अपनी राशि के अनुसार होली खेलने के लिए चुनें रंग, बनेंगे सुख-समृद्धि के शुभ योग

Holi Festival Zodiac Tips: होली के दिन अपनी राशि के अनुसार रंगों का चयन करने से न केवल त्योहार का आनंद बढ़ता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
Rashi According To Holi Colors
राशि के अनुसार होली खेलना (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashi According To Holi Colors: इस वर्ष पूरे देश में 4 मार्च 2026 को रंगों वाली होली धूमधाम से मनाई जाएगी। होली सिर्फ मस्ती और उत्साह का पर्व नहीं है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन ग्रहों और राशियों की ऊर्जा से भी गहराई से जुड़ा होता है।

मान्यता है कि इस दिन लगाया गया रंग आपके मन, भाग्य और संबंधों पर विशेष प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार सही गुलाल चुनते हैं, तो यह आपके लिए सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का जारिया बन सकता है।

अपनी राशि अनुसार आपके लिए कौन सा रंग-गुलाल शुभ रहेगा

  • मेष राशि

मेष राशि के जातक ऊर्जा और उत्साह से भरे होते हैं। लाल रंग मंगल का प्रतीक है, जो साहस, आत्मविश्वास और जोश को बढ़ाता है। होली पर लाल या गुलाबी गुलाल लगाने से आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। यह रंग आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगा। शुभ रंग: लाल और गुलाबी

  • वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग सौंदर्य और प्रेम के प्रतीक होते हैं। सफेद और हल्का गुलाबी रंग शांति, आकर्षण और रिश्तों में मधुरता लाते हैं। इन रंगों से होली खेलने पर आपके संबंध मजबूत होंगे और जीवन में सुकून बना रहेगा। शुभ रंग: सफेद और हल्का गुलाबी

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान और मिलनसार होते हैं। हरा रंग तरक्की, संवाद और नई संभावनाओं का प्रतीक है। होली पर हरा गुलाल लगाने से करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आपके संबंधों में मजबूती आएगी। शुभ रंग: हरा

  • कर्क राशि

कर्क राशि के लोग भावुक और संवेदनशील होते हैं। सफेद और सिल्वर रंग मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन बनाए रखते हैं। इन रंगों के साथ होली मनाने से आपके मन की उलझनें कम होंगी और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। शुभ रंग: सफेद और चांदी जैसा रंग

  • सिंह राशि

सिंह राशि के जातक नेतृत्व और आत्मविश्वास के प्रतीक होते हैं। नारंगी और सुनहरा रंग आपकी चमक और प्रभाव को बढ़ाता है। होली पर इन रंगों का उपयोग करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मबल मजबूत होगा। शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा

  • कन्या राशि

कन्या राशि के लोग व्यवहारिक और मेहनती होते हैं। हरा और हल्का पीला रंग सफलता, सकारात्मक सोच और संतुलन का प्रतीक है। इन रंगों से होली खेलने पर कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। शुभ रंग: हरा और हल्का पीला

  • तुला राशि

तुला राशि के जातक संतुलन और प्रेम को महत्व देते हैं। गुलाबी और नीला रंग रिश्तों में सामंजस्य और शांति लाते हैं। होली पर इन रंगों का प्रयोग करने से जीवन में प्रेम और स्थिरता बढ़ेगी। शुभ रंग: गुलाबी और नीला

  • वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग दृढ़ निश्चयी और गहरे विचारों वाले होते हैं। गहरा लाल और मैरून रंग आत्मबल और इच्छाशक्ति को मजबूत करता है। इन रंगों से होली खेलने पर आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। शुभ रंग: गहरा लाल और मैरून

  • धनु राशि

धनु राशि के जातक ज्ञान और आशावाद के प्रतीक होते हैं। पीला रंग समृद्धि, सकारात्मकता और खुशहाली लाता है। होली पर पीला गुलाल लगाने से जीवन में नई उम्मीदें और अवसर मिल सकते हैं। शुभ रंग: पीला

  • मकर राशि

मकर राशि के लोग अनुशासित और मेहनती होते हैं। नीला और बैंगनी रंग स्थिरता, धैर्य और सफलता का प्रतीक है। इन रंगों से होली खेलने पर करियर और जीवन में मजबूती आएगी। शुभ रंग: नीला और बैंगनी

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक रचनात्मक और दूरदर्शी होते हैं। आसमानी और नीला रंग नई सोच और मानसिक शांति देता है। होली पर इन रंगों का उपयोग करने से नए अवसर और सकारात्मक बदलाव संभव हैं। शुभ रंग: आसमानी और नीला

  • मीन राशि

मीन राशि के लोग आध्यात्मिक और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। ऐसे में पीला और केसरिया रंग सौभाग्य, आस्था और आंतरिक शांति को बढ़ाते हैं। इन रंगों के साथ होली मनाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति के द्वार खुल सकते हैं।

शुभ रंग: पीला और केसरिया

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com