कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी पर कांग्रेस का हमला; रीना सेतिया बोलीं- महिलाओं के पहनावे पर बोलने वाले आप कौन

Kailash Vijayvargiya Comment Controversy: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय द्वारा BJP की महिला पार्षद पर की गयी टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने भी हमला बोला है, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने माफी की मांग की।
Madhya Pradesh Mahila Congress president Reena Borasi Setia reacts to BJP leader Kailash Vijayvargiya remarks.
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना सेतिया(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Reena Setia Reacts To Kailash Vijayvargiya Comment: इंदौर में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की एक महिला पार्षद को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने विजयवर्गीय के बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि अपनी ही पार्टी की महिला पार्षद को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना शर्मनाक है और कैलाश विजयवर्गीय को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुराने बयानों का किया जिक्र

रीना सेतिया ने कहा कि महिलाओं को लेकर कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणियां पहले भी विवादों में रही हैं। उन्होंने विजयवर्गीय के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति उनकी सोच समय-समय पर सामने आती रही है। रीना ने सवाल उठाया कि जब बीजेपी की अपनी महिला पार्षद को लेकर इस तरह की टिप्पणी की जा रही है, तो पार्टी के भीतर से इस पर सवाल क्यों नहीं उठाए जा रहे।

महिलाएं क्या पहनेंगी, यह तय करने वाले आप कौन हैं - रीना

रीना सेतिया ने महिलाओं के पहनावे को लेकर भी कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी महिला को क्या पहनना है, यह उसका व्यक्तिगत फैसला है। पुरुषों को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि महिलाएं किस तरह के कपड़े पहनें या उन्हें किस तरह रहना चाहिए।उन्होंने विजयवर्गीय के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए महिलाओं की सुरक्षा और स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े किए।

राहुल गांधी के विरोध पर भी उठाए सवाल

रीना सेतिया ने राहुल गांधी को लेकर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 में संसद से पारित हो चुका है और केंद्र में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में बीजेपी को अपनी महिला कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे की पूरी जानकारी देनी चाहिए।

Madhya Pradesh Mahila Congress president Reena Borasi Setia reacts to BJP leader Kailash Vijayvargiya remarks.
EXCLUSIVE: इंदौर के मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश; पिता ने लगाS प्रताड़ना के आरोप

राहुल गांधी के बजाय कैलाश विजयवर्गीय के घर प्रदर्शन करें

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर वे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं, तो उन्हें अपनी ही पार्टी के नेता की टिप्पणी पर भी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं को कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर जाकर प्रदर्शन करना चाहिए और उनसे माफी की मांग करनी चाहिए।

जिला स्तर पर आंदोलन करेगी महिला कांग्रेस

रीना सेतिया ने साफ किया कि महिला कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे और कैलाश विजयवर्गीय से माफी की मांग की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस आने वाले दिनों में आंदोलन को आगे बढ़ाएगी।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

कैलाश विजयवर्गीय का महिला पार्षद को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। कांग्रेस इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़कर बीजेपी पर निशाना साध रही है, जबकि इस पूरे मामले को लेकर आगे बीजेपी की प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com