PM Narendra Modi Birthday Live: PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर में सेवा पखवाड़ा; मंत्रियों ने दी बधाई

Narendra Modi Birthday Live: पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज मनाया जा रहा है। देशभर में सेवा पखवाड़ा, रक्तदान शिविर, आशीर्वाद का दीया समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। पढ़ें लाइव अपडेट्स।
pm narendra modi 76 birthday celebration live updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन लाइवAI Generated Image

PM Narendra Modi Birthday Celebration Live Updates: आज प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर पूरे देश में 'सेवा पखवाड़ा' और 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जाएगा, जिसके तहत रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन और जन-कल्याण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस बीच, अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थी 'आशीर्वाद का दीया' नाम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने के लिए 17 सितंबर को अपने घरों में ठीक वैसे ही दीया जलाएंगे, जैसे दिवाली पर जलाया जाता है। यहां पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट्स...

Shivraj Singh Chouhan Special Message: शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया खास वीडियो

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर खास संदेश दिया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा "कभी-कभी कोई ऐसा जन्मदिन आता है जो करोड़ों लोगों के दिलों में खुशी और उत्साह की लहरें पैदा कर देता है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी ऐसा ही है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! वे दीर्घायु हों, सौ वर्ष तक जिएं और निरंतर भारत माता के चरणों में तथा जनता की सेवा करते रहें।"

Amit Shah Wishes Narendra Modi: अमित शाह ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मोदी जी के नेतृत्व में, देश ने पहली बार आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को जमीनी स्तर पर लागू होते देखा है। अनुच्छेद 370 को हटाना, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर, इन फैसलों ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब सिर्फ निंदा नहीं करता, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करता है। नक्सलवाद खत्म हो गया है, पूर्वोत्तर में दशकों पुराने विवाद शांति समझौतों से सुलझा लिए गए हैं और सीमाएं सुरक्षित हैं। एक सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त है। मोदी जी ने यह साबित कर दिया है।"

PM Modi Birthday in Ahmedabad: अहमदाबाद में 76 पौधे और 7600 दीये जलाए गए

गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर विश्व उमिया धाम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वड़नगर से गांधीनगर और गांधीनगर से दिल्ली तक के उनके राजनीतिक सफर को दिखाया गया। जश्न के हिस्से के तौर पर, 76 पौधे लगाए गए और भारत के नक्शे की आकृति बनाने के लिए 7,600 दीये जलाए गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

pm narendra modi 76 birthday celebration live updates
PM Modi Birthday Special: वडनगर से वाराणसी तक, एक क्लिक में 25 साल की पूरी कहानी

PM Modi Birthday Celebration: दिल्ली में 'रन फॉर विकसित भारत फिट इंडिया' कार्यक्रम

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने 'रन फॉर विकसित भारत-फिट इंडिया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

CM Suvendu Adhikari Wishes PM Modi: बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका अथक समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती है। आपके गतिशील मार्गदर्शन में, भारत प्रगति, गौरव और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और असीम शक्ति की कामना करता हूं, ताकि आप हमारी मातृभूमि को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाते रहें।"

PM Narendra Modi Birthday Live: बंगाल में पौधारोपण के जरिए पीएम मोदी को दिया जन्मदिन का तोहफा

बंगाल के पुरुलिया जिले में अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थी ममता महतो और लेनिन महतो ने अपने खेत में पौधारोपण किया। उन्होंने यह काम जश्न मनाने और पीएम मोदी को 'जन्मदिन का तोहफा' देने के तौर पर किया।

bengal pm modi birthday gift
ममता महतो और लेनिन महतोसौजन्य-IANS

PM Narendra Modi Birthday Live: आज प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पूरे देश में 'सेवा पखवाड़ा' और 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जाएगा, जिसके तहत रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन और जन-कल्याण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com