गुजरात

सूरत में सैलरी का बदला! सिर्फ 10 हजार रुपये के लिए 24 करोड़ का नुकसान, एक अकाउंटेंट के कांड से हर कोई दंग
Fire In Surat Textile Market: गुजरात के सूरत में एक अकाउंटेंट ने अपने मालिक से बकाया 10,000 रुपये की सैलरी का "बदला" लेने के लिए पूरी टेक्सटाइल मार्केट में आग लगा दी, जिसमें उसने सिर्फ 150 रुपये का पेट्रोल और माचिस की दो तीलियों का इस्तेमाल किया। शुरू में जिसे हादसा समझा जा रहा था, जांच के बाद वह एक बड़ा अपराध निकला, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने विनोद पंडित सावले नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सिक्योरिटी कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति पर नजर पड़ी।

चेहरा ढक कर आया था व्यक्ति

युवक चेहरा ढक कर 8-9 सितंबर की रात को श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में घुसा। तभी एक दुकान के बाहर रखे कपड़ों के पार्सल में आग लगाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने बताया कि आग कम से कम 14 दुकानों तक फैल गई और 24 करोड़ रुपये कीमत का कपड़ा जलकर राख हो गया। एडिशनल सीपी (क्राइम) करणराज वाघेला ने बताया कि सावले ने अप्रैल 2026 से दुकान नंबर 639 में लगभग तीन महीने तक काम किया था। अधिकारी ने आगे कहा कि उसे जून में नौकरी छोड़नी पड़ी क्योंकि वह ठीक से अकाउंट्स का काम नहीं संभाल पा रहा था।

10 हजार रूपये था बकाया

पुलिस के मुताबिक, सावले का मानना ​​था कि उसके पुराने मालिक पर उसके 10,000 रुपये बकाया हैं और वह मालिक को "सबक सिखाना" चाहता था। आरोप है कि सावले ने पास के एक गांव के पेट्रोल पंप से प्लास्टिक की थैली और बोतल में लगभग 150 रुपये का पेट्रोल खरीदा। पुलिस ने बताया कि वह 8 सितंबर को रात करीब 9 बजे मार्केट में घुसा और पांचवीं मंजिल की सीढ़ियों के पास छिप गया। रात करीब 12:30 बजे, जब मार्केट में सन्नाटा हो गया, तो वह उस दुकान पर गया जिसे उसने निशाना बनाया था।

धू-धू कर जल उठी सूरत की टेक्सटाइल मार्केट, 100+ फायरमैन आग बुझाने में जुटे, हालात अंडर कंट्रोल

पहले रेकी की, फिर लगाई आग

क्राइम ब्रांच को मिले CCTV फुटेज में आरोपी दिखाई दिया, जिसका चेहरा सफेद कपड़े से ढका था और कंधे पर एक बैग लटका हुआ था। वह मार्केट की छठी मंजिल पर पहुंचा। उसने आस-पास का जायजा लिया, बैग से पेट्रोल भरी बोतल निकाली और उसे दुकान के बाहर रखे कपड़ों के बक्सों और पार्सल पर डाल दिया। माचिस की तीली से आग लगाने की उसकी पहली कोशिश नाकाम रही लेकिन दूसरी कोशिश में कपड़ों में आग लग गई। फुटेज में उसे आग की लपटें उठते ही भागते हुए देखा गया। उसने मुड़कर देखा कि उसका प्लान कामयाब हुआ या नहीं।आरोपी अब पुलिस के गिरफ्त में है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, नेशनल फिल्म अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगी शामिल
National Film Awards Ceremony: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। वह कल केवड़िया के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी। राष्ट्रपति कल 2024 के लिए भारतीय सिनेमा में उपलब्धियों को मान्यता देने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। 1954 में शुरू किए गए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए देश के सबसे बड़े सम्मानों में से एक हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा हर साल दिए जाने वाले ये पुरस्कार फीचर फिल्मों, नॉन-फीचर फिल्मों और सिनेमा पर लेखन के क्षेत्र में रचनात्मक और तकनीकी उपलब्धियों को मान्यता देते हैं।

18 जुलाई को हुई है घोषणा

तीन जूरी के अध्यक्षों द्वारा 72वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई, 2026 को की गई थी। इन पुरस्कारों को तीन मुख्य श्रेणियों - फीचर फिल्में, नॉन-फीचर फिल्में और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन - में बांटा गया है, साथ ही इसमें भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान 'दादा  साहब फाल्के पुरस्कार' भी शामिल है। फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, अभिनय, सिनेमैटोग्राफी, संगीत निर्देशन और कॉस्ट्यूम डिज़ाइन जैसे पुरस्कार शामिल हैं।

National Film Awards — At a Glance

▪️The National Film Awards are the country's most prestigious honours for excellence in the field of cinema

▪️The 72nd National Film Awards honour achievements in Indian cinema for the year 2024

▪️The winners were announced on 18 July… pic.twitter.com/6wIp2Ss8Y5
— PIB India (@PIB_India) September 20, 2026

प्रक्रिया के तहत सम्मान

नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्में, एनिमेशन, कला और संस्कृति पर फिल्में, नैरेशन या वॉयस-ओवर और स्क्रिप्ट शामिल हैं। 'सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन' श्रेणी में सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ किताब और सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक को सम्मानित किया जाता है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए एक अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसमें जानी-मानी फिल्म हस्तियों की एक विशेष समिति पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की सिफारिश करती है।

संगीत और कला के दिग्गजों का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 115 कलाकारों को दिए अकादमी पुरस्कार

अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कई दशकों तक अनंत नाग के सहज अभिनय, शानदार विविधता और प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर अनंत नाग को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है। यह पुरस्कार 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवड़िया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

नमक में ही जन्म, नमक में ही गुजर जाती है जिंदगी, जानिए अगारिया समुदाय की मेहनत और संघर्ष की पूरी कहानी
गुजरात के लिटिल रण ऑफ कच्छ की जमीन गर्मियों में दूर-दूर तक सफेद दिखाई देती है। यहां सामान्य खेती के बजाय हजारों परिवार नमक तैयार करने का काम करते हैं। इन्हें अगारिया कहा जाता है। पीढ़ियों से यह समुदाय कठोर मौसम के बीच नमक उत्पादन की पारंपरिक कला को आगे बढ़ा रहा है।

अगारिया गुजरात का पारंपरिक नमक उत्पादक समुदाय है। हर साल मानसून के बाद परिवार लिटिल रण की ओर जाते हैं और कई महीनों तक वहीं रहकर नमक तैयार करते हैं। नमक का मौसम खत्म होने के बाद वे वापस अपने गांवों की ओर लौटते हैं।

लिटिल रण ऑफ कच्छ का स्वरूप पूरे साल एक जैसा नहीं रहता। मानसून के दौरान यहां पानी भर जाता है। पानी घटने के बाद जमीन पर नमकीन मिट्टी और नीचे खारा पानी रह जाता है। यही प्राकृतिक परिस्थिति अगारिया परिवारों को नमक उत्पादन का आधार देती है।

अगारिया परिवार जमीन के नीचे मौजूद खारे पानी यानी नमकीन जल को बाहर निकालते हैं। इसके लिए कुएं और पंप जैसी व्यवस्था बनाई जाती है। फिर इस पानी को तैयार किए गए नमक के खेतों में पहुंचाया जाता है। इसके बाद शुरू होती है सूर्य और हवा की प्राकृतिक भूमिका।

नमक उत्पादन के लिए जमीन को समतल किया जाता है और मिट्टी की मेड़ बनाकर अलग-अलग हिस्से तैयार किए जाते हैं। इन्हें नमक के पैन कहा जा सकता है। जमीन को इस तरह तैयार किया जाता है कि खारा पानी एक हिस्से से दूसरे हिस्से में नियंत्रित तरीके से पहुंच सके।

पंप की मदद से जमीन के नीचे का खारा पानी नमक के पैन में पहुंचाया जाता है। पानी को अलग-अलग चरणों से गुजारा जाता है। धूप और हवा के कारण पानी लगातार वाष्पित होता जाता है और उसमें मौजूद नमक की मात्रा बढ़ती जाती है।

अगारिया नमक उत्पादन में सूर्य की गर्मी का इस्तेमाल करते हैं। पैन में जमा खारे पानी से धीरे-धीरे पानी उड़ता जाता है और नमक के क्रिस्टल जमीन पर जमने लगते हैं। इस प्रक्रिया में मशीनों से ज्यादा महत्व धूप, हवा, जमीन और समय का है।

अगारिया परिवारों में महिलाएं नमक उत्पादन के कई कामों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। पानी की व्यवस्था, नमक के खेतों में काम और परिवार की दूसरी जिम्मेदारियां अक्सर साथ चलती हैं। गुजरात की स्वयं-रोजगार महिला संघ जैसी संस्थाओं ने नमक कामगार महिलाओं के लिए वित्त और ऊर्जा से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए हैं।

रण में गर्मियों के दौरान तापमान बहुत ज्यादा हो सकता है। खुले इलाके में पेड़-पौधों और छांव की कमी के कारण काम करना कठिन होता है। लंबे समय तक तेज धूप, नमक और गर्म जमीन के संपर्क में रहना कामगारों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ाता है।

लिटिल रण में नमक बनाने के लिए खारा पानी उपलब्ध है, लेकिन पीने योग्य पानी की व्यवस्था अलग चुनौती है। कई नमक कामगार परिवारों को मौसम के दौरान अपने साथ पानी लाना पड़ता है या दूर से पानी की व्यवस्था करनी होती है। यानी जिस जमीन से नमक मिलता है, वहां मीठा पानी आसानी से नहीं मिलता।

गुजरात भारत के नमक उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र है। नमक विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2021-22 में राज्य का नमक उत्पादन करीब 2.28 करोड़ टन था। केंद्र सरकार का नमक विभाग गुजरात को देश के कुल नमक उत्पादन का लगभग 87.4 प्रतिशत हिस्सा देने वाला राज्य बताता है।

थाली में दिखाई देने वाला नमक बेहद साधारण लग सकता है, लेकिन गुजरात के रण में उसके पीछे महीनों की मेहनत होती है। जमीन तैयार करने से लेकर खारा पानी निकालने, धूप में क्रिस्टल बनने और फिर नमक को बाजार तक पहुंचाने तक अगारिया परिवार कठिन परिस्थितियों में लगातार काम करते हैं।

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प यात्रा का आगाज, अमित शाह के साथ एकनाथ शिंदे ने दिखाई हरी झंडी
Seva Sankalp Yatra Flagged Off By Amit Shah Eknath Shinde: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात के वडनगर से राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि से शुरू हुए इस अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,गुजरात के

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, हेमांग जोशी सहित सांसद, विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वडनगर से वाराणसी तक

वडनगर से वाराणसी तक जाने वाली संकल्प यात्रा को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हरी झंडी दिखाई।

वडनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा को सेवा और समर्पण की यात्रा के रूप में देखा जा रहा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वडनगर की पवित्र भूमि पर आना मेरे लिए गौरव का क्षण है।

मैं इस पावन भूमि को नमन करता हूं। 'वडनगर की मिट्टी से निकले एक बालक की आवाज़ आज देश ही नहीं पूरे विश्व में गूंज रही है।' एकनाथ शिंदे ने कहा कि वडनगर से वाराणसी की यात्रा केवल यात्रा नहीं बल्कि सेवा से समर्पण,संकल्प से परिवर्तन और परिवर्तन से विकसित भारत की तरफ जाने वाला मार्ग है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखता। उनके कर्तुत्व की ऊंचाई हिमालय से और गहराई अरबी समुद्र से मापी जा सकती है।

वडनगर, #गुजरात |

देशाचे लोकप्रिय, यशस्वी आणि कर्तबगार प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदीजी यांच्या जन्मदिनानिमित्त आणि त्यांच्या सार्वजनिक जीवनातील २५ वर्षांच्या सेवेला अभिवादन करण्यासाठी वडनगर, गुजरात येथून राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियानाचा’ शुभारंभ करण्यात आला.

वडनगरच्या… pic.twitter.com/QIKohtPpnA
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 17, 2026

SION ROB Project: MUTP-2 के तहत 5वीं और 6ठी रेलवे लाइन का रास्ता साफ, जानिए कब तक शुरू होगा ट्रैफिक

आम आदमी के जीवन में बदलाव

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के विकास में पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों से सामान्य व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों का भी उल्लेख किया गया। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों के माध्यम से देश में आर्थिक गतिविधियों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 को हटाने और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख डिप्टी सीएम ने किया।

आदित्य ठाकरे के घर खुद नोटिस देने जाएंगे दिशा सालियान के पिता; वकील निलेश ओझा बोले- CJP से बड़ा आंदोलन करेंगे

महाआरती के दौरान अमित शाह और एकनाथ शिंदे

साधु-संतों की उपस्थिति में महाआरती हुई

इस अवसर पर वडनगर के ऐतिहासिक शर्मिष्ठा तालाब के घाट पर साधु-संतों की उपस्थिति में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद यात्रा को रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें प्रमुख नेताओं ने सहभागिता की। अभियान के तहत वडनगर में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ बाइक यात्रा के माध्यम से जनसेवा का संदेश वाराणसी तक पहुंचाने की योजना है।

वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा उनके जीवन के दो महत्वपूर्ण पड़ावों को जोड़ती है—जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि के रूप में वाराणसी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाया जाना है।

वडनगर में अमित शाह ने की सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, PM मोदी के जन्मदिन पर बाइकर्स रैली को दिखाई हरी झंडी
Amit Shah in Gujarat: देशभर में गुरुवार (17, सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। गुजरात के वडनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शर्मिष्ठा झील पर महा-आरती करने पहुंचे। मोदी के पैतृक गांव में 'सेवा संकल्प' अभियान की भी शुरुआत की जा रही है। इस दौरान डमरू की थाप और शंख की आवाज से परिसर गूंज उठा।

वडनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर शर्मिष्ठा तालाब में महाआरती में शामिल हुए।

VIDEO | Vadnagar, Gujarat: Union Home Minister Amit Shah, Gujarat CM Bhupendra Patel and Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde attend Maha Aarti at Sharmishtha Talab on the occasion of Prime Minister Narendra Modi's 76th birthday.

(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/C7piBEaUjh
— Press Trust of India (@PTI_News) September 17, 2026

युवाओं से 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र अपनाने की सलाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहा, "2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को सच करने के लिए हमें ऐसे बहुत से युवाओं की जरूरत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर, आने वाली तीन पीढ़ियों तक 'इंडिया फर्स्ट' (भारत सबसे पहले) के मंत्र को अपनाएं। पीएम मोदी ने 25 सालों से बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए, लगातार देश की सेवा में खुद को समर्पित किया है। ऐसा एक भी दिन नहीं बीता जब उन्होंने लगातार 16 से 18 घंटे काम न किया हो।"

#WATCH | Vadnagar, Gujarat: Union Home Minister Amit Shah says, "To realize the vision we hold for a Viksit Bharat by 2047, we need countless young people who will steer their lives along the path shown by PM Narendra Modi for the next three generations, successfully upholding… pic.twitter.com/6szhmsYb2n
— ANI (@ANI) September 17, 2026

वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी बाइक यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि मैं पीएम मोदी के पैतृक गांव उनकी जन्मभूमि पर उनके जन्मदिन के दिन आया हूं। आज मैं हटकेश्वर महादेव के चरणों में पीएम के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। यहां से जल्द ही एक यात्रा शुरू होने वाली है।

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत, यह यात्रा वडनगर से वाराणसी तक जाएगी। कुल 600 बाइकर्स 300 यहां से और 300 आज वाराणसी से सात राज्यों और कई गांवों से गुजरेंगे और पीएम की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे। देश की आजादी के बाद से, किसी भी दूसरे राजनेता ने राज्य के नेता और राष्ट्रीय नेता के तौर पर लगातार 25 साल तक सेवा करने का रिकॉर्ड नहीं बनाया है।"

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah, Union Minister Anupriya Patel, Gujarat CM Bhupendra Patel, Dy CM Harsh Sanghavi and Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde flag off a bike rally from Vadnagar to Varanasi, on the occasion of PM Modi's birthday. The bikers will traverse seven… pic.twitter.com/VqoaobOF3k
— ANI (@ANI) September 17, 2026

PM Modi Fitness: 76 की उम्र में भी रहते हैं फिट, योग से लेकर नींद तक इन 7 आदतों का रखते हैं पीएम मोदी ध्यान

बाइकर्स रैली को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने वडनगर से वाराणसी तक एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। बाइकर्स सात राज्यों से गुजरेंगे और कई गांवों से होते हुए प्रधानमंत्री की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे।

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित
First Salt Container Crain India: अहमदाबाद, गुजरात में रेलवे के बुनियादी ढांचे, माल परिवहन, लॉजिस्टिक्स और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन एवं शुभारंभ किया गया। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिवलखा से भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन को मीठापुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनलों (GCTs) को राष्ट्र को समर्पित किया गया तथा अंजार स्टेशन पर भुज-शालीमार एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया गया।

