'शाही प्रोटोकॉल' पर मचा बवाल...तो BSNL डायरेक्टर पर चला सिंधिया का हंटर, अफसरों से उठवा रहे थे तौलिया-जांघिया!

Uttar Pradesh News: भारत संचार निगम लिमिटेड डायरेक्टर विवेक बंजल के प्रयागराज दौरे के लिए जारी विवादित 'शाही प्रोटोकॉल' पर केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ा रुख अपनाया है।
royal protocol controversy jyotiraditya scindia cracks whip bsnl director gets show cause notice
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोट)
Published on
Updated on

BSNL Director VIP Protocol: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड डायरेक्टर विवेक बंजल के प्रयागराज दौरे के लिए जारी विवादित 'शाही प्रोटोकॉल' पर केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ा रुख अपनाया है। सिंधिया ने बंजल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 19 फरवरी को DGM लेवल पर जारी इस प्रोटोकॉल में संगम स्नान और खाने जैसी सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए 50 से ज़्यादा अधिकारियों को लगाया गया था।

इंटरनेट पर प्रोटोकॉल के दस्तावेज वायरल होने के बाद 25 फरवरी का तय दौरा कैंसिल कर दिया गया। सरकार ने इसे तय नियमों का उल्लंघन मानते हुए प्रयागराज के PGMT ब्रजेंद्र कुमार सिंह का आंध्र प्रदेश ट्रांसफर कर दिया। विवेक बंजल को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

वायरल प्रोटोकॉल में क्या निर्देश थे?

वायरल प्रोटोकॉल में विवेक बंजल के स्वागत के लिए मिनट-दर-मिनट प्लान बताया गया था। इसमें संगम स्नान के बाद इस्तेमाल होने वाले कपड़े, तौलिए और दूसरे निजी सामान को संभालने की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को दी गई थी।

सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी

निर्देश इतने डिटेल में थे कि अधिकारियों को यह पक्का करने के लिए भी तैनात किया गया था कि स्नान के बाद कोई भी सामान बिना देखभाल के न रहे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस 'VIP कल्चर' की आलोचना की और इसे 'शाही मेहमाननवाजी' बताया। जिससे डिपार्टमेंट की बदनामी हुई।

सिंधिया के संज्ञान के बाद एक्शन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया कि यह परंपरा का उल्लंघन है और यह जानकर उन्हें झटका लगा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है और सही कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद इस मुद्दे पर ताबड़तोड़ एक्शन हुआ है।

हेडक्वार्टर के आदेश पर PGMT ब्रजेंद्र कुमार सिंह का ट्रांसफर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में कर दिया गया है, जबकि DM जागेश्वर वर्मा का ट्रांसफर नेटवर्क ट्रांसमिशन नॉर्थ यूनिट में किया गया है। डिपार्टमेंट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने दौरा कैंसिल होने की पुष्टि की और पुराने प्रोटोकॉल को अमान्य घोषित कर दिया।

विवेक बंजल को 7 दिन की डेडलाइन

विवादित प्रोटोकॉल PGMT ऑफिस से जारी किया गया था और इस पर DGM के साइन थे। अब, डायरेक्टर विवेक बंजल से सीधे इस मामले पर जवाब मांगा गया है। उन्हें अपनी सफाई पेश करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com