-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dinesh Lal Yadav Nirahua On Manoj Bajpayee Pankaj Tripathi Bhojpuri Cinema Image Interview 2
क्या Bhojpuri फिल्मों से डरते हैं बड़े सितारे? निरहुआ ने Manoj Bajpayee और Pankaj Tripathi को लेकर खोला राज
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dinesh Lal Yadav Statement: निरहुआ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भोजपुरी फिल्मों से दूरी रखते हैं, तो चलिए जानते हैं क्या कहा।

निरहुआ, मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Nirahua On Manoj Bajpayee And Pankaj Tripathi Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक बेबाक इंटरव्यू है। बातचीत के दौरान उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि, कलाकारों की सोच और बड़े सितारों की दूरी जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
निरहुआ ने भोजपुरी कलाकारों पर खोला राज
इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि जब मनोज बाजपेयी और पंकल त्रिपाठी जैसे नामी कलाकार बिहार से हैं और अपने बिहारी होने पर गर्व भी जताते हैं, तो फिर वे भोजपुरी फिल्मों में काम क्यों नहीं करते? क्या इसकी वजह भोजपुरी सिनेमा की सालों से बनी छवि है? क्या उन्हें डर है कि यहां काम करने से उनके करियर पर असर पड़ सकता है?
इस सवाल पर निरहुआ ने बेहद संतुलित जवाब दिया। उनका कहना था कि असली कारण इंडस्ट्री नहीं, बल्कि लोगों की सोच है। अगर कोई कलाकार पहले से किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर स्थापित हो चुका है और फिर दूसरी इंडस्ट्री में काम करता है, तो तरह-तरह की बातें बनने लगती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
लोग सवाल उठाते हैं, “क्या वहां काम नहीं मिल रहा था?” या “करियर डाउन हो गया क्या?” ऐसे कमेंट्स किसी भी बड़े कलाकार की छवि को प्रभावित कर सकते हैं। निरहुआ के मुताबिक, हर कलाकार अपनी मेहनत से बनाई गई प्रतिष्ठा और पहचान को लेकर सजग रहता है। ऐसे में हिचकिचाहट होना स्वाभाविक है।
बताया क्यों बदल रही है भोजपुरी सिनेमा की तस्वीर
निरहुआ ने यह भी माना कि लंबे समय तक एक ही इंडस्ट्री में काम करने से कलाकार उस दायरे में सहज हो जाता है। बाहर निकलकर नई शुरुआत करना आसान नहीं होता। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह किसी के खिलाफ बयान नहीं है।
ये भी पढ़ें- Gold iPhone संग ‘राम’ लिखकर छाईं Tanya Mittal, वायरल वीडियो से मचा बवाल; क्या जल्द करेंगी शादी?
भोजपुरी सिनेमा को लेकर समय-समय पर कंटेंट और प्रस्तुति पर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन निरहुआ का मानना है कि अब इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है। नई कहानियां, बेहतर तकनीक और दर्शकों की बदली हुई पसंद के साथ भोजपुरी फिल्में भी नए दौर में कदम रख रही हैं। उनके इस बयान ने एक बार फिर भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के बीच की दूरी पर चर्चा छेड़ दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य में क्या कोई बड़ा हिंदी स्टार भोजपुरी फिल्मों में कदम रखता है या नहीं।
Dinesh lal yadav nirahua on manoj bajpayee pankaj tripathi bhojpuri cinema image interview 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM













