कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग के नाम का हुआ ऐलान, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से होंगे सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

Anant Nag Career: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को साल 2024 का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड देने का ऐलान किया गया है। अनंत नाग को 22 सितंबर 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
Anant Nag Dadasaheb Phalke Award
अनंत नाग(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anant Nag Dadasaheb Phalke Award 2024 Winner: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को साल 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की सेलेक्शन कमेटी की सिफारिश के बाद उनके नाम का ऐलान किया है। भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है।

अनंत नाग को यह पुरस्कार 22 सितंबर 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह के दौरान दिया जाएगा। समारोह गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित किया जाएगा। अनंत नाग के नाम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में अनंत नाग के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि कई दशकों तक अपनी सहज अदाकारी, शानदार अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा से उन्होंने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

4 सितंबर 1948 को कर्नाटक के बेंगलुरू में जन्मे अनंत नाग ने अपने कई दशक लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी अभिनय किया है। अनंत नाग ने अपने करियर में कॉमेडी, ड्रामा और गंभीर किरदारों से लेकर कई तरह की भूमिकाएं निभाईं। टीवी सीरीज ‘मालगुड़ी डेज’ में उनके काम को भी काफी लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वह सुपरहिट कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ’ में भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

Anant Nag Dadasaheb Phalke Award
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई वाला घर, 70 हजार के किराए में रहती हैं एक्ट्रेस, खिड़की से नजर आता है चॉल का नजारा

50 साल पूरे होने पर भी जारी रहा सफर

अनंत नाग ने साल 2023 में सिनेमा जगत में अपने 50 साल पूरे किए थे। अभिनय के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान को देखते हुए उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड उनके फिल्मी सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। फिल्मों के अलावा अनंत नाग राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। वह विधायक और एमएलसी के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। साल 1996 में वह जयादेवप्पा हलप्पा पटेल की कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com