नमक परिवहन में नई तकनीक का इस्तेमाल

कच्छ सहित गुजरात देश के प्रमुख नमक उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है। नमक के पारंपरिक रेल परिवहन में वैगन के वजन और माल के वजन के संतुलन तथा नमी के कारण गुणवत्ता एवं हैंडलिंग संबंधी चुनौतियां सामने आती थीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्टेनलेस स्टील सॉल्ट कंटेनर विकसित किए गए हैं। इनमें ऊपर से लोडिंग और साइड से अनलोडिंग की सुविधा है। कंटेनर को टिल्ट करने पर नमक आसानी से बाहर निकाला जा सकता है।

रेल मंत्री ने कहा कि यह पहल रेलवे में नवाचार और नई सोच का उदाहरण है। कंटेनरीकृत नमक परिवहन से माल की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही के साथ लॉजिस्टिक्स लागत और समय को अनुकूलित करने तथा रेल आधारित माल परिवहन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

अश्विनी वैष्णव

गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित

कार्यक्रम में भीमासर, देवलिया, चंडीसर, शिवलखा और लिंच स्थित पांच GCTs राष्ट्र को समर्पित किए गए। भीमासर टर्मिनल लगभग 52 एकड़ में ₹75 करोड़ के निवेश से विकसित हुआ है और इसमें करीब 60 आउटवर्ड तथा 60 इनवर्ड रेक प्रति माह की क्षमता प्रस्तावित है। देवलिया टर्मिनल 41 एकड़ में लगभग ₹65 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है।

चंडीसर का टर्मिनल लगभग 23 एकड़ में ₹75 करोड़ के निवेश से तैयार हुआ है, जबकि शिवलखा टर्मिनल लगभग 150 एकड़ में करीब ₹200 करोड़ की प्रस्तावित लागत से विकसित किया जा रहा है। यहां कंटेनर ट्रैफिक के साथ रेलवे वैगन निर्माण एवं लॉजिस्टिक्स सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। लिंच GCT से क्षेत्र में माल हैंडलिंग और आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का विस्तार होगा। रेल मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021 में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल नीति शुरू की गई थी और वर्तमान में देशभर में 150 से अधिक GCT कार्यरत हैं।

मुंबई  में नया किराया लागू, लेकिन मीटर चिप का इंतजार; 30 नवंबर के बाद रोजाना जुर्माने से चालक परेशान

Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "...At the Prime Minister's urging, a new innovation was developed. A stainless steel container for salt was designed, which can be loaded from the top. To unload it, the container can simply be tilted, and as it is tilted, it empties… pic.twitter.com/GlF96wY4iV
— IANS (@ians_india) September 15, 2026

कच्छ में रेल नेटवर्क का विस्तार

कच्छ में करीब ₹5,600 करोड़ की विभिन्न रेलवे एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। सामाख्याली-भचाऊ और गांधीधाम-आदिपुर सेक्शन में फोर लाइनिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि भचाऊ-गांधीधाम में तीसरी एवं चौथी लाइन तथा आदिपुर-भुज दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। नलिया-जखाऊ पोर्ट नई रेल लाइन सहित कच्छ के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाली नई रेल परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।

अंजार और गोपालपुर में नई सुविधा

अंजार स्टेशन पर भुज-शालीमार एक्सप्रेस (22829/22830) के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी। वहीं गोपालपुर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गुजरात कर राज्य मंत्री त्रिकमभाई छांगा, महापौर दिव्याबेन नाथानी, सांसद विनोदभाई चावडा तथा विधायक मालतीबेन माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। स्टेशन के विकास से अहमदाबाद और भुज की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए गांधीधाम में इंजन रिवर्सल की आवश्यकता कम होगी, जिससे परिचालन समय की बचत होगी। इन परियोजनाओं से गुजरात में रेल आधारित माल परिवहन, औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ यात्री रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होने की उम्मीद है।

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम
India Nuclear Fusion: भारत न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी के क्षेत्र में अपनी तकनीकी क्षमता लगातार बढ़ा रहा है। गुजरात स्थित प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान के SST-1 टोकामक पर एक नया शक्तिशाली जाइरोट्रॉन सफलतापूर्वक चालू किया गया है। यह उपकरण 82.6 गीगाहर्ट्ज फ्रिक्वेंसी और 400 किलोवाट क्षमता का है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह सिस्टम बेहद गर्म प्लाज्मा को ज्यादा प्रभावी तरीके से गर्म करने और उसे लंबे समय तक स्थिर रखने में मदद करेगा।

क्या है SST-1 टोकामक?

SST-1 भारत का सुपरकंडक्टिंग फ्यूजन रिएक्टर है। इसे फ्यूजन प्रक्रिया को समझने और नियंत्रित करने के लिए विकसित किया गया है। फ्यूजन में सूर्य जैसी प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से दोहराने की कोशिश की जाती है।

इस प्रक्रिया में बेहद गर्म प्लाज्मा को शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्रों की मदद से नियंत्रित किया जाता है। भारत के प्रयोगों में प्लाज्मा का तापमान 20 करोड़ डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पहुंच चुका है। यह तापमान सूर्य के केंद्र के तापमान से भी कई गुना अधिक है।

नया जाइरोट्रॉन इस प्लाज्मा को और ज्यादा प्रभावी तरीके से गर्म करने में मदद करेगा। साथ ही वैज्ञानिकों को लंबे समय तक स्थिर और उच्च तापमान वाले प्लाज्मा का अध्ययन करने का बेहतर मौका मिलेगा।

आर्टिफिशियल सूरज की काल्पनिक तस्वीर

जाइरोट्रॉन क्या है और कैसे काम करता है?

जाइरोट्रॉन एक विशेष उपकरण है, जो हाई-फ्रिक्वेंसी माइक्रोवेव एनर्जी पैदा करता है। इस ऊर्जा को टोकामक के अंदर मौजूद प्लाज्मा में पहुंचाया जाता है। इससे प्लाज्मा का तापमान और बढ़ाया जा सकता है।

SST-1 पर पहले 42 गीगाहर्ट्ज का सिस्टम इस्तेमाल किया जा रहा था। अब 82.6 गीगाहर्ट्ज वाला नया जाइरोट्रॉन लगाया गया है, जिससे प्लाज्मा हीटिंग की क्षमता में सुधार होगा।

फ्यूजन रिसर्च में सिर्फ बेहद ज्यादा तापमान हासिल करना ही चुनौती नहीं है। सबसे बड़ी चुनौती प्लाज्मा को लंबे समय तक स्थिर बनाए रखना है। अगर प्लाज्मा पर्याप्त समय तक नियंत्रित स्थिति में रहे, तभी फ्यूजन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उससे ऊर्जा हासिल करने की दिशा में प्रगति हो सकती है।

नया जाइरोट्रॉन इसी चुनौती से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण तकनीकी मदद देगा। इसके जरिए वैज्ञानिक प्लाज्मा की स्थिरता और उसके व्यवहार का ज्यादा गहराई से अध्ययन कर सकेंगे।

फ्यूजन एनर्जी क्यों है इतनी खास?

फ्यूजन एनर्जी को भविष्य के स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा स्रोतों में से एक माना जाता है। इसमें हाइड्रोजन के आइसोटोप को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए जरूरी कच्चा माल समुद्री जल में मौजूद संसाधनों से हासिल किया जा सकता है।

पारंपरिक परमाणु ऊर्जा यानी न्यूक्लियर फिशन की तुलना में फ्यूजन से लंबे समय तक रहने वाले रेडियोधर्मी कचरे की समस्या काफी कम हो सकती है। यही वजह है कि दुनिया के कई देश फ्यूजन एनर्जी को भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प मानकर इस पर बड़े स्तर पर रिसर्च कर रहे हैं।

सांकेतिक तस्वीर

हालांकि, व्यावसायिक स्तर पर फ्यूजन पावर प्लांट बनाना अभी भी बेहद चुनौतीपूर्ण है। SST-1 फिलहाल बिजली पैदा करने वाला व्यावसायिक रिएक्टर नहीं है, बल्कि यह एक रिसर्च डिवाइस है। इसके जरिए वैज्ञानिक फ्यूजन प्लाज्मा को नियंत्रित करने और उससे जुड़ी तकनीकों को विकसित करने का काम कर रहे हैं।

भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह उपलब्धि?

नए जाइरोट्रॉन की शुरुआत भारत की फ्यूजन रिसर्च क्षमता को मजबूत करने वाली उपलब्धि है। SST-1 जैसे प्रयोगों से हासिल अनुभव भविष्य में बड़े और ज्यादा उन्नत फ्यूजन रिएक्टर विकसित करने में काम आ सकता है।

Indian Space Food: धरती ही नहीं, अंतरिक्ष में भी ले जा सकते हैं ये 3 भारतीय फूड आइटम, जानिए क्यों हैं खास

हालांकि, व्यावसायिक फ्यूजन ऊर्जा तक पहुंचने के लिए अभी कई चुनौतियां बाकी हैं। इनमें प्लाज्मा को लंबे समय तक स्थिर रखना, लगातार ऊर्जा हासिल करना और रिएक्टर की तकनीकी जटिलताओं को दूर करना शामिल है।

फिर भी 82.6 गीगाहर्ट्ज और 400 किलोवाट क्षमता वाले नए जाइरोट्रॉन का संचालन भारत के फ्यूजन अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे वैज्ञानिक ज्यादा उन्नत प्रयोग कर सकेंगे और भविष्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में नई तकनीकों को विकसित करने में मदद मिलेगी।

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Gandhinagar Slab Collapse: गुजरात के गांधीनगर के व्यस्त कुडासन इलाके में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लोहे का भारी ढांचा अचानक गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे के नीचे कई निर्माण श्रमिकों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह हादसा रात करीब 9:15 बजे 'बोस्की द एम्पायर' निर्माण स्थल पर हुआ। बताया जा रहा है कि दो यूनिट के बीच तैयार किया जा रहा लोहे का ढांचा अचानक तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इमरजेंसी टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

करीब 10 मजदूरों के दबने की आशंका

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय निर्माण स्थल पर करीब 10 श्रमिक काम कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड ने पांच से अधिक दमकल वाहनों के साथ विशेष बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा। राहत एवं बचावकर्मी भारी लोहे के ढांचे और कंक्रीट के मलबे को हटाकर उसके नीचे फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

कई एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कई 108 इमरजेंसी एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। बचाव अभियान के दौरान किसी श्रमिक के घायल अवस्था में बाहर निकाले जाने पर उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

रेस्क्यू किए गए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने के लिए भी मेडिकल टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देर रात तक राहत और बचाव अभियान जारी है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें मलबे को हटाकर यह पता लगाने में जुटी हैं कि कितने श्रमिक अंदर फंसे हैं।

दिल्ली सरकार खुद बनाएगी PG, सत्य निकेतन हादसे के बाद LG ने DDA से मांगी जमीन; जानिए क्या है पूरा प्लान

फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की ओर से हादसे में मृतकों या घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का मुख्य फोकस मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने पर है।

स्थानीय प्रशासन और इमरजेंसी टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और भारी धातु के ढांचे व कंक्रीट के मलबे को हटाने का काम लगातार जारी है।

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस
GSV JEE Main Admission 2026-27: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में अपने संबोधन के दौरान जिस ‘रेलवे यूनिवर्सिटी’ का उल्लेख किया, वह दरअसल गति शक्ति विश्वविद्यालय है (GSV)। गुजरात के वडोदरा स्थित यह केंद्रीय विश्वविद्यालय रेल मंत्रालय के अधीन संचालित होता है और देश का पहला ऐसा संस्थान है, जहां रेलवे के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स, एविएशन, पोर्ट्स, हाईवे और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों की विशेष पढ़ाई कराई जाती है।

पहले इसका नाम नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (NRTI) था, जिसे 2022 में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। अगर आप 12वीं के बाद BTech या ग्रेजुएशन के बाद MBA करना चाहते हैं, तो यहां JEE Main, CUET-PG, CAT, XAT और MAT जैसे राष्ट्रीय स्तर के एंट्रेंस एग्जाम के जरिए प्रवेश मिलता है।  आईए जानते इसेक बारें में पूरी जानकारी।

गति शक्ति विश्वविद्यालय में एडमिशन कैसे मिलेगा?

जिसे आमतौर पर रेलवे यूनिवर्सिटी कहा जाता है, उसका आधिकारिक नाम गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) है। यह गुजरात के वडोदरा में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जो रेल मंत्रालय के अधीन संचालित होता है।

यहां प्रवेश लेने के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा तय प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होती है। GSV में केवल रेलवे ही नहीं, बल्कि एविएशन, समुद्री परिवहन, सड़क परिवहन, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन और अन्य ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध कार्यक्रमों में भी दाखिला मिलता है। विश्वविद्यालय विभिन्न कोर्सों के लिए योग्यता और प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन देता है।

पहले क्या था रेलवे यूनिवर्सिटी का नाम?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) का पुराना नाम नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (NRTI) था। इसकी स्थापना 2018 में देश के पहले ऐसे संस्थान के रूप में हुई थी, जिसे विशेष रूप से रेलवे और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी शिक्षा व रिसर्च के लिए बनाया गया था।

2022 में मिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा

NRTI का उद्घाटन दिसंबर 2018 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। शुरुआती दौर में यहां ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े BSC और BBA जैसे कोर्स शुरू किए गए थे।

बाद में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज एक्ट के अधिनियम, 2022 के तहत इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और इसका नाम बदलकर गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) कर दिया गया। यही संस्थान आज आम बोलचाल में रेलवे यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है।

कहां स्थित है गति शक्ति विश्वविद्यालय?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) गुजरात के वडोदरा शहर के लालबाग क्षेत्र में स्थित है। यह रेल मंत्रालय के अधीन संचालित केंद्रीय विश्वविद्यालय है और यूजीसी (UGC) से मान्यता प्राप्त है।

क्या है इसकी खासियत?

गति शक्ति विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका फोकस ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों के लिए कुशल प्रोफेशनल तैयार करना है।

यहां रेलवे के साथ-साथ एविएशन, सड़क, समुद्री परिवहन और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट से जुड़े आधुनिक कोर्स और रिसर्च कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

क्या यहां सिर्फ रेलवे की पढ़ाई होती है?

दरअसल गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में सिर्फ रेलवे से संबंधित कोर्स नहीं पढ़ाए जाते। यह विश्वविद्यालय ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स के पूरे इकोसिस्टम पर केंद्रित है।

किन क्षेत्रों में होती है पढ़ाई?

यहां रेलवे, एविएशन, पोर्ट्स, शिपिंग, हाईवे, वाटरवेज और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों में शिक्षा और रिसर्च कराई जाती है।

इंजीनियरिंग के साथ-साथ मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन और रिसर्च से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित होते हैं। विश्वविद्यालय का लक्ष्य ऐसे प्रोफेशनल तैयार करना है, जो देश के तेजी से विकसित हो रहे परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की जरूरतों को पूरा कर सकें।

12वीं के बाद कौन-कौन से BTech कोर्स कर सकते हैं?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में साल 2026–27 के लिए 12वीं के बाद कई 4 वर्षीय BTech प्रोग्राम उपलब्ध हैं। इनमें प्रमुख कोर्स शामिल हैं

BTech सिविल इंजीनियरिंग (रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन)

BTech इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन)

BTech मैकेनिकल इंजीनियरिंग (रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन)

BTech इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (रेल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन)

BTech आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स)

BTech एविएशन इंजीनियरिंग

BTech मैरिटाइम इंजीनियरिंग

BTech में कितनी सीटें हैं?

2026-27 के एडमिशन की जानकारी के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग-रेल इंजीनियरिंग, ईसीई-रेल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल-रेल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल-रेल इंजीनियरिंग और एआई एंड डेटा साइंस-ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स में कुल 60-60 सीटें हैं।

BTech में एडमिशन कैसे होता है?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में BTech के लिए अलग से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होती। 2026–27 सत्र में दाखिले के लिए उम्मीदवार का JEE Main 2026 क्वालिफाई करना अनिवार्य है।

JoSAA और CSAB के जरिए मिलती है सीट

BTech में प्रवेश पूरी तरह JOSAA और CSAB काउंसलिंग के माध्यम से होता है। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है-

पहले आप JEE Main 2026 पास करें।

इसके बाद JOSAA/CSAB काउंसलिंग में GSV को विकल्प के रूप में भरें।

JEE Main रैंक के आधार पर सीट आवंटित होगी।

सीट मिलने पर दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा कर विश्वविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं।

BSC और BBA में एडमिशन कैसे मिलता है?

NRTI के शुरुआती दौर में BSC in Transportation Technology और BBA in Transportation Management प्रमुख अंडरग्रेजुएट कोर्स थे। इन तीन वर्षीय कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET-UG के आधार पर एडमिशन का नियम बनाया गया था।

आवेदन से पहले क्या देखें?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) की वेबसाइट पर BSC/BBA के लिए अलग आवेदन पोर्टल उपलब्ध है। हालांकि, 2026–27 की मुख्य प्रवेश अधिसूचना में BTech, MBA और PhD कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है।

इसलिए BSC या BBA में आवेदन करने वाले छात्रों को संबंधित वर्ष की अलग आधिकारिक नोटिफिकेशन, पात्रता और चयन प्रक्रिया जरूर देखनी चाहिए।

ग्रेजुएशन के बाद कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में ग्रेजुएशन के बाद छात्रों के लिए दो वर्षीय MBA कार्यक्रम उपलब्ध हैं। ये कोर्स ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेक्टर में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए डिजाइन किए गए हैं।

2026–27 में उपलब्ध MBA प्रोग्राम

MBA in Logistics & Supply Chain Management (2 वर्ष)

MBA in Ports & Shipping Logistics (2 वर्ष)

खास बात यह है कि MBA in Ports & Shipping Logistics का संचालन इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) के साथ संयुक्त रूप से किया जाता है, जिससे छात्रों को समुद्री परिवहन और पोर्ट लॉजिस्टिक्स का विशेष प्रशिक्षण मिलता है

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

BTech 2026-27 की फीस कितनी है?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) ने 2026–27 सत्र के लिए BTech की फीस जारी कर दी है। डे स्कॉलर और हॉस्टल छात्रों के लिए फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है।

MBA में एडमिशन की योग्यता क्या है?

MBA की पढ़ाई के लिए के लिए किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए लेकिन 12वीं या ग्रेजुएशन स्तर पर मैथमैटिक्स या स्टैटिस्टिक्स सब्जेक्ट की शर्त लागू है।

तो वहीं GEN-EWS और पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक या 6।5/10 CGPA/CPI चाहिए। SC, ST और PWD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 % या 5।5/10 CGPA/CPI की आवश्यक्ता है।

MBA में एडमिशन के लिए कौन-सा एंट्रेंस मान्य है?

एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंटमें प्रवेश के लिए CUET-PG, CAT, XAT या MAT का वैध स्कोर स्वीकार किया जाता है।

वहीं MBA in Ports & Shipping Logistics के लिए IMU-CET के साथ CUET-PG, CAT, XAT या MAT का स्कोर भी मान्य है।

अंतिम चयन कैसे होता है?

केवल एंट्रेंस स्कोर के आधार पर एडमिशन नहीं मिलता। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू लिया जाता है और अंतिम मेरिट इन वेटेज के आधार पर तैयार होती है:

एंट्रेंस टेस्ट 50%

पर्सनल इंटरव्यू 20%

वर्क एक्सपीरियंस 10%

12वीं के अंक 10%

10वीं के अंक 10%

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे
PM Modi Gujarat Visit: गुजरात को 35,000 करोड़ का तोहफा देंगे पीएम मोदी

PM नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi Gujarat And Maharashtra Visit: PM नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की तमाम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास। इसके अलावा वह मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन भी करेंगे।

पीएम मोदी का वडोदरा में रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुजरात, वडोदरा में हो रहा मेगा रोड शो।

PM मोदी का वडोदरा में लोगों ने किया जोरदार स्वागत

वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया

#WATCH | Gujarat | PM Modi receives an enthusiastic welcome from the crowd attending the 'NaMo for Viksit Bharat' event in Vadodara

(Video source: ANI/DD) pic.twitter.com/klrHAJri9T
— ANI (@ANI) September 8, 2026

PM Modi Vadodara Event: BookMyShow में पीएम मोदी के इवेंट के टिकट सोल्ड आउट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को गुजरात के वडोदरा यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लेकिन एक और अनोखी बात भी है। उनके सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए पंजीकरण हेतु BookMyShow का उपयोग किया जा रहा है। एक घंटे के भीतर ही सीटें भर गईं, और प्रतीक्षा सूची में 42,000 से अधिक लोग शामिल हैं।

PM Modi Vadodara Event: यह अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले साथियों की ग्रोथ और पार्टनरशिप का जश्न

नमो फॉर विकसित इंडिया इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले साथियों की ग्रोथ और पार्टनरशिप का जश्न है। यहां सब कुछ एक साथ आ रहा है। मैं आज आपके बीच 'Viksit India' (डेवलप्ड इंडिया) की ओर इस सफ़र को और तेज़ करने आया हूं।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "This is a celebration of growth and partnership involving colleagues working across diverse fields; everything is coming together here. I have come among you today to further… pic.twitter.com/udaE8gQAKt
— ANI (@ANI) September 8, 2026

Narendra Modi Vadodara Visit: PM मोदी ने टांडा रोड और वडोदरा के बीच रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टांडा रोड और वडोदरा (प्रतापनगर) के बीच मालगाड़ी सेवाओं और एक नई यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi flags off freight train services and a new passenger train service between Tanda Road and Vadodara (Pratapnagar).

(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/9r50Yo7S9F
— ANI (@ANI) September 8, 2026

PM Modi Vadodara Visit: सेवा भावना के लिए वडोदरा के हर नागरिक को दिल से बधाई

नमो फॉर विकसिट इंडिया इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं वडोदरा के हर नागरिक को दिल से बधाई देता हूं और उस सेवा भावना के लिए तारीफ करता हूं जिसके साथ आपने पूरे शहर में 'स्वच्छता से स्वागत' कैंपेन चलाया है। मैं कल एक वीडियो देख रहा था, और मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ। इस साल लाल किले से, मैंने 'विकसित भारत' के लिए 'सप्तधारा' सात सूत्रीय संकल्प का आह्वान किया था। इन सात धाराओं में से एक 'गति शक्ति' है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "... I sincerely congratulate and commend every citizen of Vadodara for the spirit of service with which you have conducted the 'Swachhata Se Swagat' campaign across the entire… pic.twitter.com/Q0ZqzqGWCe
— ANI (@ANI) September 8, 2026

PM Modi in Vadodara: वडोदरा गति शक्ति यूनिवर्सिटी का घर है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक विकसित भारत के लिए, हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए जो न सिर्फ़ आसान हो, बल्कि समय के साथ चलने के लिए काफ़ी तेज भी हो। वडोदरा गति शक्ति यूनिवर्सिटी का घर है। आज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के आखिरी लिंक भी यहीं से जुड़ गए हैं। 2,800 किलोमीटर से ज़्यादा लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट आज पूरा हो गया है। 21वीं सदी के भारत के लिए सच में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल हुआ है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "For a Viksit Bharat, we need connectivity that is not only convenient but also fast enough to keep pace with the times. Vadodara is the home of the Gati Shakti University.… pic.twitter.com/lypi38dmck
— ANI (@ANI) September 8, 2026

Narendra Modi Gujarat Visit: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर 12 सालों में देश के वर्क कल्चर बदलने का सबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का सबूत है कि पिछले 12 सालों में देश का वर्क कल्चर कैसे बदला है। इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कॉन्सेप्ट सबसे पहले 2004 में आया था। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2006 में एक खास कंपनी बनाई गई थी। फिर भी, 2014 तक फाइलें बस आगे-पीछे होती रहीं; वे बस एक टेबल से दूसरी टेबल पर जाती रहीं। और अजीब बात देखिए इन फाइलों को भी डेडिकेटेड कॉरिडोर का फायदा नहीं मिला।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "This Dedicated Freight Corridor stands as a testament to how the country's work culture has transformed over the last 12 years. The concept for this Dedicated Freight Corridor… pic.twitter.com/s0T3A6CSjW
— ANI (@ANI) September 8, 2026

Vadodara Development Projects Inauguration: 2,800 किमी के कॉरिडोर का काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज, 2,800 किलोमीटर के कॉरिडोर का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर अब देश के व्यापार और कॉमर्स की रीढ़ बन रहे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित हो रहे भारत के लिए एक लाइफलाइन है। इसने देश के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर को बदल दिया है। पहले, मालगाड़ियां पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही ट्रैक शेयर करती थीं, जिससे यात्रा और ट्रांसपोर्ट दोनों की स्पीड धीमी हो जाती थी। हालांकि, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने इस स्थिति को बदल दिया है। आज, ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर पर रोज़ाना 430 से ज़्यादा मालगाड़ियां चलती हैं। एक मालगाड़ी जिसे पहले 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में 6.5 घंटे लगते थे, अब वही दूरी आधे से भी कम समय में पूरी कर सकती है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "Today, the work on the 2,800-kilometer corridor has been successfully completed. The Eastern and Western Dedicated Freight Corridors are now becoming the backbone of the… pic.twitter.com/yMI3ro9UNH
— ANI (@ANI) September 8, 2026

PM Modi Vadodara Event: भारत के युवाओं के लिए AI में काबिल होना भी उतना ही ज़रूरी है

नमो फॉर विकसित भारत इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत के युवाओं के लिए AI में काबिल होना भी उतना ही ज़रूरी है। हम चाहते हैं कि हमारी युवा पीढ़ी AI-रेडी हो। ऐसा नहीं है कि AI में काबिल लोगों की ज़रूरत सिर्फ़ IT सेक्टर तक ही सीमित है; इस स्किल सेट वाला कोई भी व्यक्ति खेती के लिए नए AI सॉल्यूशन बना सकता है, हेल्थकेयर सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप कर सकता है, मैन्युफैक्चरिंग में प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है, या रोबोटिक्स में स्टार्टअप शुरू कर सकता है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "It is equally important for India's youth to become proficient in AI. We want our young generation to be AI-ready. It is not as if the need for those skilled in AI is limited to… pic.twitter.com/gjAZM8RDGi
— ANI (@ANI) September 8, 2026

गुजरात के नवसारी में पीएम मोदी मंच पर मौजूद नेताओं के किया स्वागत

PM मोदी का नवसारी दौरा और भाजपा कार्यालय का भव्य उद्घाटन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच नया उत्साह भर रहा है।

LIVE: PM Shri @NarendraModi participates in a massive public meeting in Navsari, Gujarat  #NamoKamalamNavsari https://t.co/VcJDqXBrG1
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) September 8, 2026

पीएम मोदी को नवसारी में उनकी पब्लिक रैली के दौरान सम्मानित किया गया

PM मोदी ने आज वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया।

#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi gets felicitated during his public rally in Navsari.

PM Modi laid foundation stones, inaugurated, and dedicated to the nation development projects worth more than Rs 35,000 crore in Vadodara, earlier today.

(Source: DD News) pic.twitter.com/6waTaNA9d1
— ANI (@ANI) September 8, 2026

PM Modi Gujarat Visit: नवसारी में एक जनसभा में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवसारी में एक जनसभा में शामिल हुए। इससे पहले आज, पीएम मोदी ने वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें देश को समर्पित किया।

#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवसारी में एक जनसभा में शामिल हुए।

इससे पहले आज, पीएम मोदी ने वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें देश को समर्पित किया।

(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/uKDsGP6sZX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2026

PM Modi Mumbai Visit: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच चुके हैं। जल्द ही वह कार्यक्रम को संबोधित कर सकते हैं।

#WATCH महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में पहुंचे।

(वीडियो: DD News) pic.twitter.com/82LqQzNhkD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2026

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिटनेक फेस्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिटनेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फिनटेक फेस्ट में यह मेरा लगातार तीसरा साल है।

PM Modi Mumbai Visit: सरकार में मेरे 25 साल पूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पॉलिसी और गवर्नेंस से जुड़े इकोसिस्टम में मुझे अब 25 वर्ष पूरे होने वाले हैं। और जिन्होंने भी मुझे इन वर्षों में देखा है, वो जानते हैं कि मोदी एक पड़ाव पर पहुंचकर, जश्न मनाकर संतुष्ट होने वालों में से नहीं है। जब एक लक्ष्य प्राप्त होता है तो मैं उससे से बड़े लक्ष्य की तैयारी में जुट जाता हूं।

#WATCH महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...पॉलिसी और गवर्नेंस से जुड़े इकोसिस्टम में मुझे अब  25 वर्ष पूरे होने वाले हैं। और जिन्होंने भी मुझे इन वर्षों में देखा है, वो जानते हैं कि मोदी एक पड़ाव पर पहुंचकर, जश्न मनाकर संतुष्ट होने वालों में से नहीं है। जब एक लक्ष्य… pic.twitter.com/Rq2TVCbMqM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2026

पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर

यह तो मेरी हैट्रिक है! ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए PM मोदी, बोले- UPI सिर्फ तकनीक नहीं, सभ्यता की कहानी

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video
PM Modi Entry On Film Dhurandhar Song Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार, 8 सितंबर को गुजरात के वडोदरा और नवसारी के दौरे पर हैं। इसके बाद वह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) में शामिल होंगे। वडोदरा में प्रधानमंत्री का अनोखा अंदाज देखा गया। जहां, हाल ही में आई बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'आरी-आरी' पर एंट्री ली।

प्रधानमंत्री के इस खास अंदाज को देख कार्यक्रम में मौजूद जेन-जी ने काफी समर्थन किया और मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वडोदरा को पीएम मोदी की बड़ी सौगात

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम से वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने शहर के लोगों को ‘स्वच्छता से स्वागत’ कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले साथियों की ग्रोथ और पार्टनरशिप का जश्न है। यहां सब कुछ एक साथ आ रहा है। मैं आज आपके बीच  विकसीत भारत की ओर इस सफर को और तेज करने आया हूं।

फिल्म 'धुरंधर' के गाने पर PM मोदी की ग्रैंड एंट्री#pmmodi #projectsinauguration #gujarat pic.twitter.com/X0deC8Hzew
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 8, 2026

पीएम मोदी ने फिर किया 'सप्तधारा' का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार में स्वच्छता का वातावरण बन गया है। इस बार जब गणेशजी पधारेंगे तो सारे आशीर्वाद बरसेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस वर्ष लाल किले से मैंने विकसित भारत के लिए संकल्प की सप्तधारा का आह्वान किया है। इस सप्तधारा में एक धारा गतिशक्ति की भी है। विकसित भारत के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए, जो सुगम भी हो और जमाने के हिसाब से जरा तेज भी हो।

युवाओं के सहारे राहुल गांधी पर निशाना

पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे। भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है, सच की हुंकार के साथ चलता है, सच की हुंकार के लिए चलता है। हमारे युवा साथी ये देख रहे हैं कि आज देश में सोलर हो, विंड हो, हाइड्रो हो, न्यूक्लियर हो, सारे सेक्टर पर सरकार कितने फोकस से काम कर रही है।

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

युवाओं से पीएम मोदी का खास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के लिए AI में काबिल होना भी उतना ही जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारी युवा पीढ़ी AI-रेडी हो, ऐसा नहीं है कि AI में काबिल लोगों की जरूरत सिर्फ IT सेक्टर तक ही सीमित है। इस स्किल सेट वाला कोई भी व्यक्ति खेती के लिए नए AI सॉल्यूशन बना सकता है, हेल्थकेयर सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप कर सकता है, मैन्युफैक्चरिंग में प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है, या रोबोटिक्स में स्टार्टअप शुरू कर सकता है।

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश
PM Modi Vadodara Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को 21वीं सदी के भारत की जीवनरेखा बताया और कहा कि बीते 12 साल में देश के काम करने की संस्कृति बदली है। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को खास संदेश दिया।

पीएम मोदी ने कहा, ये डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का साक्षी है कि बीते 12 साल में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है। इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में विचार शुरू हुआ था। 2006 में इस काम को करने के लिए एक विशेष कंपनी बनाई गई और फिर 2014 तक फाइलें ही यहां से वहां होती रही। दुर्भाग्य देखिए कि इन फाइलों को भी कोई डेडिकेटेड कॉरिडोर नसीब नहीं हुआ। फाइलें अटकती थी, लटकती थी, भटकती थी।

Vadodara = unparalleled energy and enthusiasm. pic.twitter.com/wbcycPa4wa
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2026

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भारत की जीवनरेखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , 2014 के बाद जब आपके आशीर्वाद से मैं दिल्ली पहुंचा और वहां पहुंचते ही हमने इसको गति देने का काम शुरू किया। 2,800 किमी के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम आज पूरा करके दिखाया है। आज ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर देश के व्यापार-कारोबार का मुख्य आधार बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवनरेखा है और इसने भारत के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का कायाकल्प कर दिया है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "This Dedicated Freight Corridor stands as a testament to how the country's work culture has transformed over the last 12 years. The concept for this Dedicated Freight Corridor… pic.twitter.com/s0T3A6CSjW
— ANI (@ANI) September 8, 2026

उन्होंने कहा, पहले पैसेंजर ट्रेन जिस ट्रैक पर चलती थी, उसी पर मालगाड़ी भी चलती थी। यानी ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट दोनों धीमे थे लेकिन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने स्थिति को बदल दिया है। आज पूर्वी और पश्चिमी फ्रेट कॉरिडोर पर प्रतिदिन 430 से ज्यादा मालगाड़ियां चलती हैं। पहले जो मालगाड़ी 6:30 घंटे में 100 किमी का सफर तय करती थी, अब वही मालगाड़ी आधे से भी कम समय में 100 किमी का सफर तय कर लेती है।

