लटके हुए बताए जा रहे हैं।

बारिश में पानी रिसने और दरारों की भी शिकायत

अस्पताल भवन को लेकर बारिश के दौरान दीवारों और छतों से पानी रिसने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। कई जगह दीवारों में दरारें होने की बात कही जा रही है। अस्पताल की छत को आकर्षक बनाने के लिए लगाई गई सीलिंग के हिस्से पहले भी तीन से चार बार गिरने की बात सामने आई है।

ग्वालियर : LNIPE में छात्रों का हंगामा, कुलगुरु समेत अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिस के दखल के बाद खोला गेट

मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

जिला अस्पताल में हर समय मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में प्रसूति वार्ड में सो रही महिलाओं के बीच सीलिंग गिरने की घटना ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि पहले की घटनाओं और शिकायतों के बावजूद कमजोर सीलिंग की मरम्मत या उसे हटाने के लिए समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए गए।

BJP की संभागीय समीक्षा बैठक: अजय जामवाल बोले- संगठन सत्ता का माध्यम नहीं, समाज और राष्ट्रसेवा का संकल्प
Morena BJP Divisional Review Meeting : मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान को लेकर चंबल संभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इंद्रलोक होटल में हुई बैठक में भिंड, मुरैना और दतिया जिले के अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में अभियान की प्रगति, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने अभियान के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी ली और आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की।

‘आशीर्वाद का दीया’ और ‘नमो चित्र सेवा’ की समीक्षा

अजय जामवाल ने कहा कि अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ और ‘नमो चित्र सेवा’ जैसे दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए और सेवा व समर्पण की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए भी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

‘संगठन सत्ता का माध्यम नहीं’

बैठक को संबोधित करते हुए अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा संगठन सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रसेवा का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में अभियान के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई।

तीनों जिलों की संगठनात्मक समीक्षा

चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने भिंड, मुरैना और दतिया की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। भिंड जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, मुरैना जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह कुशवाह और दतिया जिला टोली कार्यक्रम प्रभारी राम खरे ने सेवा संकल्प अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

BJP के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके अलावा भिंड, मुरैना और दतिया जिलों से भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और अपेक्षित कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

MP में आज नो-UPI डे: ₹2 हजार से ज्यादा के डिजिटल पेमेंट नहीं लेंगे व्यापारी, स्कैनर को काले कपड़े से ढंकेंगे

जमीनी स्तर पर अभियान पहुंचाने पर जोर

बैठक के दौरान सेवा संकल्प अभियान के शेष कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों से अभियान की गतिविधियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

मुरैना: ट्रक से गिरकर हुआ था युवक घायल, ऑपरेशन के बाद मौत; बांदिल अस्पताल में परिजनों का हंगामा की तोड़फोड़
Youth Dies After Surgery At Hospital In Morena: मुरैना के एक निजी अस्पताल में 27 वर्षीय युवक राहुल जाटव की मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। एमएस रोड स्थित बांदिल अस्पताल में भर्ती राहुल की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले ने निजी अस्पतालों में इलाज व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इंदौर में हादसा, मुरैना में कराया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के सहराना गांव निवासी राहुल जाटव ट्रक ड्राइवर था और बीज निगम के पास रहकर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह ट्रक लेकर इंदौर गया था, जहां कथित रूप से वाहन से गिरने के कारण उसकी जांघ की हड्डी टूट गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए मुरैना के बांदिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन अब इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि गंभीर रूप से घायल राहुल को इंदौर से मुरैना क्यों लाया गया और इसमें ट्रक मालिक की क्या भूमिका रही।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों का कहना है कि सोमवार को राहुल की जांघ की हड्डी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। मृतक के ससुर और अन्य परिजनों का आरोप है कि राहुल पूरी रात दर्द से तड़पता रहा, उसका शरीर नीला पड़ने लगा और पेट फूल गया, लेकिन डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचे। उनका दावा है कि अस्पताल स्टाफ ने स्थिति को सामान्य बताते हुए सुबह तक इंतजार करने को कहा।

इंदौर में आर्मी ऑफिसर बनकर व्यापारी से 8.55 लाख की साइबर ठगी; कैंटोनमेंट में सामान सप्लाई का दिया झांसा

मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

मंगलवार सुबह राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक रघुराज कंसाना भी अस्पताल पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण पाया।

मंगलसूत्र बेचकर कराया ऑपरेशन, जांच की मांग

राहुल की बहन राजेश्वरी दौनेरिया ने आरोप लगाया कि इलाज का खर्च ट्रक मालिकों ने नहीं उठाया, जिसके कारण उन्हें अपना मंगलसूत्र बेचकर ऑपरेशन कराना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल को सीज करने, डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच की तैयारी में हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही राहुल की मौत की वास्तविक वजह और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

मुरैना में ABVP का बड़ा हमला, डॉ. बीरेन्द्र सिंह सोलंकी बोले- विपक्ष का छात्र राजनीति में केवल एजेंडा
ABVP Leader Virendra Singh Solanki Targets Opposition: मुरैना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक से पहले संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. बीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने मुरैना में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थी परिषद को छात्रों के हित में काम करने वाला संगठन बताया और अन्य छात्र संगठनों पर राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

डॉ. बीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा में बदलाव और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने एनएसयूआई समेत अन्य छात्र संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन संगठनों का ध्यान विद्यार्थी हितों के बजाय अपने राजनीतिक हित साधने पर है।

बीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने इंदौर में हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम का भी किया जिक्र

पत्रकार वार्ता के दौरान सोलंकी ने हाल ही में इंदौर में हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में छात्रों की आवाज उठाने का दावा किया गया, लेकिन वहां लड़कियां नाच रही थी , मनोरंजन और अन्य गतिविधियों के जरिए भीड़ जुटाने की कोशिश की गई। उन्होंने कार्यक्रम में कथित तौर पर की गई टिप्पणियों को लेकर भी आपत्ति जताई।

नीट के मुद्दे पर भी सोलंकी ने विद्यार्थी परिषद की भूमिका का किया जिक्र

नीट के मुद्दे पर भी सोलंकी ने विद्यार्थी परिषद की भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि परिषद ने सबसे पहले नीट से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन किया था। उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। सोलंकी ने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य छात्रों की समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि आंदोलन के जरिए अराजकता फैलाना और राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाना था। उन्होंने आंदोलन के दौरान दुबई से पिज्जा मंगाए जाने का दावा करते हुए सवाल उठाया कि विदेश में बैठे लोगों का छात्र आंदोलन से क्या संबंध था।

Navbharat Exclusive: विवादित बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी, संध्या यादव बोलीं- वह मेरे पिता तुल्य

जेन-जी को लेकर भी सोलंकी ने किया बड़ा दावा

जेन-जी को लेकर भी सोलंकी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि देश का जेन-जी विद्यार्थी परिषद के साथ है और इसके लिए उन्होंने हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के परिणामों का उदाहरण दिया। डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की थी, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी हुए थे।सोलंकी ने जंतर-मंतर पर हुई भीड़ को लेकर भी कहा कि उसे जेन-जी की भीड़ नहीं माना जा सकता। उनके मुताबिक वहां पहुंचे लोग मनोरंजन के लिए आए थे।

22 से 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी प्रांत कार्यकारिणी बैठक

मुरैना जिले में विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक 22 और 23 सितंबर को आयोजित हो रही है। इसी बैठक में शामिल होने के लिए विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. बीरेन्द्र सिंह सोलंकी मुरैना पहुंचे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा: क्वारी नदी में डूबे 3 युवक, 2 को बचाया, एक की तलाश जारी
Morena Kwari River Accident : मुरैना के दिमनी क्षेत्र में सोमवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दिमनी स्थित क्वारी नदी में प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों और साथियों ने दो युवकों को किसी तरह सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक पानी में लापता हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार दिमनी गांव में गणेश प्रतिमा का पंडाल सजाया गया था। सोमवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीण गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए दिमनी स्थित क्वारी नदी के पुल के नीचे पहुंचे थे। इसी दौरान प्रतिमा को विसर्जित करते समय विजयपाल माहौर पुत्र महेश माहौर, उम्र करीब 35 वर्ष, हरिओम माहौर और बंटी माहौर नदी के गहरे पानी में चले गए।

तीनों युवक डूबने लगे

बताया गया कि क्वारी नदी के गहरे पानी में पहुंचने के बाद तीनों युवक अचानक डूबने लगे। मौके पर मौजूद साथियों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद हरिओम माहौर और बंटी माहौर को पानी से बाहर निकाल लिया गया। दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद लोगों ने विजयपाल माहौर की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद लापता युवक की तलाश शुरू कराई। ग्रामीण गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया और उनकी मदद से क्वारी नदी में विजयपाल माहौर की तलाश शुरू की गई। पुलिस की मौजूदगी में नदी के आसपास और पानी के अलग-अलग हिस्सों में सर्चिंग की गई।

SDRF टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

लापता युवक का पता नहीं चलने पर सर्चिंग को तेज करने के लिए SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। SDRF टीम ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की। ग्रामीण गोताखोर भी रेस्क्यू टीम के साथ लापता युवक को खोजने में जुटे रहे। पुलिस और रेस्क्यू टीम की ओर से लगातार सर्चिंग की जाती रही।

अंधेरा होने तक नहीं मिला विजयपाल का सुराग

देर शाम तक क्वारी नदी में विजयपाल माहौर की तलाश जारी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा अधिक होने के बावजूद पुलिस, SDRF टीम और ग्रामीण गोताखोर लापता युवक की तलाश में जुटे हुए थे। मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ जमा रही और सभी विजयपाल के मिलने का इंतजार करते रहे।

भोपाल में गरबा पर सियासत: भाजपा विधायक बोले- मुस्लिम युवक बहन-बेटियों को भी साथ लाएं, कांग्रेस का पलटवार

परिवार और ग्रामीणों में चिंता

हादसे के बाद विजयपाल माहौर के परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। फिलहाल दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि विजयपाल माहौर की तलाश जारी है। घटना के बाद दिमनी क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है।

मुरैना में अकाउंटेंट के घर 30 लाख की चोरी का खुलासा; 10 लाख के गहने और नकदी के साथ दो सगे भाई पकड़े
Two Brothers Arrested In Theft Case Morena: मुरैना के बीचोंबीच शराब फैक्ट्री के अकाउंटेंट के घर हुई करीब 30 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को राजस्थान के मनिया क्षेत्र के तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था। इनमें दो आरोपी सगे भाई हैं, जिन्हें कोतवाली पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद की है। वहीं, तीसरा आरोपी राजा खान अभी फरार है। तीनों आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

जानकारी के अनुसार अंबाह निवासी राहुल गुप्ता रायरू बीयर फैक्ट्री में अकाउंटेंट हैं और मुरैना के नैनागढ़ रोड, काली माता मंदिर के पास किराए के मकान में रहते हैं। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर राहुल अपनी पत्नी पिंकी के साथ पोरसा स्थित ससुराल गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया।

चोरों ने महज 18 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे से लेकर तीन कमरों के ताले महज 18 मिनट में काट दिए और लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक वारदात को धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र के विरपुर गांव निवासी वीडियो उर्फ अरमान, उसके बड़े भाई नस्सो उर्फ नसरुद्दीन उर्फ बबलू उर्फ मैटेला और उनके साथी राजा खान ने अंजाम दिया था।

20 दिन तक खंगाले गए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें

मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि पुलिस टीमों ने करीब 20 दिन तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने मुरैना जिले और ग्वालियर के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक टीमें भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों का चेहरा साफ दिखाई दिए

इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों के चेहरे साफ दिखाई दिए। इनमें से एक का हुलिया राहुल गुप्ता के घर में चोरी करते नजर आए चोर से मेल खा गया। जांच में संदिग्ध की पहचान मनिया के विरपुर गांव के रहने वाले आरोपी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने विरपुर से नस्सो उर्फ नसरुद्दीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने भाई वीडियो उर्फ अरमान और साथी राजा खान के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर मुरैना जिले में पहले से भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

