पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती, सही जवाब देने पर 1.41 करोड़ के इनाम का ऐलान

Pandokhar Dham News : दतिया के पण्डोखर सरकार ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को चुनौती दी है। पांच या चार सवालों के हूबहू सही जवाब देने पर 1.41 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
Pandokhar Sarkar Guru Sharan Ji Maharaj
पण्डोखर सरकार ने दी चुनौतीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Pandokhar Sarkar Challenge : दतिया के पण्डोखर धाम से भविष्यवाणी के दावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण जी महाराज ने पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को खुली चुनौती दी है। इस चुनौती में सही साबित होने पर 1 करोड़ 41 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

गुरुशरण जी महाराज के मुताबिक, अप्रैल 2027 में पण्डोखर धाम में होने वाले 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों के सामने पांच सवाल रखे जाएंगे। प्रतिभागियों को इन सवालों के जवाब पहले से लिखकर देने होंगे।

पांच या चार जवाब सही होने पर इनाम

दतिया जिले के पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर की ओर से किए गए ऐलान के मुताबिक, यदि कोई प्रतिभागी पांचों सवालों के हूबहू सही जवाब पहले से लिखकर बता देता है तो उसे 1 करोड़ 41 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं, चार सवालों के जवाब भी हूबहू सही साबित होने पर भी इतनी ही पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।

दावों की हकीकत सामने लाने का उद्देश्य

पण्डोखर सरकार की ओर से कहा गया है कि चुनौती का उद्देश्य पर्चा लिखकर भविष्य बताने से जुड़े दावों की वास्तविकता को सामने लाना है। प्रतियोगिता के जरिए यह परखा जाएगा कि ऐसे दावे करने वाले व्यक्ति पहले से पूछे गए सवालों के सटीक जवाब लिखकर बता पाते हैं या नहीं।

अप्रैल 2027 में होगा फैसला

इस चुनौती का जवाब अप्रैल 2027 में पण्डोखर धाम में होने वाले 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान मिलेगा। दतिया में प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के सामने पांच सवाल रखे जाएंगे और उनके पहले से लिखे गए जवाबों की सटीकता परखी जाएगी।

Pandokhar Sarkar Guru Sharan Ji Maharaj
रीवा: कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए जल सत्याग्रह शुरू, अब तक FIR नहीं, 13 दिन से आमरण अनशन पर है पिता

₹1.41 करोड़ की चुनौती ने बढ़ाई चर्चा

पण्डोखर सरकार की इस घोषणा के बाद पर्चा लिखकर भविष्य बताने के दावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सवाल यही है कि क्या कोई व्यक्ति इस चुनौती को स्वीकार कर पांच सवालों के जवाब पहले से लिखकर बता पाएगा? अप्रैल 2027 में होने वाली प्रतियोगिता पर अब लोगों की नजर रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com