ऑनलाइन ऑर्डर में रेड बुल के साथ घर पहुंचा कॉकरोच, श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंडे से लगाई मदद की गुहार

Shweta Tiwari Online Order: श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी के बाद उनके घर में कॉकरोच पहुंच गया। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर मामले की जानकारी दी।
shweta tiwari and tukaram mundhe
श्वेता तिवारी और तुकाराम मुंडे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shweta Tiwari Online Grocery Delivery Complaint: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बुधवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी को लेकर हैरान करने वाला अनुभव साझा किया। उन्होंने क्विक-कॉमर्स ऐप इंस्टामार्ट से कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर की थी, लेकिन डिलीवरी के बाद उनके घर में एक कॉकरोच भी पहुंच गया। एक्ट्रेस ने वीडियो में कॉकरोच को घर में घूमते हुए दिखाया।

श्वेता तिवारी ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने इंस्टामार्ट से रेड बुल मंगाया था। डिलीवरी के बाद उन्हें अपने घर में कॉकरोच दिखाई दिया। वीडियो में कॉकरोच फर्श पर घूमता नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने इसे रिकॉर्ड करते हुए कहा कि ड्रिंक के साथ उनके घर में कॉकरोच भी आ गया और वह पूरे घर में घूम रहा है। श्वेता ने अपनी शिकायत को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को भी टैग किया। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग किया।

तुकाराम मुंडे से मांगी मदद

वीडियो में श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंडे को संबोधित करते हुए उनसे इस मामले पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या उन्हें तुकाराम मुंडे को टैग करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके घर में कॉकरोच आ रहे हैं और उनसे इस मामले में ध्यान देने की गुहार लगाई। तुकाराम मुंडे हाल के दिनों में महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी और हाइजीन को लेकर की जा रही कार्रवाई के चलते चर्चा में हैं।

महाराष्ट्र FDA की ओर से खाद्य पदार्थों से जुड़े कारोबार और क्विक-कॉमर्स सेवाओं की जांच को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके काम की तारीफ भी करते नजर आए हैं। हालांकि, श्वेता तिवारी की इस शिकायत पर अभी तक तुकाराम मुंडे या संबंधित क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shweta Tiwari Cockroach Video
श्वेता तिवारी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
shweta tiwari and tukaram mundhe
परिवार चाहता था डॉक्टर बने रणदीप हुड्डा, बन गए बॉलीवुड स्टार, कार धोकर कमाते थे पैसे, आज जीते हैं आलीशान लाइफ

द ट्रेटर्स 2 में नजर आ रही हैं श्वेता

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का हिस्सा हैं। शो में उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, शाहनील गिल और शालिनी पासी समेत कई अन्य कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com