चोरी के माल को लेकर पुलिस के सामने नई चुनौती

हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अब चोरी गए पूरे माल की बरामदगी चुनौती बन गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने दावा किया कि एफआईआर में जितने गहने चोरी होना बताया गया है, उतने गहने उन्होंने चोरी नहीं किए थे।

पुलिस ने आरोपियों के सामने पीड़ित परिवार को बैठाया

पुलिस ने आरोपियों के सामने पीड़ित परिवार को बैठाकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने घर के अलग-अलग हिस्सों से चोरी किए गए सामान के बारे में जानकारी दी। पुलिस अभी आरोपियों के इस दावे पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रही है। पुलिस का मानना है कि तीसरा आरोपी राजा खान गिरफ्तार होने के बाद चोरी के माल को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।

कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी पर कांग्रेस का हमला; रीना सेतिया बोलीं- महिलाओं के पहनावे पर बोलने वाले आप कौन

पीड़ित ने बताया घर से क्या-क्या गायब हुआ

पीड़ित राहुल गुप्ता के मुताबिक, घर से करीब दो लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने के दो कॉलर हार, दो चेन, दो पुरुषों की अंगूठियां, दो महिलाओं की अंगूठियां, सुई-धागा, टॉप्स, नथ, टीका, चार चूड़ियां और चांदी के गहने चोरी हुए थे। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से सोने की दो चूड़ियां, टॉप्स, झुमकी सेट, एक पुरुष और एक महिला की अंगूठी, झुमकियों की लटकन, चांदी की 22 बिछिया, पांच चांदी के सिक्के और 10 हजार रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।

मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, करीब 10 राउंड फायरिंग
Morena Firing News : मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र के नाका गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शनिवार को शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाल गांव के पहाड़ पर करीब एक बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि नाका गांव के मोती सिंह गुर्जर, लल्ला गुर्जर और जनका सिंह गुर्जर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सरकारी जमीन पर खंडा डालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से रह रहे तहसीलदार सिंह गुर्जर ने इसका विरोध किया।

कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट

तहसीलदार सिंह गुर्जर ने मकान के पास स्थित सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध करते हुए सवाल किया कि वहां खंडा क्यों डाला जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे।

लाठी लगने से तीन लोग गंभीर घायल

मारपीट में तहसीलदार सिंह गुर्जर, भुजवल सिंह गुर्जर और करतार सिंह गुर्जर को गंभीर चोटें आई हैं। विवाद के दौरान स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद मोती सिंह गुर्जर पक्ष से मुनेश गुर्जर और बृजराज गुर्जर बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग का आरोप

बताया जा रहा है कि बृजराज और मुनेश ने बंदूकों से करीब पांच से छह राउंड फायर किए। इसके जवाब में तहसीलदार सिंह पक्ष की ओर से भी करीब चार से पांच राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस पहुंची तो बंदूक लेकर भागे लोग

फायरिंग की सूचना मिलते ही माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही फायरिंग कर रहे लोग बंदूकें लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और घटना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई।

दतिया से शुरू हुई संकल्प यात्रा, 500 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

फिलहाल मुरैना पुलिस ने तहसीलदार सिंह गुर्जर की शिकायत पर मोती सिंह गुर्जर, जनक सिंह गुर्जर, लल्ला, बृजराज सिंह गुर्जर और मुनेश सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरकारी जमीन पर कब्जे और फायरिंग के आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एशिया कप जीतकर चंबल लौटी मुरैना की बेटी कृष्णा शर्मा, अम्बाह से बरवाई तक 3 घंटे की भव्य स्वागत रैली
Krishna Sharma Hockey Player : मुरैना की बेटी और भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा शर्मा के चंबल लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहीं कृष्णा के अम्बाह पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए जुटे। इसके बाद अम्बाह से उनके पैतृक गांव बरवाई तक भव्य स्वागत रैली निकाली गई।

कृष्णा शर्मा के सम्मान में अम्बाह के मुरैना तिराहे से रैली शुरू हुई। करीब तीन घंटे चली इस रैली के दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे मौजूद रहे और चंबल की बेटी की उपलब्धि पर उत्साह जताया। मुरैना पहुंचने पर महापौर शारदा सोलंकी ने भी कृष्णा का स्वागत किया।

टूर्नामेंट में कृष्णा ने दागे 5 गोल

चीन में आयोजित महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में कृष्णा शर्मा ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने 5 गोल किए। भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि में कृष्णा के प्रदर्शन की भी अहम भूमिका रही।

पैतृक गांव बरवाई पहुंची रैली

मुरैना जिले के अम्बाह से शुरू हुई स्वागत रैली करीब तीन घंटे बाद कृष्णा के पैतृक गांव बरवाई स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क पहुंची। गांव पहुंचने के बाद कृष्णा शर्मा ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

एशिया कप विजेता कृष्णा शर्मा का चंबल में भव्य स्वागत, अम्बाह से बरवाई तक निकली रैली#mpnews #asiacup #winner #krishnasharma pic.twitter.com/ibD0vQf2Ds
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 21, 2026

सरपंच ने बताया पूरे चंबल के लिए गौरव

बरवाई में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम सरपंच रामनरेश शर्मा ने कृष्णा शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कृष्णा की उपलब्धि पूरे चंबल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। साथ ही लोगों से बेटियों को पढ़ाने, खेलों में आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को अवसर देने की अपील की।

मुरैना में सिंधिया बोले-हम ही नहीं आने वाली पीढ़ी को भी नलों से मिलेगा चंबल का पानी,2055 तक पेयजल की चिंता नहीं

कृष्णा ने माता-पिता और प्रशिक्षकों को दिया श्रेय

अपने गांव पहुंचने के बाद कृष्णा शर्मा ने लोगों का आभार जताया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों, प्रशिक्षकों, ग्वालियर हॉकी अकादमी और भारतीय टीम के सभी सदस्यों को दिया। कृष्णा की उपलब्धि के बाद उनके पैतृक गांव समेत पूरे चंबल क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

मुरैना में सिंधिया बोले-हम ही नहीं आने वाली पीढ़ी को भी नलों से मिलेगा चंबल का पानी,2055 तक पेयजल की चिंता नहीं
Morena Chambal Water Project : मुरैना और ग्वालियर के लोगों के लिए पेयजल को लेकर बड़ी योजना पर काम जारी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को मुरैना में 458.68 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे चंबल वाटर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के जरिए मुरैना और ग्वालियर के लोगों तक चंबल का पानी पहुंचाया जाएगा और 2055 तक पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

सरकार ने मुरैना और ग्वालियर शहरों की अगले 35 साल की पेयजल जरूरत को ध्यान में रखते हुए 458.68 करोड़ रुपए की लागत से चंबल वाटर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। परियोजना का उद्देश्य दोनों शहरों की आबादी को स्वच्छ और मानकों के अनुरूप पेयजल उपलब्ध कराना है।

कोतवाल डैम और नूराबाद के बीच काम का जायजा

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुरैना जिले के कोतवाल डैम और नूराबाद से ग्वालियर के बीच चल रहे प्रोजेक्ट के कामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति और जल आपूर्ति की योजना की जानकारी ली गई।

चंबल, कोतवाल और रमौआ बांध से मिलेगा 200 MLD पानी

सिंधिया ने बताया कि परियोजना के तहत चंबल नदी से 90 एमएलडी, कोतवाल बांध से 60 एमएलडी और रमौआ बांध से 45 एमएलडी पानी लिया जाएगा। इस तरह कुल 200 एमएलडी पानी पाइपलाइनों के जरिए मुरैना और ग्वालियर तक पहुंचाने की योजना है। इसके लिए करीब 11 हजार 500 डायमीटर की पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

क्वारी, आसन और सांक नदी पर बनेंगे पुल

परियोजना के तहत पाइपलाइन के रास्ते में आने वाली क्वारी, आसन और सांक नदियों पर पुलों का निर्माण भी किया जाएगा। सिंधिया ने कहा कि योजना सिर्फ वर्तमान आबादी की जरूरत पूरी करने के लिए नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। हालिया रिपोर्टिंग में भी परियोजना को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की दीर्घकालिक जल जरूरतों से जोड़कर बताया गया है।

कांग्रेस के शासनकाल पर भी सिंधिया ने की टिप्पणी

सिंधिया ने कांग्रेस के शासनकाल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उस दौरान 2055 तक की पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने जैसी सोच नहीं थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा परियोजना के जरिए वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

5200 करोड़ के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का भी जिक्र

कार्यक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करीब 5200 करोड़ रुपए की लागत से 88 किलोमीटर लंबा छह लेन हाईवे प्रस्तावित है। सिंधिया के मुताबिक, इसके बनने के बाद आगरा से ग्वालियर का सफर करीब 50 मिनट और आगरा से मुरैना का सफर करीब 35 मिनट में पूरा करने का लक्ष्य है।

बीजेपी के कई संगठन पदाधिकारी कार्यक्रम में नहीं दिखे

सिंधिया के कार्यक्रम में बीजेपी के कुछ स्थानीय नेता मौजूद रहे, लेकिन जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी नजर नहीं आए। इसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर बीजेपी के भीतर आपसी मतभेद की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, महिला गिरफ्तार, 2.50 लाख रुपए नकद बरामद

कई बीजेपी नेता रहे मौजूद, काफिले का भी हुआ स्वागत

कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं महापौर अशोक अर्गल, पूर्व विधायक रघुराज कंसाना और गिर्राज डंडौतिया समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। वहीं, युवा बीजेपी नेता आशुतोष शर्मा जौनारा और उनके समर्थकों ने हाईवे पर सिंधिया के काफिले का स्वागत किया। परियोजना को लेकर सिंधिया ने इसे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की दीर्घकालिक पेयजल जरूरतों से जुड़ी योजना बताया।

मुरैना के श्रीराम अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के 6 दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Morena Shriram Hospital Woman Death : मुरैना के श्रीराम अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कराने के छह दिन बाद 60 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही अस्पताल के गेट पर महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस मुरैना पहुंचे और अस्पताल परिसर में हंगामा किया।

मामला नेहरू पार्क के पास स्थित श्रीराम अस्पताल का है। सिंगल बस्ती निवासी 60 वर्षीय राधाबाई पत्नी मूलचंद को पेट में दर्द की शिकायत थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान उनकी पित्त की थैली में पथरी सामने आई, जिसके बाद डॉक्टर अनुप गुप्ता ने 12 सितंबर को उनका ऑपरेशन किया था।

परिजनों का आरोप- ऑपरेशन के बाद शुरू हुई ब्लीडिंग

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद राधाबाई को ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को अचानक महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर जिला रेफर कर दिया।

ग्वालियर पहुंचने से पहले अस्पताल के गेट पर मौत

परिजन महिला को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हुए, लेकिन वहां अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस मुरैना के श्रीराम अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम श्रीराम अस्पताल पहुंची। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। काफी देर की बातचीत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

MP Weather News: मानसून के आखिरी दौर में फिर बदलेगा मौसम, 4 दिन बारिश का दौर, प्रदेश में अब भी 6% कम पानी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

फिलहाल महिला की मौत को लेकर परिजनों की ओर से लगाए गए इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से किसी लापरवाही की पुष्टि नहीं हुई है।

मुरैना: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, प्रेमी और उसकी मां दिल्ली से गिरफ्तार
Morena Rape Case : मुरैना में अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने का झांसा देकर एक विवाहित महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। आरोपी युवक की बुआ की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

पुलिस के अनुसार, महिला की शादी इसी साल फरवरी में मुरैना के एक युवक से हुई थी। शादी से पहले उसका फैजल अली से प्रेम-प्रसंग था। आरोप है कि मार्च 2024 में फैजल महिला के घर पहुंचा था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाने और फोटो खींचने का आरोप है।

