

Mukesh Rishi PM Modi Birthday Wishes: बॉलीवुड में विलेन की दमदार भूमिका निभाने वाले मुकेश ऋषि ने हाल ही में पीएम मोदी की जमकर सराहना की है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके से पहले उन्होंने पीएम मोदी के लिए खास बात कही है।
एक इंटरव्यू में एक्टर मुकेश ऋषि ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी भारत के लिए काम कर रहे हैं, भारत को इससे कई बेहतर परिणाम भी मिलेगा।
बातचीत के दौरान जब मुकेश ऋषि से पीएम नरेंद्र मोदी के आगामी जन्मदिन को लेकर पूछा गया कि वह उन्हें क्या कहना चाहेंगे, तो एक्टर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को तोहफा देने के बजाय देशवासियों को उनकी ओर से कई सुविधाएं मिल रही हैं।
एक्टर मुकेश ऋषि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पीएम को देश की ओर से तोहफा देने की बात ही अलग है, क्योंकि वह खुद देशवासियों को काफी कुछ देते रहते हैं। एक्टर ने अपने बयान में वंदे भारत ट्रेन, अस्पताल, हाईवे और एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया। उनका कहना था कि इन विकास कार्यों से देश की तरक्की हो रही है।
मुकेश ऋषि ने आगे कहा कि सरकार की ओर से कई ऐसी योजनाएं लाई गई हैं, जो अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी हैं और उनका लाभ भी लिया जा रहा है। उन्होंने इन प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। अभिनेता ने कहा कि उनकी कामना है कि प्रधानमंत्री हमेशा स्वस्थ रहें और देशवासी भी देश की प्रगति में अपना योगदान देते रहें। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत और ज्यादा तरक्की करेगा।
मुकेश ऋषि ने अपनी बात खत्म करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पीएम मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। एक्टर मुकेश ऋषि ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह सोचते है और योजनाएं बनाते है, उसके लिए वह उन्हें शुभकामनाएं देना चाहते है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मुकेश ऋषि हाल ही में वेब सीरीज सलाहकार में नजर आए थे। यह एक रियलिस्टिक मिशन थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु जासूसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सीरीज की कहानी दो अलग-अलग समय-सीमाओं में आगे बढ़ती है। इसमें 1970 और 1980 के दशक के साथ वर्तमान समय की घटनाओं को जोड़ा गया है। कहानी में एक भारतीय जासूस के पाकिस्तान के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मिशन और उसे रोकने की कोशिशों को दिखाया गया है। मुकेश ऋषि का यह प्रोजेक्ट उनके अलग तरह के किरदारों के लिए भी चर्चा में रहा।