नाराज फूफाजी करेंगे शिकायत

उन्होंने बताया कि ये फ्रेट कॉरिडोर एक और वजह से कमाल का है। हाल ही में जेएनपीटी पोर्ट मुंबई से वडोदरा तक डबल स्टैक कंटेनर मालगाड़ी का संचालन किया गया है। इस मालगाड़ी के चलने से एक बार में ही 250 से अधिक ट्रकों के बराबर का सामान मुंबई से वडोदरा आ गया।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, अब ये जो नाराज फूफाजी हैं, वो चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा, ट्रक कहा जाएंगे, उनका क्या होगा? अब इन फूफा जी को काम मिल गया है।

देश के कोने-कोने तक पहुंच रही रेल

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां इतने दशकों तक नहीं पहुंची थी। गुजरात हो, मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, यहां जो आदिवासी क्षेत्र हैं, वे भी इस परियोजना के द्वारा रेल से जुड़ रहे हैं। पहले की सरकार में बजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी और उसके भी सालभर ढोल पीटे जाते थे। आज देश में साल भर एक के बाद एक नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आज भी इस कार्यक्रम में कई नई ट्रेनें शुरू हुई हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष का रेल बजट पौने 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है, जो 12 वर्ष पहले की तुलना में कई गुना अधिक है। यानी रेलवे के आधुनिकीकरण पर हो रहा खर्च हजारों-हजार नए रोजगार बना रहा है।

वडोदरा सालों से स्कील मैन्युफैक्चरिंग का प्रतिबिंब

प्रधानमंत्री ने वडोदरा की मैन्युफैक्चरिंग ताकत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैंने देश के सामने विकसित भारत की जिन सप्त धाराओं का विजन रखा है, उसमें एक धारा मैन्युफैक्चरिंग की भी है और वडोदरा शहर इसकी ताकत अच्छे से जानता भी है, समझता भी है। एजुकेशन, स्कील और इंडस्ट्री का कोलैब कैसे होता है, वडोदरा 150 सालों से इसका प्रतिबिंब है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "Today, the work on the 2,800-kilometer corridor has been successfully completed. The Eastern and Western Dedicated Freight Corridors are now becoming the backbone of the… pic.twitter.com/yMI3ro9UNH
— ANI (@ANI) September 8, 2026

पीएम मोदी ने कहा, अब तो ये शहर देश के पहले मेड इन इंडिया मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए भी जाना जा रहा है। सी-295 की पहली फ्लाइट यहां का आसमान देख चुका है। मैं वडोदरा के लोगों को ये गौरव पाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

नौजवान सच की हुंकार से चलता है भारत

उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में भारत रेल कोच, मेट्रो कोच और रेल इंजन बनाने का भी बड़ा निर्माता बना है। 2014 के बाद से अब तक भारत ने करीब 50 हजार आधुनिक रेल कोच बनाए हैं। पुरानी सरकार 10 साल में 50 हजार टॉयलेट नहीं बना सकी थी।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "You will find people at every street corner trying to mislead you with the clamor of lies. But the youth of India move forward driven by the resounding call of truth; they march… pic.twitter.com/lS5bnbTWAq
— ANI (@ANI) September 8, 2026

मोदी सरकार की बड़ी योजना, शहर में रहने वालों को मिलेंगे सस्ते किराये के मकान; जानें किसे मिलेगा फायदा

पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे। भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है, सच की हुंकार के साथ चलता है, सच की हुंकार के लिए चलता है। हमारे युवा साथी ये देख रहे हैं कि आज देश में सोलर हो, विंड हो, हाइड्रो हो, न्यूक्लियर हो, सारे सेक्टर पर सरकार कितने फोकस से काम कर रही है।

देश के युवाओं का AI-रेडी जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के लिए AI में काबिल होना भी उतना ही जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारी युवा पीढ़ी AI-रेडी हो, ऐसा नहीं है कि AI में काबिल लोगों की जरूरत सिर्फ IT सेक्टर तक ही सीमित है। इस स्किल सेट वाला कोई भी व्यक्ति खेती के लिए नए AI सॉल्यूशन बना सकता है, हेल्थकेयर सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप कर सकता है, मैन्युफैक्चरिंग में प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है, या रोबोटिक्स में स्टार्टअप शुरू कर सकता है।

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज
PM Narendra Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स विकसित भारत की यात्रा को और गति देंगे। उन्होंने शहर के लोगों को ‘स्वच्छता से स्वागत’ कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, यह अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले साथियों की ग्रोथ और पार्टनरशिप का जश्न है। यहां सब कुछ एक साथ आ रहा है। मैं आज आपके बीच  विकसीत भारत की ओर इस सफर को और तेज करने आया हूं।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "This is a celebration of growth and partnership involving colleagues working across diverse fields; everything is coming together here. I have come among you today to further… pic.twitter.com/udaE8gQAKt
— ANI (@ANI) September 8, 2026

वडोदरा के हर नागरिक को दिल से बधाई

पीएम मोदी ने वडोदरा के लोगों की तारीफ करते हुए कहा, इस विकास पर्व में आप सभी ने जिस सेवाभाव से पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनकी सराहना करता हूं। जिस तरह से आपने 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान चलाया है, उसके लिए भी मैं आपको बधाई देता हूं।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "... I sincerely congratulate and commend every citizen of Vadodara for the spirit of service with which you have conducted the 'Swachhata Se Swagat' campaign across the entire… pic.twitter.com/Q0ZqzqGWCe
— ANI (@ANI) September 8, 2026

पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार में स्वच्छता का वातावरण बन गया है। उन्होंने कहा, इस बार जब गणेश जी पधारेंगे तो सारे आशीर्वाद बरसेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष लाल किले से मैंने विकसित भारत के लिए संकल्प की सप्तधारा का आह्वान किया है। इस सप्तधारा में एक धारा गतिशक्ति की भी है। विकसित भारत के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए, जो सुगम भी हो और जमाने के हिसाब से जरा तेज भी हो।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की शुरूआत

पीएम मोदी ने नमो फॉर विकसित भारत में टांडा रोड और वडोदरा के बीच मालगाड़ी सेवाओं और एक नई यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक विकसित भारत के लिए, हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए जो न सिर्फ आसान हो, बल्कि समय के साथ चलने के लिए काफी तेज भी हो। वडोदरा गति शक्ति यूनिवर्सिटी का घर है। आज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के आखिरी लिंक भी यहीं से जुड़ गए हैं। 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट आज पूरा हो गया है। 21वीं सदी के भारत के लिए सच में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल हुआ है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "This Dedicated Freight Corridor stands as a testament to how the country's work culture has transformed over the last 12 years. The concept for this Dedicated Freight Corridor… pic.twitter.com/s0T3A6CSjW
— ANI (@ANI) September 8, 2026

पीएम मोदी ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का सबूत है कि पिछले 12 सालों में देश का वर्क कल्चर कैसे बदला है। इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कॉन्सेप्ट सबसे पहले 2004 में आया था। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2006 में एक खास कंपनी बनाई गई थी। फिर भी, 2014 तक फाइलें बस आगे-पीछे होती रहीं। वे बस एक टेबल से दूसरी टेबल पर जाती रहीं। और अजीब बात देखिए इन फाइलों को भी डेडिकेटेड कॉरिडोर का फायदा नहीं मिला।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर क्या है?

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) को विशेष तौर पर केवल मालगाड़ियों (कंटेनर और कार्गो) की आवाजाही के लिए विकसीत किया गया है। यह एक उच्च गति और हाई-कैपेसिटी वाली समर्पित रेलवे लाइन है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक रेलवे ट्रैक पर यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के कारण होने वाली भीड़भाड़ को कम करना है।

नरेंद्र मोदी के समर्थन से लेकर केंद्र में मंत्री बनने तक, जानिए गिरिराज सिंह के राजनीतिक सफर की कहानी

देश के युवाओं का AI-रेडी जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के लिए AI में काबिल होना भी उतना ही जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारी युवा पीढ़ी AI-रेडी हो, ऐसा नहीं है कि AI में काबिल लोगों की जरूरत सिर्फ IT सेक्टर तक ही सीमित है। इस स्किल सेट वाला कोई भी व्यक्ति खेती के लिए नए AI सॉल्यूशन बना सकता है, हेल्थकेयर सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप कर सकता है, मैन्युफैक्चरिंग में प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है, या रोबोटिक्स में स्टार्टअप शुरू कर सकता है।

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, Gen Z से करेंगे सीधा संवाद, वडोदरा में बनाया गया खास स्टेज
PM Narendra Modi To Interact With Gen Z Students: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और देश को समर्पण करेंगे। इसके अलावा मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री सबसे पहले वडोदरा पहुंचेंगे। यहां वो कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान एक कार्यक्रम में युवाओं और जेन-जी के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में शामिल होने और प्रधानमंत्री को सुनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।

Will be attending programmes in Vadodara, Navsari and Mumbai tomorrow, 8th September.

These include:

Key projects worth over Rs. 35,000 crore to be inaugurated or to have their foundation stones laid.

Dedication of three important sections of the Western Dedicated Freight…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2026

वडोदरा में भव्य आयोजन स्थल तैयार

वडोदरा में प्रधानमंत्री के जेन-जी कार्यक्रम के लिए करीब 1 किलोमीटर लंबा विशाल डोम बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर करीब 700 मीटर लंबा लाल कालीन वाला रास्ता भी तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री इसी रास्ते से चलते हुए वहां मौजूद युवाओं और लोगों का अभिवादन करेंगे और जेन-जी युवाओं से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो वडोदरा, नवसारी और मुंबई में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है। उन्होंने पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के 3 बड़े हिस्सों को देश को समर्पित करने की भी जानकारी दी।

विशाल वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर की शुरुआत

प्रधानमंत्री पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के 326 किलोमीटर लंबे 3 हिस्सों को देश को समर्पित करेंगे। इन पर 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है। इनमें साणंद उत्तर-मकरपुरा, न्यू उमरगाम-न्यू सफाले और न्यू सफाले-जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण के हिस्से शामिल हैं।

कार्गो लॉजिस्टिक्स में बदलाव

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने से आयात-निर्यात के माल की आवाजाही तेज होगी। इससे औद्योगिक क्षेत्रों और बंदरगाहों के बीच संपर्क बेहतर होगा, माल ढुलाई की लागत कम करने में मदद मिलेगी और मुंबई के रेल नेटवर्क पर दबाव भी घटेगा।

इन हिस्सों के शुरू होने के साथ देश का पूरा समर्पित माल ढुलाई गलियारा नेटवर्क चालू हो जाएगा। प्रधानमंत्री न्यू साणंद उत्तर, न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगाम और मुंबई के न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ी सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वडोदरा से टांडा रोड के बीच नई ट्रेन सेवा भी शुरू की जाएगी। इससे वडोदरा, छोटा उदेपुर और अलीराजपुर के लोगों को फायदा होगा।

रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 329 किलोमीटर लंबी 3 रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनकी लागत 9,700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन, मियागाम करजन-चोरंदा-मलसर रेल लाइन का गेज परिवर्तन और विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन को दोहरी करने की परियोजना शामिल है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री करीब 1,780 करोड़ रुपये की लागत वाली 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे। ये वित्तीय तकनीक से जुड़ा दुनिया के बड़े और प्रभावशाली वार्षिक सम्मेलनों में से एक है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

2020 से ये सम्मेलन वित्तीय क्षेत्र के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है। इसमें नीति निर्माता, नियामक संस्थाएं, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक कंपनियां, तकनीकी कंपनियां, निवेशक और शिक्षाविद समेत दुनिया के कई प्रमुख लोग हिस्सा लेते हैं।

Watch: लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से पीटकर की थी हत्या, आरोपी को वहीं ले गई गुजरात पुलिस और बरसाई लाठियां
Bhavnagar Police Viral Video: गुजरात के भावनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी से बंधा हुआ नजर आ रहा है और एक पुलिसवाला उस पर लाठियां बरसा रहा है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने शहर के एक बस स्टैंड पर अपनी लिव-इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या की थी। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची थी, ताकि घटनाक्रम को सही से समझा जा सके। क्राइम सीन रीक्रिएट के बाद पुलिस ने सरेआम उसकी पिटाई की।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार (5 सितंबर) को भावनगर के एसटी बस स्टैंड पर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस ने आरोपी गाड़ी से बांधकर सबके सामने उसकी पिटाई की। आरोपी की पहचान फैसल उर्फ ​​खटकी लखानी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे एक इरादतन अपराधी बताया है।

पुलिस ने पिटाई का किया बचाव

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर भावनगर पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है। नीलमबाग पुलिस इंस्पेक्टर डीपी उनादकट जिन पर पिटाई में शामिल होने का आरोप है, उन्होंने पुलिस के इस कदम का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने पुलिस द्वारा फैसल की पिटाई किए जाने को लेकर कहा कि ऐसा करना जरूरी था, ताकि यह पक्का हो सके कि किसी और महिला के साथ ऐसा न हो।

हालांकि, पुलिस इंस्पेक्टर डीपी उनादकट द्वारा आरोपी की पिटाई को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे सही बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे कानून के खिलाफ बताया। गुजरात में आरोपी की पिटाई के मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है, क्योंकि इसी साल गुजरात के पूर्व इंचार्ज DGP डॉ. केएलएन राव ने एक सख्त लिखित आदेश जारी करते हुए कहा था कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी किसी आरोपी की सरेआम परेड कराता है, या आरोपी की बेइज्जती करता है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

This is Faizal Khatik, who brutally assaulted a girl named Kajal a few days ago.

This 14 minute video is so satisfying that I can watch it all day.
Well done, Bhavnagar Police!

To those who criticize the police action or think the police need to “behave professionally,” I… pic.twitter.com/c366J88nW7
— ಅಲ್ಪಸಂಖ್ಯಾತ (@alpasankhyata) September 5, 2026

बस स्टैंड पर की थी लिव-इन की हत्या

भावनगर पुलिस ने फैसल को काजल बरैया की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में बताया कि  फैसल और काजल पिछले सात साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। फैसल को पिछले कुछ समय से शक था कि काजल और उसके दोस्त रवि के बीच कोई रिश्ता है। हालांकि, रवि ने पुलिस को बताया कि झगड़ा शराब पीने को लेकर हुआ था।

गुजरात पुलिस हत्या के आरोपी फैजल को क्राइम सीन क्रिएट कराने ले गई है -

इस दौरान पुलिस ने बर्बरता से आरोपी को डंडो से
पीटा है..कई अलग अलग स्थानों के वीडियो
वायरल हैं..!

मैं सिर्फ ये जानना चाहता हूं कि क्या अब न्यायालय अथवा जेलों की आवश्यकता नहीं बची...?

ऐसे तमाम वीडियो वायरल… https://t.co/2lRfIlKCCA pic.twitter.com/Gki3umtpzX
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) September 6, 2026

अस्पताल में इलाज के दौरान काजल की मौत

जानकारी के मुताबिक, 3 सितंबर को एसटी बस स्टैंड पर काजल और फैसल के बीच कहासुनी हो गई, जिसने बाद में हिंसक मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि, फैसल इस दौरान काजल को करीब सात मिनट तक लगातार पीटता रहा। इस हमले से काजल गंभीर रूप से घायल हो गई और 4 सितंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

केतन हत्याकांड में नया मोड़, सिया-चेतन के बाद पुलिस ने तीसरे साथी को किया गिरफ्तार, जानता था पूरा प्लान

पुलिस ने काजल की मां की शिकायत के बाद फैसल को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस 5 सितंबर को उसे लेकर एसटी बस स्टैंड पहुंची थी, जहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया और इस दौरान पुलिस ने सरेआम उसकी पिटाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले
Congress Reshuffle: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। पार्टी ने राजस्थान के वरिष्ठ नेता और सांसद सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। वहीं, रणदीप सुरजेवाला को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, श्रीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पीवी मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मुकुल वासनिक महासचिव के पद पर बने रहेंगे।

राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले बड़ा बदलाव

सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाने का फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले हुआ है। इससे पहले भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें पंजाब से हटाकर असम का प्रभारी बनाया गया है।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस के अंदर संगठन को लेकर खींचतान और गुटबाजी की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। इसी दौरान भूपेश बघेल ने पंजाब का दौरा कर संगठन की स्थिति का जायजा लिया था।

राजनीतिक खींचतान के बीच बड़ा फैसला

हालांकि, उनके नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद भी सामने आए। खासतौर पर चरणजीत सिंह चन्नी गुट की ओर से बघेल के खिलाफ असहमति की बात सामने आई थी। ऐसे में चुनाव से पहले प्रभारी बदलने के फैसले को पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Congress President Shri @kharge has reassigned/appointed the following party functionaries as AICC General Secretary/ Incharge of the following states, with immediate effect. pic.twitter.com/gt9GrKbgBF
— Congress (@INCIndia) September 5, 2026

चुनाव से पहले पायलट के सामने बड़ी चुनौती

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के अलग-अलग गुटों को एक साथ लाने की होगी। उन्हें संगठन के भीतर जारी मतभेदों को दूर करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति को जमीन पर मजबूत करने की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी।

दूसरी ओर, भूपेश बघेल ने पंजाब प्रभारी के तौर पर राज्य के अलग-अलग जिलों में संगठन के साथ काम किया था और पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ उनकी अच्छी पकड़ बनने की बात कही जा रही थी। ऐसे में चुनाव से कुछ महीने पहले नेतृत्व में बदलाव के बाद नए प्रभारी के सामने संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की चुनौती होगी।

