उत्तर मुंबई में खुलेंगे 6 कौशल विकास केंद्र, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का ऐलान, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Skill Development Centers in Mumbai: उत्तर मुंबई में 6 कौशल विकास केंद्र स्थापित होंगे, कांदिवली में पहले केंद्र के लिए BMC और NSDC के बीच MOU हुआ, युवाओं को मिलेगी AI और होटल इंडस्ट्री की ट्रेनिंग।
BMC NSDC MOU Kandivali Thakur Village
बीएमसी और एनएसडीसी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर करते अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल(सोर्सः नवभारत)
Published on
Updated on

Piyush Goyal Skill Development Centers North Mumbai: उद्योग जगत में कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग को पूरा करने और स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार से जोड़ने के लिए उत्तर मुंबई में 6 स्थानों पर आधुनिक कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि इन केंद्रों के जरिए युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इन्क्यूबेशन और नई तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।

ठाकुर विलेज में स्थापित होगा पहला केंद्र, BMC और NSDC में करार

इस परियोजना के तहत कांदिवली स्थित ठाकुर विलेज में पहले कौशल विकास केंद्र की स्थापना के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के बीच आधिकारिक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। बीएमसी ने इस केंद्र के निर्माण के लिए समाज कल्याण सुविधा भूखंड उपलब्ध कराया है। कार्यक्रम में मुंबई के उपमहापौर संजय घाड़ी, अतिरिक्त आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे, एनएसडीसी के अधिकारी और महिंद्रा व लार्सन एंड टुब्रो (L&T) समूह के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वर्किंग प्रोफेशन्स और ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए विशेष योजना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कामकाजी लोगों और युवाओं की सुविधा के लिए शाम के समय और वीकेंड्स पर भी प्रशिक्षण कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने विभिन्न भाषाओं के प्रशिक्षण के साथ-साथ स्थानीय ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए विशेष मराठी भाषा प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का भी सुझाव दिया।

BMC NSDC MOU Kandivali Thakur Village
समृद्धि महामार्ग के समानांतर दौड़ेगा देश का तीसरा DFC, माल ढुलाई को मिलेगी नई रफ्तार, लॉजिस्टिक्स लागत होगी कम

होटल और रियल एस्टेट सेक्टर की जरूरतों पर रहेगा फोकस

उत्तर मुंबई में तेजी से फल-फूल रहे होटल, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट उद्योग को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों में विशेष कोर्स तैयार किए जाएंगे। अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे और उपमहापौर संजय घाड़ी ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों की मांग के अनुसार दिया जाने वाला यह अत्याधुनिक प्रशिक्षण युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com