वीडियो-फोटो डिलीट करने के बहाने बुलाया

पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे फैजल ने महिला को फोन कर उत्तम पैलेस में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि उसने महिला से कहा कि मिलने आने पर वह उसके अश्लील वीडियो और फोटो डिलीट कर देगा। महिला जब तय जगह पर पहुंची तो फैजल उसे धौलपुर, आगरा और मथुरा होते हुए दिल्ली ले गया।

दिल्ली के घर में ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, फैजल महिला को दिल्ली के भजनपुरा के मोहनपुरी-यमुना विहार इलाके में स्थित अपने घर ले गया। वहां उसकी मां यास्मीन और बुआ रानी भी मौजूद थीं। आरोप है कि फैजल ने महिला को अपने पास रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दिल्ली से निकलकर मुरैना पहुंची महिला

इसके बाद महिला किसी तरह दिल्ली से निकलकर मथुरा पहुंची। वहां से वह अपने भाई के साथ मुरैना आई। 10 सितंबर को महिला ने कोतवाली थाने में फैजल अली, उसकी मां यास्मीन और बुआ रानी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

आशीर्वाद का दीया: 3.55 करोड़ दीपों से रोशन हुआ मध्यप्रदेश, उज्जैन में 33 लाख से ज्यादा दीपों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिल्ली से आरोपी मां-बेटे गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सब इंस्पेक्टर पवन भदौरिया की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी फैजल अली और उसकी मां यास्मीन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मुरैना लाया गया।

कोर्ट ने मां-बेटे को भेजा जेल, बुआ की तलाश

गुरुवार को दोनों आरोपियों को मुरैना की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने फैजल अली को मुरैना जेल और उसकी मां यास्मीन को सेंट्रल जेल ग्वालियर भेजने के आदेश दिए। मामले में आरोपी फैजल की बुआ रानी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मुरैना में दर्दनाक सड़क हादसा: कचरा वाहन से टकराकर हाईवे पर गिरे बाइक सवार, देवर-भाभी और 2 बच्चों की मौत
Morena Road Accident : मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नूराबाद थाना क्षेत्र में जेके टायर फैक्ट्री के मुख्य गेट के पास कचरा वाहन से टकराने के बाद बाइक सवार चार लोग सड़क पर गिर गए।

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को कुचल दिया। हादसे में देवर-भाभी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे चारों

जानकारी के अनुसार लोहगढ़ ग्राम पंचायत के भोजा का पुरा गांव निवासी 20 वर्षीय नीरज अपने देवर 18 वर्षीय सूरज के साथ बाइक से ग्वालियर के देहपुरा जा रही थी। उनके साथ नीरज की 8 वर्षीय छोटी बहन राजकुमारी और चाचा का 10 वर्षीय बेटा श्रीकांत भी बाइक पर सवार था। चारों एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर जिले की ओर जा रहे थे। बाइक सूरज चला रहा था।

अचानक मुड़ा कचरा वाहन, बाइक उससे टकराई

बताया जा रहा है कि जेके टायर प्लांट के मुख्य गेट से थोड़ा आगे निकलने के बाद हाईवे किनारे चल रहे कचरा वाहन के चालक ने वाहन को अचानक मोड़ दिया। कचरा वाहन तिरछा होने के कारण पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। बाइक की रफ्तार अधिक होने की वजह से टक्कर लगते ही चारों सवार बाइक समेत हाईवे पर जा गिरे।

सड़क पर गिरते ही ट्रक ने चारों को कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों के हाईवे पर गिरते ही मुरैना की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक वहां पहुंच गया। ट्रक ने सड़क पर गिरे चारों लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि बाइक सवारों को संभलने या सड़क से उठने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मौत के बाद हाईवे पर लोगों ने किया हंगामा

चार लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर हंगामा करते हुए कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक को जल्द पकड़ा जाए। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को संभाला गया और हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।

अस्पताल पहुंचाए गए शव, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूराबाद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। यहां लोगों ने हंगामा करते हुए फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। हादसे की जानकारी के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

CM मोहन यादव ने जलाया आशीर्वाद का दीया; शिप्रा तट और महाकाल महालोक में प्रज्जवलित किए गए 33 लाख दिये

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मुरैना हादसे में नूराबाद थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

PM मोदी के जन्मदिन पर कृषि मंत्री कंसाना ने महिलाओं को बांटी साड़ियां-राशन; घर-घर दीपक जलाने की अपील
Aidal Singh Kansana Distributes Sarees And Ration: मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने अपने निवास व्हाइट हाउस पर करीब 400 से 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां और राशन सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लोगों से घर-घर दीपक जलाने की अपील की।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मुरैना में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के निवास पर सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 400 से 500 जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को साड़ियां और राशन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान सभी लोगों को मिठाई भी बांटी गई।

"गरीब, शोषित और वंचितों के लिए समर्पित है पीएम मोदी का जीवन"

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य करना उन्हें शुभकामनाएं देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा और जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी।

घर -घर दीप जलाने की अपील

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए लोगों से घर-घर दीपक जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शक्तिशाली हैं और ईश्वर उन्हें देश की सेवा के लिए और ऊर्जा दे।

मोदी है तो मुमकिन है- कृषि मंत्री कंसाना

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने देश की सुरक्षा और विकास का जिक्र करते हुए कहा कि आज आम आदमी, किसान और सेना का जवान अपने काम को लेकर निश्चिंत है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में विश्वास है कि 'मोदी है तो मुमकिन है'।

अंतरराष्ट्रीय भूमिका का भी किया जिक्र

कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई देश भारत आकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं और दूसरे देशों के साथ महत्वपूर्ण समझौते हो रहे हैं।

उज्जैन में युवा धर्म संसद-2026 का भव्य आयोजन; 24 राज्यों के 1600 से अधिक युवा गीता भवन में जुटे

कृषि मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

ऐदल सिंह कंसाना ने कांग्रेस पार्टी की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश के प्रधानमंत्री विदेश दौरों पर अपनी बात मजबूती से नहीं रखते थे, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' के जरिए लगातार देशवासियों से संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में विकास और सुरक्षा के जो काम दिखाई दे रहे हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए 56 इंच का सीना होना चाहिए या फिर उससे भी अधिक होना चाहिए।

हादसे ने फेरा मंसूबों पर पानी: फिरोजाबाद से 41 लाख लूटकर भाग रहे थे बदमाश, मुरैना में डंपर से टकराई कार
Morena 41 Lakh Robbery Case : मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर एक तेज रफ्तार कार डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसा बैरियर चौराहा स्थित ओवरब्रिज के पास हुआ। कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को कार से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की हालत गंभीर होने के कारण वे पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने उनकी पहचान के लिए कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सीटों के नीचे दो पिस्टल, धारदार हथियार और रुपयों से भरा बैग मिला। बैग में करीब 41 लाख रुपये रखे हुए थे। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले पर संदेह हुआ और फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क किया गया।

फिरोजाबाद में 41 लाख की लूट के मामले से जुड़ाव

मुरैना पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि कार में सवार चारों युवक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुई 41 लाख रुपये की लूट के मामले में संदिग्ध हैं। पुलिस के अनुसार, लूट के बाद चारों कार से भाग रहे थे और इसी दौरान उनकी कार मुरैना में हादसे का शिकार हो गई। मुरैना पुलिस ने बरामद नकदी और हथियारों की जानकारी फिरोजाबाद पुलिस को दे दी है।

भोपाल के रहने वाले हैं चारों युवक

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम के पास रहने वाले आबिद, आसिफ खान, रेहान खान और साहिद खान के रूप में हुई है। हादसे के बाद चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। फिलहाल चारों का ग्वालियर में उपचार चल रहा है।

भाई ने बताया- मंगलवार सुबह घर से निकला था रेहान

रेहान के बड़े भाई फैजान खान ने बताया कि रेहान स्विगी में काम करता रहा है। वह मंगलवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। बुधवार सुबह मुरैना पुलिस से हादसे की सूचना मिलने के बाद फैजान ग्वालियर अस्पताल पहुंचा। उसके मुताबिक रेहान अभी बोलने की स्थिति में नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।

इंदौर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा, 4 महिलाओं की मौत, मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

मुरैना पुलिस कर रही मामले की जांच

मुरैना एएसपी सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर ने बताया कि हाईवे पर कार डंपर में पीछे से टकराई थी। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें मुरैना जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया। कार की तलाशी में नकदी के साथ हथियार भी मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि लूट से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई फिरोजाबाद पुलिस द्वारा की जा रही है।

मुरैना: अधेड़ की मौत पर कृष्णा हॉस्पिटल में हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Morena Krishna Hospital Death Case : मुरैना के मिल एरिया रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में 52 वर्षीय रामदीन कुशवाह की मौत के बाद सोमवार को हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

जारौनी नूराबाद निवासी रामदीन पुत्र देवीराम कुशवाह को उनकी 16 वर्षीय बेटी किरण बुखार की शिकायत होने पर कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर केके गुप्ता ने रामदीन को एक टैबलेट खाने के लिए दी। टैबलेट लेने के कुछ देर बाद ही रामदीन अचेत हो गए। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भेज दिया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मृतक की बेटी किरण का आरोप है कि कृष्णा अस्पताल में फीस की पर्ची और अन्य कागज भी उनसे वापस ले लिए गए थे। जब रामदीन को जिला अस्पताल ले जाया गया, तो वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर वापस कृष्णा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

अस्पताल के बाहर शव रखकर लगाया जाम

गुस्साए परिजनों ने कृष्णा अस्पताल के गेट के सामने शव रख दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक अस्पताल के बाहर हंगामा चलता रहा। पुलिस ने अस्पताल का गेट खुलवाकर अंदर प्रवेश किया और डॉक्टर से मामले की जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि रामदीन का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और वह अस्पताल में करीब 15 मिनट ही रहे थे।

पुलिस ने शव पीएम हाउस भेजा तो परिजनों ने किया विरोध

डॉक्टर के मुताबिक, मरीज की हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया था। इधर, परिजन इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुए और कार्रवाई की मांग करते रहे। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने शव को एंबुलेंस में रखकर पीएम हाउस भेज दिया। परिजनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से हटाया और सड़क खाली कराई।

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' की तैयारी, क्रिकेट लीग से मेहंदी तक कांग्रेस का अनोखा अभियान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

पुलिस के अनुसार रामदीन की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस ने मामले में परिजनों के आरोपों और डॉक्टर के बयान को सामने रखते हुए जांच शुरू कर दी है। संभावित रूप से मंगलवार को शव का पीएम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और इलाज में लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मुरैना: संत बनकर सास-बहू से मटकी में रखवाए 6 लाख के गहने, खोलने पर अंदर से निकले पत्थर, पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग
Morena Fake Sufi Saint Fraud : मुरैना में बीमारी ठीक करने का झांसा देकर सास-बहू से करीब छह लाख रुपये के सोने के गहने ठगने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने चार साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को सूफी संत बताकर महिलाओं को अपनी बातों में फंसाया था। इलाज के नाम पर उनसे गहने उतरवाकर एक मटकी में रखवाए और करीब दो घंटे बाद मटकी खोलने की बात कही।

मामला शहर की दुर्गापुरी कॉलोनी का है। साल 2022 में हबीब खान ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के समय हबीब अपने बड़े भाई के निधन के कारण जौरा गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी अकीला बेगम और पुत्रवधू मौजूद थीं। इसी दौरान दो लोग घर पहुंचे और खुद को सूफी संत बताकर अकीला की पेट की गांठ का इलाज करने का दावा किया।

मटकी खोली तो गहनों की जगह मिले कंकड़

आरोपियों ने सास-बहू को झांसे में लेकर उनके सोने के गहने उतरवाए और एक मटकी में रखवा दिए। इसके बाद मटकी बंद कर दी गई और दो घंटे बाद खोलने को कहा गया। इसी दौरान दोनों महिलाओं को पानी पिलाया गया। पानी पीने के बाद दोनों बेहोश हो गईं। जब करीब दो घंटे बाद उन्हें होश आया और मटकी खोली तो उसमें सोने के गहनों की जगह सिर्फ कंकड़ मिले।

