Weather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने 25 से 30 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानें दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, बंगाल और झारखंड का ताजा मौसम अपडेट।
Weather Update: Heavy rain alert from July 25 to 30; Meteorological Department issues warning for several states, including Bengal and Rajasthan.
भारी बारिश से प्रभावित होता जनजीवन (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Weather Update: देशभर में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने 25 से 30 जुलाई के बीच कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जबकि कुछ राज्यों में मध्यम वर्षा होने का अनुमान है इतना ही नही बल्कि पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बिहार में अधिकांश जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने मीडिया को बताया कि बिहार में 25 जुलाई को ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, रोहतास, गया, नवादा और नालंदा सहित दक्षिण-पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना अधिक है। वहीं देखा जाए तो मिथिलांचल, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ पश्चिमी इलाकों में 25 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 26 से 30 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 25 से 27 जुलाई के बीच मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं। आपको बता दें कि इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई को पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय गरज के साथ हल्कीं बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में नमी बनी रह सकती है।

झारखंड में भी बरसेंगे बादल

आपको बताते चले कि झारखंड में 25 से 28 जुलाई के दौरान ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि कई इलाकों में बादलों की गर्जन के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

पश्चिम बंगाल के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में 26 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है। वहीं कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा में भी 26 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जैसे हिमालयी जिलों में 28 से 30 जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में मानसून रहेगा सक्रिय

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। 25 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिणी राजस्थान के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जलभराव, बिजली गिरने और तेज हवाओं जैसी परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने तथा स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com