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

कांग्रेस के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पार्टी को राज्य में संगठनात्मक एकजुटता के साथ चुनावी मुकाबले की तैयारी करनी है। अब देखना होगा कि सचिन पायलट किस तरह पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को साधते हैं और चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को एकजुट कर पाते हैं।

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा
Inauguration By Amit Shah In Ahmedabad: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज अहमदाबाद 2026 का उद्घाटन किया। ये अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद में आयोजित की जा रही है।

इस प्रतियोगिता में 19 देशों के 108 पैरा तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। भूटान, ब्रिटेन, चीन, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया और अमेरिका समेत कई देशों के खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंचे हैं।

'पूरी दुनिया एक परिवार है'

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सभी खिलाड़ियों का भारत में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता की नींव 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना पर टिकी है, यानी पूरी दुनिया एक परिवार है।

शाह ने कहा कि ये प्रतियोगिता खिलाड़ियों और अहमदाबाद, दोनों के लिए यादगार मौका होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अहमदाबाद, गुजरात और भारत खेल की दुनिया के बड़े केंद्र बनेंगे।

Addressing the inauguration ceremony of the 'World Archery Para Series 2026' held in Ahmedabad, Gujarat via video conferencing. https://t.co/lXjgW4yJgY
— Amit Shah (@AmitShah) September 4, 2026

अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं बनाने पर जोर

अमित शाह ने कहा कि अहमदाबाद में तैयार की जा रही खेल सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। इन सुविधाओं का फायदा भारतीय खिलाड़ियों के साथ दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग के साथ खेल सुविधाओं और उपकरणों के निर्माण का भी बड़ा केंद्र बनना चाहता है।

इसके अलावा देश खेल इंजीनियरिंग और खेल चिकित्सा के क्षेत्र में भी दुनिया में आगे बढ़ने की दिशा में काम कर रहा है। शाह ने कहा कि खेल केंद्र में कोचिंग और प्रशिक्षण की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित की जाएंगी। ये केंद्र भारत के साथ-साथ दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण का बड़ा केंद्र बन सकता है।

'चैंपियन बनने के लिए जीतने की इच्छा जरूरी'

अमित शाह ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी सिर्फ खेल, अभ्यास और कोचिंग से चैंपियन नहीं बनता। उसके अंदर जीतने की इच्छा और मजबूत मानसिकता भी होनी चाहिए।

उन्होंने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज को तीरंदाजों के एकाग्रता और धैर्य की बड़ी परीक्षा बताया। उनके मुताबिक, ये प्रतियोगिता खेल में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर सकती है।

संजू सैमसन की वापसी से बदलेगा टीम इंडिया का ओपनिंग प्लान? वैभव सूर्यवंशी के साथ बन सकती है नई जोड़ी

'सिर्फ मेडल जीतना ही लक्ष्य नहीं'

शाह ने कहा कि भारत का खेल को लेकर लक्ष्य सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पदक जीतना नहीं होना चाहिए। देश को ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और दूसरी बड़ी प्रतियोगिताओं में शामिल हर खेल को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत और व्यापक खेल व्यवस्था तैयार कर रहा है। वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत में पहली बार होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन, अहमदाबाद में जुटेंगे 20 देशों के पैरा तीरंदाज
Ahmedabad To Host India's 1st Archery Para Series: भारत पहली बार हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है। 5 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर होने वाले इस बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 20 देशों के 100 से ज्यादा पैरा तीरंदाज हिस्सा लेंगे।

अहमदाबाद में होने वाला यह टूर्नामेंट 2026 हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का तीसरा चरण होगा। इससे पहले पहला चरण अप्रैल में बैंकॉक और दूसरा चरण 30 जून से 4 जुलाई तक चेकिया के नोवे मेस्टो में आयोजित किया गया था। सीरीज का चौथा और आखिरी चरण अक्टूबर में चिली के सैंटियागो में होगा।

कई बड़े पैरा तीरंदाज उतरेंगे

भारत की ओर से कई बड़े पैरा तीरंदाज इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें पेरिस पैरालंपिक के चैंपियन हरविंदर सिंह, विश्व पैरा आर्चरी चैंपियन और पैरालंपिक पदक विजेता शीतल देवी, अर्जुन पुरस्कार विजेता और विश्व पैरा आर्चरी पदक विजेता राकेश कुमार और पैरालंपियन श्याम सुंदर स्वामी शामिल हैं। भारतीय टीम में कुल 29 तीरंदाज शामिल हैं।

टीम फिलहाल गांधीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में तैयारी कर रही है। भारतीय टीम के 11 खिलाड़ियों का चयन जापान में होने वाले आगामी आइची-नागोया एशियन गेम्स के लिए भी हुआ है। ऐसे में अहमदाबाद का यह टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के लिए खुद को परखने का बड़ा मौका होगा।

चार वर्गों में होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट में रिकर्व ओपन, कंपाउंड ओपन, डब्ल्यू1 और दृष्टिबाधित वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे।इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इंडोनेशिया, ईरान, कजाकिस्तान, मैक्सिको, स्लोवाकिया, अमेरिका, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, साइप्रस, चेकिया, इराक, रूस और श्रीलंका के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

4 सितंबर को होगा औपचारिक उद्घाटन

टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन 4 सितंबर को होगा। उद्घाटन समारोह की थीम 'हर तीर हिम्मत की कहानी कहता है' रखी गई है। इसके जरिए पैरा खिलाड़ियों के साहस, मेहनत और जज्बे को सम्मान दिया जाएगा।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से पैरा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खिलाफ अपने देश में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में इस तरह के बड़े आयोजन से गुजरात की अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की पहचान और मजबूत होगी।

पिकलबॉल वर्ल्ड कप में भारत का धमाका, बिना हारे लीग स्टेज खत्म; 37 मेडल के साथ चौथे स्थान पर पहुंचा

भारतीय तीरंदाजों को मिलेगा बड़ा फायदा

आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि अहमदाबाद में दुनिया के शीर्ष पैरा तीरंदाजों को लाना भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे भारतीय तीरंदाजों को घरेलू मैदान पर विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा।

आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये आयोजन भारत में पैरा आर्चरी को और मजबूत करने में मदद करेगा। इससे खिलाड़ियों, कोचों और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी समुदाय को एक मंच पर आने का मौका मिलेगा।

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं
Bhavnagar Para Yard Remodeling Project Features: भावनगर, भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा (BVP) यार्ड के पुनर्निर्माण की करीब 125 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है।

पश्चिम रेलवे के भावनगर टर्मिनस पर इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भीड़भाड़ कम करना, ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारू बनाना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। परियोजना के पूरा होने के बाद भावनगर क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे की क्षमता और परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।

टर्मिनस पर दबाव होगा कम

रेलवे के अनुसार, भावनगर टर्मिनस (BVC) पर ट्रेनों के ठहराव और अन्य परिचालन गतिविधियों के एक हिस्से को भावनगर पारा में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे टर्मिनस पर दबाव कम होगा और ट्रेनों तथा रैक के संचालन में अधिक सुगमता आएगी। रैक के विलंब में कमी के साथ ट्रेनों की समयबद्धता में भी सुधार होने की संभावना है।

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

यार्ड में बढ़ेगी परिचालन क्षमता

पुनर्निर्माण परियोजना के तहत भावनगर पारा यार्ड में चार लूप लाइनें और एक इंजन रिवर्सल लाइन बनाई जाएंगी। इसके अलावा एआरटी और एआरएमई साइडिंग, स्टेशन एवं ईआई भवन का स्थानांतरण तथा आवश्यक सेवा भवनों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना में विद्युत और सिग्नलिंग से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।

आइलैंड प्लेटफॉर्म

यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर पारा स्टेशन पर एक नया उच्च स्तरीय आइलैंड प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। मौजूदा प्लेटफॉर्म नंबर 2 को चौड़ा किया जाएगा, जिससे यात्रियों के लिए आवाजाही और प्रतीक्षा की सुविधा बेहतर होगी। मौजूदा फुट ओवर ब्रिज (FOB) का विस्तार करने के साथ-साथ एक नया FOB भी बनाया जाएगा।

देश में युवाओं की बार-बार जीत हो रही है... SC के फैसले पर बोले संजय राउत, 5 सितंबर को मार्च की जरूरत नहीं

सड़क नेटवर्क भी होगा बेहतर

परियोजना में दो रोड अंडर ब्रिज (RUB) भी शामिल हैं। इनमें एक नया आरयूबी बनाया जाएगा, जबकि मौजूदा आरयूबी का विस्तार किया जाएगा। इससे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बेहतर प्लेटफॉर्म, फ्रंट-ऑफ-बोर्ड कनेक्टिविटी और अतिरिक्त परिचालन सुविधाओं से भावनगर तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। परियोजना से भावनगर टर्मिनस पर भीड़ कम होने के साथ अतिरिक्त टर्मिनल क्षमता विकसित होगी और ट्रेनों का संचालन अधिक व्यवस्थित एवं समयबद्ध बनाया जा सकेगा।

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी
Air India Emergency Landing Ahmedabad: बम की धमकी मिलने के बाद एअर इंडिया की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया था। विमान में बम होने की धमकी एक टिश्यू पेपर पर लिखी मिली थी। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

टॉयलेट में "बम" लिखा टिशू पेपर मिला

खबरों के अनुसार, बम की धमकी की खबर मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सऊदी अरब के दम्मम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट ने अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की, जब एक क्रू मेंबर को टॉयलेट में "बम" लिखा हुआ नोट मिला। इस फ़्लाइट में 32 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर पहुंचाया गया है। फिलहाल एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच की जा रही है।

प्लेन में 32 यात्री थे सवार

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में 32 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से अहमदाबाद एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर ले जाया गया है। फिलहाल, एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच की जा रही है। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन भी जांच में जुट गया है और इसका पता लगा रहा है इसके पीछे कौन है।

इंडिगो फ्लाइट में घर का खाना खाना सही या गलत? वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस की बहस, देखें VIDEO

पर्ची लिखने वाले की तलाश में टीम

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर विमान के टॉयलेट में ‘BOMB’ लिखी हुई पर्ची किसने रखी थी। इसके लिए विमान में सवार सभी यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में यात्रियों के हस्तलेख और हस्ताक्षर के नमूने भी लिए जा रहे हैं, जिससे पर्ची पर लिखे शब्दों से उनका मिलान हो सके। फिलहाल प्लाइट को आइसोलेटेड बे में ही रखा गया है और सुरक्षा एजेंसियां प्लेन की जांच कर रही हैं।

अधिकारियों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि धमकी सच थी या महज अफवाह फैलाने की कोशिश की गई थी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

राजकोट में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी और हत्या का आरोप, ऑटो चालक गिरफ्तार; सामने आया खौफनाक आपराधिक इतिहास
Rajkot Elderly Woman Assault Case: गुजरात के राजकोट से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अपहरण, यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप में एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। अजी बांध के किनारे बुजुर्ग महिला का शव मिलने के बाद जब पुलिस ने इस मामले की परतों को खोलना शुरू किया, तो एक ऐसे खूंखार अपराधी का चेहरा सामने आया जिसने पहले भी कई रोंगटे खड़े करने वाली वारदातों को अंजाम दिया है।

अजी बांध के पास मिला शव

शुरुआत में यह मामला एक आकस्मिक मृत्यु की जांच के रूप में दर्ज किया गया था। लेकिन जब फोरेंसिक पोस्टमार्टम  की रिपोर्ट सामने आई और मौत के आसपास की परिस्थितियों की जांच की गई, तो पुलिस को इसमें एक बेहद संदिग्ध अपराध होने का पता चला। अजी डैम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी ऑटो चालक रमेश वैधुकिया का पता लगा लिया।

शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस द्वारा समाचार पत्रों में अज्ञात शव का विवरण प्रसारित करने के बाद मृतका की पहचान लीला सोलंकी (76 वर्ष) के रूप में हुई।

नेपाल में जल प्रलय का कहर! 288 भारतीय लापता, राहत-बचाव अभियान तेज, मचा हड़कंप

'घर छोड़ने' का झांसा देकर बुजुर्ग महिला का किया अपहरण

जांच में सामने आया कि 19 अगस्त को सुबह लगभग 11 बजे लीला सोलंकी के पोते अजय सोलंकी ने उन्हें कुवादवा रोड पर सत हनुमान मंदिर के पास छोड़ा था, जहां वह नियमित रूप से भीख मांगने बैठती थीं। शाम को लगभग 5:30 बजे जब उनका पोता वापस आया तो वह वहां नहीं थीं, जिसके बाद परिजनों ने 20 अगस्त को कुवादवा रोड पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुजरात पुलिस की पूछताछ में आरोपी ऑटो चालक रमेश वैधुकिया ने कबूल किया कि उसने 19 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे लीला सोलंकी को 'घर छोड़ देने' का झांसा देकर अपने ऑटो में बैठाया था। इसके बाद वह उन्हें राजकोट-भावनगर राजमार्ग पर मुगल माताजी मंदिर के पास अजी बांध क्षेत्र में ले गया।

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

ऑटो रिक्शा में हैवानियत और फिर हत्या

गुजरात राज्य में आरोपी ने रास्ते में कई स्थानों पर रुककर बुजुर्ग महिला को अर्धचेतन अवस्था में कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर लकड़ी के डंडे से हमला किया और ऑटो रिक्शा के भीतर ही उनका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी महिला को लगातार पीटता रहा, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद, सबूत मिटाने के प्रयास में आरोपी रमेश ने महिला के शव को कपड़े में लपेटकर अजी बांध के किनारे फेंक दिया और अपने ऑटो रिक्शा में बैठकर वहां से फरार हो गया।

पहले भी की हैं रोंगटे खड़े करने वाली वारदातें

पुलिस जांच में आरोपी रमेश वैधुकिया का जो पुराना रिकॉर्ड सामने आया है, उसने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया है। आरोपी पहले भी तीन गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी रह चुका है:

चोटिला पुलिस स्टेशन (2010): आरोपी पर लकड़ी के डंडे और पत्थर से एक व्यक्ति की हत्या करने और शव को कुएं में फेंकने का आरोप था।

थोराला पुलिस स्टेशन (2018): इस आरोपी पर महज तीन साल की बच्ची का कथित अपहरण, यौन उत्पीड़न और हत्या करने का गंभीर आरोप लगा था। पुलिस के अनुसार, बाल बलात्कार और हत्या का यह पुराना मामला वर्तमान जांच के लिए बेहद प्रासंगिक है।

कुवादवा रोड पुलिस स्टेशन (2018): आरोपी पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित लूट और हत्या करने का भी आरोप दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रमेश वैधुकिया के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्यवाही जारी है।

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने
Gujarat Chandipura Virus Death Toll: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर जारी है। चांदीपुरा वायरल से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में राज्य में चांदीपुरा वायरस के 42 मामले सामने आए हैं, जिनसे 28 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 30 जून को मौजूदा निगरानी अवधि शुरू होने के बाद से राज्य में 324 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से 42 मामलों में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि 10 सैंपल की लैब रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

28 लोगों की हुई मौत

हालांकि, इस वायरस के कारण 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके आधार पर, दर्ज किए गए मामलों में मृत्यु दर लगभग 66.7 प्रतिशत है।

गुजरात में 257 संदिग्ध मामले

ये ताजा आंकड़े इस महीने की शुरुआत में दर्ज किए गए आंकड़ों से ज्यादा हैं। 14 अगस्त को गुजरात में 257 संदिग्ध मामले थे, जिनमें 41 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 27 मौतें हुई थीं।

21 जुलाई को राज्य में 63 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 12 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी और घरों व पशुओं के बाड़ों के आस-पास संक्रमण फैलाने वाले कीड़ों को नियंत्रित करने के उपाय लागू किए।

Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

चांदीपुरा वायरस के लक्षण

चांदीपुरा वायरस से होने वाला संक्रमण 'एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम' (AES) से जुड़ा है और यह मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है। यह वायरस मुख्य रूप से संक्रमित सैंडफ्लाई (रेत की मक्खी) के जरिए फैलता है। इसके प्रकोप आमतौर पर मध्य और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में देखे जाते हैं।

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के अनुसार, इस वायरस के कारण अचानक तेज बुखार और न्यूरोलॉजिकल लक्षण (दिमाग और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं) हो सकते हैं। 15 साल से कम उम्र के बच्चे इस संक्रमण की चपेट में आने के लिए ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी कर रहा है और संक्रमण को रोकने के उपाय लागू कर रहा है। इन प्रयासों में घर-घर जाकर जांच करना और सैंडफ्लाई की आबादी को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाना शामिल है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत
India Global Leader In Space Technology: अहमदाबाद के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC) में बड़े ही उत्साह के साथ तीसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गुजरात सरकार के मंत्री अर्जुन मोढवाडिया सहित देश के कई वरिष्ठ अंतरिक्ष सहयोगी और पूर्व निदेशक शामिल हुए। इस अवसर पर इसरो चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने अंतरिक्ष बिरादरी का स्वागत करते हुए गर्व व्यक्त किया कि देश की राजधानी दिल्ली में दो बार इस कार्यक्रम का आयोजन करने के बाद, अब माननीय प्रधानमंत्री की सलाह पर इसे देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जा रहा है, ताकि अंतरिक्ष विज्ञान के फायदे देश के आम आदमी तक सुगमता से पहुंच सकें। उन्होंने रेखांकित किया कि पेलोड के बिना सैटेलाइट, सैटेलाइट के बिना लॉन्च व्हीकल और लॉन्च व्हीकल के बिना ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर की कोई आवश्यकता नहीं है।

