व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, महिला गिरफ्तार, 2.50 लाख रुपए नकद बरामद

Jabalpur Crime News : जबलपुर में व्यापारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में उमरिया निवासी महिला को होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला को होटल में ट्रैप कर 2.50 लाख रुपए बरामद किए हैं।
Woman arrested in Jabalpur for allegedly blackmailing a businessman
पुलिस ने ब्लैकमेलर महिला को किया गिरफ्तारफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Jabalpur Blackmailing Case : जबलपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने उमरिया निवासी पूजा रैदास को एक व्यापारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के पास से करीब 2.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि ब्लैकमेलिंग में उसके साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

पुलिस के अनुसार, पूजा की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। वह जीवनयापन के लिए पब में डांसर के तौर पर काम करती है। इसी दौरान करीब एक साल पहले उसकी पहचान गौरीघाट निवासी व्यापारी सार्थक गौतम से हुई। दोस्ती के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे अक्सर मिलने-जुलने और साथ घूमने लगे।

शादी का दबाव बनाने लगी महिला

जबलपुर पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ समय बाद पूजा व्यापारी पर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि सार्थक ने जब शादी से इनकार किया तो महिला ने उनके बीच के रिश्ते की जानकारी पत्नी और समाज के सामने सार्वजनिक करने की धमकी दी।

20 लाख रुपए की मांग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, धमकी के साथ व्यापारी से बड़ी रकम की मांग की गई। शुरुआत में करीब 20 लाख रुपए की मांग किए जाने की बात सामने आई है। बाद में दोनों के बीच 7 लाख रुपए में मामला खत्म करने की बात तय होने की जानकारी पुलिस को मिली।

होटल में रकम के लेनदेन के दौरान गिरफ्तारी

सार्थक ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। इसके बाद पुलिस ने रकम के लेनदेन के दौरान महिला को पकड़ने की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक दोनों चेरीताल के पास स्थित एक होटल में मिले। जैसे ही रकम का लेनदेन हुआ, पुलिस टीम ने पूजा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 2.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।

Woman arrested in Jabalpur for allegedly blackmailing a businessman
कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद को लेकर ‘चौड़ाई’ वाली टिप्पणी पर मचा बवाल, कांग्रेस ने बीजेपी से मांगा जवाब

पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। साथ ही महिला के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, उमरिया में उसके खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com