बेलासिस फ्लाईओवर आज से शुरू, ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर’ नाम से होगा लोकार्पण

South Bombay को जोड़ने वाला बेलासिस फ्लाईओवर गुरुवार से आम जनता के लिए खुल जाएगा। सीएम फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका लोकार्पण करेंगे। पुल का नाम ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर’ रखा गया है।
Belasis Flyover
बेलासिस फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Belasis Flyover Inaugration: दक्षिण मुंबई के मुंबई सेंट्रल, नागपाड़ा और ताड़देव इलाके को जोड़ने वाला बेलासिस फ्लाईओवर गुरुवार से मुंबईकरों की सेवा में समर्पित हो जाएगा।

इस नवनिर्मित पुल का नाम बदलकर ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर’ रखा गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका लोकार्पण करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, मंत्री आशीष शेलार, मंगलप्रभात लोढ़ा, महापौर रितु तावड़े और मनपा आयुक्त भूषण गगराणी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

130 साल पुराने ब्रिज की जगह नया निर्माण

मुंबई सेंट्रल स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर बना 130 वर्ष पुराना ब्रिटिश कालीन बेलासिस ब्रिज जर्जर और खतरनाक घोषित किया गया था। इसके बाद उसे ध्वस्त कर नया फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया। सितंबर 2024 में वर्क ऑर्डर जारी हुआ और 1 अक्टूबर 2024 से निर्माण कार्य शुरू किया गया।

रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ प्रोजेक्ट

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने इस परियोजना को 15 महीने और 6 दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरा किया। दक्षिण मुंबई के घनी आबादी वाले क्षेत्र में यातायात सुचारू करने के लिए यह पुल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नया फ्लाईओवर शुरू होने से मुंबई सेंट्रल, नागपाड़ा और ताड़देव के बीच आवागमन आसान होगा और ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com