

Western Railway, Special Trains News: मुंबई यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 11 विशेष ट्रेनों के फेरों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें 8 जोड़ी ट्रेनें मुंबई से आने-जाने वाली हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस स्पेशल को 31 जुलाई तक तथा 09208 भावनगर टर्मिनस–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। इसी तरह 09415 बांद्रा टर्मिनस–गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल और 09416 गांधीधाम–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल भी 30 जुलाई तक चलेंगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन सभी आरक्षित ट्रेनों के विस्तारित फेरों की बुकिंग 20 मार्च से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेनों के समय, ठहराव और रेक संरचना की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य देखें।
मुंबई रेलवे के अनुसार, इन सभी आरक्षित ट्रेनों के विस्तारित फेरों की बुकिंग 20 मार्च से पीआरएस केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को समय, ठहराव और रेक संरचना की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखने की सलाह दी गई है।