BMW Surprise : दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से लौट रही पायलट पत्नी के लिए उसके पति ने BMW 340i कार के साथ ऐसा सरप्राइज प्लान किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Husband Surprise Wife : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर एक पायलट पति ने अपनी पत्नी के लिए ऐसा सरप्राइज प्लान किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में पायलट तपेश कुमार अपनी पत्नी प्राची को लेने एयरपोर्ट पहुंचते हैं।
प्राची भी पेशे से पायलट हैं और उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि एयरपोर्ट के बाहर उनके लिए एक खास सरप्राइज इंतजार कर रहा है। आमतौर पर घर जाने के लिए सामान्य कार की उम्मीद कर रहीं प्राची जैसे ही बाहर पहुंचीं, उनकी नजर BMW 340i पर पड़ी और उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि BMW कार को देखते ही प्राची कुछ पल के लिए रुक जाती हैं और फिर उत्साह के साथ कार को चारों तरफ से देखने लगती हैं। इसके बाद वह ड्राइविंग सीट पर बैठती हैं और खुद कार चलाकर घर के लिए निकल पड़ती हैं।
तपेश कुमार ने वीडियो के साथ बताया कि उनकी पत्नी को यह कार बेहद पसंद है क्योंकि यह उनके भाई की पुरानी नीले रंग की BMW 330i से काफी मिलती-जुलती है। इसी वजह से उन्होंने यह खास सरप्राइज प्लान किया ताकि यह पल उनके लिए हमेशा यादगार बन सके। वीडियो में दोनों की खुशी और मुस्कान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे “रिलेशनशिप गोल्स” बताया, जबकि कुछ ने लिखा कि किसी तोहफे की कीमत से ज्यादा उसकी भावनात्मक अहमियत मायने रखती है।
यूजर्स ने तपेश की इस सोच की भी तारीफ की कि उन्होंने वही कार चुनी, जिससे उनकी पत्नी की खास यादें जुड़ी थीं। कई लोगों ने इस जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि ऐसे छोटे-छोटे सरप्राइज रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं। फिलहाल यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली कहानियों में शामिल हो गया है।
Pilot husband surprises wife with bmw at delhi airport heartwarming viral video