- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Today Horoscope 26 February 2026 Rashifal Prediction In Hindi
Aaj Ka Rashifal 26 Feb 2026: कुंभ राशि वालों की होगी पदोन्नति, मिथुन को मिलेगी सफलता; जानें अपनी राशि का हाल
Daily Horoscope: आज 26 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। जहां कुंभ राशि के जातकों को पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope: आज फाल्गुन शुक्ल दशमी गुरुवार 26 फरवरी 2026 है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए पद-प्रतिष्ठा और उन्नति के नए अवसर लेकर आया है। मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से व्यापारिक क्षेत्रों में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं आज का संपूर्ण भविष्यफल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। नई सौदेबाजी से लाभ होगा। परिवार में किसी आयोजन से खुशियां आएंगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी लेकिन ध्यान रखें कि अनावश्यक विवादों को तूल न दें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज किसी प्रियजन से मुलाकात भविष्य में उपयोगी साबित होगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। व्यर्थ के झगड़ों और विवादों से दूर रहना आपके हित में होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और खर्चों की पूर्ति समय पर हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: इस साल चमकेगी मेष और मिथुन की किस्मत, जानें आपके जन्मदिन पर क्या कहते हैं सितारे
Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Birthday Horoscope: आज है जन्मदिन? जानें कैसा रहेगा आपका साल, मेष और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत!
Aaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपको दूसरों की बातों में आने से बचना चाहिए वरना अपनों से दूरियाँ बढ़ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सफलता के अच्छे आसार हैं। शारीरिक कष्ट और पारिवारिक चिंताएँ दूर होंगी। समाज में आपका यश और सम्मान बढ़ेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। निजी मामलों को लेकर आप में काफी उत्साह बना रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना होगी। जो कार्य काफी समय से रुके हुए थे उनमें अब गति आने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपको झूठ बोलकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने हक के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य में सुधार होगा और शाम तक कुछ नए सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी के पुराने मामले सुलझने के योग हैं। सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति लेकर चलना ही श्रेयस्कर होगा। राजकीय और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। आज आप अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज किसी पुराने भय या चिंता से छुटकारा मिलेगा। हालांकि मित्रों के साथ छोटी सी कहासुनी मन को दुखी कर सकती है। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण और प्रभावशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- Cancer Horoscope February 2026: कर्क राशि वालों के लिए प्रगति का महीना, शिव पूजा से चमकेगी किस्मत!
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा लेकिन ध्यान रखें कि आय में कमी और अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है। फालतू के कार्यों में पैसा लगाने से बचें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों का मानसिक तनाव आज काफी हद तक दूर होगा। कुछ विपरीत परिस्थितियों में आपको समझौता करना पड़ सकता है जो भविष्य के लिए ठीक रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज नए कार्यों और नई योजनाओं के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। हालांकि वित्तीय मामले आज आसानी से सुलझेंगे। व्यापार और व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई रूपरेखा तैयार होगी। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें तभी आर्थिक मजबूती आएगी।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि के जातकों के सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और पदोन्नति (Promotion) के योग बन रहे हैं। हालांकि जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ा दुख पहुँच सकता है और घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। मेहनत वाले कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा। किसी दूर रहने वाले मित्र की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
व्यापार भविष्य
मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव के कारण आज फाल्गुन शुक्ल दशमी को अनाज और तेल बाजार में हलचल रहेगी। गेहूं, जौ, चना, सरसों, तिल, तेल, मटर, अरंडी, रूई, सूत और कपास में तेजी का रुख देखा जाएगा। वहीं नारियल, सुपारी, बादाम, दाख और छुहारा के भाव में साधारण नरमी रह सकती है। बारदाना के भाव में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज का भाग्यांक 4821 है।
Today horoscope 26 february 2026 rashifal prediction in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 Feb 2026: कुंभ राशि वालों की होगी पदोन्नति, मिथुन को मिलेगी सफलता; जानें अपनी राशि का हाल
Feb 26, 2026 | 12:05 AMकुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो और राहु, केतु या शनि का प्रभाव हो, तो चंद्र ग्रहण के दिन करें 5 चीजों का दान
Feb 25, 2026 | 11:58 PMरोज़ाना एक संतरा खाएं तो क्या फायदे होंगे? पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना
Feb 25, 2026 | 11:56 PMT20 World Cup में सेमीफाइनल का सुल्तान कौन? पाकिस्तान और इंग्लैंड ने गाड़ा झंडा, जानें किस पायदान पर है भारत
Feb 25, 2026 | 11:48 PMअपनी राशि के अनुसार होली खेलने के लिए चुनें रंग, बनेंगे सुख-समृद्धि के शुभ योग
Feb 25, 2026 | 11:39 PMT20 WC 2026 में श्रीलंका का सफर खत्म, अब पाकिस्तान की बारी! सेमीफाइनल के समीकरण ने बढ़ाई पड़ोसियों की टेंशन
Feb 25, 2026 | 11:31 PMT20 World Cup 2026: क्या फिर इतिहास दोहराएगा भारत? 2007 के ये संयोग दे रहे हैं जीत की बड़ी गवाही
Feb 25, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM













