गर्मी में उबलता पानी नहीं, इन 5 कारों में मिलता है इन-बिल्ट फ्रिज, सफर बनेगा ठंडा-ठंडा

Cars With Inbuilt Fridge: मई-जून की तपती दोपहर में आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं। प्यास लगती है, बोतल खोलते हैं और पानी गरम! ऐसे में गाड़ी का 'इन-बिल्ट कूलबॉक्स' किसी वरदान से कम नहीं।
No more boiling water in the summer, these 5 cars have built-in refrigerators, making your journey cool.
Car fridge (Source. Carsales)
Updated on

Which Car Has Refrigerator In India: सोचिए, मई-जून की तपती दोपहर में आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं। प्यास लगती है, बोतल खोलते हैं और पानी गरम! ऐसे में गाड़ी का 'इन-बिल्ट कूलबॉक्स' किसी वरदान से कम नहीं। आज बाजार में अलग से लगने वाले कार फ्रिज मिलते हैं, लेकिन कुछ प्रीमियम गाड़ियां ऐसी हैं जिनमें कंपनी ही सेंटर कंसोल या ग्लोवबॉक्स में कूलिंग सिस्टम फिट करके देती है। आइए जानिए 5 दमदार कारें, जिनमें सफर के दौरान ठंडा पानी-ड्रिंक हमेशा साथ रहता है।

1. Toyota Land Cruiser Prado: ऑफ-रोडिंग के साथ ठंडक का कमाल

मजबूती और शानदार ऑफ-रोडिंग के लिए मशहूर यह SUV आराम में भी पीछे नहीं। इसके हाई-एंड वेरिएंट्स में सेंटर कंसोल के अंदर "कूल बॉक्स" मिलता है। रेगिस्तान जैसी गर्मी हो या लंबी रोड ट्रिप पानी, जूस और स्नैक्स ठंडे रहते हैं, ताकि सफर में आपकी एनर्जी बनी रहे।

2. Land Rover Range Rover Sport: लग्जरी के साथ ड्रिंक्स कूलर

शाही लुक और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाने वाली इस SUV में सेंटर कंसोल में ड्रिंक्स कूलर की सुविधा मिलती है। बिजनेस ट्रिप हो या फैमिली आउटिंग आप अपनी पसंदीदा ड्रिंक को चिल्ड रख सकते हैं। यही कारण है कि लग्जरी पसंद करने वाले ग्राहक इसे खास मानते हैं।

3. Rolls‑Royce Ghost: रॉयल फ्रिज का अनुभव

जब बात रोल्स-रॉयस की हो, तो सुविधा भी शाही होती है। इस लग्जरी सेडान में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए खास फ्रिज का विकल्प मिलता है। सिर्फ बोतल नहीं, बल्कि प्रीमियम ड्रिंक्स और खूबसूरत ग्लास सेट के साथ एक रॉयल एक्सपीरियंस यानी सफर भी क्लास का।

4. Skoda Superb: स्मार्ट कूलिंग सिस्टम

स्कोडा अपने 'सिंपल लेकिन काम के' फीचर्स के लिए जानी जाती है। सुपर्ब में सेंटर कंसोल के भीतर कूल बॉक्स मिलता है, जिसे डायल से कंट्रोल किया जा सकता है। यह सिस्टम एसी की ठंडी हवा सीधे कंसोल में भेजता है, जिससे ड्रिंक्स और स्नैक्स ठंडे रहते हैं स्मार्ट और प्रैक्टिकल।

5. Nissan Patrol: हर सफर में ठंडा साथ

मजबूत बॉडी और पावरफुल परफॉर्मेंस वाली इस SUV में भी बड़ा कूल सेंटर कंसोल मिलता है। पथरीले रास्ते हों या फैमिली आउटिंग ठंडी सॉफ्ट ड्रिंक हमेशा आपकी पहुंच में रहती है। यह साबित करती है कि कठिन रास्तों का मतलब सुविधाओं से समझौता नहीं।

ध्यान दें

आज कारें सिर्फ सफर का जरिया नहीं रहीं, बल्कि आराम और सुविधा का पैकेज बन चुकी हैं। 'इन-बिल्ट फ्रिज' जैसे फीचर्स गर्मी में लंबी ड्राइव को आसान और मजेदार बना देते हैं। अगर आप नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो यह स्मार्ट फीचर जरूर ध्यान में रखें ताकि अगली बार सफर में प्यास लगे, तो बोतल से निकले ठंडक, गर्मी नहीं!

Navbharat Live
navbharatlive.com