संगीत और कला के दिग्गजों का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 115 कलाकारों को दिए अकादमी पुरस्कार

Sangeet Natak Academic Awards 2024-25: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार प्रदान किए।
president droupadi murmu sangeet natak academy awards
द्रौपदी मुर्मू ने दिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सौजन्य-एक्स
Updated on

Sangeet Natak Academic Awards: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार 13 अगस्त को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार प्रदान किए।

झारखंड के तीन कलाकारों को मिला पुरस्कार

इस समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया गया। इनमें गुरु सुशांत कुमार महापात्रा, बुटन देवी और सोमवारी देवी को सम्मानित किया गया। सरायकेला के छऊ मुखौटा कलाकार गुरु सुशांत कुमार महापात्रा को छऊ और पारंपरिक मुखौटा बनाने की कला में उनके योगदान के लिए पुरस्कार मिला।

president droupadi murmu sangeet natak academy awards
मंच शुद्धिकरण पर भड़के खरगे, संसद में पूछा- क्या लोकतंत्र में ऐसा अपमान जायज है? नड्डा ने दिया जांच का भरोसा

रांची की सगी बहनों को मिला पुरस्कार

वहीं, रांची के बुंडू की रहने वाली बहनों, बुटन देवी और सोमवारी देवी को पारंपरिक नचनी नृत्य शैली को जीवित रखने के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए।

गुरुओं को समर्पित किया सम्मान - महापात्रा

वर्ष 2024 और 2025 के लिए आयोजित विशेष सम्मान समारोह में देश भर के 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार मिलने पर गुरु सुशांत कुमार महापात्रा ने इसे अपने गुरुओं को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ मुखौटा बनाने की कला को आगे बढ़ाना उनके जीवन का मिशन है और उन्होंने कहा कि वे छऊ मुखौटा कला और छऊ नृत्य, दोनों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए काम करना जारी रखेंगे।

president droupadi murmu sangeet natak academy awards
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

अकादमी फेलोशिप के 7 हकदार

इन सम्मानों के लिए कुल 7 फेलो, 108 अकादमी पुरस्कार विजेता और 106 युवा कलाकार चुने गए। इस बार चुने गए सात अकादमी फेलोशिप के हकदारों में रंगलाल बरेथ, ए. वी. आनंद, रीता गांगुली, पुरु दाधीच, चित्तरंजन ज्योतिषी, पासुमार्थी रत्तैया शार्मा और सुधारानी रघुपथी शामिल है।

2024 के संगीत पुरस्कारों में अरुण नागेश काशलकर, निर्मल्या डे, भारत भूषण गोस्वामी, संजय मुखर्जी, कृष्णा वीगेश और राकेश चौरसिया का नाम शामिल हैं। नृत्य श्रेणी में रजेश्वरी साईनाथ, बिपुल चंद्र दास, राजकुमारी थम्बालसाना देवी, वीणा मूर्ति विजय, बिचित्रानंद स्वैन, प्रेमा ओझा बोर्बयान और श्रीदेवी राजन को सम्मानित किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com