- Hindi News »
- Health »
- High Bp Symptoms In Youth Headache Fatigue Warning Signs
क्या आप भी सिरदर्द और थकान को समझते हैं मामूली? युवाओं में बढ़ते हाई बीपी के ये हैं शुरुआती संकेत
- Written By: प्रीति शर्मा
Hypertension Symptoms: आजकल बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और गलत खानपान की वजह से युवाओं में हाई बीपी समस्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर सिरदर्द या लगातार थकान को लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

बीपी की जांच कराती लड़की (सौ. फ्रीपिक)
High BP in Youth Reasons: कभी 40 के बाद होने वाली हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अब 20-30 साल के युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है। इसे साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि यह बिना किसी बड़े लक्षण के शरीर के अंगों को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। वक्त रहते सतर्क होना जरूरी है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल ने युवाओं को बीमारियों के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। घंटों लैपटॉप के सामने बैठना, शारीरिक मेहनत की कमी और देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल नींद के चक्र को बिगाड़ रहा है। जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता तो इसका सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है।
खराब डाइट और तनाव का कॉम्बिनेशन
जंक फूड, पैकेट बंद खाना और नमक की अधिक मात्रा शरीर में फैट और पानी को रोकने लगती है जिससे नसों पर दबाव बढ़ जाता है। इसके साथ ही करियर और भविष्य की चिंता युवाओं में मानसिक तनाव पैदा कर रही है। आयुर्वेद के अनुसार मन की अशांति नसों को सिकोड़ देती है जिससे खून के प्रवाह में अधिक ताकत लगती है और बीपी बढ़ जाता है। मोटापा और धूम्रपान जैसी आदतें इस आग में घी का काम कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Leftover Khichdi Recipe: घर में बची खिचड़ी को न फेंकें, इस तरह से 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मसाला चीज बॉल्स
Osho World: ओशो की 11 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी सोच और जीवन
Healthy Morning Habit: हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती हैं सुबह की ये 6 आदतें, बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
यह भी पढ़ें:- Skin Care: झाइयों कम कर देगा एलोवेरा का ये सीक्रेट नुस्खा, बस मिलानी होगी ये एक चीज!
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
हाई बीपी के लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते लेकिन यदि आपको सुबह उठते ही सिर भारी लगता है बिना वजह थकान होती है आंखों के सामने धुंधलापन छाता है या घबराहट महसूस होती है तो यह खतरे की घंटी है। इसे नजरअंदाज करने पर हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
बचाव के आसान तरीके
- खाने में ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। नमक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें, योग या एक्सरसाइज करें।
- 7 से 9 घंटे की गहरी नींद लें और सोने से एक घंटा पहले मोबाइल से दूरी बना लें।
- धूम्रपान और शराब का सेवन पूरी तरह बंद या सीमित करें।
हाई ब्लड प्रेशर अब केवल बढ़ती उम्र की बीमारी नहीं रही। यदि आप युवा हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आज से ही अपनी आदतों में सुधार करें। याद रखें सावधानी ही इस साइलेंट किलर का सबसे बड़ा इलाज है।
High bp symptoms in youth headache fatigue warning signs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में होगा सामूहिक योगाभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जुटेंगे छात्र
Jun 11, 2026 | 10:55 AMLeftover Khichdi Recipe: घर में बची खिचड़ी को न फेंकें, इस तरह से 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मसाला चीज बॉल्स
Jun 11, 2026 | 10:55 AMबंगाल में सियासी बवाल! TMC सांसद प्रकाश चिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
Jun 11, 2026 | 10:52 AMPeddi के सामने फीकी पड़ी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ की चमक, जानें 7वें दिन की कमाई
Jun 11, 2026 | 10:49 AMहरियाणा के हांसी में जिम संचालक पर बरसीं गोलियां, महज 5 सेकंड के भीतर खत्म कर दी जिंदगी, CCTV देख उड़े होश
Jun 11, 2026 | 10:47 AMभंडारा: 650 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 58% ही फसल ऋण वितरित,फसल ऋण वितरण में देरी से बढ़ी चिंता
Jun 11, 2026 | 10:45 AMचिखलदरा में टला बड़ा हादसा: तीखे मोड़ पर अनंत्रित होकर खाई के किनारे लटकी पर्यटकों की कार, सभी सुरक्षित बचे
Jun 11, 2026 | 10:44 AMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM













