-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat First Urban Cable Stayed Flyover Ahmedabad Gandhinagar Corridor
गुजरात को बड़ी सौगात: CM भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद-गांधीनगर कॉरिडोर पर केबल-स्टेड फ्लाईओवर का किया उद्घाटन
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Gujarat Flyover: गुजरात के पहले शहरी केबल-स्टेड फ्लाईओवर का उद्घाटन हो गया है। 175 करोड़ रुपये की इस परियोजना से अहमदाबाद-गांधीनगर कॉरिडोर पर ट्रैफिक जाम कम होगा।

गुजरात फ्लाईओवर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhupendra Patel Ahmedabad Corridor Flyover Inaugurated: गुजरात के बुनियादी ढांचे को एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद-गांधीनगर कॉरिडोर पर राज्य के पहले शहरी केबल-स्टेड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक फ्लाईओवर का उद्देश्य राज्य के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल अहमदाबाद-गांधीनगर कॉरिडोर पर ट्रैफिक दबाव को कम करना और यात्रियों को तेज एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही सरकार ने कोबा सर्कल और भाट सर्कल के बीच नर्मदा मुख्य नहर पर बने मौजूदा छह लेन पुल को 12 लेन तक विस्तारित करने की परियोजना की भी आधारशिला रखी। इस परियोजना पर लगभग 48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्य सरकार का कहना है कि हर दिन इस मार्ग से करीब 1.93 लाख वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण भाट सर्कल पर अक्सर भारी जाम की स्थिति बन जाती थी। नए फ्लाईओवर और पुल विस्तार परियोजना से ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन होगा, यात्रा का समय घटेगा और ईंधन की भी बचत होगी। यह परियोजना गुजरात में आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
175 करोड़ रुपये में तैयार परियोजना
आपको बता दें की गांधीनगर-एयरपोर्ट रोड पर भाट सर्कल में बना यह फ्लाईओवर 1.48 किलोमीटर तक लंबा है। इसका निर्माण करीब 175 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। यह परियोजना राज्य के सड़क एवं भवन विभाग और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण की 50:50 फीसदी साझेदारी से पूरी की गई है। राज्य सरकार के अनुसार, यह गुजरात के किसी शहरी क्षेत्र में बनाया गया पहला केबल-स्टेड फ्लाईओवर है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
दिल्ली में बारिश का कहर: लबालब सड़कें और पानी में फंसे वाहन, तस्वीरों में देखिए
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
कोबा-भाट पुल होगा 12 लेन
तो वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नर्मदा मुख्य नहर पर कोबा सर्कल के पास बने मौजूदा छह लेन पुल के दोनों ओर तीन-तीन लेन के नए पुलों के निर्माण को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब 48 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस विस्तार का उद्देश्य कोबा सर्कल और भाट सर्कल के बीच बनने वाली ट्रैफिक की बाधा को खत्म करना और भविष्य में बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को आसानी से संभालना है।
जाम और ईंधन की खपत होगी कम
बता दें की अहमदाबाद-गांधीनगर कॉरिडोर राज्य की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। सरकार के मुताबिक, गांधीनगर-कोबा-एयरपोर्ट रोड और एसपी रिंग रोड पर हर दिन 1.93 लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। जिससे भाट सर्कल पर अक्सर भारी ट्रैफिक जाम लगता था, और यात्रियों को देरी के साथ-साथ ईंधन की भी अधिक खपत होती थी।
अब नए फ्लाईओवर के शुरू होने से एसपी रिंग रोड का ट्रैफिक फ्लाईओवर के नीचे से गुजरेगा जबकि अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच आने-जाने वाले वाहन फ्लाईओवर का इस्तेमाल करेंगे। इससे दोनों दिशाओं का ट्रैफिक अलग-अलग रहेगा और जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।
ये भी पढ़ें- राजस्थान और गुजरात को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
मौके पर कई अधिकारी रहे म
परियोजना के तहत एसपी रिंग रोड, वडोदरा और सूरत की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दोनों तरफ तीन-तीन लेन की छह लेन सर्विस रोड भी बनाई गई हैं। इस मौके पर सांसद हसमुखभाई पटेल, गांधीनगर की विधायक रीता पटेल और अल्पेश ठाकोर, गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल, भाजपा शहर अध्यक्ष आशीष दवे, सड़क एवं भवन विभाग के सचिव प्रभात पटिया, समेत कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।
Gujarat first urban cable stayed flyover ahmedabad gandhinagar corridor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














