- Hindi News »
- India »
- Luxury Car Accident Near Actor Balakrishna House Jubilee Hills
मौत बनकर दौड़ी लाल फरारी…बेकाबू कार ने दूसरी कार को उड़ाया, तीन लोग घायल
Hyderabad Road Accident News : हैदराबाद में तेज रफ्तार फरारी कार डिवाइडर से उछलकर दूसरी कार से जा टकराई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। फरारी चला रहे ड्राइवर ने हादसे का कारण तकनीकी खराबी को बताया है।
- Written By: रंजन कुमार

डिवाइडर पर चढ़ी हुई फरारी कार। इमेज-सोशल मीडिया
Hyderabad Ferrari Car Accident News : हैदराबाद का पॉश इलाका जुबली हिल्स बुधवार को एक ऐसी खौफनाक चीख से दहल गया, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। टॉलीवुड अभिनेता और विधायक बालकृष्ण के आवास के पास वाले व्यस्त मार्ग पर एक 4 करोड़ की लाल रंग की फरारी मौत बनकर दौड़ी। पलक झपकते ही रफ्तार का यह कहर एक बड़े हादसे में तब्दील हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जुबली हिल्स की सड़क पर गाड़ियां सामान्य रफ्तार से चल रही थीं। तभी अचानक एक लाल फरारी बेकाबू होकर आती है, डिवाइडर को चीरती हुई हवा में उछलती है और विपरीत दिशा (दूसरी लेन) में जाकर एक ग्रे हैचबैक कार को सामने से रौंद देती है।
कार और बाइक सवार घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हैचबैक कार का आगे का हिस्सा लोहे के ढेर में तब्दील हो गया और वह सड़क से करीब 6 फीट दूर जा गिरी। इस हादसे की चपेट में पीछे से आ रही एक अन्य कार और एक बाइक सवार भी आ गया। बाइक सवार टक्कर के बाद हवा में उछलकर दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में मातम: दो हादसों ने छीनी 4 जिंदगी, साखरा के पास ट्रक-कार की भिड़ंत में 6 माह की मासूम और पिता की मौत
11 मौतों के बाद जागी कल्याण ट्रैफिक पुलिस, भीषण हादसे के बाद काली-पीली टैक्सियों पर चला चाबुक
मुंबई- नासिक हाईवे पर भीषण हादसा; ट्रेलर से टकराई कार, ठाणे के IT कर्मचारी की मौत, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल
कल्याण-मुरबाड हाईवे पर मौत का तांडव: सीमेंट मिक्सर और इको कार की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत
ड्राइवर का दावा : ब्रेक फेल और स्टीयरिंग लॉक
हादसे के तुरंत बाद फरारी चला रहा शख्स, जिसकी पहचान क्रांति रेड्डी के रूप में हुई है, सफेद शर्ट में बाहर निकलता है। वह लोगों से माफी मांगते हुए हाथ उठाता नजर आता है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि कार की रफ्तार तेज नहीं थी, बल्कि अचानक ब्रेक फेल होने और स्टीयरिंग लॉक हो जाने की वजह से वह नियंत्रण खो बैठा। पुलिस के अनुसार कार ई. वेंकट राजा रेड्डी के नाम पर पंजीकृत है। जांच में यह भी साफ हुआ है कि चालक नशे में नहीं था।
यह भी पढ़ें : कानपुर लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट केस: 7 घंटे के अंदर हवालात से बाहर आया शिवम मिश्रा, जानिए कैसे मिल गई रिहाई?
तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
इस भयानक भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अब मैकेनिकल एक्सपर्ट्स की मदद से यह जांच की जा रही है कि क्या वाकई फरारी जैसी सुपरकार में तकनीकी खराबी आई थी या यह मानवीय लापरवाही का मामला है।
Luxury car accident near actor balakrishna house jubilee hills
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ustaad Bhagat Singh Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई उस्ताद भगत सिंह, पवन कल्याण की फिल्म नहीं निकाल पाई बजट
Apr 16, 2026 | 03:33 PMFASTag में गड़बड़ी तो पड़ेगा महंगा, अब तुरंत होगा वेरिफिकेशन, ड्राइवर्स हो जाएं सतर्क
Apr 16, 2026 | 03:16 PMभारत में फोन ज्यादा सुरक्षित? विदेशी महिला ने की तारीफ, लंदन की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे
Apr 16, 2026 | 03:07 PMमहिला आरक्षण: आधी आबादी को अधिकार या ‘राजनीतिक विरासत’ का विस्तार? महाराष्ट्र की महिला सांसदों पर एक रिपोर्ट
Apr 16, 2026 | 03:02 PMचिल्का झील में ‘असली मोती’ के नाम पर स्कैम! टूरिस्ट को ऐसे बनाया जा रहा शिकार
Apr 16, 2026 | 02:58 PMBhooth Bangla के प्रमोशन के बीच अक्षय कुमार हुए ट्रोल, नागिन 7 में टेलीप्रॉम्प्टर से डायलॉग पढ़ते वीडियो वायरल
Apr 16, 2026 | 02:55 PMMulank 5: 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे की क्या होती है ख़ासियतें? जानिए करियर और लव लाइफ से जुड़ी बातें
Apr 16, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM














