IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Today Weather Update: IMD ने 24 जुलाई को देश के 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है।
IMD Weather Alert: Rain expected today in states including Delhi and UP; winds to blow at speeds of 80 kmph.
आज का मौसम, एआई फोटो
Updated on

IMD Weather Update Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून के सक्रिय होने के साथ ही देश के बड़े हिस्से के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। आज यानी 24 जुलाई 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी राज्यों तक के 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और मध्य असम के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम में यह अचानक बदलाव आया है।

इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मानसून अब एक्टिव हो गया है। मेरठ, लखनऊ, कानपुर और आगरा सहित 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक और भारी बारिश के साथ 70-80 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, बिहार में अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। पटना, गया, और पूर्णिया जैसे जिलों में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं, कई स्थानों पर तेज आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा, गंडक और कोसी जैसी नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना जताई गई है, प्रशासन ने इसको लेकर निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दिया है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि का डर

झारखंड के रांची, धनबाद और बोकारो सहित कई जिलों में 24 और 25 जुलाई को तेज बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और सागर जैसे इलाकों में भी 60-70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान (24 जुलाई):

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 32°C 28°C
लखनऊ 31°C 27°C
पटना 32°C 27°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 32°C 26°C
शिमला 24°C 20°C
Navbharat Live
navbharatlive.com