आठ बालियां, अंगूठियां और मंगलसूत्र ले गए थे

आरोपी आठ बालियां, चार बाला, चार अंगूठियां और दो मंगलसूत्र समेत करीब छह लाख रुपये के सोने के गहने और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। पुलिस चार साल से आरोपियों की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका था।

ग्वालियर में परिचित ने पहचान लिया

रविवार को ग्वालियर के गोल पहाड़िया इलाके में हबीब खान के परिचित आजाद खान की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। वह व्यक्ति राशि के नग बेचने आया था। आजाद खान ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

फर्जी सिम से छिपाता रहा पहचान, खात्मा लगाने की तैयारी थी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी समीर पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 28 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि ठगी किए गए सोने के गहने वह बेच चुका है। आरोपी जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था, उसकी सिम दतिया में फर्जी नाम-पते पर ली गई थी। सुराग नहीं मिलने के कारण पुलिस ने केस में खात्मा लगाने की फाइल भी तैयार कर ली थी, जिसे दो बार एसपी कार्यालय से कमियां बताकर वापस किया गया था।

पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती, सही जवाब देने पर 1.41 करोड़ के इनाम का ऐलान

साथी की तलाश, खरीदारों तक पहुंचेगी पुलिस

मुरैना पुलिस की पूछताछ में आरोपी के साथी मेहबूब खान का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही ठगी के गहने किसे और कहां बेचे गए, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि गहनों के खरीदारों तक पहुंचने पर ठगी के माल की बरामदगी हो सकती है। शहर कोतवाली एसआई पवन भदौरिया ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर था और फर्जी सिम का इस्तेमाल करता था। मुखबिर की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी हुई है और उसके साथी की तलाश जारी है।

मुरैना: घर में घुसा बदमाश, लोगों की आहट सुनकर दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, पैर टूटा और पकड़ा गया
Morena Theft Attempt : मुरैना की केशव कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवक के मकान में घुसने से हड़कंप मच गया। घर के अंदर किसी के आने की आहट सुनते ही युवक घबरा गया और पकड़े जाने के डर से दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। चोट के कारण वह भाग नहीं सका और आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक युवक दिन के समय केशव कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसा था। इसी दौरान घर में मौजूद लोगों को किसी के आने की आहट सुनाई दी। युवक को जैसे ही पकड़े जाने का अंदेशा हुआ, उसने मकान से बाहर निकलने का दूसरा रास्ता तलाशने के बजाय दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गिरने के बाद उसके पैर में गंभीर चोट लग गई।

चोट लगने से भाग नहीं सका

दूसरी मंजिल से नीचे गिरने के बाद युवक दर्द से कराहता रहा और चोट के कारण मौके से भाग नहीं सका। इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़ लिया और मामले की सूचना मुरैना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

चोरी के इरादे से घुसा था या वजह कुछ और?

पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि वह मकान में किस उद्देश्य से दाखिल हुआ था। आशंका है कि वह चोरी के इरादे से घर में घुसा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक का मकान मालिक या परिवार से पहले से कोई परिचय था या नहीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, MP के 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

पूछताछ के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मकान में उसके दाखिल होने के तरीके और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। युवक के बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वह चोरी करने पहुंचा था या मकान में घुसने के पीछे कोई दूसरी वजह थी।

मुरैना में चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों से 50 लाख से ज्यादा के गहने चोरी, घर की दीवार तोड़कर वारदात
Morena Nayakpura Theft : मुरैना के सरायछौला थाना क्षेत्र के नायकपुरा गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। अज्ञात बदमाश घरों में सेंध लगाकर 37 तौला से ज्यादा सोने के गहने, करीब एक किलो चांदी और 64 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। खास बात यह है कि जिन चार घरों में वारदात हुई, उनमें से तीन एक ही परिवार के हैं।

जानकारी के मुताबिक वारदात रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुई। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब एक बजे तक गांव में लोग जाग रहे थे। इसके बाद रात 1 बजे से 3 बजे के बीच चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले घरों की रेकी की और फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

दीवार फोड़कर मानसिंह के घर में घुसे

सबसे पहले चोर नायकपुरा निवासी मानसिंह कंसाना के घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने घर की दीवार में सेंध लगाई और अंदर पहुंचकर करीब आठ तौला सोने के गहने और आधा किलो चांदी के पुराने गहने चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में करीब पांच तौला का सीतारानी हार, दो तौला की सोने की चेन और एक तौला की पुरानी चेन शामिल बताई गई है।

योगेंद्र के घर से सबसे ज्यादा चोरी

इसके बाद चोर मानसिंह के चचेरे भाई योगेंद्र सिंह कंसाना के घर में घुसे। यहां से करीब 22 तौला सोने के गहने और 64 हजार रुपये नकद चोरी किए गए। गहनों में सीतारानी, रानी हार, दो चेन, ब्रजवाला और अंगूठियां शामिल बताई गई हैं। इसके बाद बदमाश अरविंद सिंह कंसाना के घर पहुंचे और करीब छह तौला सोने के गहने चोरी कर लिए। ये गहने उनकी बेटी प्रियंका के बताए जा रहे हैं, जो कुछ दिन पहले ही मथुरा से मायके आई थीं।

चौथे घर से मंगलसूत्र और पायजेब भी चोरी

तीन घरों में चोरी की वारदात के बाद चोर चार घर दूर रहने वाले परिमाल सिंह कंसाना के घर में भी घुस गए। यहां से दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब और दो हजार रुपये नकद चोरी किए गए। एक ही रात में चार घरों में चोरी होने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वारदात में स्थानीय व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मुरैना में 20 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने घर पर की अंधाधुंध फायरिंग, सड़क से खाली कारतूस बीनती नजर आई पुलिस

कृषि मंत्री का पैतृक गांव, पुलिस जांच में जुटी

नायकपुरा मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना का पैतृक गांव भी है। घटना के बाद सरायछौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि गांव में चोरी की वारदात हुई है और मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस अब चोरों का सुराग लगाने के लिए जांच कर रही है।

मुरैना में 20 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने घर पर की अंधाधुंध फायरिंग, सड़क से खाली कारतूस बीनती नजर आई पुलिस
Morena Firing News : मुरैना के रिठौरा थाना क्षेत्र के बरहावली गांव में पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। आरोप है कि हथियारों से लैस 20 से ज्यादा लोग छह गाड़ियों में सवार होकर एक परिवार के घर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

करीब आधे घंटे तक फायरिंग और मारपीट की घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क पर दर्जनों खाली कारतूस बिखरे मिले। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नूराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन साल तक मुनाफा, घाटे के बाद शुरू हुआ विवाद

पवन सिंह कंसाना के मुताबिक, वह कुछ समय पहले एनसीएक्स ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी बुआ के बेटे विश्वनाथ गुर्जर और शिवराज गुर्जर भी कंपनी में पैसा लगाते थे। शुरुआत में करीब तीन साल तक मुनाफा मिला, लेकिन बाद में कंपनी में घाटा हो गया। आरोप है कि घाटे की रकम वापस करने और जमीन में हिस्सा देने को लेकर पवन सिंह पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को भिंड के गोहद में समाज की पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी।

पंचायत के बाद गांव लौटे, कुछ देर बाद पहुंचा हथियारबंद समूह

पंचायत के बाद पवन सिंह अपने परिवार के साथ बरहावली गांव लौटे। घायलों के मुताबिक, धमकियों को देखते हुए वे पुलिस सुरक्षा के बीच गांव पहुंचे थे। आरोप है कि गांव पहुंचने के कुछ देर बाद छह गाड़ियों में सवार होकर 20 से ज्यादा लोग वहां पहुंच गए। उनके पास बंदूक, कट्टे, लाठी, फरसा और कुल्हाड़ी जैसे हथियार थे। आरोपियों ने पहले फायरिंग की और फिर घर में घुसकर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

तीन घायल, सड़क पर मिले दर्जनों कारतूस

हमले में अजीत सिंह कंसाना, दिलीप सिंह कंसाना और नारायण सिंह कंसाना घायल हुए हैं। तीनों का इलाज नूराबाद अस्पताल में चल रहा है। घायलों का आरोप है कि करीब आधे घंटे तक गोलियां चलती रहीं। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

दीवारों पर गोलियों के निशान, फायरिंग का वीडियो वायरल

घटना के बाद सामने आए वीडियो में घरों की दीवारों और अन्य हिस्सों पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर बड़ी संख्या में खाली कारतूस भी मिले हैं, जिन्हें पुलिसकर्मी बरामद करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है और लोग बचने के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

MP Weather News: 3 मानसूनी सिस्टम एक्टिव, इंदौर-उज्जैन में तेज बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

पवन सिंह ने विश्वनाथ गुर्जर, शिवराज गुर्जर, विक्की गुर्जर और मुरैना एसएएफ में पदस्थ बताए जा रहे रामेंद्र सिंह गुर्जर पर फायरिंग का आरोप लगाया है। मुरैना एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि बरहावली में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। घायलों का इलाज नूराबाद अस्पताल में कराया जा रहा है और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जानलेवा साबित हो रहा रील बनाने का जुनून: चंबल नदी में डूबा 14 साल का बेटा, बचाने कूदे पिता की भी मौत
Morena Chambal Reel Accident : मुरैना के करजौनी चंबल घाट पर रील बनाने का ट्रेंड एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। रविवार को चंबल नदी में मोबाइल से रील बना रहा 14 साल का किशोर गहरे पानी में डूब गया। बेटे को डूबता देख पिता उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े, लेकिन वह भी गहरे पानी में समा गए। हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। घटना कैलारस-झुंडपुरा क्षेत्र के करजौनी चंबल घाट की है।

मृतकों की पहचान ग्वालियर के बिरला नगर निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र सिकरवार और उनके 14 वर्षीय बेटे वंशु सिकरवार के रूप में हुई है। देवेंद्र जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में बाबू के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र अपनी पत्नी प्रीति और बेटे वंशु के साथ कार से बाबू बाबा की दौज पर पूजा करने करजौनी चंबल घाट पहुंचे थे। पूजा से पहले दोपहर करीब एक बजे पिता-पुत्र नदी में नहाने उतरे थे।

रील बनाते समय बिगड़ा संतुलन, पिता ने बचाने के लिए लगाई छलांग

बताया जा रहा है कि वंशु नदी में कुछ अंदर जाकर मोबाइल से रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। बेटे को डूबता देखकर देवेंद्र ने उसकी जान बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सके। कुछ ही देर में पिता-पुत्र दोनों चंबल के गहरे पानी में डूब गए।

मौके पर मौजूद थी एसडीईआरएफ टीम, शुरू हुआ रेस्क्यू

हादसे की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। संयोग से चंबल घाट पर एसडीईआरएफ की टीम पहले से मौजूद थी। जवानों ने तत्काल बोट नदी में उतारी और पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी। सर्चिंग के दौरान पानी में बने भंवर के बीच देवेंद्र का शव दिखाई दिया। जवानों ने शव को बाहर निकाला। घाट पर पुलिस उपनिरीक्षक कपिल पाराशर और ग्रामीणों ने काफी देर तक सीपीआर देने का प्रयास किया, लेकिन देवेंद्र को बचाया नहीं जा सका।

करीब एक घंटे बाद बेटे का शव भी मिला

SDERF की टीम और गोताखोरों ने करीब एक घंटे तक सर्चिंग की। इसके बाद वंशु का शव भी चंबल नदी से बरामद कर लिया गया। बताया गया कि रेस्क्यू के दौरान एसडीईआरएफ की बोट कुछ समय के लिए बंद भी हो गई थी, लेकिन टीम ने दोबारा सर्चिंग शुरू कर दोनों शवों को बरामद कर लिया।

