आज की ताजा खबर 26 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी ख़बरें

Aaj Ki Taaza Khabar Live: पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-इजरायल संबंधों और साझा विकास को लेकर कई बड़ी बाते कहीं हैं।
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Breaking News Today Live: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू इस वक्त एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-इजरायल संबंधों और साझा विकास को लेकर कई बड़ी बाते कहीं हैं। इससे पहले उन्होंने इजरायली पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की है। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हार्जोग से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने हार्जोग हो भारत आने का न्योता भी दिया है। इसके अलावा देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों से रूबरू होने के लिए आप इस लाइव ब्लॉग को स्क्रॉल कर सकते हैं...

पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकले अनिल अंबानी, कल फिर होगा इंटेरोगेशन

दिल्ली में उद्योगपति अनिल अंबानी पूछताछ के बाद ED ऑफिस से निकल चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उद्योगपति अनिल अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कल फिर से अपने दिल्ली हेडक्वार्टर में पेश होने के लिए बुलाया है।

विश्वविद्यालय में प्रदर्शन को लेकर JNU ने क्लियर किया स्टैंड

JNU ने एक्स पर पोस्ट किया करते हुए बताया कि JNUSU के प्रोटेस्टर UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग कर रहे हैं। यह माननीय सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का उल्लंघन है जिसने रेगुलेशन पर स्टे जारी किया था। JNU के वाइस चांसलर या रजिस्ट्रार के पास रेगुलेशन पर कोई अधिकार नहीं है। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, JNUSU ने आज तक उनके रस्टिकेशन के मुख्य मुद्दे पर बात करने से मना कर दिया है, जो कैंपस के अंदर पब्लिक प्रॉपर्टी के खिलाफ की गई तोड़-फोड़ और हिंसा का मुद्दा है। JNU एक पब्लिक यूनिवर्सिटी है इसलिए सरकार, पार्लियामेंट और भारतीय टैक्सपेयर्स के प्रति जवाबदेह है। यह बहुत बुरा है कि एक महिला OBC वाइस चांसलर पर झूठे आरोप लगाकर हमला किया जा रहा है, सिर्फ पब्लिक प्रॉपर्टी की हिंसा और तोड़-फोड़ के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए।

इजरायल में भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय इजराइल की राजकीय यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और बातचीत की।

अनिल-अंबानी के घर और दफ्तर पर CBI का छापा

CBI ने 2,220 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड केस में अनिल अंबानी के घर और रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड के रजिस्टर्ड ऑफिस छापा मारा है।

इजरायल में पीएम मोदी की बेंजामिन नेतन्याहू के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू इस वक्त एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-इजरायल संबंधों और साझा विकास को लेकर कई बड़ी बाते कहीं हैं। पीएम मोदी का पूरा संबोधन नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक कर के सुना जा सकता है।

चंपई सोरेन के पोते के निधन पर CM हेमंत ने जाताया शोक

झारखंड के सरायकेला में चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर कोई पिता अपने बेटे को कंधा देता है, कोई दादा अपने पोते को कंधा देता है या कोई अपने पड़पोते को कंधा देता है, तो आप सोच सकते हैं कि कितना गहरा दुख होता है। आज, वह दुख यहां भी है। एक नौजवान, अपने घर का चिराग, चला गया है और ज़ाहिर है उसका परिवार बहुत दुख में है। उससे जुड़े लोग भी इस नुकसान को बहुत महसूस कर रहे हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे।

जापान की रोबोटिक फैक्ट्री में पुहंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी में FANUC कॉर्पोरेशन की रोबोटिक फैक्ट्री का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने जापान की हाई स्पीड बुलेट ट्रेन में भी यात्रा का आनंद लिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल में होलोकॉस्ट पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इजरायल दौरे के दूसरे दिन होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए यरूशलेम में बने याद वाशेम मेमोरियल में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वायनाड कलेक्ट्रेट पहुंचीं प्रियंका गांधी

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड कलेक्ट्रेट पहुंचीं।

हैदराबाद में साड़ी शोरूम में लगी आग

हैदराबाद के जुबली हिल्स में रोड नंबर 36 पर मांगल्या गौरी साड़ी शोरूम में आग लग गई। अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का काम कर रही हैं।

यूथ कांग्रेस के महासचिव की जमानत पर फैसला सुरक्षित

पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के महासचिव निगम भंडारी की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत कल अपना आदेश सुनाएगी।

SC ने NCERT की किताब पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की उस किताब के अध्याय पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का उल्लेख किया गया था। अदालत ने पुस्तक की छपाई और उसकी डिजिटल प्रतियों के प्रसार पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा, सभी फिजिकल कॉपियों को जब्त करने का आदेश भी जारी किया गया है।

कल चार दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे कनाडाई पीएम कार्नी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्नी का यह भारत का पहला आधिकारिक दौरा है। 27 फरवरी को वे मुंबई पहुंचेंगे। आगामी दो दिनों में वह विभिन्न व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे भारतीय और कनाडाई सीईओ, उद्योग एवं वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों, नवोन्मेषकों, शिक्षाविदों और भारत में सक्रिय कनाडाई पेंशन फंड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

चेन्नई में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नैनार नागेंद्रन, तमिलिसाइ सौंदरराजन और अन्य भाजपा नेताओं ने चेन्नई में 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की मांग पर समिति गठित

Yashwant Varma को हटाने की मांग से जुड़े मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति उन कारणों की पड़ताल करेगी जिनके आधार पर जस्टिस वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। समिति में Aravind Kumar के साथ Devendra Kumar Upadhyaya और कर्नाटक हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता B V Acharya को शामिल किया गया है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापान में की द्विपक्षीय वार्ता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वायनाड दौरा

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने घर से केरल के वायनाड के लिए निकले।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा मार्केट की एक इमारत में आग लग गई

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा मार्केट की एक इमारत में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उनके द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जापान में रहने वाले भारतीय मूल के बच्चों से मिले यूपी CM योगी आदित्यनाथ

यामानाशी जाते समय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मिले और उनसे बात की। बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी के पैर छुए और श्लोक पढ़े। बाद में, मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कीं।

NCERT किताब मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एनसीईआरटी पुस्तक के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। इस प्रकरण पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ आज सुनवाई करेगी। इस बेंच में न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली भी शामिल हैं।

PM मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन, कई मुद्दों पर करेंगे वार्ता

नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है। भारत और इजरायल के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता आयोजित होगी। इस दौरान पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच रक्षा, व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और संभावित समर्थकों पर बातचीत की जाएगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com