Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर

Indian Para Athletes Statement: ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय पैरा-खिलाड़ियों ने अब एशियन पैरा गेम्स की तैयारी शुरू कर दी है, जहां वो नया इतिहास रचने को तैयार हैं।
After flying the Tricolour at the 2026 Commonwealth Games, para-athletes have a new mission
शर्मिला धनखड़(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Indian Para Athletes Target Asian Games After CWG 2026 Win: भारतीय पैरा-एथलीटों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय पैरा-एथलीटों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। ग्लासगो में आयोजित इन खेलों में भारत ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक जीते जिसमें 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। इस बेमिसाल कामयाबी के दम पर भारतीय पैरा-खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ खेलों के इतिहास में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ मुकाम हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया।

पुरुषों की शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमन राणा ने कहा कि ये पदक सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे देश, भारतीय सेना और उन सभी लोगों का है जिन्होंने उनके सफर में साथ दिया। उन्होंने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स है और वे उसके लिए पूरी मेहनत करेंगे।

महिला वर्ग स्वर्ण पदक विजेता ने क्या कहा?

महिलाओं की शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली शर्मिला धनखड़ ने कहा कि देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखेंगी ताकि भारत के लिए और अधिक पदक जीत सकें।

खेलों में भारत मजबूत होगा- सुवर्णा

भारतीय पैरा-एथलीट सुवर्णा राज ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत खेलों में और भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के बाद से भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है और भविष्य में भारत पदकों की संख्या के मामले में दुनिया की बड़ी खेल शक्तियों को भी चुनौती देगा।

उनका ये विश्वास हाल ही में समाप्त हुए ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय पैरा-एथलीटों के ऐतिहासिक प्रदर्शन से और मजबूत होता है। सुवर्णा राज ने उम्मीद जताई है कि लगातार मिल रहे सरकारी और सामाजिक समर्थन के दम पर भारतीय खिलाड़ी भविष्य में चीन जैसी ताकतवर देश को भी पीछे छोड़ देंगे‌।

After flying the Tricolour at the 2026 Commonwealth Games, para-athletes have a new mission
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल

क्या बोले शुभम जुयाल?

पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में पदक जीतने वाले शुभम जुयाल ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कई अहम पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया। शुभम ने कहा कि चार साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में आयोजित होंगे और भारतीय खिलाड़ी घरेलू मैदान पर और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com