अभिजीत दीपके से भिड़ी इन्फ्लुएंसर, कहा- लाशों पर राजनीति करने आए, पूर्व सांसद ने कहा- हो सकता था जानलेवा हमला

रील का ट्रेंड बना जानलेवा, एक परिवार ने खोए पिता-पुत्र

चंबल की यह घटना सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के बढ़ते जुनून पर गंभीर सवाल खड़े करती है। नदी, झरने और दूसरे जलस्रोतों में वीडियो या रील बनाने के दौरान लोग अक्सर खतरे की सीमा तक पहुंच जाते हैं। करजौनी घाट पर भी मोबाइल से रील बनाने की कोशिश एक किशोर की जान पर भारी पड़ी और उसे बचाने की कोशिश में पिता की भी मौत हो गई। चिन्नौनी पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मुरैना: अंबाह के होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर-सोया तेल और हल्दी के सैंपल लिए
Morena Food Safety Raid : मुरैना जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को विभाग की टीम ने अंबाह में तीन और मुरैना शहर में दो होटल-रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। अंबाह के तीन ठिकानों से पनीर, सोया रिफाइंड तेल और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंबाह में मुरैना रोड स्थित होटल राज महल पैलेस का निरीक्षण किया। यहां से पनीर का नमूना लिया गया। इसके बाद पिनाहट रोड स्थित श्रीजी होटल एंड रेस्टोरेंट से रिफाइंड सोयाबीन तेल का सैंपल लिया गया।

वैष्णवी कैफे से हल्दी और पनीर के नमूने

टीम ने पुराने थाने के पास स्थित वैष्णवी कैफे एंड रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। यहां से हल्दी पाउडर और पनीर के नमूने लिए गए। सभी सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना शहर के दो होटलों को नोटिस

अंबाह के साथ मुरैना शहर में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने गांधी कॉलोनी स्थित अकार्ड फाइव एसोसिएट होटल राधिका पैलेस और जिला अस्पताल के पास स्थित रजवाड़े हिंद फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। दोनों होटल संचालकों को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

सागर शराबकांड: यूपी से गांव लौट रहा 30 हजार का इनामी शिवांजय, पुलिस पर किए 3 फायर तो हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

मौके पर हुई खाद्य पदार्थों की जांच

कार्रवाई के दौरान चलित खाद्य प्रयोगशाला के जरिए खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की गई। इसके अलावा होटल-रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और पर्सनल हाइजीन के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया। अंबाह में सैंपलिंग खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह परिहार ने की, जबकि मुरैना शहर में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश सिंह निम ने की।

मुरैना में रिश्वत लेते दिखे थाना प्रभारी, SP ने किया निलंबित, TI ने कहा- डेढ़ साल पुराना है वीडियो
Morena Police Bribe Video : मुरैना जिले के रामपुर थाने के प्रभारी रामकुमार वर्मा का एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी धर्मराज मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। हालांकि, रामकुमार वर्मा ने रिश्वत लेने के आरोप से इनकार करते हुए वीडियो को करीब डेढ़ साल पुराना बताया है।

शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रामपुर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा एक व्यक्ति से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह व्यक्ति से कुछ रुपये लेते हुए नजर आते हैं और उन्हें अपनी जेब में रख लेते हैं। वीडियो में किसी मामले को लेकर बातचीत भी होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा।

एसपी ने किया निलंबित

वीडियो सामने आने के बाद मुरैना एसपी धर्मराज मीना ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला रिश्वतखोरी से जुड़ा पाए जाने के बाद थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

पहले भी विवादों में रहे हैं थाना प्रभारी

रामपुर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा इससे पहले भी अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। कभी थाने की गाड़ी से अपने पालतू श्वान को घुमाने तो कभी थाने में हिस्ट्रीशीटर के साथ पंचायत कराकर दो पक्षों का विवाद सुलझाने के मामले में उनका नाम सामने आया था।

मुरैना में डूबा रपटा, ग्रामीणों ने जोखिम में डाली जान, घायल महिला को खाट पर लेटाकर पार कराई सोन नदी

थाना प्रभारी ने रिश्वत लेने से किया इनकार

वहीं, रामकुमार वर्मा ने वायरल वीडियो को लेकर रिश्वत लेने के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी से रिश्वत नहीं ली थी। फिलहाल वीडियो की परिस्थितियों और पूरे मामले को लेकर पुलिस स्तर पर जांच जारी है।

मुरैना में डूबा रपटा, ग्रामीणों ने जोखिम में डाली जान, घायल महिला को खाट पर लेटाकर पार कराई सोन नदी
Morena Son River Viral Video : मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में बारिश के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दीपैरा ग्राम पंचायत के मंकूदा गांव में एक घायल महिला को इलाज के लिए ले जाने के दौरान ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सोन नदी पार करनी पड़ी। पानी से डूबे रपटे के कारण रास्ता बंद था, ऐसे में महिला को खटिया समेत ट्यूब पर बैठाकर नदी पार कराई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंकूदा गांव सोन नदी के कारण दो हिस्सों में बंटा हुआ है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए नदी पर बना रपटा मुख्य रास्ता है, लेकिन लगातार बारिश के बाद यह पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों को ट्यूब के सहारे नदी पार करनी पड़ रही है।

घायल महिला को ऐसे पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक मंकूदा गांव निवासी कोकिला कुशवाह घर में गिरने से घायल हो गई थीं। शनिवार सुबह परिजन उन्हें इलाज के लिए कैलारस अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रपटे पर पानी भरा होने के कारण आगे का रास्ता बंद मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को खटिया समेत ट्यूब पर बैठाया और सावधानी से सोन नदी पार कराकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पहले भी ट्यूब से नदी पार करते समय हुआ हादसा

ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी पर बना यही रास्ता अस्पताल, स्कूल, बाजार और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। बारिश के दौरान रपटा डूब जाने से एंबुलेंस और दूसरी आपात सेवाएं भी गांव तक नहीं पहुंच पातीं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले ट्यूब के सहारे नदी पार करते समय एक बच्चा नदी में गिर गया था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

MP Weather Update: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, धार-बड़वानी में अति भारी वर्षा की चेतावनी

हर साल बारिश में बनती है यही स्थिति

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी पर ऊंचे और स्थायी पुल के निर्माण की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान आवागमन बाधित न हो और किसी मरीज या ग्रामीण की जान खतरे में न पड़े। फिलहाल घायल महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है, लेकिन मंकूदा गांव के लोगों की परेशानी बरकरार है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी पुल बनने तक उन्हें हर बारिश में इसी तरह जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ेगी।

मुरैना कलेक्टर का सादगी भरा अंदाज; बच्चों के साथ जमीन पर दरी पर बैठकर जांची कॉपियां
Collector Sits On Floor With Children Morena: मुरैना में जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ शुक्रवार को खांडौली क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर का एक अलग अंदाज देखने को मिला। स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बच्चों के बीच दरी पर बैठ गए और उनकी कॉपियां और होमवर्क जांचने लगे। कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की और उनकी परेशानियां भी जानीं। वहीं स्कूल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। दूसरी ओर, गांव में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल की बदहाली और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं कलेक्टर के सामने रखीं।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ खांडौली ग्राम पंचायत के कोक सिंह का पुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के बीच दरी पर बैठकर उनकी कॉपियां और होमवर्क देखा।

कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई में आ रही दिक्कतों के बारे में की बातचीत

मुरैना कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई में आ रही दिक्कतों के बारे में बातचीत की। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और गृहकार्य समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने स्कूल की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जानकारी ली। साथ ही स्कूल में पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति भी देखी। स्कूल के बाद कलेक्टर कोक सिंह का पुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 118 पहुंचे। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले नाश्ते और भोजन की जानकारी ली। साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा बच्चों को दिए जाने वाले टेक होम राशन के बारे में भी जानकारी हासिल की।

सागर बंडा शराब कांड पर दिग्विजय सिंह का हमला, बोले- छोटे आरोपियों तक सीमित न रहे जांच

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रखीं अपनी समस्या

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि केंद्र में टेलीविजन उपलब्ध है, लेकिन अभी तक उसे स्थापित नहीं किया गया है। इस पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत को टीवी जल्द स्थापित कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को शैक्षणिक और मनोरंजक सामग्री का लाभ मिल सके।

गांव वालों ने कलेक्टर के सामने रखीं अपनी समस्याएं

वहीं खांडौली गांव में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने स्कूल की बदहाली का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण निराश्रित मवेशी परिसर में घुस जाते हैं। इसके अलावा शराबी और अन्य शरारती तत्व भी स्कूल परिसर में पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों ने बरसात के दौरान स्कूल परिसर में जलभराव की समस्या भी बताई। उनका कहना था कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मुरैना: सबलगढ़ अस्पताल में जेबकतरों का आतंक, लाइन में पर्चा बनवा रहे मरीज की जेब से 18 हजार पार
Sabalgarh Hospital Morena Pickpocketing Case: मुरैना जिले के सबलगढ़ अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज की जेब से 18 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। मरीज अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर पीछे से आए एक शख्स ने उसकी जेब से रुपए निकाल लिए।

चोरी की यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पर्चा बनवाने के दौरान वारदात

जानकारी के अनुसार सबलगढ़ निवासी सतीश शर्मा इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। पर्चा बनवाने के लिए वह लाइन में खड़े थे। इसी दौरान उनके पीछे एक व्यक्ति आकर खड़ा हो गया। भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कथित तौर पर उनकी जेब से 18 हजार रुपए निकाल लिए। सतीश शर्मा को कुछ देर बाद जेब से रुपए गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने अस्पताल परिसर में आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी

रुपए चोरी होने के बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति मरीज के पीछे संदिग्ध तरीके से खड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने सतीश शर्मा की जेब से रुपए निकाले। सीसीटीवी में पूरी गतिविधि रिकॉर्ड होने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उज्जैन के खड़े हनुमान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान; सरकार तक पहुंचेगी श्रद्धालुओं की आवाज

अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल

सबलगढ़ अस्पताल में मरीज की जेब से इतनी बड़ी रकम चोरी होने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेबकतरों की सक्रियता चिंता का विषय है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि इलाज के लिए आने वाले लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं न हों। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है।

मुरैना पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 महीने में 401 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए जाएंगे 95 लाख के फोन
Morena Police Missing Mobile Recovery : मुरैना पुलिस ने मुख्यमंत्री के जनविश्वास अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए बड़ी कार्रवाई की है। साइबर टीम ने पिछले चार महीनों में 401 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 95 लाख रुपये है। शुक्रवार को इनमें से नौ मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को मौके पर ही वापस किए गए।

मोबाइल गुम होने के बाद संबंधित लोगों ने इसकी शिकायत CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर साइबर टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस के मुताबिक कई मोबाइल मुरैना के अलावा ग्वालियर, धौलपुर, आगरा, गुना और शिवपुरी सहित दूसरे जिलों में इस्तेमाल होते मिले।

दूसरे जिलों से भी बरामद किए महंगे फोन

लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए फोन में कई महंगे मोबाइल भी शामिल हैं। चार महीने के दौरान 401 मोबाइल की बरामदगी को पुलिस की साइबर टीम की लगातार निगरानी और तकनीकी जांच का नतीजा बताया जा रहा है।

एसपी ने 9 लोगों को मौके पर लौटाए मोबाइल

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बरामद मोबाइलों में से नौ फोन उनके धारकों को मौके पर ही सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने राहत जताई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बाकी बरामद मोबाइलों के मालिकों से संपर्क कर उन्हें भी फोन वापस किए जाएंगे।

पुलिस कार्यालय में भी मिलेगी जानकारी

पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की सूची तैयार की जा रही है। संबंधित धारकों को पुलिस कार्यालय से सूचना दी जाएगी, ताकि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मोबाइल उन्हें सौंपे जा सकें। बरामद मोबाइलों की सूची भी सार्वजनिक रूप से चस्पा की जाएगी, जिससे लोग अपने गुम फोन की जानकारी हासिल कर सकें।

