बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पर आया बड़ा अपडेट...इस दिन होंगे Exam, देखें 11 भर्तियों का पूरा शेड्यूल

Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस के लिए केंद्रीय चयन पर्षद ने 11 भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। इसमें सिपाही, मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल, वनरक्षी समेत सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ शामिल है
Bihar Police Sipahi Bharti 2026 Exam
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2026 परीक्षा (सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Bihar Police Sipahi Bharti 2026 Exam: बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने विभिन्न पुलिस भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में 19,838 पदों वाली सिपाही भर्ती के रिजल्ट से लेकर मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल, सिपाही (प्रचालक) बिहार पुलिस रेडियो संगठन, वनरक्षी समेत 11 भर्तियों का पूरा शेड्यूल शामिल है। आप इसे सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से भी पूरा शेड्यूल देखकर नोट कर सकते हैं।

जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक, बिहार पुलिस सिपाही भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 की लिखित परीक्षा 26 सितंबर 2025 को आयोजित हो चुकी है। इसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जून 2026 में घोषित किया जाएगा। वहीं, 1,685 पदों पर निकली मद्य निषेध सिपाही की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी।

पूरा शेड्यूल नीचे दिए गए टेबल में देखें:

पद का नाम वैकेंसी विज्ञापन संख्या/प्रकाशन की तिथि लिखित परीक्षा की तिथि लिखित परीक्षा परिणाम शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि अंतिम परिणाम की तिथि
सिपाही 19,838 01/2025 26 सितंबर 2025 संपन्न 15 दिसंबर – 11 मार्च 2026 जून 2026
चालक सिपाही 4,361 01/2025 30 दिसंबर 2025 संपन्न 12 मार्च – 25 मार्च 2026 सितंबर – अक्टूबर 2026
चलंक दस्ता सिपाही 108 03/2025 जून सितंबर अक्टूबर – नवंबर दिसंबर
मद्य निषेध सिपाही 1,685 03/2025 जून सितंबर अक्टूबर – नवंबर दिसंबर
कक्षपाल 2,417 03/2025 जून सितंबर अक्टूबर – नवंबर दिसंबर
विशेष शाखा सिपाही (बंद संवर्ग) 83 फरवरी जून सितंबर नवंबर दिसंबर
सिपाही (तकनीकी) 993 मार्च जून सितंबर नवंबर – दिसंबर जनवरी 2027
सिपाही (तकनीकी) 33 मार्च जून सितंबर नवंबर – दिसंबर जनवरी 2027
वनरक्षी 1,816 मार्च सितंबर नवंबर दिसंबर फरवरी 2027
वनपाल 188 अप्रैल सितंबर नवंबर दिसंबर फरवरी 2027
कारा चालक-I 81 अप्रैल सितंबर नवंबर दिसंबर मार्च 2027

इस कैलेंडर में 6 नई भर्तियों का भी जिक्र है, जो इस साल केंद्रीय चयन पर्षद के माध्यम से निकाली जाएंगी। इनमें सिपाही, वनरक्षी, वनपाल और कारा चालक जैसी वैकेंसी शामिल हैं। ऐसे में आप इस कैलेंडर को देखकर अभी से सिपाही पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com