चंद्रयान-3 'शिव शक्ति पॉइंट' का ऐतिहासिक गौरव

मीडिया से बातचीत के दौरान इसरो चीफ वी. नारायणन ने याद दिलाया कि 23 अगस्त 2023 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है। इसी दिन भारत ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंड कराया था और ऐसा करने वाला भारत दुनिया का एकमात्र और पहला देश बना था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी, जहां भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा, उसे 'शिव शक्ति पॉइंट' नाम दिया गया था। इस वर्ष के तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम 'नवाचार, सहयोग और अंतरिक्ष क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व बनने की आकांक्षा' रखी गई है।

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

प्राइवेट सेक्टर और स्टार्टअप्स बदलेंगे स्पेस इकोनॉमी की तस्वीर

इसरो चेयरमैन ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकार की वर्तमान नीति के आधार पर देश में अंतरिक्ष इकोसिस्टम को तेजी से सुधारा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास में केवल सरकार ही काम नहीं करेगी, बल्कि इसरो हैंड-होल्डिंग करेगा और IN-SPACe निजी गतिविधियों को अधिकृत (ऑथराइज) करेगा। इससे स्टार्टअप्स, कंपनियों और निजी क्षेत्र को अंतरिक्ष गतिविधियों में बड़े पैमाने पर भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे देश की स्पेस अर्थव्यवस्था कई गुना बढ़ जाएगी।

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा

140 करोड़ नागरिकों के लिए जल सुरक्षा

देश की बुनियादी जरूरतों पर बात करते हुए डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि 140 करोड़ नागरिकों वाले देश के लिए जल सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिशा में पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय इसरो के साथ मिलकर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने साझा किया कि संस्कृति मंत्रालय अपने नेतृत्व में बहुत सारा डेटा जारी कर इतिहास रचने जा रहा है, जिससे भारत इस विशेष क्षेत्र में दुनिया का सबसे बेहतरीन देश बन जाएगा। इसके साथ ही, इसरो प्रमुख ने गुजरात राज्य के प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, आपदा तैयारी, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।

डॉ. विक्रम साराभाई और गुजरात का अंतरिक्ष कनेक्शन

गुजरात सरकार के मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने इसरो, अहमदाबाद और अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई के अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. साराभाई ने ही हमारे अंतरिक्ष मिशन की परिकल्पना की और इसकी आधारशिला रखी। मोढवाडिया ने गुजरात के तकनीकी विकास का उल्लेख करते हुए बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2006 में गुजरात में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की स्थापना की थी। वर्तमान में इस विभाग के तहत छह अलग-अलग वर्टिकल काम कर रहे हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण वर्टिकल स्पेस टेक्नोलॉजी है।

गुजरात में मिलावटी तेल का पर्दाफाश, 14,709 किलो नकली तेल जब्त, नामचीन ब्रांड्स के फर्जी लेबल बरामद
FDA Raid On Illegal Oil Manufacturing: त्योहारों और रोजमर्रा के खान-पान के बीच मिलावटखोरों का नेटवर्क किस कदर सक्रिय है, इसका एक बेहद चौंकाने वाला मामला गुजरात के पाटन से सामने आया है। पाटन में स्थानीय प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर चल रहे मिलावटी तेल के रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस संयुक्त छापेमारी में क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की टीम ने मौके से 14,709 किलोग्राम मिलावटी तेल जब्त किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि मिलावट का यह अवैध धंधा पिछले दो साल से बिना किसी रोक-टोक के चल रहा था और लोगों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा था।

सोयाबीन तेल में वेस्टेज ऑयल की मिलावट

शुरुआती जांच और छापेमारी के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, वे आंखें खोलने वाले हैं। पाटन की इस तेल फैक्ट्री में सोयाबीन के तेल में बेहद घटिया, सस्ते और वेस्टेज वाले तेल की मिलावट की जा रही थी। आरोपियों का तरीका यह था कि वे इस हानिकारक खराब तेल को अच्छे तेल में मिलाकर पैकिंग करते थे और उसे असली बताकर धड़ल्ले से बाजार में बेच देते थे। जांच अधिकारियों के अनुसार, इस तरह का मिलावटी तेल इंसानी सेहत के लिए अत्यंत खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। छापेमारी के दौरान मौके पर खड़े एक ट्रक से खराब तेल के 210 डिब्बे भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें मिलावट के लिए लाया गया था।

अहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत

ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी लेबल लगाकर असली बताने का धोखा

मुनाफे के लालच में डूबे ये मिलावटखोर केवल मिलावट ही नहीं कर रहे थे, बल्कि ग्राहकों को झांसा देने के लिए बड़ी धोखाधड़ी का सहारा ले रहे थे। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री परिसर से देश की कई बड़ी और नामचीन कंपनियों के फर्जी लेबल बरामद हुए हैं। आरोपी मिलावटी तेल को डिब्बों में भरकर इन बड़ी कंपनियों के नाम का लेबल चिपका देते थे, ताकि मार्केट में कोई शक न कर सके और लोग इसे असली ब्रांडेड तेल समझकर खरीद लें। मौके से पैकिंग के लिए पूरी तरह तैयार तेल के 40 डिब्बे भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें इन्हीं फर्जी लेबल्स के साथ मार्केट में उतारने की तैयारी थी।

सिर्फ गुजरात नहीं, दूसरे राज्यों तक फैला मिलावटी तेल

जांच अधिकारियों का कहना है कि पाटन की यह फैक्ट्री पिछले दो साल से अवैध रूप से संचालित हो रही थी। इतने लंबे समय में भारी मात्रा में मिलावटी तेल बाजार में खपाया जा चुका है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस मिलावटी तेल की सप्लाई केवल गुजरात तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी इसकी खेप भेजी जा रही थी। फिलहाल, जांच टीमें फैक्ट्री की बिल बुक और स्टॉक रजिस्टर को खंगाल रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि मिलावटी तेल की सप्लाई कहां-कहां की गई है और इस पूरे गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

गुजरात में शक्तिदूत 2.0 लॉन्च, खिलाड़ियों को अब सालाना मिलेंगे 50 लाख तक; 500 एथलीटों को मिलेगा सीधा फायदा

मिलावटखोरों पर अन्य राज्यों में भी प्रशासन का कड़ा हंटर

खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए देश के अन्य राज्यों में भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं:

महाराष्ट्र में सख्त नियम और उम्रकैद का प्रावधान: महाराष्ट्र एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंडे एडिबल ऑयल (खाद्य तेल) में मिलावट के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। राज्य में खुले और बिना लेबल वाले तेल की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास (उम्रकैद) जैसी कठोर सजा का प्रावधान किया गया है।

कर्नाटक में केमिकल वाले केले जब्त: केवल तेल ही नहीं, फलों में भी मिलावट और केमिकल के इस्तेमाल पर कड़ा एक्शन हो रहा है। कर्नाटक के उडुपी में केमिकल छिड़ककर केले पकाने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने अलेयूर, केमथुर और डुगलीपाडु गांवों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में करीब 10,890 किलो केमिकल वाले जहरीले केले जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 8.71 लाख रुपये है।

जूनागढ़ में पत्नी की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो
Junagadh Husband Kills Wife: गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोद से पति-पत्नी की मौत का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां एक तरफ रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने और दूसरी तरफ उसके घर में पत्नी की संदिग्ध लाश बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने उस वक्त एक नया मोड़ ले लिया, जब युवक की मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया एक खौफनाक वीडियो पुलिस के हाथ लगा, जिसमें उसने खुद पत्नी की हत्या की बात कबूल की है।

आइए जानते हैं क्या है इस चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच।

रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव, घर में मिली मृत पत्नी

यह दर्दनाक वारदात गुजरात के जूनागढ़ के केशोद स्थित एयरपोर्ट फाटक इलाके की है। यहां वेरावल-बांद्रा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केशोद अर्बन हेल्थ सेंटर में लैब टेक्नीशियन के तौर पर काम करने वाले गिरीशभाई बाबुभाई बालस के रूप में की गई।

जब पुलिस इस हादसे की तफ्तीश करने के उद्देश्य से गिरीशभाई के घर की तलाशी लेने पहुंची, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। घर के अंदर उनकी पत्नी विपुला उर्फ विद्या का शव पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम से महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने पति की मौत को सीधे तौर पर इस हत्याकांड से जोड़कर तफ्तीश तेज कर दी।

Junagadh, Gujarat: A 27-year-old man, Girishbhai Balsh, allegedly killed his wife before dying by suicide by coming under the Veraval-Bandra train. Railway Police found a video of the alleged killing on his mobile phone. Following the discovery, Keshod Police searched the… pic.twitter.com/DEN9zf3yrK
— IANS (@ians_india) August 19, 2026

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

मौत से पहले का 3.52 मिनट का वीडियो

इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए केशोद पुलिस को एक बहुत बड़ा और अहम सबूत हाथ लगा है। पुलिस को मृतक गिरीशभाई का मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया लगभग 3.52 मिनट का एक वीडियो मिला है। इस वीडियो में गिरीशभाई ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

उन्होंने बताया कि करीब चार साल पहले दोनों ने लव मैरिज किया था। लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच लगातार झगड़े और घरेलू विवाद होने लगे। गिरीशभाई के मुताबिक, वह करीब छह महीने पहले ही अपनी पत्नी को उसके मायके से मनाकर वापस घर लेकर आए थे।

'मैंने पत्नी को मारा नहीं, बल्कि वध किया है...'

वीडियो में गिरीशभाई ने अपनी पत्नी पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा था कि पत्नी लगातार उससे कहती थी कि वह उसे चैन से नहीं जीने देगी। इसी मानसिक तनाव और कलह से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल करते हुए उसने वीडियो में यहां तक कह दिया कि उसने 'पत्नी को मारा नहीं है, बल्कि उसका वध किया है'। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वीडियो में युवक द्वारा लगाए गए इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

Weather Today: 20 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, यूपी-MP और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

नौकरी को लेकर भी चल रहा था विवाद

गिरीशभाई ने वीडियो में अपनी पत्नी की नौकरी से जुड़े एक बड़े विवाद का भी जिक्र किया था। उसके अनुसार, पत्नी इस बात से नाराज थी कि गिरीशभाई ने उसकी नौकरी छुड़वा दी थी। बाद में जब गिरीशभाई ने उसे दोबारा नौकरी करने को कहा, तो पत्नी इसके लिए राजी नहीं हुई।

डीवाईएसपी हितेश धांधलिया के मुताबिक, पुलिस अब इस पूरे मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियो में लगाए गए आरोपों का बारीकी से मिलान कर रही है ताकि हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को पूरी तरह साफ किया जा सके।

गुजरात में शक्तिदूत 2.0 लॉन्च, खिलाड़ियों को अब सालाना मिलेंगे 50 लाख तक; 500 एथलीटों को मिलेगा सीधा फायदा
Rs 50 Lakh Financial Support To Gujrat Athletes: गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने बुधवार को गांधीनगर में खिलाड़ियों के लिए 'शक्तिदूत 2.0' योजना लॉन्च की। इस योजना का मकसद राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और जरूरी सुविधाओं के लिए सीधे आर्थिक मदद देना है। सरकार ने अगले 10 साल में गुजरात के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता दिलाने का लक्ष्य रखा है।

37 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे

रमशे गुजरात, जित्शे गुजरात पहल के तहत महात्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की गई। इस मौके पर राज्य में 388 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाले करीब 37 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लाइब्रेरी और दूसरी खेल सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।

50 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी

शक्तिदूत 2.0 के तहत खिलाड़ियों को मिलने वाली ट्रेनिंग सहायता में बड़ा बदलाव किया गया है। अब एक खिलाड़ी को वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग के लिए सालाना 50 लाख रुपये तक की मदद मिल सकती है।

ये रकम औसतन हर महीने करीब 4.25 लाख रुपये के बराबर होगी। सरकार का मानना है कि इस आर्थिक मदद से खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग, ट्रेनिंग, यात्रा और दूसरी जरूरी तैयारियों में मदद मिलेगी।

500 खिलाड़ियों को होगा फायदा

इस योजना में पैरा-एथलीटों के लिए भी खास प्रावधान किया गया है। कुल 500 खिलाड़ियों को सीधे इस योजना का फायदा मिलेगा, जिसमें 50 सीटें पैरा-एथलीटों के लिए रखी गई हैं। पहले 'शक्तिदूत' योजना के तहत सिर्फ 64 एथलीटों को मदद मिलती थी, लेकिन अब इसका दायरा काफी बढ़ा दिया गया है।

खिलाड़ी पूरे साल एक पोर्टल के जरिए इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और जीते गए पदकों के आधार पर किया जाएगा। यानी जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर होगा, उन्हें इस योजना के तहत आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

क्या बोले हर्ष संघवी?

हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य सरकार युवा खिलाड़ियों को उनके खेल के लक्ष्य हासिल करने के लिए हर जरूरी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में शुरू की गई शक्तिदूत 2.0 गुजरात के खिलाड़ियों को मजबूत मंच देगी। सरकार का लक्ष्य है कि अगले 10 साल में राज्य के खिलाड़ी देश और गुजरात का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

उन्होंने ये भी बताया कि साल 2015 में शुरू हुई शक्तिदूत योजना के तहत अब तक 1,740 एथलीटों की मदद की जा चुकी है। इनमें 777 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने अलग-अलग खेलों में देश के लिए पदक जीते हैं।

799 खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुल 799 खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इन खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, सरदार पटेल पुरस्कार और जयदीपसिंहजी पुरस्कार दिए गए। सरकार ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

गुजरात सरकार खेलों के साथ-साथ खिलाड़ियों की चोट और रिकवरी पर भी ध्यान देने की तैयारी कर रही है। हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात में देश की नंबर-1 स्पोर्ट्स साइंस, मेडिसिन और रिकवरी सुविधा बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे चोटिल खिलाड़ियों को बेहतर इलाज और जल्दी फिट होने में मदद मिलेगी।

बाबर आजम का बड़ा कमबैक, ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचे; देखें किस नंबर पर हैं भारतीय बल्लेबाज

खिलाड़ियों को मदद देना उद्देश्य

शक्तिदूत 2.0 के जरिए गुजरात सरकार अब ज्यादा खिलाड़ियों तक सीधे मदद पहुंचाने की तैयारी में है। सालाना 50 लाख रुपये तक की ट्रेनिंग सहायता और पैरा-एथलीटों के लिए अलग प्रावधान से राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयारी करने का बेहतर मौका मिल सकता है। अब देखना होगा कि इस योजना से आने वाले वर्षों में गुजरात कितने नए चैंपियन तैयार कर पाता है।

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल
Vantara Elephant Welfare: विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वंतारा ने हाथियों के कल्याण, संरक्षण, देखभाल और जागरूकता को लेकर अपनी विभिन्न पहलों को लेकर जानकारी दी है। वंतारा के मुताबिक, उसका उद्देश्य भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर हाथियों के संरक्षण को मजबूत करना, उनकी देखभाल करने वाले लोगों को सहयोग देना और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ाना है।

वंतारा के अनुसार, उसके परिसर में 260 से अधिक एशियाई हाथियों की देखभाल की जा रही है। संगठन की कहानी गौरी नाम की उस हाथी से शुरू हुई थी, जिसे अनंत अंबानी ने रेस्क्यू किया था। इसके बाद हाथियों के बचाव और उनके जीवनभर कल्याण की दिशा में वंतारा का काम लगातार बढ़ता गया।

अनंत अंबानी ने कहा कि हाथी वंतारा की यात्रा का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनके मुताबिक, हर हाथी की अपनी एक कहानी होती है और हर रेस्क्यू उनके कल्याण की जिम्मेदारी को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि गौरी के रेस्क्यू से शुरू हुआ सफर अब हाथियों के कल्याण, देखभाल करने वालों के सहयोग, ज्ञान साझा करने और वैश्विक संरक्षण प्रयासों तक पहुंच गया है।

जयपुर के हाथी गांव में बनेगा केयर सेंटर

विश्व हाथी दिवस के अवसर पर राजस्थान के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा ने जयपुर के हाथी गांव में हाथियों की देखभाल और जीवन की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए वंतारा के साथ सहयोग की घोषणा की।

इस पहल के तहत अत्याधुनिक Elephant Treatment & Care Facility विकसित की जाएगी। इसमें आधुनिक अस्पताल, पोषण केंद्र और हाइड्रोथेरेपी सुविधा शामिल होगी। इसके अलावा बुजुर्ग हाथियों के लिए अलग Retirement & Care Centre भी बनाया जाएगा।

राजस्थान वन विभाग और वंतारा के अनुभव को साथ लाकर हाथियों की अलग-अलग जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने और उनकी उम्र के हर पड़ाव पर आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

4 राज्यों में चला हाथी कल्याण कार्यक्रम

वंतारा ने बताया कि उसने राज्य वन विभागों के साथ मिलकर असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आठ स्थानों पर बड़े पैमाने पर Elephant Welfare Outreach Programme पूरा किया है।

इस कार्यक्रम के तहत 182 हाथियों के स्वास्थ्य और कल्याण पर काम किया गया, जबकि 242 महावतों को प्रशिक्षण और जानकारी दी गई। इसमें हाथियों की निवारक पशु चिकित्सा देखभाल के साथ स्वास्थ्य, मानवीय तरीके से संभालने, प्राथमिक उपचार और मस्त प्रबंधन जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के तहत पशु चिकित्सा और वेलफेयर किट के साथ पोषण संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

रेस्क्यू और रैपिड रिस्पॉन्स पर भी फोकस

वंतारा के मुताबिक, जमीन पर मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिए उसकी टीमें लगातार काम कर रही हैं। इसमें रैपिड-रिस्पॉन्स वेटरिनरी टीमों, थर्मल ड्रोन सर्विलांस और स्थानीय समुदायों के साथ जागरूकता कार्यक्रमों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन प्रयासों का उद्देश्य घायल हाथियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों और हाथियों के बीच लंबे समय तक बेहतर सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना है।

विश्व हाथी दिवस: सिर्फ जंगल की शान ही नहीं, धरती के सबसे बड़े पर्यावरण रक्षक भी हैं हाथी

क्या है वंतारा?