सागर शराबकांड के विरोध में इंदौर में अनोखा प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा के सामने रखी खाली थाली

जनविश्वास अभियान से लोगों को राहत

मुरैना पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली है, जिनके मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि गुम मोबाइलों की तलाश के लिए साइबर टीम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मुरैना में मेडिकल स्टोर से ढाई लाख का कैश भरा बैग चोरी, कार्रवाई को लेकर एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Morena Medical Store Cash Theft : मुरैना के सबलगढ़ में मेडिकल स्टोर के अंदर से दवा कारोबारी का करीब ढाई लाख रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गया। व्यापारी मेडिकल स्टोर से दवाओं का पेमेंट लेने पहुंचा था। उसने रुपये बैग में रखे और बैग को अपने पास रखकर पेमेंट लेने लगा। इसी दौरान आरोपी मेडिकल स्टोर में दाखिल हुआ और मौका मिलते ही बैग उठाकर भाग निकला।

घटना सबलगढ़ के सुनहरा क्रॉसिंग के पास स्थित सुरेश मेडिकल स्टोर की है। जानकारी के मुताबिक मुरैना की मां लक्ष्मी एजेंसी के कर्मचारी पिंटू सक्सेना मेडिकल स्टोर संचालकों से दवाओं का पेमेंट लेने सबलगढ़ पहुंचे थे। कई दुकानों से पेमेंट लेने के बाद उन्होंने रुपये बैग में रखे और सुरेश मेडिकल स्टोर पहुंचे। यहां पेमेंट लेते समय उन्होंने रुपयों से भरा बैग बगल में रख दिया।

मौका मिलते ही आरोपी ने उठाया बैग

इसी दौरान एक बदमाश मेडिकल स्टोर के अंदर पहुंचा। कुछ देर बाद उसने व्यापारी के पास रखा रुपयों से भरा बैग उठाया और बाहर की ओर भाग गया। बदमाश को बैग लेकर भागते देखकर व्यापारी और आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से भागने में कामयाब रहा।

भागते समय चप्पल भी छूटी

पीछा किए जाने के दौरान आरोपी अपनी चप्पल तक मौके पर छोड़ गया। इसके बावजूद वह पकड़ में नहीं आया और फरार हो गया। व्यापारी पिंटू सक्सेना के मुताबिक, बैग में करीब ढाई लाख रुपये रखे थे। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

व्यापारी के मुताबिक सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में आरोपी बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने और तलाश में जुटी है।

उज्जैन: दुबई से आए शेख के स्वागत में हवाई फायरिंग, युवकों ने 2 नाली बंदूक से दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो मेडिकल बंद करने की चेतावनी

घटना के बाद मेडिकल कारोबारियों में भी नाराजगी है। मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवलेश गुप्ता ने कहा कि अगर FIR दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर बदमाश गिरफ्तार नहीं हुआ तो मेडिकल स्टोर बंद रखकर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

मुरैना: प्रसव के 25 दिन बाद प्रसूता की मौत, राठी अस्पताल में शव लेकर पहुंचे परिजन, जमकर किया हंगामा
Morena Woman Death After Delivery : मुरैना में प्रसव के करीब 25 दिन बाद 28 वर्षीय प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर राठी अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर प्रसव के दौरान ऑपरेशन में नस काटने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। करीब चार घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाने में मर्ग दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, गलेथा गांव के रहने वाले रवि परमार न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने 9 अगस्त को अपनी 28 वर्षीय पत्नी सोनम को प्रसव के लिए राठी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन से प्रसव कराया गया और सोनम ने बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक प्रसव के बाद से ही उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

ग्वालियर के बाद आगरा में कराया इलाज

परिजनों के अनुसार, सोनम की तबीयत खराब होने पर डॉक्टर रितु राठी ने उसे ग्वालियर रेफर किया। परिवार ने करीब 25 दिन तक ग्वालियर जिले में उसका इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर सोनम को आगरा ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।

शव लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर राठी अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। अस्पताल परिसर में करीब चार घंटे से ज्यादा समय तक हंगामा चलता रहा। परिजन डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

ऑपरेशन में नस काटने का आरोप

मृतका के देवर राजकुमार परमार ने आरोप लगाया कि 9 अगस्त को हुए ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से सोनम की कोई नस कट गई थी। उनका कहना है कि परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी गई और सोनम को हार्ट की समस्या बताकर ग्वालियर रेफर किया गया। परिजनों का दावा है कि बाद में इलाज के दौरान उन्हें नस कटने और अंदरूनी रक्तस्राव की जानकारी मिली। इसके बाद सोनम को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि इलाज में करीब नौ लाख रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके थे।

पांच लाख रुपए देने का भी आरोप

राजकुमार परमार ने आरोप लगाया कि शव लेकर राठी अस्पताल पहुंचने के बाद परिवार को मामला खत्म करने के लिए पांच लाख रुपए देने का प्रलोभन दिया गया। हालांकि, परिजनों ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उज्जैन : खड़े हनुमानजी को हटाने की सारी कोशिशें नाकाम, बाबा को मत हटाओ कहते हुए रो पड़ीं अम्मा

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हंगामे के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग का प्रकरण दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन बोले- लापरवाही करने वालों पर हो कार्रवाई

मृतका के देवर राजकुमार परमार ने कहा कि परिवार को अगर रेफर करते समय नस कटने की जानकारी दी जाती तो समय रहते उसका इलाज कराया जा सकता था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या थी।

मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर में सनसनी, पुजारियों को खटिया से बांधकर लूटपाट; गर्भगृह में 3 घंटे तक की खुदाई
Priests Tied And Robbed In Morena: मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के पुरानी भदावली गांव में निर्माणाधीन मंदिर में देर रात कथित लूट और खुदाई की घटना से हड़कंप मच गया। मंदिर की रखवाली और पूजा-पाठ के लिए ठहरे दो पुजारियों को खटिया से बांधकर 45 हजार रुपये लूटने और मंदिर के गर्भगृह में खुदाई कर कुछ सामान ले जाने का आरोप लगाया गया है।

पुजारियों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे दो और चार पहिया वाहनों से 10 से 12 लोग मंदिर परिसर में पहुंचे थे। इनमें से कुछ लोगों ने सो रहे दोनों पुजारियों को पकड़ लिया और रस्सी से खटिया पर उनके हाथ-पैर बांध दिए।

बदमासों ने पुजारी फुंदीलाल के कुर्ते की जेब से 45 हजार रुपये निकाले

आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पुजारी फुंदीलाल के कुर्ते की जेब से 45 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ लोग निर्माणाधीन मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और वहां खुदाई शुरू कर दी।पुजारियों का कहना है कि मंदिर परिसर में खुदाई का सिलसिला करीब रात 3 बजे तक चलता रहा। इसके बाद आरोपी वहां से कुछ सामान लेकर करीब साढ़े 3 बजे फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद एक पुजारी किसी तरह रस्सियों से खुद को मुक्त कर गांव के सरपंच के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गांव चंदा कर बनवा रहा मंदिर

पुरानी भदावली गांव में सिद्ध बाबा गिरधारी महाराज और बंगाले वाली कालिका माता का मंदिर बनाया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, मंदिर का निर्माण पूरे गांव के सहयोग और चंदे से कराया जा रहा है। गांव निवासी कामता प्रसाद फौजी ने बताया कि शाम ही उन्होंने चंदे की राशि में से 50 हजार रुपये पुजारी को दिए थे। इस रकम से सीमेंट, रेत और ईंट सहित निर्माण सामग्री खरीदी जानी थी। लेकिन उसी रात कथित तौर पर मंदिर में बदमाश पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो पुजारी खटिया से बंधे मिले और मंदिर का फर्श खुदा हुआ था। खुदाई के बाद आरोपी क्या ले गए, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

Madhya Pradesh Top 10 News: सागर शराबकांड पर CM सख्त, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म; पढ़ें सभी बड़े अपडेट

संदिग्धों के पुजारी से परिचित होने की बात

घटना के बाद ग्रामीण दोपहर तक नगरा थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा एफआईआर की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। बताया गया कि मुरैना पुलिस ने जांच के दौरान भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के कुछ लोगों को संदिग्ध माना। ग्रामीणों के बीच यह बात भी सामने आई कि संदिग्ध पुजारी के परिचित बताए जा रहे हैं। इसके बाद थाने में ही पंचायत बैठने और आपसी बातचीत के बाद मामला शांत होने की बात कही गई। हालांकि, इस पूरे मामले पर नगरा थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान ने घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई और मामला आपसी बातचीत के बाद निपट गया है।

मुरैना में बाढ़: गर्भवती महिला सहित 112 लोगों को SDERF ने किया रेस्क्यू, किसानों ने मांगा खराब फसल का मुआवजा
Morena Flood Rescue : मुरैना जिले में तीन दिन से बारिश नहीं हुई है, लेकिन नदियों का बढ़ता जलस्तर अब भी ग्रामीण इलाकों के लिए परेशानी बना हुआ है। मंगलवार को अंबाह क्षेत्र में क्वारी नदी का पानी अचानक बढ़ने से जिन्ना का पुरा, विपतिपुरा और झरना का पुरा में बाढ़ के हालात बन गए। पानी में फंसे गर्भवती महिला समेत 112 लोगों को आपदा प्रबंधन और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

जिन्ना का पुरा गांव में चारों तरफ पानी भरने के बाद एक गर्भवती महिला के फंसे होने की सूचना आपदा टीम को मिली। एसडीईआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद टीम ने अन्य प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया।

विपतिपुरा में 71 ग्रामीणों का रेस्क्यू

विपतिपुरा में बाढ़ का पानी बढ़ने से पूरा इलाका टापू जैसा हो गया था। यहां 71 ग्रामीणों के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह से दोपहर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एसडीईआरएफ की टीम ने सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

झरना का पुरा में 40 लोगों को निकाला

अंबाह क्षेत्र के झरना का पुरा गांव के एक हिस्से में भी क्वारी नदी का पानी पहुंच गया था। कई घरों के आसपास जलभराव की स्थिति बनने के बाद टीम ने मोटरबोट की मदद से 40 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि रामपुर, कैलारस और मुरैना क्षेत्र में क्वारी नदी का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन अंबाह में मंगलवार को पानी बढ़ने से हालात बिगड़ गए।

फसलों के नुकसान से किसान परेशान

बाढ़ और भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसान सभा ने मंगलवार को कैलारस तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम को ज्ञापन देकर प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की। किसानों के मुताबिक कई गांवों में बाजरा, सोयाबीन और तिली की फसलें पानी में डूबने से खराब हो गई हैं।

खेतों में पानी भरने से फसलें गलने लगीं

खुमान का पुरा में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सैकड़ों बीघा फसल प्रभावित होने की बात किसानों ने कही है। जयराम पुरा, केंसौपुरा और तोर समेत कई गांवों में भी पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। वहीं बीरमपुर, निरारा, लहचोरा, डोंगरपुर और बस्तौली रीझौनी के खेतों में पानी जमा होने से फसलें खराब होने लगी हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था और प्रभावित इलाकों का सर्वे कराने की मांग की है।

बाढ़ में मधुमक्खी पालन को भी नुकसान

बाढ़ का असर मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों पर भी पड़ा है। किसानों के अनुसार कई जगह मधुमक्खी पालन की पेटियां बाढ़ के पानी में बह गईं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने फसल के साथ मधुमक्खी पालन में हुए नुकसान को भी राहत सर्वे में शामिल करने की मांग की है।

रीवा: संजय गांधी अस्पताल में इलाज के बीच महिला के शरीर पर रेंगते दिखे कीड़े, मौत के बाद लगा लापरवाही का आरोप

ऊंचे पुल बनाने की मांग

किसान सभा ने बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन की समस्या को देखते हुए कई गांवों में ऊंचे पुल बनाने की मांग उठाई है। ब्रम्हवाजना, मालीवाजना, बिरावली, माधोपुरा, खेड़ा कलां, माधोगढ़, अर्रोदा, सारसवारी का पुरा और बघरोली समेत अन्य गांवों के लिए पुल निर्माण की मांग ज्ञापन में रखी गई।

