मुंबई मेट्रो की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा, विक्रोली गोदरेज परिसर तक बनेगा डायरेक्ट फुट ओवर ब्रिज

Mumbai Metro Line 4: मुंबई में मेट्रो लाइन-4 के विक्रोली स्टेशन को गोदरेज परिसर से सीधे फुट ओवर ब्रिज से जोड़ा जाएगा। गोदरेज कंपनी ₹10 करोड़ विकास शुल्क देकर खुद उठाएगी निर्माण लागत।
MMRDA approves a direct FOB connecting Vikhroli Metro Line-4 station to Godrej campus; Godrej & Boyce pays ₹10 crore fee to build the pedestrian link over LBS road.
मुंबई मेट्रो-4 स्टेशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Metro 4 Vikhroli Station: मुंबई में मेट्रो की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एमएमआरडीए ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रमुख ऑफिस, मॉल और आवासीय परिसरों तक मेट्रो स्टेशनों से सीधे फुट ओवर ब्रिज के जरिए पहुंच संभव होगी। इसी कड़ी में विक्रोली स्थित गोदरेज परिसर को मेट्रो लाइन-4 स्टेशन से जोड़ने वाले एफओबी को मंजूरी दे दी गई है। इससे यात्रियों को व्यस्त सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, पैदल आवागमन सुरक्षित होगा, भीड़ कम होगी और मेट्रो का उपयोग भी बढ़ेगा।

एमएमआरडीए ने मेट्रो लाइन-4 के एक स्टेशन को विक्रोली स्थित गोदरेज के वाणिज्यिक परिसर से जोड़ने वाले प्रत्यक्ष फुट ओवर ब्रिज को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण के बाद कर्मचारी, आगंतुक और यात्री व्यस्त एलबीएस रोड पार किए बिना सीधे मेट्रो स्टेशन और गोदरेज परिसर के बीच आवागमन कर सकेंगे।

इससे यात्रा का समय घटेगा और पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। गोदरेज एंड बॉयस ने इस परियोजना के लिए एमएमआरडीए को 10 करोड़ रुपए का एकमुश्त, अप्रतिदेय विकास शुल्क जमा कराया है। एफओबी के डिजाइन और निर्माण की पूरी लागत भी कंपनी ही वहन करेगी। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एंटरप्राइजेज एस्टेट्स डिवीजन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड अनुप मैथ्यू ने महानगर आयुक्त डॉ। संजय मुखर्जी को औपचारिक रूप से इसका चेक सौंपा।

मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की दूसरी मंजूरी

एमएमआरडीए के अनुसार यह मेट्रो लाइन-7 पर ओबेरॉय मॉल को मिली प्रत्यक्ष मेट्रो कनेक्टिविटी के बाद किसी निजी परियोजना को एफओबी के माध्यम से मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की दूसरी मंजूरी है। ओबेरॉय मॉल मॉडल की सफलता के बाद अब कई अन्य संस्थानों ने भी ऐसी कनेक्टिविटी में रुचि दिखाई है।

विचाराधीन हैं अन्य प्रस्ताव

एमएमआरडीए के पास वर्तमान में कई अन्य प्रस्ताव भी विचाराधीन है। इनमें मेट्रो लाइन-2बी पर स्थित भारत डायमंड बोर्स का प्रस्ताव प्रमुख है। इसके लागू होने पर प्रतिदिन लगभग 40 हजार यात्रियों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आसपास की सड़कों पर भीड़ घटेगी और मेट्रो के उपयोग को और बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाताया की  मेट्रो के किराया और गैर-यह नीति यात्रियों की किराया राजस्व में वृद्धि कर नेटवर्क की वित्तीय स्थिरता को भी मजबूत करेगी।

एमएमआरडीए महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने बाताया की  इस पहल को वाणिज्यिक और आवासीय परियोजनाओं से उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। - एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री व एमएमआरडीए अध्यक्ष यह सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और वित्तीय रूप से सुदृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com