श्योपुर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, क्वारी नदी उफान पर; कॉलोनी खाली कराने की नौबत

Sheopur Heavy Rain: श्योपुर में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश से बिगड़े हालात। उफान पर क्वारी नदी, सब्जी मंडी जलमग्न और कोठारी गार्डन की दीवार ढही।
Continuous rainfall pushes Kwari river above danger level in Sheopur district
क्वारी नदी के उफान से डूबी हुई मंडी की दुकानें(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kwari River Overflow Flood Like Condition: श्योपुर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते हालात बिगड़ने लगे हैं। लगातार बारिश के कारण क्वारी नदी उफान पर आ गई है, जिसके चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। सब्जी मंडी की दुकानों में पानी घुस गया है, वहीं कोठारी गार्डन की दीवार भी पानी भरने के कारण गिर गई।

हालात की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से जलभराव वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

रनसिंह कॉलोनी खाली कराने की कवायद

लगातार बारिश के चलते रनसिंह कॉलोनी में भी हालात चिंताजनक हो गए हैं। यहां पानी भरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कॉलोनी को खाली कराने की कवायद शुरू कर दी है। 20 से अधिक घरों को खाली कराया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए समझाइश दे रहा है। वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

क्वारी नदी के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

दो दिन से जारी लगातार बारिश के कारण क्वारी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी में उफान आने के बाद आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन गई है। सब्जी मंडी में दुकानों तक पानी पहुंचने से व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन की प्राथमिकता जलभराव वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालना है। मौसम इसी तरह बना रहा तो आने वाले घंटों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। प्रशासन की टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं।

Continuous rainfall pushes Kwari river above danger level in Sheopur district
MP Weather Update: फिर बढ़ा बारिश का दौर, श्योपुर-शिवपुरी में ऑरेंज अलर्ट; 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

तेज बारिश के चलते इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया है। श्योपुर, शिवपुरी और गुना में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि मुरैना में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com