By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लेती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस खास टिप्स फॉलो करती हैं।
अवनीत कुछ घरेलू टिप्स की मदद से 22 साल की उम्र में भी 16 साल की लगती हैं। आइए जानें उनके स्किन केयर सीक्रेट के बारे में..
एक्ट्रेस अपनी स्किन का खास ख्याल रखती हैं। इसी तरह अवनीत हमेशा अपनी स्किन को मॉइस्चराइज रखना पसंद करती हैं।
एक्ट्रेस सुबह उठकर गुनगुना पानी पीती हैं। इससे टॉक्सिंस कम होते हैं और चेहरे का निखार बना रहता है और फैट भी कम होता है।
अवनीत रोजाना फ्रूट्स और जूस को अपनी डाइट में रखती हैं। इससे उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है।
अवनीत रोजाना एक्सरसाइज और योग करती हैं। इससे बॉडी फिट रहती है, साथ ही स्किन पर ग्लो बना रहता है।
एक्ट्रेस बताती हैं कि वो अपनी त्वचा को निखारने के लिए दही, नींबू और हल्दी से बना फैस पैक लगाती हैं।
इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी डाइट में विटामिन-सी को भी जरूर रखती हैं। इससे स्किन क्लीन और क्लीयर रहती है।