बाबर आजम का बड़ा कमबैक, ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचे; देखें किस नंबर पर हैं भारतीय बल्लेबाज

ICC Test Rankings: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में वापसी कर ली है।
Babar Azam makes a major comeback, breaks into the top 10 of the ICC Test rankings
बाबर आजम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Babar Azam Back In Top 10 ICC Test Batsmen: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को नई ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें अब मिला है। ताजा रैंकिंग में बाबर आजम ने पांच स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में जगह बना ली है। वो अब 716 रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वेस्टइंडीज दौरे पर हुआ कमाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बाबर आजम ने बल्ले से अहम योगदान दिया था। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 23 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में वो 58 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बाबर ने 88 रन की शानदार पारी खेली। दूसरी पारी में उन्होंने 23 रन बनाए और नाबाद लौटे। इन दो अर्धशतकीय पारियों का सीधा फायदा उन्हें ICC रैंकिंग में मिला है।

दिनेश चंडीमल को हुआ नुकसान

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही। पाकिस्तान को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे टेस्ट में टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर ली। इस सीरीज में बाबर के प्रदर्शन ने उनकी टेस्ट रैंकिंग को एक बार फिर मजबूत किया है।

नई रैंकिंग में बाबर के टॉप-10 में आने के बाद दिनेश चंडीमल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। चंडीमल अब 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा टॉप-10 में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

Babar Azam makes a major comeback, breaks into the top 10 of the ICC Test rankings
ICC पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग (सोर्स- AI Image)

ट्रेविस हेड लिस्ट में सबसे ऊपर

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड अभी भी नंबर-1 पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 853 अंक है। हालांकि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक उनसे सिर्फ एक अंक पीछे हैं। ब्रूक 852 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में नंबर-1 की कुर्सी के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

जो रूट तीसरे और स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल 743 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर हैं। वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 733 रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर बने हुए हैं।

Babar Azam makes a major comeback, breaks into the top 10 of the ICC Test rankings
मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

बाबर के लिए खास मौका

बाबर आजम के लिए ये रैंकिंग इसलिए भी खास है क्योंकि लंबे समय से उनकी टेस्ट बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठ रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में बनाए गए रन अब उनकी रैंकिंग में भी नजर आ रहे हैं।

पांच स्थान की छलांग के साथ टॉप-10 में वापसी ने बाबर को टेस्ट क्रिकेट में फिर से मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com