आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, बोले- अभी भी ICU में हैं, हम सब दुआ कर रहे हैं...

Salim Khan Health Update: दिग्गज लेखक सलीम खान 17 फरवरी से अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। हल्के ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया। आमिर खान ने अस्पताल जाकर परिवार से मुलाकात की।
Salim Khan health update Aamir Khan statement Salman Khan father in ICU
सलीम खान और आमिर खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Father In ICU: दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच चिंता बनी हुई है। 17 फरवरी 2026 को उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अब उनकी सेहत को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने परिवार और प्रशंसकों को कुछ राहत दी है।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अस्पताल पहुंचे और सलीम खान के परिवार से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में आमिर ने बताया कि सलीम साहब अभी भी आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत पहले से बेहतर है। उन्होंने कहा कि मैं सलीम साहब से मिलने गया था। चूंकि वह आईसीयू में थे, इसलिए उनसे सीधे मुलाकात नहीं हो पाई। मैं उनके परिवार के साथ बैठा। अलवीरा जी ने बताया कि उनकी हेल्थ में सुधार हो रहा है। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटें।

सलीम खान का हालचाल जानने पहुंचे कई फिल्मी सितारे

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके बेटे और सुपरस्टार सलमान खान लगातार अस्पताल में मौजूद हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी उनकी देखभाल में जुटे हुए हैं। इस बीच जावेद अख्तर, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, राहुल रॉय, संगीता बिजलानी और अमृता अरोड़ा समेत कई फिल्मी सितारे अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले चुके हैं।

सलीम खान की हालत स्थिर

डॉक्टरों के अनुसार, सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था। इलाज के तहत डीएसए प्रक्रिया की गई और फिलहाल किसी सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी। एहतियातन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया ताकि उनकी स्थिति पर करीब से नजर रखी जा सके। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

इंडस्ट्री कर रही दुआ

उम्र को देखते हुए रिकवरी में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन मेडिकल टीम आश्वस्त है कि वह सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित लेखकों में गिने जाते हैं और उन्होंने कई यादगार फिल्मों की पटकथा लिखी है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री लगातार दुआ कर रही है। सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com