15 साल से टैक्स नहीं भरने वालों पर कार्रवाई, अब नहीं चलेगी लापरवाही; मनपा ने मांगी बकायेदारों की सूची

Property Tax Recovery: संभाजीनगर में 15 वर्षों से संपत्ति कर नहीं भरने वाले बकायेदारों के खिलाफ मनपा सख्त कार्रवाई करेगी। प्रशासन को सूची तैयार कर नियमानुसार वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
Action will be taken against those who have not paid taxes for 15 years; negligence will no longer be tolerated; Municipal Corporation has requested a list of defaulters.
Municipal Corporation Action ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Action: छत्रपति संभाजीनगर शहर में लंबे समय से संपत्ति कर का भुगतान न करने वाले करदाताओं के विरुद्ध अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के उप महापौर राजेंद्र जंजाल ने मनपा प्रशासन को निर्देश दिया है कि पिछले पंद्रह वर्षों से कर का भुगतान न करने वाले सभी बकायेदारों की विस्तृत सूची तैयार की जाए और उनसे नियमानुसार वसूली की कार्रवाई शुरू की जाए।

उपमहापौर ने स्पष्ट किया कि जो नागरिक नियमित रूप से कर का भुगतान कर रहे हैं, उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक नोटिस या दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा, केवल उन्हीं लोगों पर कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने जानबूझकर वर्षों से कर भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कर वसूली की प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुरूप होनी चाहिए।

पार्किंग जोन निश्चित करने के दिए निर्देश

बैठक में उप महापौर राजेन्द्र जंजाल ने बताया कि मनपा व पुलिस प्रशासन द्वारा बीते कुछ माह से नो पार्किंग में खड़े वाहनों को कार्रवाई की जा रही है। लेकिन, प्रशासन द्वारा शहर में कहीं भी पार्किंग स्थल ही तय नहीं किया हुआ है।

ऐसे में प्रशासन पहले पार्किंग स्थल तय करें। उसके बाद कोई वाहन धारक अवैध रूप से अपना वाहन पार्किंग नो पार्किंग जोन में खड़ा करता है तो उस पर जुर्माना लगाए, यह सूचना भी उप महापौर जंजाल ने की।

अंत में उन्होंने गुंठेवारी कानून के अंतर्गत संपत्ति नियमित कराकर लेने के लिए जो संपत्ति धारक मनपा प्रशासन के पास फाइल दाखिल करता है, उसके काम में जान बूझकर कुछ क्यूरी निकालकर खुले आम पैसे मांगे जा रहे हैं, इस पर जंजाल ने कड़ी नाराजगी जतायी।

विकास कार्यों के लिए कर राजस्व अत्यंत जरूरी

इस संबंध में मनपा के संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कर वसूली भवन अनुमति, जन्म-मृत्यू प्रमाणपत्र, बांधकाम अनुमति तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया, अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बकायादारी का समग्र विवरण तैयार कर उनकी संपत्तियों का सत्यापन किया जाए और आवश्यक होने पर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।

उपमहापौर ने यह भी कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए कर राजस्व अत्यंत आवश्यक है। यदि नागरिक समय पर कर का भुगतान नहीं करेंगे, तो विकास योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ेगा, इसलिए वकर वसूली को प्राथमिकता दी जाए और बकाया राशि की चरणबद्ध वसूली सुनिश्चित की जाए।

जो लोग कर भरते है, उन्हें परेशान न किया जाए जिन्होंने सालों से कर नहीं भर, ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे सख्ती से करो की राशि वसूली जाए।

कई संपत्तिधारक परेशान

  • साथ ही डीपी रोड के निकट स्थित जमीन के गुंठेवारी के लिए नगर भूमापन के जमीन गिनती की रिपोर्ट की सख्ती की जाती है।
  • इससे कई संपत्ति धारक परेशान है, लेकिन अब निजी गिनती के आधार पर गुंठेवारी का रेगुलाईजेशन करने के आदेश दिए गए है।
  • उपमहापौर ने कहा कि प्रशासनिक कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर वसूली के साथ-साथ शहर में सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com