पिकलबॉल वर्ल्ड कप में भारत का धमाका, बिना हारे लीग स्टेज खत्म; 37 मेडल के साथ चौथे स्थान पर पहुंचा

Pickleball World Cup India: वियतनाम में जारी पिकलबॉल वर्ल्ड कप में भारत ने बिना कोई मैच गंवाए लीग स्टेज खत्म किया। 37 मेडल के साथ भारतीय टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
India makes a splash at the Pickleball World Cup, finishing the league stage undefeated
पिकलबॉल वर्ल्ड कप भारतीय टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India Pickleball Medal Tally: वियतनाम के दा नांग में जारी पिकलबॉल वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार शुरुआत की है। टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम ने टीम इवेंट के लीग स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीतकर बिना कोई मैच गंवाए अगले दौर में जगह बना ली। भारत ने एंटीगुआ और बारबुडा तथा इजरायल को 6-0 के एकतरफा स्कोर से हराया।

इसके बाद लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में चेक गणराज्य को 5-1 से मात दी। हर मुकाबले में 6 मैच खेले गए, जिसमें महिला युगल, पुरुष युगल, मिश्रित युगल के 2 मुकाबले, महिला एकल और पुरुष एकल शामिल रहे। भारतीय खिलाड़ियों ने इन सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

अब पुर्तगाल से होगी टक्कर

लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन के बाद भारत अब शुक्रवार को राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल का सामना करेगा। टीम का आत्मविश्वास इस समय काफी ऊंचा है। भारतीय प्रो टीम में हर्ष मेहता, अर्जुन सिंह, अनीश फ्रोइलन, अमन पटेल, पर्ल अमलसादीवाला, नाओमी अमलसादीवाला, आलिया इब्राहिम और मिहिका यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत के कप्तान हर्ष मेहता ने कहा कि टीम का हौसला काफी मजबूत है। सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम सकारात्मक ऊर्जा के साथ अगले दौर के लिए तैयार है।

37 मेडल के साथ चौथे नंबर पर भारत

भारत ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 37 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 6 गोल्ड, 16 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल तालिका में चौथे स्थान पर है। भारत की सीनियर टीम ने भी पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने जर्मनी और नेपाल को 4-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।

भारतीय पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत मुकाबलों से लेकर टीम इवेंट तक खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा दिखाया है और अगर यही प्रदर्शन जारी रहा तो भारत मेडल तालिका में और ऊपर जा सकता है।

India makes a splash at the Pickleball World Cup, finishing the league stage undefeated
18 साल की अनाहत सिंह का बड़ा धमाका, वर्ल्ड नंबर 11 को हराकर लंदन स्क्वैश क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते मेडल

गोल्ड मेडल

  • विशाल चौधरी और सिद्धार्थ रेड्डी - 40+ पुरुष युगल

  • भूषण अकुट और अशोक रोहिरा - 60+ पुरुष युगल

  • भूषण अकुट - 60+ पुरुष एकल

  • भूषण अकुट - 60+ मिश्रित युगल

  • विवेक रेड्डी - 40+ पुरुष एकल

  • फायरोज जैदी - 40+ महिला एकल

सिल्वर मेडल

  • अशोक रोहिरा - 60+ पुरुष एकल

  • निखिल और विग्नेश - 30+ पुरुष युगल

  • किरण - 50+ पुरुष एकल

  • संजना सिरिमल्ला - महिला युगल

  • लोकेश भावसार - 30+ पुरुष एकल

  • कियान कॉन्ट्रैक्टर - पुरुष एकल

  • राघव मल्लिक - 60+ पुरुष एकल

  • सिद्धार्थ रेड्डी और फायरोज जैदी - 40+ मिश्रित युगल

  • नेहा अरोड़ा - 40+ महिला एकल

  • संजना सिरिमल्ला - ओपन महिला एकल

  • प्रशांति लकमसानी - 50+ महिला एकल

  • पेटुलिया बालाजी - 60+ महिला एकल

ब्रॉन्ज मेडल

  • अजीत भारद्वाज और वासुदेवन कोठंडारमन - 60+ पुरुष युगल

  • श्रीकर और विवेक रेड्डी - 40+ पुरुष युगल

  • विशाल चौधरी और सिद्धार्थ रेड्डी - 40+ पुरुष युगल

  • नवीन तुम्माला - 50+ पुरुष एकल

  • रोशन मिश्रा - 30+ पुरुष एकल

  • ईश्वरन अन्नामलाई - 60+ पुरुष एकल

  • रॉकी राघवन - 50+ मिश्रित युगल

  • विशाल चौधरी - 40+ मिश्रित युगल

  • शक्स देवनानी - 60+ महिला एकल

  • हर्ष मेहता - प्रो पुरुष युगल

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com