वंतारा एक पशु कल्याण और संरक्षण संगठन है, जो जानवरों के रेस्क्यू, उपचार, कल्याण और जीवनभर देखभाल के क्षेत्र में काम करता है। इसे अनंत अंबानी ने स्थापित किया है और इसे रिलायंस फाउंडेशन का समर्थन प्राप्त है।

संगठन के मुताबिक, यहां उन्नत पशु चिकित्सा सुविधाओं, वैज्ञानिक विशेषज्ञता, विशेष बुनियादी ढांचे और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की मदद से अलग-अलग प्रजातियों के लिए विशेष देखभाल उपलब्ध कराई जाती है। वंतारा के पास हाथियों के लिए समर्पित एक बड़ा अस्पताल भी है।

अहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Ahmedabad PG Student Rape Case: गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने महिला सुरक्षा और पीजी (पेइंग गेस्ट) की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के आनंदनगर इलाके में एक इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा के साथ उसी के पीजी के सुरक्षाकर्मी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पीजी में रहने वाली अन्य छात्राओं में भारी दहशत का माहौल है।

रात 10 बजे का सन्नाटा और दरिंदगी का खेल

घटना उस समय की है जब पीड़िता, जो एक इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा है, रात के करीब 10 बजे वॉक करने के लिए अपने पीजी की छत पर गई थी। उसे अंदाज़ा भी नहीं था कि वहां पहले से घात लगाकर बैठा सुरक्षाकर्मी उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी गार्ड धर्मसिंह ने छत पर युवती को अकेला पाकर उसे बंधक बना लिया।

जब छात्रा ने वहां से भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने क्रूरता दिखाते हुए उसके गले में लोहे का वायर (तार) बांध दिया ताकि वह शोर न मचा सके और भाग न पाए। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

कौन है आरोपी गार्ड धर्मसिंह?

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी धर्मसिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने महज कुछ ही दिन पहले इस पीजी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नौकरी शुरू की थी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या नौकरी पर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन करवाया गया था या नहीं।

पुलिस की 10 टीमों ने ऐसे बिछाया जाल

वारदात की सूचना मिलते ही अहमदाबाद आनंदनगर पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आनंदनगर पुलिस, LCB और क्राइम ब्रांच की करीब 10 टीमें गठित की गईं। पुलिस ने बिना समय गंवाए इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।

जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसमें आरोपी धर्मसिंह लिफ्ट के जरिए छत की ओर जाता और वहां से संदिग्ध अवस्था में आते-जाते दिखाई दिया। इसी पुख्ता सबूत के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को दबोच लिया।

हिम्मत है तो रांची आएं... BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही छात्रा

इस हैवानियत के बाद पीड़िता की हालत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की कड़ियों को और मजबूती से जोड़ा जा सके।

यह घटना शहर में रह रही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा चेतावनी संकेत है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीजी संचालकों को सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति से पहले उनकी पूरी पृष्ठभूमि और चरित्र की जांच अनिवार्य रूप से करानी चाहिए।

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Gujarat Well Wave Viral Video: गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा तालुका स्थित वीरपाड़ा गांव में एक खेत में बने कुएं में बिना किसी मोटर या मशीन के अचानक से समुद्र के जैसे ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुएं के शांत पानी में असामान्य हलचल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गुजरात का कच्छ और मोरबी इलाका भूकंप के प्रति संवेदनशील होने के कारण स्थानीय लोग इसे भूकंप का संकेत मान रहे थे।

हालांकि, भूवैज्ञानिकों और अधिकारियों ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह कोई भूकंपीय गतिविधि नहीं है। जांच के मुताबिक, भारी बारिश के कारण भूजल स्तर (ग्राउंडवॉटर रिचार्ज) तेजी से बढ़ा है। इससे चट्टानों और दरारों में फंसी हवा तेजी से बाहर निकल रही हैं, फलस्वरूप पानी की सतह पर इस तरह की तीव्र लहरें उठ रही हैं।

मोरबी में रहस्यमयी कुएं से लोगों में दहशत, समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा पानी, VIDEO हो रहा वायरल
Morbi Mysterious Well: गुजरात के मोरबी जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां वीरपरड़ा गांव का एक रहस्यमयी कुआं चर्चा में है। पिछले चार दिनों से इस कुएं का पानी बिना किसी स्पष्ट कारण के समुद्र की लहरों की तरह लगातार हिलता नजर आ रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है, लोग दूर-दूर से इस कुएं को देखने के लिए आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह करीब 18 फीट गहरा कुआं वीरपरड़ा गांव में नेशनल हाईवे के किनारे मौजूद है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद दूर-दूर से लोग इस अजीब नजारे को देखने आ रहे हैं। जबकि स्थानीय ग्रामीण इससे भगवान का चमत्कार मानकर पूजा-पाठ कर रहें हैं।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

ग्रामीणों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब कुएं में ऐसी हलचल देखी गई हो। दो दिन पहले भी पानी इसी तरह हिल रहा था, लेकिन बाद में यह पूरी तरह शांत हो गया था। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अगले ही दिन दोपहर करीब तीन बजे पानी में फिर से तेज हलचल शुरू हो गई। इसके बाद गांव में एक बार फिर चर्चा और अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

MYSTERIOUS WELL BAFFLES GUJARAT VILLAGERS

Well in Gujarat's Morbi district once again drew crowds after its water was seen moving on its own. While the cause remains unknown, some locals believe it could be linked to seismic activity as the region is earthquake-prone pic.twitter.com/cBa32uv79g
— The Tatva (@thetatvaindia) August 7, 2026

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुएं का निरीक्षण किया और शुरुआती जांच शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस घटना की सही वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। मोरबी के जिलाधिकारी ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

क्यों हो रही है कुएं में हलचल

कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह इलाका भूकंप प्रभावित यानी सीस्मिक जोन में आता है। इसलिए संभव है कि जमीन के अंदर होने वाली भूगर्भीय गतिविधियों की वजह से पानी में इस तरह की हलचल हो रही हो। हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गोंडा के बाद गुजरात में हुआ रेल हादसा, वलसाड और सूरत स्टेशन के बीच पटरी से उतरी मालगाड़ी

जांच के बाद भूस्तर विशेषज्ञों ने शुरुआती तौर पर बताया कि यह घटना प्राकृतिक कारणों से भी हो सकती है। उनके मुताबिक, हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से कुएं का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। साथ ही तेज हवा और पानी के दबाव में बदलाव के कारण भी पानी में लहरें पैदा हो सकती हैं। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल भूकंप जैसी किसी गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

स्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Loco Pilots Save 10 Asiatic Lions Video: पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के अंतर्गत गुजरात के अमरेली जिले में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। गिर वन क्षेत्र से गुजर रहे रेल मार्ग पर अचानक 10 एशियाई शेरों का झुंड आ जाने के बाद चालक दल ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इससे न केवल वन्यजीवों की जान बची, बल्कि संभावित रेल हादसा भी टल गया।

पटरी पर दिखा शेरों का झुंड

जानकारी के अनुसार, लोको पायलट अनीश एस. और सहायक लोको पायलट वीरेंद्रसिंह परमार निर्धारित मार्ग पर पूरी सतर्कता के साथ ट्रेन का संचालन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी, जहां कुछ दूरी पर एशियाई शेरों का एक बड़ा झुंड मौजूद था।

बताया गया कि झुंड में छोटे शावक भी शामिल थे, जो रेल पटरियों और उसके आसपास घूम रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों कर्मचारियों ने बिना देर किए ट्रेन की गति रोकने का निर्णय लिया।

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन समय रहते रुक गई। ट्रेन रुकने के बाद चालक दल ने धैर्य के साथ इंतजार किया और यह सुनिश्चित किया कि सभी शेर सुरक्षित रूप से पटरियों से हटकर जंगल की ओर लौट जाएं। जब सभी 10 शेर जंगल में सुरक्षित चले गए, तब ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया।

Alert Loco Pilots Save 10 Asiatic Lions!

A proud moment for Bhavnagar Division, Western Railway. The alertness and quick decision of Loco Pilot Shri Anish S. and Assistant Loco Pilot Shri Virendrasinh Parmar helped save a herd of 10 Asiatic Lions, including cubs, from a… pic.twitter.com/EAVAngEJ6f
— DRM Bhavnagar (@DRM_BVP) August 4, 2026

रेलवे ने की चालक दल की सराहना

घटना के बाद पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल ने दोनों लोको पायलटों की सतर्कता और त्वरित निर्णय की सराहना की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गिर और उसके आसपास के वन क्षेत्रों से गुजरने वाले रेल मार्गों पर लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं, क्योंकि यहां वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य बात है।

चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीय रेलवे सुरक्षित रेल संचालन के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चालक दल की सूझबूझ और जिम्मेदारी के कारण एक संभावित दुर्घटना टल गई और दुर्लभ एशियाई शेर सुरक्षित बच गए।

By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
By-Election Results 2026: देश के तीन राज्यों 3 सीटों पर उर चुनाव हुए। जिसके बाद बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों और अब तक हुई मतगणना ने कई बड़े राजनीतिक दिग्गजों को हैरान कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की बांकीपुर सीट की हो रही है, जहां चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' ने धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है और गुजरात की मांजलपुर सीट से भाजपा को राहत मिलती दिख रही है।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय

बिहार की बांकीपुर सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा के नीरज सिन्हा के बीच है। करीब 15 दौर की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने 8,202 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है। यहाँ कुल 31 राउंड की गिनती होनी है। भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा लगातार पीछे चल रहे हैं, जबकि राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। पीके के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, जेडीयू का दावा है कि अंतिम नतीजों में एनडीए की ही जीत होगी।

दतिया में कांग्रेस का पलड़ा भारी

मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया सीट पर भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी पर अच्छी बढ़त बना ली है। 9वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी करीब 9,519 वोटों से आगे चल रहे हैं। दतिया में कुल 15 राउंड की काउंटिंग होनी है। शुरुआत में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, कांग्रेस ने बढ़त मजबूत कर ली। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सजा मिलने के बाद हो रहा है।

मांजलपुर में भाजपा की एकतरफा जीत

बिहार और मध्य प्रदेश में पिछड़ रही भाजपा के लिए गुजरात की मांजलपुर सीट से राहत की खबर आई है। यहां भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल (सतेंद्र भाई पटेल) अपनी जीत के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। 19 राउंड की गिनती में वे करीब 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के भीखाभाई रबारी यहां मुकाबले में काफी पीछे छूट गए हैं। वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद रहे सतीश पटेल ने अपने गढ़ में भाजपा का दबदबा बरकरार रखा है।

दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू

क्या संकेत दे रहे हैं ये चुनावी रुझान

इन उपचुनावों के रुझान बता रहे हैं कि जनता नए विकल्पों और स्थानीय मुद्दों पर ध्यान दे रही है। आपको बता दें कि इस उपचुनाव में दतिया में 71.44%, बांकीपुर में 34.30% और मांजलपुर में 37.5% मतदान दर्ज किया गया था। फिलहाल अंतिम राउंड की काउंटिंग जारी है, जिसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

NOTA ने बढ़ाई दोनों दलों की धड़कनें! मंजलपुर में काउंटिंग के बीच आए चौंकाने वाले आंकड़े, कांग्रेस काफी पीछे
Gujarat By Polls Results 2026: गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती मकरपुरा के भवन्स स्कूल में उम्मीदवारों, सेंट्रल ऑब्जर्वर और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खुलने के बाद शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, उसके बाद EVM वोटों की गिनती हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच CCTV कैमरों से गिनती की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी दिख रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी काफी पीछे नजर आ रही है। हैरानी की बात यह है कि इस बार मंजलपुर उपचुनाव में सैंकड़ों लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है।

तीसरे राउंड में भाजपा निकली आगे

मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड तक, बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल को 3,058 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 667 वोट मिले। NOTA को 107 वोट मिले और बीजेपी मुकाबले में अपनी बढ़त बनाए हुए है।

#WATCH | Visuals from the counting centre as counting is underway for the Manjalpur Assembly seat by-election in Vadodara, Gujarat. #AssemblyBypolls #Gujarat #Manjalpur pic.twitter.com/w7rjfQPKpB
— DD News (@DDNewslive) August 3, 2026

पहले और दूसरे राउंड के आंकड़े

मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दूसरे दौर में, बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल को 3,109 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 1,230 वोट मिले। NOTA को 110 वोट मिले और बीजेपी मुकाबले में अपनी बढ़त बनाए हुए है।

वहीं अगर पहले राउंड की बात करें तो मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती के पहले राउंड में, बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल 3,178 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 1,538 वोट मिले हैं। NOTA को 144 वोट मिले हैं, जिससे इस मुकाबले में बीजेपी को शुरुआती बढ़त मिल गई है।

दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन

बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल? बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, जश्न की तैयारी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार- VIDEO

19 राउंड में की जाएगी वोटों की गिनती

मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे वडोदरा में मकरपुरा के भवन्स स्कूल में शुरू हुई। 260 पोलिंग स्टेशनों के वोटों की गिनती 19 राउंड में की जाएगी। यह मुकाबला सीधे तौर पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है। काउंटिंग सेंटर पर तीन-स्तरीय सुरक्षा, CCTV निगरानी और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही आसपास के इलाके में ट्रैफिक का रूट भी बदला गया है।

Vadodara, Gujarat: Vote counting for the Manjalpur Assembly by-election began at Bhavan's School in Vadodara under tight security and CCTV surveillance. Postal ballots were counted first, followed by EVM votes, with a close contest expected between the BJP and Congress candidates… pic.twitter.com/xhWbEQGabE
— IANS (@ians_india) August 3, 2026

30 जुलाई को हुए थे मतदान

आपको बताते चलें, कि गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना भी जारी है, जो भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद आवश्यक हो गया था। इस निर्वाचन क्षेत्र में 30 जुलाई को हुए मतदान में 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मंजलपुर में बड़ा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस नेता भीखाभाई रबारी के बीच है। मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही, राजनीतिक दल रुझानों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं क्योंकि अंतिम परिणाम आज बाद में घोषित होने की उम्मीद है।

उपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण
Assembly By Election 2026 Voting Today: देश के तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 30 जुलाई यानी आज मतदान होगा। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें बिहार की बांकीपुर सीट, मध्य प्रदेश की दतिया सीट और गुजरात के मांजलपुर सीट शामिल है। तीनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजे तीन अगस्त को आएंगे।

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर है, वहीं बांकीपुर सीट पर भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिया है, तो वहीं जनसुराज के प्रशांत किशोर भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस सीट पर रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। मांजलपुर सीट की बात करें तो भाजपा ने सतीश पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने भीखाभाई रबारी को टिकट दिया है।

क्यों हो रहे है उपचुनाव?

बिहार में यह सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण और गुजरात में भाजपा विधायक योगेशभाई नरनदास पटेल के निधन के कारण सीट खाली हुई थी।

चुनाव आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा।

सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गुरुवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में बुधवार को प्रातः पांच बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज से 291 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया गया।

दतिया विधानसभा में वोटर्स का गणित

दतिया विधानसभा के 291 मतदाता केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता, जिसमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरूष, 1 लाख 4 हजार 284 महिला एवं अन्य 10 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

#WATCH | Datia, Madhya Pradesh: Mock polling is currently underway at a designated polling station in Datia ahead of the upcoming assembly by-election.

