- Hindi News »
- World »
- Modi Speech In Knesset Links His Birthday With Israel Delivers Tough Terror Message
इजरायली संसद दहाड़े PM मोदी…आतंक पर किया सीधा प्रहार, ‘नेसेट’ में बताया अपने जन्मदिन और इजरायल का कनेक्शन
- Written By: अभिषेक सिंह
PM Modi Israel Visit: भारतीय PM नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय इजरायल दौरे के पहले दिन इजरायली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने आतंकवाद और उसको संरक्षण देने वालों पर सीधा प्रहार किया।

इजरायली संसद में पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pm Modi Address to Israel Parliament: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय इजरायल दौरे के पहले दिन इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने आतंकवाद और उसको संरक्षण देने वालों पर सीधा प्रहार किया। इसके साथ ही इजरायल के साथ भारत के संबंधों का भी जिक्र किया।
बुधवार को इजरायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर मैं 1.4 अरब भारतीयों की दोस्ती का संदेश लेकर आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली संसद में आतंकवाद पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हम न तो मुंबई हमले को भूले हैं और न ही 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले को जेहन से निकलने दिया है।
‘नेसेट’ में PM मोदी ने क्या कुछ कहा?
इजरायली संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी ने हमास की आलोचना करते हुए कहा कि बेगुनाह नागरिकों की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बेगुनाहों की हत्या को किसी भी कीमत पर सही नहीं ठहराया जा सकता। शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन शांति लाने की इस प्रक्रिया में भारत हमेशा आपके साथ है। गाजा शांति प्रयास में भारत आपके साथ खड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
नवभारत संपादकीय: ट्रंप के चक्रव्यूह में फंसे मुस्लिम देश! पाकिस्तान पर अब्राहम करार मानने का दबाव
युद्ध के नाम पर दरिंदगी बर्दाश्त नहीं… UN ने रूस-इजरायल को किया ब्लैकलिस्ट, जंग के दौरान यौन हिंसा के आरोप
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
‘आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट’
PM मोदी ने कहा कि आतंकवाद पर भारत का रुख हमेशा साफ रहा है। आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आतंकवाद पर हमारी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है। भारत इलाके में स्थिरता और शांति के लिए खड़ा है। भारत अब्राहम समझौते का समर्थन करता है। यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी डर के रहता है। यहूदी समुदाय ने भारत को समृद्ध बनाया है।
PM के जन्मदिन का इजरायल कनेक्शन!
इजरायली संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था, जिस दिन भारत ने इजरायल को औपचारिक रूप से मान्यता दी थी। PM मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच संबंध 2,000 साल पुराने हैं। पहले विश्व युद्ध में 4,000 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान दी थी। हाइफा में भारतीय सैनिकों ने अपनी जान दी थी। होलोकॉस्ट का इतिहास काला है।
नेतन्याहू ने मोदी को बताया भाई
पीएम मोदी के संबोधन से पहले इजरायली पीएम ने ‘नेसेट’ में उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें दोस्त से बढ़कर ‘भाई’ बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय पीएम का इजरायल आना हमारे लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही नेतन्याहू ने यह भी कहा कि पीएम मोदी और भारत बहाना नहीं बनाता बल्कि सच में साथ खड़े हुए नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: नेतन्याहू के नए प्लान से दहशत में मुस्लिम देश! मोदी की साझेदारी ने उड़ाई शहबाज की नींद, यहां समझें पूरी कहानी
18 देशों की संसद को कर चुके हैं संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 18 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले दुनिया के पहले प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। एक प्रधानमंत्री के तौर पर किसी दूसरे देश की संसद को संबोधित करने का मौका मिलना सम्मान और गर्व का पर्याय माना जाता है।
Modi speech in knesset links his birthday with israel delivers tough terror message
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