अखंड ज्योति छोड़ नहीं जाऊंगा...मुरैना में टापू बने मंदिर के पुजारी ने रेस्क्यू से किया इनकार
Priest Refuses Rescue Operation Morena: मुरैना में बारिश का दौर थमने के बाद नदियों का उफान धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन जिले के कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का संकट अभी टला नहीं है।

कई गांवों के रपटे और पुलिया अब भी पानी में डूबे हुए हैं। इन पर चार से पांच फीट तक पानी बह रहा है, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन ठप है। वहीं, नदी किनारे की बस्तियों और खेतों में भी पानी भरा हुआ है।

नदियों का जलस्तर घटा

क्वारी नदी का जलस्तर रविवार को 167.88 मीटर था, जो सोमवार शाम तक 165 मीटर से नीचे आ गया। वहीं चंबल नदी का जलस्तर भी 130 मीटर से घटकर 127.4 मीटर पर पहुंच गया। आसन, सांक, सोन और कुरई समेत अन्य बरसाती नदियों का पानी भी या तो स्थिर है या धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके बावजूद बागचीनी, खिटौरा, घुरैया बसई, पलपुरा, छोटी कोंथर, लेपा-भिड़ोसा और पचोखरा समेत कई गांवों के रपटे-पुलिया अभी भी डूबे हुए हैं।

अखंड ज्योति के लिए मंदिर छोड़ने से किया इनकार

बाढ़ के बीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र की डोमपुरा ग्राम पंचायत के डाबरीपुरा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में पुजारी नरसिंह दास तीन दिन से अकेले रह रहे हैं। आसन नदी में उफान के कारण मंदिर चारों तरफ से पानी से घिरकर टापू बन गया है। सोमवार को आपदा प्रबंधन की टीम पुजारी को रेस्क्यू करने पहुंची, लेकिन उन्होंने मंदिर छोड़कर जाने से साफ इनकार कर दिया। पुजारी का कहना था कि मंदिर में अखंड ज्योति जल रही है और वह उसे व मंदिर को सूना छोड़कर नहीं जाएंगे। काफी समझाइश के बाद भी पुजारी नहीं माने तो रेस्क्यू टीम वापस लौट गई। बाद में टीम खाद्य सामग्री और जरूरत का सामान लेकर मंदिर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले साल भी बाढ़ के दौरान यह मंदिर टापू बन गया था और तब पुजारी को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया था।

मनफूल का पुरा में भी ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा घर

माता बसैया थाना क्षेत्र के मनफूल का पुरा में भी करीब 14 से अधिक ग्रामीण पानी के बीच फंस गए थे। एसडीईआरएफ की टीम उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान बताते हुए वहां से जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद टीम ने ग्रामीणों को भोजन और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई और वापस लौट गई।

तीन दिनों में एसडीईआरएफ टीम ने करीब 70 लोगों का किया रेस्क्यू

एसडीईआरएफ प्रभारी प्रमोद डंडौतिया के अनुसार पिछले तीन दिनों में टीम ने करीब 70 लोगों को रेस्क्यू किया है। जौरा क्षेत्र के चिलर से 12 और देवगढ़ क्षेत्र से 41 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कुछ अलग अलग अन्य जगहों से भी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है

उज्जैन: महाकाल की राजसी सवारी में आस्था का सैलाब, 10.20 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

पगारा डैम के सातों गेट खुले

इधर, जिले के सबसे बड़े पगारा डैम के सभी सात गेट सोमवार को तीसरे दिन भी खुले रहे। कैचमेंट एरिया से लगातार पानी आने के कारण बांध क्षमता से अधिक भरा हुआ है। सातों गेट से करीब 4609 क्यूसेक पानी आसन नदी में छोड़ा जा रहा है। वही कोतवाल डैम के 15 में से 12 गेट रविवार शाम खोले गए थे। जलस्तर कम होने के बाद पांच गेट बंद कर दिए गए। सोमवार को सात गेट खुले रहे और करीब 12 हजार क्यूसेक पानी आसन नदी में छोड़ा गया। वहीं पिलुआ डैम के 21 में से सात गेट रविवार दोपहर से देर रात तक खुले रहे, जिन्हें सोमवार सुबह बंद कर दिया गया।

आगे भी बारिश की संभावना

मुरैना आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. हरवेंद्र सिंह के मुताबिक फिलहाल आसमान साफ है, लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले दो दिनों में जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसपी धर्मराज मीना ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ प्रभावित इलाकों की निगरानी करने तथा जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जलभराव की स्थिति को देखते हुए सोमवार को स्कूल और आंगनबाड़ियों में छुट्टी रही। कलेक्टर ने समयसीमा प्रकरणों की बैठक भी स्थगित कर सरकारी अमले को मैदानी क्षेत्रों में निगरानी के लिए तैनात किया है।

मुरैना की पॉश कॉलोनी में घर से अवैध शराब बरामद, सास-दामाद पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज
Morena Illegal Liquor : मुरैना शहर की संजय कॉलोनी में एक मकान से कथित तौर पर लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के कारोबार का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पटी गली स्थित एक मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखी गई करीब 84 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने मामले में सास और दामाद के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पटी गली निवासी रजनी सिकरवार अपने घर से अवैध शराब बेच रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने रविवार रात मकान पर दबिश दी। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो अलग-अलग जगहों पर शराब छिपाकर रखे जाने की बात सामने आई।

अलमारी और फ्रिज में छिपाकर रखी थी शराब

तलाशी के दौरान पुलिस को लोहे की अलमारी में अवैध शराब की बोतलें मिलीं, जबकि फ्रिज के अंदर बीयर की बोतलें रखी हुई थीं। पुलिस के अनुसार, शराब छिपाने के लिए घर के फर्श और बालकनी में गुप्त चेंबर भी बनाए गए थे। टीम ने मकान के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी लेकर शराब जब्त की।

6 पेटी देसी, 24 बीयर और 37 अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त

पुलिस ने मकान से देसी शराब की 6 पेटियां, बीयर की 24 बोतलें और अंग्रेजी शराब की 37 बोतलें बरामद की हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 84 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूछताछ में दामाद का नाम सामने आया

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान 48 वर्षीय रजनी पत्नी सरमन सिंह ने बताया कि उसका दामाद गोलू पुत्र विजय परमार शराब लेकर आता था। इसके बाद पुलिस ने रजनी सिकरवार और गोलू के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब दोनों से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

पहले भी अवैध शराब के मामले में पकड़ी जा चुकी है महिला

पुलिस का कहना है कि रजनी सिकरवार को पहले भी अवैध शराब के मामले में पकड़ा जा चुका है। ऐसे में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मकान से कितने समय से शराब का कथित कारोबार चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

इंदौर: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा की शराब जब्त, गुजरात कनेक्शन की जांच

शराब की सप्लाई का स्रोत तलाश रही पुलिस

फिलहाल कोतवाली पुलिस जब्त शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई जाती थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अवैध शराब के कारोबार से जुड़े संभावित अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

मुरैना में गर्भवती महिला को खटिया पर लिटाकर उफनता रपटा कराया पार, देवगढ़ में 40 लोगों को किया रेस्क्यू
Morena Flood News : मुरैना जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए भी जान जोखिम में डालकर पानी पार करना पड़ रहा है। सबलगढ़ के रामपुर क्षेत्र के जोसिंल का पुरा गांव में एक गर्भवती महिला को बाढ़ के पानी से निकालने के लिए ग्रामीणों ने खटिया का सहारा लिया।

बाढ़ के पानी में डूबे रपटे को पार कराने के लिए ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खटिया पर लिटाया और उसे कंधों पर उठाकर पानी के बीच से सुरक्षित निकालने की कोशिश की। रपटे पर पानी तेज रफ्तार से बह रहा था। ऐसे में प्रसूता को इस तरह निकालना ग्रामीणों के लिए भी बेहद जोखिम भरा था। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

देवगढ़ में 40 लोग बाढ़ में फंसे

इधर, देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काबिल में भी बाढ़ का पानी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया। यहां बाढ़ के पानी में करीब 40 लोग फंस गए थे। सूचना मिलने के बाद SDERF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें बाढ़ राहत कैंप में पहुंचाया गया, जहां उनके ठहरने और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

बाढ़ के हालात को देखते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने रविवार को पहाड़गढ़ और कैलारस विकासखंड के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लीलहर का पुरा, रीझोनी, बिशनोरी और निमांस-जोनारा समेत कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू कार्य में पूरी तत्परता बरतने और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

जलस्तर कम होते ही सर्वे के निर्देश

कलेक्टर जांगिड़ ने बताया कि सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इन गांवों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी का स्तर कम होते ही प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का काम शुरू किया जाए। इसके जरिए बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सागर जहरीली शराब कांड: 15 मौतों के बाद अब तक क्या हुई कार्रवाई? 25 से ज्यादा पर FIR, 10 गिरफ्तार

राहत कैंप में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने शासकीय हाई स्कूल निमांस का भी निरीक्षण किया, जहां बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कैंप में रह रहे लोगों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ कमलेश कुमार भार्गव, एसडीएम शुभम शर्मा, संबंधित तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

मुरैना में बाढ़ का कहर: 4 फीट पानी के बीच कड़ाई में बैठकर रपटा पार कर रहे ग्रामीण, 13 लोगों का रेस्क्यू
Morena Flood News : मुरैना जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते क्वारी, सोन, आसन और कुरई नदी समेत कई नदी-नाले उफान पर हैं। कई रपटों के ऊपर से पानी बहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से संपर्क प्रभावित हुआ है। खेरली-पचोखरा मार्ग पर रपटे के ऊपर करीब चार फीट पानी का तेज बहाव है। इसके बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से रास्ता पार कर रहे हैं।

खेरली-पचोखरा मार्ग पर बाढ़ के पानी के बीच ग्रामीणों ने रपटे के दोनों किनारों पर रस्सी बांध रखी है। लोग भंडारा बनाने वाली बड़ी कड़ाई में बैठकर रस्सी के सहारे रपटा पार कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण पानी में उतरकर कड़ाई को खींचते हुए लोगों को दूसरी तरफ पहुंचा रहे हैं। इसी दौरान एक मरीज को भी कड़ाई में बैठाकर बाढ़ के पानी के बीच रपटा पार कराया गया।

चार गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित

रपटे पर पानी आने के कारण पचोखरा, नरसिंहपुर, रामलालपुरा और भैरूसिंह का पुरा गांव मुख्य मार्ग से कट गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के बीच इस तरह आवागमन करना बेहद जोखिम भरा है। उनका कहना है कि जिले के कई रपटों पर पानी बह रहा है और लोग मजबूरी में इन्हें पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ वाले रपटों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

सोन नदी का पानी चिलर सेंटर में घुसा

उधर, जौरा क्षेत्र में सोन नदी की बाढ़ से भी हालात बिगड़ गए। सिकरौदा गोशाला के पास मालवा दुग्ध संघ के चिलर सेंटर में बाढ़ का पानी घुस गया। सेंटर के बाहर करीब चार से पांच फीट पानी भरने के कारण वहां काम कर रहे 11 कर्मचारी फंस गए। पास स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी महावीर दास और भक्त करन सिकरवार भी पानी में फंस गए थे।

बोट से 13 लोगों को सुरक्षित निकाला

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुरैना से एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीईआरएफ ने बोट के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चिलर सेंटर में फंसे 11 कर्मचारियों और हनुमान मंदिर में फंसे पुजारी व भक्त समेत कुल 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान एसडीएम जौरा शुभम शर्मा और एसडीओपी नितिन बघेल भी मौके पर मौजूद रहे।

छतरपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चाचा पर लगा आरोप, पंचायत में समझौते का दबाव बनाने का भी दावा

बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

रेस्क्यू के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे अन्य लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को निमास के हाईस्कूल परिसर में शिफ्ट कराया है। वहीं, बागचीनी रपटा पर बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन ने आवागमन बंद करा दिया है। लगातार बारिश के कारण जिले की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसके चलते प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

मुरैना जिला अस्पताल में RTO की अचानक चेकिंग: 3 एंबुलेंस जब्त, 2 पर चालानी कार्रवाई, संचालकों में मचा हड़कंप
Morena RTO Ambulance Checking : मुरैना जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को परिवहन विभाग ने अचानक एंबुलेंसों की चेकिंग की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पीएस भिलाला के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल परिसर में संचालित प्राइवेट एंबुलेंसों की जांच की। कार्रवाई की भनक लगते ही कई एंबुलेंस चालक अपने वाहन लेकर अस्पताल परिसर से बाहर निकल गए, जिससे निजी एंबुलेंस संचालकों में हड़कंप मच गया।

परिवहन विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर में मौजूद एंबुलेंसों की बारीकी से जांच की। इस दौरान वाहनों में प्राथमिक चिकित्सा पेटी, अग्निशमन यंत्र, वाहन का अनुबंध और अन्य जरूरी दस्तावेज देखे गए। टीम को जिला अस्पताल परिसर में कुल 9 एंबुलेंस मिलीं, जिनकी एक-एक कर जांच की गई।

नियमों का पालन नहीं करने पर 3 एंबुलेंस जब्त

जांच के दौरान 3 एंबुलेंस मोटरयान नियमों के अनुरूप नहीं पाई गईं। इसके बाद परिवहन विभाग की टीम ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त की गई एंबुलेंस को यातायात थाने में खड़ा कराया गया है। विभाग की कार्रवाई के बाद अन्य एंबुलेंस संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

2 एंबुलेंस पर चालानी कार्रवाई, 4 हजार वसूले

जांच के दौरान दो अन्य एंबुलेंस के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने इन वाहनों से कुल 4 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया। वहीं, जब्त की गई तीन एंबुलेंस से करीब 25 हजार रुपये का राजस्व वसूल होना संभावित बताया गया है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल परिसर में संचालित प्राइवेट एंबुलेंसों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का फोकस एंबुलेंसों के जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच पर रहेगा।

अजनार नदी की सफाई पर मिली तारीफ, बिट्टू तबाही के अकेले सफाई के दावे पर विवाद, समिति ने कहा- सबने मिलकर की सफाई

कार्रवाई के दौरान ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग के प्रधान आरक्षक जितेन्द्र तोमर, सुजीत भदौरिया, संतोष गुप्ता, शिवेन्द्र यादव, कोमल सिंह और अजय बाल्के सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। परिवहन विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर में वाहनों की जांच पूरी करने के बाद जब्त एंबुलेंसों को यातायात थाने भिजवाया।

Ground Report: मुरैना पगारा डैम के खुले छह गेट, 32 गांवों में अलर्ट; किसानों की फसलें हुई जलमग्न
Morena Flood Like Condition Ground Report: मुरैना लगातार हो रही बारिश के कारण मुरैना जिले में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। जिले का सबसे बड़ा पगारा डैम आधी रात को लबालब हो गया। जलस्तर 652 फीट पर पहुंचते ही डैम के सभी छह ऑटोमैटिक गेट एक-एक कर खुल गए। रात 10 बजे से डैम से करीब 40 हजार क्यूसेक पानी आसन नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे आसन और उससे जुड़ी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आसन नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे बसे 32 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

किसानों की फसलें डूबीं, रपटों पर बह रहा पानी

जिला मुख्यालय से सटे घुरैया बसई गांव में कुरई नदी का पानी खेतों में भर गया है। कई किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। नदी के उफान के कारण गांव का रपटा भी पानी में डूब गया, जिससे लोग जोखिम उठाकर आवागमन करते रहे। सूचना मिलने पर सुमावली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कराया। उधर क्वारी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बागचीनी, पलपुरा और बिसंगपुर गांव की पुलिया और रपटे पानी में डूब गए हैं। कई स्थानों पर रपटों के ऊपर पांच से सात फीट तक पानी बह रहा है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

रामपुर में जालौनी पुल के करीब पहुंचा पानी

रामपुर क्षेत्र में जालौनी पुल तक नदी का पानी पहुंच गया है और पुल से महज दो फीट नीचे बह रहा है। यदि बारिश जारी रही तो पुल पर भी पानी आने की आशंका बढ़ गई है।

कैलारस में जलभराव, छह गांवों में बाढ़ जैसे हालात

लगातार बारिश का असर कैलारस क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। यहां पुलिस थाना, तहसील, जनपद कार्यालय सहित कई सरकारी परिसरों में पानी भर गया है। सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से खेड़ा-मानगढ़, अर्रोदा, माली बाजरा, ब्रह्मबाजना, बारा और डमेजर गांवों में पानी पहुंच गया है। गस्तौली गांव में कई घरों में एक से दो फीट तक पानी भर गया है। किसानों के घरों में रखा अनाज और मवेशियों का चारा भी भीग गया है। कैलारस-सबलगढ़ के बीच नेशनल हाईवे-552 पर भी कुछ स्थानों पर करीब एक फीट तक पानी आ गया है।

अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

बढ़ते जलस्तर और लगातार बारिश को देखते हुए मुरैना पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से नदी-नालों व डूबे हुए रपटों से दूर रहने की अपील की जा रही है। मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो आने वाले घंटों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

नवभारत लाइव ने गांववालों से जाना हाल

घुरैया बसई गांव निवासी संजय सिंह गुर्जर का कहना है कि चार से पांच गांव इसमें आते है सभी गांवो का रास्ता है। रपटा कुरई नदी पर आता है। पगारा डैम का पानी आसन नदी पहुंचने से पानी बढ़ता है, तो भी इसमें पानी रपटे पर आता है। अन्य कोई रास्ता नहीं है, हर साल परेशानी होती है। अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो निकालने के लिए कोई व्यवस्था नही है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकलते हैं। यहां ऊंचा पुल बनाया जाए।

भोपाल के कोलार में आधी रात को बड़ा हादसा, आम्रवेली परिसर में धंसी सड़क; गड्ढे में समाईं 3 गाड़ियां

क्या बोले सुमावली थाना प्रभारी

सुमावली थाना प्रभारी एमएल गौर का कहना है कि घुरैया बसई का रपटा है। आसन में पानी बढ़ने से पानी आया है। चेतावनी दे दी गई है इस रास्ते से न जाए। चार से पांच मजरे है उनको परेशानी आ रही है। लोग जान जोखिम में न डालें। दूसरे रास्ते से ही ग्रामीणों को निकाला जाएगा।

तत्काल सहायता पहुंचाने में सक्षम जिला प्रशासन

जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव का कहना है कि हमने ग्राम पंचायत में कोटवार, पटवारियों के माध्यम से कहा है हर सूचना दें। कोई भी घटना घटित होती है तो तत्काल सहायता दी जाएगी। कुछ गांव में संपर्क टूटा है उसकी भी जानकारी ली है। पगारा डैम के गेट खुलने की सूचना पहले ही कर दी थी। अभी तक कोई घटना सामने नहीं आई है। पुलिस की टीम भी लगी हुई है। सभी जगह स्थिति नियंत्रण में है। घुरैया बसैया में पंचायत प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। बैरीकेट्स लगाकर लोगों को भी समझाइश दी गई है। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है।

मुरैना में NH-44 पर भीषण हादसा; जन्माष्टमी मनाकर लौट रहीं सास-बहू समेत 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत
Morena NH-44 Accident Three Women Death: मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के बाद घर लौट रही महिलाएं हाईवे किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसा घिरौना मंदिर के पार हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं आपस में सास-बहू बताई जा रही हैं।

हादसे के बाद दुकानों में जा घुसा कंटेनर

महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कंटेनर अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। कंटेनर की टक्कर से दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर समेत चालक को पकड़ लिया है। वहीं तीनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों में सास बहू और एक अन्य महिला

हादसे में मृत महिलाओं की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरफूल का पुरा निवासी कमला कुशवाहा पत्नी फूल सिंह, उम्र 50 वर्ष, हरफूल का पुरा निवासी कमला कुशवाहा पत्नी बालकिशन, उम्र 50 वर्ष और हरफूल का पुरा निवासी पूनम कुशवाहा पत्नी धर्मवीर, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। मृतकों में कमला कुशवाह और पूनम कुशवाह नामक महिलाएं आपस में सास बहू बताई जा रही है सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि तीनों महिलाएं हरफूल का पुरा की निवासी थीं। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कंटेनर और उसके चालक को भी पकड़ लिया है।

सीधी के नर्सिंग कॉलेज की मान्यता पर सवाल, NSUI ने सीबीआई जांच की मांग उठाई; जानें पूरा मामला

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं

जिन महिलाओं के परिवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाकर उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें देर रात दर्दनाक हादसे की खबर मिली। एक ही हादसे में तीन महिलाओं की मौत से गांव और परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और कंटेनर चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

कैलारस शक्कर कारखाना फिर चलाएगी सरकार; मुरैना कृषि मंडी में वर्चुअल भाषण में बोले CM मोहन यादव
CM Mohan Yadav Virtual Address Morena: मुरैना के कैलारस का बंद पड़ा शक्कर कारखाना एक बार फिर शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को सीहोर से वर्चुअली संबोधित करते हुए एक बार फिर कैलारस शक्कर कारखाने को शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में यह पांचवीं बार है, जब कारखाना शुरू करने का ऐलान किया गया है। कारखाना दोबारा शुरू होने से अंचल के गन्ना किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरैना में दुग्ध समितियों के माध्यम से दूध संग्रहण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। जिले की प्रत्येक नगर पंचायत में गीता भवन और एक विकासखंड में वृंदावन भवन बनाने की घोषणा भी उन्होंने की।

दिन में 10 घंटे बिजली देने के प्रयास

मुरैना कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुरैना गेहूं, धान, तिलहन और दलहन के उत्पादन में अग्रणी है। किसान गेहूं की खेती को बढ़ावा दें। खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी के क्षेत्र में प्रदेश को मिले देश के प्रथम पुरस्कार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में 30 लाख लोगों को सोलर पंप उपलब्ध कराने की योजना है।

CM ने चर्चा के लिए पुकारा नाम, लेकिन नेता जा चुके थे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल संबोधन के दौरान चर्चा के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह, विधायक सरला रावत, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर को पुकारा, लेकिन सभी नेता कार्यक्रम छोड़कर जा चुके थे। इसके बाद कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने मुख्यमंत्री से अंचल की खेती-किसानी पर चर्चा की। बाद में मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता हमीर पटेल, महेंद्र सिंह यादव और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष से संवाद किया।

इंदौर पुलिस की मुंबई में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; अंतरराष्ट्रीय कोकीन सिंडिकेट के 2 विदेशी तस्कर गिरफ्तार

प्रगतिशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने प्रगतिशील किसानों राममोहन मीणा, गिर्राज आदिवासी, उदय राठौर, अरविंद सिंह गुर्जर, बालबिहारी शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, रामबाबू सिंह, कौशलकिशोर और बृजेंद्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों हर्ष कुशवाह, रिचा तोमर, शिवेंद्र यादव, अमन शर्मा, रागिनी देवी, हर्षित वशिष्ठ, कृतिका सिकरवार, धर्मेंद्र धाकड़, रियान खान और सोनम को भी सम्मानित किया गया।

कृषि को डिजिटल तकनीक से जोड़ रही सरकार- ऐदल सिंह कंसाना

कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के अग्रणी कृषि उत्पादक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। गेहूं, सोयाबीन, चना, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी के क्षेत्र में किसान लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य अधिक उत्पादन, बेहतर गुणवत्ता, कम लागत और किसानों की आय बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कृषि को डिजिटल तकनीक से जोड़ा जा रहा है और ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाई गई है।