-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Transport Department Checkpost Closure 60 Percent Revenue Loss
MP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Revenue Loss MP: एमपी परिवहन विभाग की नई व्यवस्था से सरकार को 60% राजस्व का फटका, विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल पर उजागर हुए आंकड़े, बंद करने की उठी मांग।

एमपी में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था से सरकार राज्सव का फटका (सोर्स- एआई जनरेटेड)
MP Transport Department News: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान परिवहन विभाग की नई कार्यप्रणाली को लेकर एक चौंकाने वाला और बड़ा मामला सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था और हाईवे पर ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के दावे किए गए थे, लेकिन विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों ने इन सभी दावों की पोल खोल दी है।
प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 1 जुलाई 2024 से राज्य के बॉर्डर पर संचालित 45 स्थायी चेकपोस्टों को बंद कर दिया था। इसके स्थान पर 12 जुलाई 2024 से नए ‘रोड सेफ्टी एंड एनफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट’ शुरू किए गए थे। सरकार का तर्क था कि इस नई व्यवस्था से चेकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और यातायात सुगम होगा।
183 करोड़ से घटकर 73 करोड़ पर सिमटी वसूली
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित उत्तर में परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जो आंकड़े पेश किए, वे बेहद चौकाने वाले हैं:
सम्बंधित ख़बरें
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
बर्थडे पार्टी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, कमरे के बाहर 4 साल के बेटे के साथ पहरा देता रहा साथी पुलिसकर्मी
बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
भोपाल मेट्रो: CMRS की हरी झंडी, 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
- पुरानी व्यवस्था (जुलाई 2022 से जून 2024): 24 महीनों की अवधि में 45 पुराने चेकपोस्टों पर 4,56,427 वाहनों के चालान बनाए गए थे और मोटरयान कर व शमन शुल्क के रूप में 183 करोड़ रुपए का राजस्व वसूला गया था।
- नई व्यवस्था (जुलाई 2024 से जून 2026): इसके विपरीत, नए चेकिंग पॉइंट्स पर इन्हीं 24 महीनों में चालानों की संख्या घटकर केवल 2,60,178 रह गई और कुल वसूली गिरकर मात्र 73.30 करोड़ रुपए पर आ गई।
इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के राजस्व में सीधे तौर पर लगभग 60 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है।
हाई-टेक कैमरों के दावे कागजी, बढ़े सड़क हादसे
परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सदन में यह भी बताया कि चेकिंग अमले को बॉडी-वार्न कैमरे, ऑनलाइन चालान के लिए पीओएस मशीनें और स्पीड रडार गन जैसे हाई-टेक उपकरण दिए गए हैं, जिनकी निगरानी केंद्रीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से होती है। हालांकि, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि ये उपकरण केवल कागजी औपचारिकता साबित हो रहे हैं। नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ‘रोड सेफ्टी‘ (सड़क सुरक्षा) सुनिश्चित करना था लेकिन इसके उलट चेकिंग पॉइंट्स बनने के बाद प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। विधायक का आरोप है कि मैदानी अमले का ध्यान सड़क सुरक्षा पर न होकर केवल वाहनों से अवैध वसूली पर केंद्रित है।
प्रशासनिक खर्च से भी कम हो रही कमाई
आंकड़ों की पड़ताल बताती है कि वर्तमान में प्रत्येक चेकिंग पॉइंट से प्रतिमाह औसतन सिर्फ 7 लाख रुपए का राजस्व मिल रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रत्येक पॉइंट पर तैनात स्टाफ के वेतन, ईंधन, ढांचागत सुविधाओं और हाई-टेक उपकरणों के रखरखाव पर होने वाला मासिक खर्च इस आय से कहीं अधिक है।
यह भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
कम कमाई और अधिक खर्च के चलते विभाग अपने कर्मचारियों और संसाधनों का वास्तविक ब्योरा देने से बच रहा है। स्थिति यह है कि न तो सरकार को राजस्व मिल रहा है और न ही सड़क सुरक्षा बेहतर हो रही है। इसी को आधार बनाते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने इस घाटे वाली और अव्यवस्था से भरी नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है।
Mp transport department checkpost closure 60 percent revenue loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMRaksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
Jul 24, 2026 | 03:54 PMनासिक फाटा-खेड एलिवेटेड कॉरिडोर को गति: भूमि अधिग्रहण के लिए 175 करोड़ मंजूर; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Jul 24, 2026 | 03:51 PMविलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
Jul 24, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