(Visuals from Polling Station) pic.twitter.com/mD5uyuttaT
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 30, 2026

दतिया में 291 मतदान केंद्रों में 185 ग्रामीण मतदान केंद्र एवं 106 शहरी मतदान केंद्र शामिल हैं, जिनमें 233 क्रिटिकल एवं 28 बल्नरेबल मतदान केंद्र शामिल हैं। संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर 36 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

बांकीपुर में 3 लाख से ज्यादा मतदाता

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव मैदान में कुल 25 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

#WATCH | Patna: A mock poll is conducted at designated polling station for the upcoming by-election of the Bakipur Assembly Constituency.

(Visuals from Patna Women's College) pic.twitter.com/gMebY7vspi
— ANI (@ANI) July 30, 2026

मांजलपुर सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

मांजलपुर सीट की बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भाजपा ने इस सीट से सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री भीखाभाई रबारी को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां मतदाताओं की संख्या 2 लाख 60 हजार से अधिक है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat | BJP leader Jay Prakash Soni casts his vote for the Manjalpur Assembly by-election.

Today, voting is underway for the by-elections in three important assembly seats: Bankipur in Bihar, Datia in Madhya Pradesh, and Manjalpur in Gujarat. pic.twitter.com/bxYAKAmj9O
— ANI (@ANI) July 30, 2026

यह भी पढ़ें -  अपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब

साल 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के योगेश पटेल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 1 लाख 20 हजार से अधिक वोट हासिल किया था। अब जीत या हार का फैसला तीन अगस्त को होगा। तीनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पूरा दम खम लगा दिया है।

सुरक्षा बलों की किया गया तैनात

प्रशासन के अनुसार, मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 14 कंपनियां लगाई गई हैं। इनमें 9 प्लाटून स्वायड, 18 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 6 वीडियो सर्विलांस टीम, 3 वीडियो व्यूइंग टीम और 42 सेक्टर पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

एयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Ahmedabad Plane Crash Investigation Update: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को एयर इंडिया फ्लाइट एआई-171 हादसे की जांच अब अपने अंतिम चरण में है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि दुर्घटना की विस्तृत जांच इस साल अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। एएआईबी द्वारा कोर्ट को आश्वासन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को तय की है। अहमदाबाद में हुए इस भीषण विमान हादसे में कुल 260 लोगों की जान चली गई थी।

अहमदाबाद विमान हादसे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएआईबी ने जानकारी दी कि यह केवल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के अधिकारियों द्वारा की जा रही सामान्य इन-हाउस जांच नहीं है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि जांच अंतरराष्ट्रीय विमानन मानकों और प्रोटोकॉल के अनुरूप की जा रही है। इसमें उन देशों के विशेषज्ञ और मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि भी शामिल हैं, जिनके नागरिक इस हादसे में मारे गए थे।

CJI की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही सुनवाई

अहमदाबाद विमान हादसे पर जांच की सुनवाई भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है। यह सुनवाई हादसे में मृतक पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता और फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स की ओर से दाखिल याचिका पर हुई। इस याचिका में पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की गई है।

प्रशांत भूषण ने जांच की गति और उसकी प्रकृति पर उठाए सवाल

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने जांच की गति और उसकी प्रकृति पर सवाल उठाए। उन्होंने अदालत में कहा कि हादसे के कई महीने बीत जाने के बावजूद जांच पूरी नहीं हो सकी है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि जांच केवल डीजीसीए के अधिकारियों तक सीमित है, जिससे उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।

तुषार मेहता ने याचिकाकर्ताओं के आरोप पर दिया जवाब

सुप्रीम कोर्ट में एएआईबी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिकाकर्ताओं के आरोपों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जांच एयरक्राफ्ट (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियमों और लागू अंतरराष्ट्रीय संधियों के अनुसार की जा रही है, जिनका भारत भी पक्षकार है। उन्होंने कहा कि विदेशी विशेषज्ञों और संबंधित देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से जांच पूरी तरह पारदर्शी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित हो रही है।

ये भी पढे़ं-  अमित शाह ने बल प्रयोग का दिया आदेश…राहुल गांधी के आरोप पर संसद में हंगामा, गृह मंत्री जवाब दो के लगे नारे

सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट इस वर्ष अक्टूबर तक तैयार कर ली जाएगी और उसे सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। अब इस बहुचर्चित मामले पर सभी की निगाहें 12 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई और अंतिम जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखते ही मचा हड़कंप
IndiGo Flight Emergency Landing In Rajkot: दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोराह ने इसकी जानकारी दी है। दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट का गुजरात के राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोराह के अनुसार, फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

हवाई अड्डा प्राधिकरण अलर्ट

आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिलते ही हवाई अड्डा प्राधिकरण तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गई है। राजकोट हवाई अड्डे के रनवे पर आपातकालीन सेफ्टी प्रोटोकॉल को एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा फायर डिपोर्टमेंट की कई गाड़ियां के साथ-साथ पानी के टैंकर भी हवाई अड्डे के रनवे पर तैनात कर दिया गया है।

फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित

एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोराह ने बताया कि फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने की जानकारी मिलते ही राजकोट एयरपोर्ट अलर्ट हो गया और फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। यह एयरपोर्ट शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी टीम के साथ हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। चिकित्सा दल और एम्बुलेंस भी तैयार रखा गया है।

ये भी पढे़ं-  AK-47 और FIR पर सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- क्या छात्र आतंकवादी थे? गृह मंत्री से मांगा जवाब

एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित

राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट नंबर IGO1452 और A321 टाइप फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं देखा गया था। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे एयरपोर्ट पर पूरी आपातकाल घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल 194 यात्री सवार थे। यह विमान दुबई से मुंबई जा रहा था।

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अहमदाबाद के वनितलाव गांव का टूटा संपर्क, NDRF ने शुरू किया राहत व बचाव कार्य
Heavy Rainfall Causes Flooding In Vanitlav Village Dholera: गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अहमदाबाद जिले के धोलेरा तालुका का वनितलाव गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है। भोगावो नदी में जलस्तर लगातार बढ़ने से गांव का आसपास के इलाकों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव एक टापू जैसा दिखाई देने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रशासन के अनुसार, नदी का पानी तेजी से बढ़ने के कारण गांव तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख रास्ते बंद हो गए हैं। इससे गांव में रहने वाले लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों और जवानों को मौके पर तैनात कर दिया है।

राहत एवं बचाव अभियान जारी

पुलिस, जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। बचाव दल का मुख्य उद्देश्य गांव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना है। पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

अन्य मार्ग भी एहतियातन किए गए बंद

इस बीच, भोगावो नदी में पानी बढ़ने के कारण आनंदपुर और बुरानपुर गांवों की ओर जाने वाला मार्ग भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। पुलिस ने इन रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी है और लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को पानी से भरे या बंद रास्तों से गुजरने की अनुमति न दी जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

यह भी पढ़ें  तमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?

लोगों से प्रशासन की अपील

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बंद किए गए रास्तों का उपयोग न करें और नदियों या पानी से भरे क्षेत्रों में जाने का प्रयास बिल्कुल न करें। पुलिस ने नागरिकों से केवल सरकारी सूचना और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों पर ही भरोसा करने तथा अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की है।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

मूसलाधार बारिश से 35 लोगों की मौत, गुजरात और असम में NDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
Rescued Elephant Amid Heavy Rain In Nagaland Dikhow River Assam: भारत के कई राज्य इस समय भीषण मानसून और बाढ़ की चपेट में हैं, जहां गुजरात और असम में स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार, अकेले गुजरात में पिछले दो दिनों में बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 35 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि असम में मृतकों का आंकड़ा 61 तक पहुंच गया है।

पाटन और राधनपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

गुजरात के कई जिलों में इंद्रदेव का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। राज्य के पाटन जिले के संतालपुर तालुका में शनिवार सुबह तक मात्र 24 घंटों में 381 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि राधनपुर में 342 मिमी पानी बरसा है। राज्य के 173 तालुकाओं में 250 मिमी से अधिक बारिश होने के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने उत्तर गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा और सौराष्ट्र के सुरेंद्रनगर व मोरबी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि दक्षिण गुजरात में बारिश की गति थोड़ी धीमी हुई है और सरदार सरोवर नर्मदा बांध 68 प्रतिशत तक भर गया है।

सात हजार से अधिक का रेस्क्यू

बाढ़ के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक राज्य में लगभग 42 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। NDRF की 18 और SDRF की 32 टीमों के साथ-साथ कई संवेदनशील इलाकों में भारतीय सेना को भी तैनात किया गया है।

अहमदाबाद के ढोलका तालुका में NDRF ने 103 लोगों को सुरक्षित निकाला, वहीं नवसारी में 120 ग्रामीणों को मौत के मुंह से बाहर लाया गया। मानवता की एक मिसाल अहमदाबाद के भेटावाडा गांव में देखने को मिली, जहां प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को NDRF के जवानों ने नाव के जरिए 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया और उसकी जान बचाई।

असम में सात लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के नौ जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। राहत और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार राज्य प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है।

नगालैंड से बहकर आए हाथी का चमत्कारिक बचाव

बाढ़ की इस त्रासदी के बीच एक सुखद खबर असम के शिवसागर जिले से आई। नगालैंड की पहाड़ियों से बहकर आया एक 53 साल का पालतू हाथी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी डिखो के तेज बहाव में फंस गया था। वन विभाग और वेटेरिनरी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाथी को नजीरा के पास सुरक्षित बचा लिया। इलाज के बाद हाथी अब खतरे से बाहर है और अधिकारियों की देखरेख में आराम कर रहा है।

यह भी पढ़ें  Amarnath Yatra: भारी बारिश के कारण पहलगाम मार्ग बंद, बालटाल रूट से जारी रहेगी अमरनाथ यात्रा

महाराष्ट्र के पालघर में आर्थिक सहायता का वितरण

बाढ़ का असर केवल गुजरात और असम तक सीमित नहीं है। महाराष्ट्र के पालघर जिले में इस महीने की शुरुआत में आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने अब पीड़ितों के परिवारों को आर्थिक मदद देना तेज कर दिया है। प्रत्येक पात्र परिवार के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की गई है, जिसमें से आठ परिवारों को सहायता राशि प्रदान भी कर दी गई है।

वर्तमान में, प्रशासन और बचाव दल पूरी तरह मुस्तैद हैं, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अगले कुछ दिन इन राज्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

गुजरात में कुदरत का कहर, दक्षिण गुजरात में सैलाब से हाहाकार, सूरत-वलसाड डूबे, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
Gujarat Monsoon Situation And Flood News Update: गुजरात इस समय मॉनसून के सबसे भीषण संकट का सामना कर रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने राज्य के कई जिलों में तबाही मचा दी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात के कई हिस्सों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जो आने वाले घंटों में और भी गंभीर स्थिति का संकेत दे रहा है।

रिकॉर्ड तोड़ बारिश से डूबे शहर

दक्षिण गुजरात इस समय विनाश का केंद्र बना हुआ है। वलसाड के उमरगाम में महज 48 घंटों में रिकॉर्ड 35.67 इंच (करीब 1300mm) बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा कपराडा में 29 इंच और धरमपुर में 20 इंच बारिश ने तबाही की नई इबारत लिख दी है। हालात इतने खराब हैं कि वलसाड में एक पार्किंग लॉट में खड़ी 50 से अधिक कारें पानी में पूरी तरह डूब गईं।

खाड़ियों के पानी ने बढ़ाई मुश्किल

सूरत शहर में स्थिति लगातार दूसरे दिन भी नाजुक बनी हुई है। खाड़ियों का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है, जिससे सानिया हेमाद और सरोली जैसे क्षेत्र जलमग्न हैं। सानिया हेमाद में स्थित प्रसिद्ध खोयडियार माता का मंदिर 10 से 15 फीट पानी में डूब गया है। सूरत में शुक्रवार शाम तक 41 mm बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की ड्रेनेज व्यवस्था ठप हो गई और पानी सड़कों पर जमा हो गया।

सेना और NDRF की टीमें मुस्तैद

राज्य में बिगड़ते हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में हाई-लेवल मीटिंग की और अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। पूरे राज्य में अब तक 22,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 1,200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वलसाड में एक साहसी ऑपरेशन के दौरान 8 महीने की गर्भवती महिला को सुरक्षित बचाया गया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सूरत नगर निगम (SMC) ने अब तक 43,750 से अधिक भोजन के पैकेट और 26,690 पानी की बोतलें बांटी हैं।

रेल और सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित

भारी बारिश का असर परिवहन पर भी पड़ा है। अहमदाबाद-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे हजारों यात्री नवसारी और अन्य स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। नर्मदा जिले में उमरान का डायवर्जन बह जाने से 7 गांव मुख्य संपर्क से पूरी तरह कट गए हैं। अहमदाबाद में भी कई अंडरपास बंद कर दिए गए हैं।

उकाई बांध और तापी नदी पर प्रशासन की नजर

सूरत शहर की जीवनरेखा तापी नदी पर बने उकाई बांध का जलस्तर 315.46 फीट तक पहुंच गया है, जबकि इसका पूर्ण स्तर 345 फीट है। प्रशासन लगातार बांध में पानी की आवक और जावक की निगरानी कर रहा है। वहीं, सूरत का कॉजवे 7.01 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा है और फिलहाल यातायात के लिए बंद है।

यह भी पढ़ें  Weather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी

अभी खतरा टला नहीं है

IMD के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मॉनसून की सक्रियता बढ़ी है। राज्य के 3 जिलों में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 11 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफनती नदियों और खाड़ियों से दूर रहें और केवल उबला हुआ या सुरक्षित पानी ही पिएं ताकि जलजनित बीमारियों से बचा जा सके।

हेल्पलाइन नंबर: किसी भी आपात स्थिति में नागरिक सूरत नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 2423751-56 पर संपर्क कर सकते हैं।

गुजरात में आसमान से बरसी 'आफत', खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Gujarat Heavy Rainfall News Today: गुजरात के अधिकांश हिस्सों में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। दक्षिण से लेकर उत्तर गुजरात तक, मानों आसमान से आफत बरस रही है। इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल सड़कों को दरिया बना दिया है, बल्कि कई मासूम जिंदगियां भी निगल ली हैं। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

तेज बहाव में बही कार

भारी बारिश का सबसे दुखद पहलू खेड़ा जिले से सामने आया है। यहाँ खेड़ा-मातर हाईवे पर मोतीपुरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे, जो अहमदाबाद के रहने वाले थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि कार पलट गई और बहने लगी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। घायलों का इलाज खेड़ा सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Kheda, Gujarat: Heavy rain caused a car to fall into a drain near Motipura on the Kheda-Matar highway, killing four of six passengers. Two injured were hospitalized. Rescue teams recovered three bodies, with efforts ongoing.

(23/7/26) pic.twitter.com/0MYSoOCRnf
— IANS (@ians_india) July 23, 2026

24 घंटे में 12 इंच बारिश और स्कूल बंद

राज्य की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में भी हालात बेहद चिंताजनक हैं। पिछले 24 घंटों में शहर में 12 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण शहर में 'अघोषित इमरजेंसी' जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आज अहमदाबाद के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। पूरे जिले की बात करें तो यहाँ औसतन 14 इंच बारिश हुई है, जिसने जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है।

वलसाड और नवसारी में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिले कुदरत के कहर का केंद्र बने हुए हैं। पिछले 48 घंटों में वलसाड के उमरगांव में करीब 57 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो अपने आप में एक खौफनाक आंकड़ा है। वलसाड जिले का औसत बारिश आंकड़ा भी 40 इंच के आसपास पहुंच गया है। वहीं नवसारी में पिछले दो दिनों में 32-35 इंच बारिश हुई है। सड़कों पर कई फीट पानी जमा है और घरों के अंदर भी पानी घुस गया है, जिससे लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।

वलसाड में फंसी बस और टूटे पुल

बाढ़ के बीच रेस्क्यू की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। वलसाड के अंभेटी कोपारली रोड पर एक लग्जरी बस बाढ़ के पानी में फंस गई थी, जिसमें सवार 35 यात्रियों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला। वलसाड के ही उमरगांव में एक महत्वपूर्ण ब्रिज टूटने से कई गांवों का संपर्क कट गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। उधर नवसारी में NDRF की टीम ने खाखवाड़ा क्षेत्र से 38 लोगों का सफल रेस्क्यू किया है।

यह भी पढ़ें  IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं

उपमुख्यमंत्री का दौरा और सरकारी मदद का भरोसा

हालात का जायजा लेने के लिए गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी खुद मैदान में उतरे हैं। उन्होंने बीती रात नवसारी और वलसाड जिलों का दौरा किया और भारी बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। वर्तमान में गुजरात के हर हिस्से में बारिश का दौर जारी है और प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।