भोपाल में ACP के सूने मकान में चोरी, CCTV का डीवीआर भी ले गए शातिर चोर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bhopal Traffic Police ACP House Theft: भोपाल में सीएम ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस एसीपी विजय कुमार दुबे के घर पर डाका, चोरों ने करीब 40 लाख के जेवर व 10 लाख की नकदी उड़ाई।
Theft at ACP's vacant house in Bhopal's Danish Kunj
भोपाल में एसीपी के घर चोरी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ACP House Theft Case Bhopal: भोपाल से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस एसीपी के सूने पड़े घर से करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये नकद शातिर चोरों ने उड़ा लिए।

मामला कोलार के दानिशकुंज का है, गौरतलब है कि इस समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया उस समय एसीपी मुख्यमंत्री की ड्यूटी में तैनात थे और उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ उज्जैन गई हुईं थी।

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी निकालकर ले गए चोर

बता दें कि, शातिर चोर एसीपी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी निकालकर ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके। जब एसीपी रात करीब 12.30 बजे अपने ड्राइवर के साथ साथ घर लौटे तब उन्हें मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। फिलहाल कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोन-4 के एसीपी के तौर पर पदस्थ हैं विजय कुमार दुबे

पुलिस के मुताबिक, विजय कुमार दुबे राजधानी भोपाल की ट्रैफिक पुलिस में जोन-4 के एसीपी के तौर पर पदस्थ हैं और कोलार के दानिशकुंज में रहते हैं। 10 सितंबर को वह रात करीब नौ-दस बजे सीएम डॉ मोहन यादव की ड्यूटी पर तैनात होने चले गए थे। वह बंसल प्लाजा के पास सीएम के कार्यक्रम में ट्रैफिक की व्यवस्थाएं संभाल रहे थे। जबकि उनकी पत्नी वसुधा दुबे बच्चों के साथ सुबह 11.30 बजे घर में ताला लगाकर उज्जैन के लिए रवाना हुईं। एसीपी रात करीब 12.30 बजे चालक मुनीन्द्र के साथ घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला।

Theft at ACP's vacant house in Bhopal's Danish Kunj
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच चला प्रशासन का बुलडोजर, मस्जिद के पास हुई बड़ी कार्रवाई

एसीपी के घर में कहां से आए 10 लाख रुपये नकद

एसीपी के मुताबिक घर से चोरी हुई करीब 10 लाख रुपये की नकदी पर्सनल लोन से बची हुई राशि थी। यह रकम बच्चों की पढ़ाई और आवश्यकताओं के लिए घर में सुरक्षित रखी गई थी, जिसे बदमाश अपने साथ ले गए।

आरोपियों का नहीं मिला कोई सुराग

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बदमाश सफेद रंग की कार में आए थे और घर में लगे कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस के हाथ आरोपितों से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com