Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव में गुरुवार को मतदान होगा। 3.79 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जानें वोटिंग से जुड़ी हर अहम जानकारी।
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 lakh voters to decide—find out who will wear the crown of victory in Bankipur.
बांकीपुर उपचुनाव मतदान (सोर्स आईएनएस)
Published on
Updated on

Bankipur Bypoll Voting 2026: बिहार की राजधानी पटना की सबसे प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान इस गुरुवार से होने जा रहे है। इस चुनाव के मैदान में कुल मिलाकर 25 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे।

बांकीपुर विधानसभा के बने 422 मतदान केंद्र

जानकारी के अनुसार इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा गुप्ता और एनडीए समर्थित भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के इन तीनों के बीच होने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस चुनाव के प्रचार का कार्य मंगलवार की शाम को पूर्ण रूप से समाप्त हो गया। इसके बाद प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। इसके अलावा बांकीपुर विधानसभा के क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनके सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं होंगी उपलब्ध

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ या अनावश्यक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगर निगम की ओर से 1,266 कर्मियों की तैनाती की गई है, जो साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने ने मीडिया से की गई बातचीत में बताया कि मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 14 कंपनियां को लगाया गया हैं। इनमें 9 प्लाटून स्वायड, 18 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 6 वीडियो सर्विलांस टीम, 3 वीडियो व्यूइंग टीम और 42 सेक्टर पदाधिकारी भी शामिल हैं।

तीन अगस्त सुबह 7 बजे से होगी मतगणना शुरू

इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे। तीन अगस्त को मतगणना होगी। मतगणना के लिए बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना स्थल की तैयारियों की समीक्षा की है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।

मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। अब चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मतदाता तय करेंगे कि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसके हाथों में जाएगा। गुरुवार को होने वाले मतदान के साथ ही 25 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से चुनाव संबंधी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com